Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal) header
Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal) profile picture

डिप्टी न्यूज एडिटर, नवोदय टाइम्स, देहरादून

Joined March 2020
Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)Photo by Jitendra Anthwal (@JitendraAnthwal)
उत्तराखंड में हादसे कम नहीं हो रहे। बीती शाम देहरादून में कंटेनर पलटने से दबी कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई थी। आज सुबह उत्तरकाशी में #गंगोत्री हाइवे पर #गुजरात के यात्रियों के साथ दुःखद हादसा हो गया। अभी 4 शव और 1 घायल को निकाला गया है। 2 लापता हैं। himalayabulletin.com/an-inno…
18
उत्तराखंड में #केदारनाथ समेत चारधाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही हिमपात हो रहा है। गढ़वाल मंडल के ज्यादातर हिस्सों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेशभर में इस बार ठंडक ने पिछले वर्षों की अपेक्षा जल्दी दस्तक दे दी थी, जिसमें आज और वृद्धि हो गई है। #चक्रवात_अर्नब
30
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए @MinakshiKandwal जी आपको और आपके समस्त एनडीटीवी परिवार को बधाई। यकीनन, चैनल ने पिछले एक साल में अपना चेहरा बदला है और तेवर भी। सिर्फ, खबर ही नहीं होतीं, खबरों में धार भी अपेक्षाकृत काफी पैनी होती है... बिना डरे -बिना दबे-बिना झुके...।
1
1
4
183
टीवी डिबेट के चीखने-चिल्लाने और हेडमास्टर वाले अंदाज़ में हड़काने वाले मौजूदा दौर में आपके चैनल की डिबेट काफी अलग होती है। सहज-संतुलित और गरिमापूर्ण..। आज जब मीडिया विश्वसनीयता और तटस्थता के गंभीर संकट से गुजर रहा है, तब आप सब इसे बनाए हुए हैं और कवरेज में संवेदनशीलता भी...।
1
2
4,349
“ये सिर्फ नंबर नहीं हैं… विश्वास की जीत है” अगस्त में देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी न्यूज़ चैनल बना ❤️ NDTV India ❤️ आप सभी दर्शकों का धन्यवाद।
5
7
2
68
8,272
भारत में 'राष्ट्रीय राजमार्ग क्रांति' के जनक और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मे. जनरल (रि.) भुवनचंद्र खंडूरी नहीं रहे। अटल सरकार में बतौर मंत्री उन्होंने 'स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना' और उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर प्रोजेक्ट के जरिए रोड कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत की।
1
37
बीसी खंडूरी ही उत्तराखंड के वह सीएम थे जिन्होंने राज्य में भू-कानून को और सशक्त बनाते हुए 250 वर्ग मीटर की सीमा तय कराई। राज्य आंदोलनकारियों के लिए पेंशन और आरक्षण समेत कई सुविधाएं उन्हीं की दें थी। @BJP4India @BJP4UK @pushkardhami
51
#केदारनाथ यात्रियों पर आज उत्तराखंड के सोनप्रयाग में लाठीचार्ज हुआ। पहले बेरिकेड पर रोका गया। देर तक बहस हुई। कुछ बेरिकेड हटाते हुए आगे बढ़ गए। फिर क्या था...। पुलिस ने जमकर #लाठीचार्ज कर दिया। देश के अलग-अलग बहस राज्यों से आए इन यात्रियों पर पुलिस ने पूरी ताकत से लठ बरसाए।
5
7
2
6
1,126
यात्रियों को भी ऋषिकेश जैसे सुविधाजनक स्थान पर रोकने के बजाय सोनप्रयाग तक पहुंचने देकर अचानक रोक दिया गया। ऐसे में उनका गुस्सा स्वाभाविक है। परंतु, उन यात्रियों की जिद का समर्थन नहीं किया जा सकता, जो घनघोर बरसात में केदारनाथ जैसे संवेदनशील क्षेत्र का कार्यक्रम बना रहे हैं।
1
1
3
74
कई यात्री दुधमुंहे बच्चों समेत केदारनाथ पहुंच रहे हैं। जब फंस रहे हैं, तो इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ-एनडीआरएफ जवानों की जान जोखिम में पड़ती है। बहरहाल, लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। ये यात्री हैं, उपद्रवी नहीं। दोषी अफसर तत्काल सस्पेंड हों। @narendramodi @pushkardhami
1
1
3
55
इस मामले में इतना तो साफ है कि चोरों को निकलने का पर्याप्त मौका मिल गया। कंट्रोल रूम-112 नंबर न मिलने की शिकायत आम है। घटना और पुलिस के जवाब की जानकारी पीड़ित से मुझे मिली तो मैने खुद 7:27 और 7:28 के बीच 4 बार 112 नंबर डायल किया, लेकिन लगा नहीं। @pushkardhami #dgputtrakhand
18
'समर्पण काल' की पत्रकारिता और पत्रकारिता में विश्वसनीयता के 'संकट काल' में भी तटस्थता, विश्वशनीयता, संवेदनशीलता, निर्भीकता और जन सरोकार की धारदार पत्रकारिता का प्रमुख नाम है @MinakshiKandwal. मुख्यधारा की पत्रकारिता में आपकी वापसी देश और दर्शकों के लिए सुखद खबर है। शुभकामनाएं...
जीवन के कार्यक्षेत्र का अगला पड़ाव @ndtvindia जहां कन्सल्टिंग एडिटर के रुप में योगदान दूंगी। News Beatz पर आप लोग अक्सर मुझे लिख रहे थे कि टीवी में वापसी करिए... और जीवन की दशा दिशा में NDTV जिस संजीदगी और जिम्मेदारी के साथ प्रवाह में आया, मुझे लगा ये एक बड़े लक्ष्य के लिए जरुरी है। बाबा के आशीर्वाद से शुंभारंभ हो गया है। शो की जानकारी जल्द साझा करूंगी। लेकिन जैसे आपने टीवी की पिछली पारी और स्वतंत्र पत्रकारिता में मेरे परिवार जैसा साथ निभाया, आगे भी वो भरोसा, साथ और शुभेच्छा बनाए रखिएगा। @rahulkanwal धन्यवाद इस नए अवसर के लिए। पूरी कोशिश रहेगी अब तक जिस तरह से पत्रकारिता करते आए हैं, उसे नई ऊंचाइयों और दर्शकों के भरोसे पर गहराई के साथ स्थापित करने की। जय बद्रीकेदार, जय महाकाल जय मां..
1
2
3,978
#केदारनाथ धाम के रास्ते में फिर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। केदारधाम मार्ग पर गौरीकुंड क्षेत्र में आज तड़के हुए इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु की सूचना है। बीती 7 जून को केदारनाथ रूट और 8 मई को गंगोत्री मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं, जिनमें 6 यात्रियों की जान चली गई।
69
उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने वाले बहुचर्चित #अंकिता_भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने मुजरिम पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को कठोर आजीवन कारावास सुनाया है। अंकिता, पुलकित के वनंतरा रिजॉर्ट में कार्यरत थी।
61
जय बाबा केदार-भक्तों के लिए खुल गए द्वार....
1
31
#देहरादून के कॉन्वेंट रोड पर एसबीआई की मेन ब्रांच के सामने ब्रिटिशकालीन पानी की टंकी है। पिछले एक दशक से #जल_संस्थान की अनदेखी से यह जल विहीन है। अब इस टंकी और इसके आगे की जमीन को बगल में स्थित मंदिर की संचालक संस्था अपनी बाउंड्रीवाल के भीतर लेकर कब्जा रही है।
1
40
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि टंकी और जमीन को परिसर में लेने के लिए बाउंड्रीवॉल की अनुमति मेयर सौरभ थपलियाल ने दी है। मेयर इससे इंकार कर रहे है। जल संस्थान और क्षेत्रीय विधायक खजानदास इसे सरकारी जमीन बता रहे हैं, जो पूर्व में सिटी बोर्ड और अब जल संस्थान के स्वामित्व में है।
1
14
जल संस्थान और विधायक इस टंकी की जगह ट्यूबवेल का निर्माण प्रस्तावित बता रहे हैं। जबकि, मंदिर समिति छुट्टियों का फायदा उठाते हुए दीवार बना कर इसे कब्जा रही है। देहरादून प्रशासन, नगर निगम और जल संस्थान के अफसर सोए हैं। @pushkardhami @dmdehradun @KhajanDassBJP
11