Jansatta: Hindi newspaper from The Indian Express Group. https://xitter.cf/t.co/2KMEDXiAbo https://xitter.cf/t.co/kjSDQATxdM

New Delhi
Joined February 2012
नई दिल्ली में मंगलवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे. छात्र संघ और चुनाव की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. Photo by Abhinav Saha #Jansatta #JamiaMiliaIslamiaUniversity
1
429
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में ‘रामहित यादव’ का गलत अनुवाद ‘राम ने यादव को मारा’ हो गया. AAP सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाए, तो यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक हैंडल से ‘राम ने शर्मा को मारा’ वाली पोस्ट के साथ जवाब आया. पोस्ट में अल्पसंख्यकों और सांप्रदायिकता का जिक्र भी हुआ. विवाद बढ़ा तो आधिकारिक हैंडल ने संयमित भाषा इस्तेमाल करने की बात कही. आखिर पूरा मामला क्या है? #voterlist #electioncommission #sanjaysingh #uttarpradesh #upnews #jansatta #shorts
1
462
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल से 26 अक्टूबर की देर रात 17 कैदी फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, एक कैदी ने मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक किया और मदद के लिए पहुंचे जेल अधिकारी पर हमला कर दिया. इसके बाद सभी कैदी जेल के मुख्य गेट से भाग निकले. घटना में तीन जेल कर्मचारी घायल हुए हैं. पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें बनाई हैं. अब तक चार कैदियों को पकड़ लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है. #TamilNadu #TheniJailEscape #JailBreak #PrisonEscape #TamilNaduNews #BreakingNews #HindiNews #Jansatta
1
333
Microsoft VEO: AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही माइक्रोसॉफ्ट अब करीब 60 हजार कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट ऑफर (VEO) दे रही है. इस ऑफर में न उम्र की शर्त है, न कंपनी में काम करने के सालों की. आखिर माइक्रोसॉफ्ट ऐसा क्यों कर रही है? क्या AI के बढ़ते इस्तेमाल से टेक कंपनियों में कर्मचारियों की जरूरत बदल रही है? इस वीडियो में जानिए VEO क्या है, कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर क्या मिलेगा, भारत में इसका क्या असर हो सकता है और माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी. #Microsoft #MicrosoftVEO #AI #TechNewsHindi #layoffs #Jansatta
1
435
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा है कि SIR समेत बड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए.इंडियन एक्सप्रेस की इंवेस्टिगेशन में सामने आए दो चुनाव आयुक्तों के 14 नोट्स कई सवाल खड़े करते हैं #ECI #sir #SupremeCourt #GyaneshKumar
434