Lalan Kumar retweeted
'850 नंबर याद रखें, हिंदुस्तान को खत्म करने का नंबर!' Delimitation Bill पर Rahul Gandhi
#rahulgandhi #850number #delimitationbill #congress #bjp
Lalan Kumar retweeted
हर युवा भारतीय को समझना होगा - 850 का आंकड़ा BJP को सत्ता में रखने और आपके अधिकार छीनने के लिए तैयार किया गया है।
निष्पक्ष delimitation ऐसा दिखता है:
- 850 नहीं, 543 सीटें
- 2011 की जनगणना नहीं, 2027 की जातिगत जनगणना के आधार पर परिसीमन
- ज्ञानेश कुमार का Nexus नहीं, सर्वदलीय और निष्पक्ष परिसीमन आयोग
- 543 सीटों पर OBC सब-कोटा के साथ 33% महिला आरक्षण
BJP को 'वोट चोरी' के मामले में विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया है। पिछले 10 साल से BJP 'वोट चोरी' करके चुनाव जीत रही है।
BJP ने ऐसे किए चुनाव चोरी 👇
⦿ 2024 में वोट करने वाले 14 करोड़ वोटर्स को चुनाव आयोग ने अवैध घोषित कर दिया, अगर ये वोटर्स फेक थे, तो 2024 का चुनाव भी फेक था
⦿ जम्मू-कश्मीर में सीट्स Re-Draw कर दीं
⦿ बिहार में वोटर डिलीट किए
⦿ असम में पूरे राज्य का स्ट्रक्चर बदल दिया
⦿ पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चोरी कर लीं
⦿ कर्नाटक में फर्जी मतदान कराया
⦿ महाराष्ट्र में फर्जी वोट जोड़ दिए
⦿ हरियाणा में ब्राजीलियन मॉडल के नाम से फर्जी वोटिंग होती है
ये फैक्ट है कि अब हिंदुस्तान में चुनाव नहीं, 'वोट चोरी' हो रही है, लेकिन हमने इन्हें पकड़ लिया है।
अब इन्होंने नया प्लान निकाला है: Delimitation bill
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली
Lalan Kumar retweeted
LIVE: Special Press Conference | Indira Bhawan, New Delhi nitter.gq/i/broadcasts/2zkpzLaZv…
Special Press Briefing by LoP Shri @RahulGandhi today at 5 PM.
📍Indira Bhawan, New Delhi
Stay tuned to our social media handles for live updates.
📺 nitter.gq/INCIndia
📺 facebook.com/IndianNationalC…
📺 youtube.com/user/indiacongre…
Lalan Kumar retweeted
आज INDIA Alliance के सभी दलों के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा संविधान संशोधन Bill लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हम इसका विरोध करेंगे।
इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं।
1. पहले इनका नारा ‘400 पार’ था। देश की जनता ने उसे विफल कर दिया। अब 850 सीटों तक लोकसभा का विस्तार करके ये हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथों में रखना चाहते हैं।
इनका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना नहीं, बल्कि पूरी सत्ता अपने हाथों में केंद्रित करना है।
2. इस Bill में SC/ST यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है।
संविधान का Article 330 कहता है कि SC/ST के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित होनी चाहिए।
जब नया Census होने वाला है, तो उसके आंकड़ों का इंतज़ार क्यों नहीं किया जा रहा है? Latest Census के अनुसार SC/ST की जनसंख्या के अनुपात में उनकी सीटें निर्धारित होनी चाहिए।
हमारा सवाल है कि सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को उनकी आबादी के अनुसार उनका उचित Share देने से क्यों बच रही है?
3. जिस चुनाव आयोग पर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, उसी चुनाव आयोग को परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है।
Chief Election Commissioner ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर पहले से ही गंभीर सवाल हैं। अगर उन्हीं की देखरेख में Delimitation होगा, तो उसकी निष्पक्षता की क्या Guarantee है?
किस सीट को General बनाना है, किस सीट को Reserved बनाना है, कहां महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करनी है, इन सभी महत्वपूर्ण फैसलों में चुनाव आयोग की भूमिका होगी।
जब ‘Vote Chori’ को लेकर ही इतने गंभीर आरोप हैं, तो ऐसे में Delimitation की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
4. असम और जम्मू-कश्मीर में किस ढंग से Delimitation किया गया, इसके उदाहरण हमारे सामने हैं।
Geography और Population के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में किस तरह बदलाव किया गया, General और Reserved सीटों का स्वरूप कैसे बदला गया, इसके राजनीतिक परिणाम भी हमने देखे हैं।
हमें आशंका है कि पूरे देश में इसी तरह का परिसीमन करके BJP अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है।
5. अप्रैल में जब सरकार यह Bill लेकर आई थी, तब उसे Two-third Majority नहीं मिली और Bill विफल हो गया।
अब TMC, NCP, शिवसेना और अन्य राजनीतिक दलों को तोड़कर अपने Numbers जुटाने की कोशिश की जा रही है। जब सरकार को लग रहा है कि शायद उसके पास पर्याप्त संख्या हो सकती है, तब वह दोबारा यह Bill लेकर आ रही है।
6. एक बार पूरी सत्ता इनके हाथों में चली गई, तो ये संविधान में अपनी इच्छानुसार बदलाव करने के लिए इस बहुमत का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हम नहीं चाहते कि भारत की संसद भी चीन की तरह ऐसी संस्था बन जाए, जहां सरकार के इशारे पर सभी हाथ उठाकर हर प्रस्ताव को मंजूरी दे दें।
हमें आशंका है कि इसके जरिए RSS-BJP हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथों में रखना चाहती है और संविधान की जगह मनुस्मृति की विचारधारा लागू करना चाहती है।
इसीलिए हम सभी ने मिलकर इस संविधान संशोधन Bill का विरोध करने का निर्णय लिया है।
यह न SC/ST के हित में है, न देश के हित में और न ही लोकतंत्र के हित में है।
यह Amendment लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए लाया जा रहा है।
LIVE: Press Briefing | INDIA Party Leaders | New Delhi nitter.gq/i/broadcasts/2MENJKLdE…
Lalan Kumar retweeted
आज दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में हाथरस के कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
BSP से 2 बार के पूर्व विधायक श्री गेंदा लाल चौधरी जी, SP से जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश दिवाकर जी (वार्ड नं. 9) एवं BSP के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पंकज चौधरी जी (वार्ड नं. 9) ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी श्री कुणाल चौधरी जी भी उपस्थित रहे!
इसके साथ ही श्री जगदीश चौधरी जी, श्री नीरज कुमार, श्री गजेंद्र सिंह तोमर एवं श्री मोरध्वज जी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।
मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के जुड़ने से हाथरस में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
हम सब मिलकर सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।
Lalan Kumar retweeted
कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई!
बैठक में परिसीमन बिल सहित संसद के आगामी सत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और विपक्ष की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
📍 10, राजाजी मार्ग, नई दिल्ली।
Vote Chori is no longer just a warning. It is staring us in the face, one shocking revelation at a time.
🔺𝐓𝐇𝐄 𝐋𝐀𝐓𝐄𝐒𝐓👇
In over 17,000 entries in Karnataka's final electoral rolls, parents are listed as younger than or the same age as their children.
🔺 A 70-year-old listed as son of a 59-year-old.
🔺 Two men both aged 40, one listed as father of the other, at the same address.
🔺 In over 2,200 cases, fathers are just 1-5 years older than their children.
🤔Think about that. More than 43 lakh voters were issued notices over logical discrepancies, hearings were conducted, and yet thousands of these glaring errors have survived into the final electoral rolls.
👉 If SIR was meant to clean up electoral rolls, why has it failed to fix even the most basic discrepancies? And if these errors can survive the entire exercise, what exactly was SIR designed to achieve?
❓𝐌𝐫. 𝐆𝐲𝐚𝐧𝐞𝐬𝐡 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫, 𝐡𝐨𝐰 𝐝𝐨 𝐲𝐨𝐮 𝐞𝐱𝐩𝐥𝐚𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐢𝐬?
👉 The Election Commission owes the people answers.
👉 Democracy cannot be reduced to an exercise in deleting, distorting, and disenfranchising voters to serve the political interests of Modi-Shah.
Lalan Kumar retweeted
भाजपा सरकार की विचारधारा भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का रास्ता दिखाता है, लेकिन भाजपा की राजनीति इन संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है।
इतिहास गवाह है कि जब कांग्रेस पार्टी के लाखों नेता और कार्यकर्ता अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे थे, जेलों में यातनाएँ सह रहे थे और अपना सर्वस्व न्योछावर कर रहे थे, उस समय RSS और हिंदू महासभा की भूमिका स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में गंभीर सवालों के घेरे में थी।
आज वही विचारधारा देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमले कर रही है। हमारा स्पष्ट मानना है कि भारत किसी एक विचारधारा से नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा।
मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
संविधान हमारी ताकत है, लोकतंत्र हमारी पहचान है और सामाजिक न्याय हमारा संकल्प है।
📍लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
Lalan Kumar retweeted
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनंतनाग के लोकप्रिय विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सईद साहब के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं।
पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

































