Live Cities (@Live_Cities) header
Live Cities (@Live_Cities) profile picture

बिहार का सबसे बड़ा डिजिटल मीडिया नेटवर्क

Joined September 2016
Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)
बिहार की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तिरहुत स्नातक सीट निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले MLC बंशीधर बृजवासी ने BJP का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई #SamratChoudhary #BanshidharBrajwasi #BJP #BJPBihar #TirhutMLC #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
1
8
363
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय MLC चुनाव जीतने वाले डॉ. राहुल राज ने एक बार फिर BJP का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि BJP से टिकट नहीं मिलने पर राहुल राज ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर BJP ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अब जीत के बाद उनकी पार्टी में वापसी हो गई है #RahulRaj #DrRahulRaj #BJP #BJPBihar #SamratChoudhary #SaranMLC #BJPJoining #BJPNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
1
564
देखिये वीडियो, अभिषेक झा पर भड़क उठे BJP MLA,अपनी गलती से हारे, खुला चैलेंज भी,अकेले लड़े... #AbhishekJha #BJPMLA #BiharPolitics #BiharNews #MLCElection #BiharElectionResult #BJP #NDA #PoliticalNews
3
22
2,981
भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला शिक्षिका पूजा कुमारी की मौत हो गई। घटना भवानीपुर के पास भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग की है, जहां ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। मृतका भागलपुर के बूढ़ानाथ की रहने वाली थीं और बांका के सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षिका थीं। हादसे के बाद उन्हें जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। #Bhagalpur #BhagalpurNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
1
507
देखिए वीडियो, प्रशांत किशोर के सिपाही किशोर कुमार ने दे दिया पुलिस को अल्टीमेटम, किसको बचा रहे? माहौल गरम. #PrashantKishor #JanSuraaj #SimriBakhtiyarpur #BiharNews #GudduMukhiyaCase #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
652
झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुए करीब दो साल हो चुके हैं, लेकिन नेपाल सीमा से सटे खुटौना और लौकहा बाजार रेलवे स्टेशनों की जिम्मेदारी अब तक जीआरपी को नहीं सौंपी गई है। लौकहा बाजार नेपाल सीमा का अंतिम स्टेशन है, जहां नेपाली यात्री भी पहुंचते हैं। हाल ही में महरैल स्टेशन के पास पटरी पर सीमेंट का टुकड़ा रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में दोनों प्रमुख स्टेशनों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। #BiharNepalBorder #NepalBorder #GRP #RailPolice #BorderSecurity #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
12
988
देखें वीडियो, चिराग पासवान का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे. #ChiragPaswan #LJPR #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
540
देखें वीडियो,CTET छात्रों को लेकर अभी-अभी शिक्षा मंत्री ने किया फाइनल फैसला.... #BPSCTRE4 #CTET #MithileshTiwari #EducationDepartment #BiharNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
2
11
80
8,333
भागलपुर नगर निगम परिसर में शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता समेत तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने और बकाया वेतन भुगतान की मांग उठाई। उनका आरोप है कि संबंधित एजेंसी ने वेतन में गड़बड़ी की है और 31 अक्टूबर तक भुगतान का आश्वासन देने के बावजूद राशि नहीं दी गई। कर्मचारी गणपत राम ने बताया कि वे पिछले छह महीने से भुगतान के लिए गुहार लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ के दौरान अनिश्चितकालीन काम बंद करेंगे। #Bhagalpur #BhagalpurNagarNigam #NagarNigam #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
523
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भागलपुर में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भारत में बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी परिस्थितियां पैदा करना चाहता है। चिराग ने कहा कि प्रदर्शन की आड़ में विदेशी ताकतों की सोच को बढ़ावा देना लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका नहीं हो सकती। उन्होंने संसद की कार्यवाही बाधित करने और ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर भी विपक्ष को घेरा। महाभियोग और मॉक पार्लियामेंट के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाए। चिराग ने कहा कि विपक्ष को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। #ChiragPaswan #LJPR #Bhagalpur #LJPRamVilas #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
528
दीपावली और छठ पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के प्रवासियों को घर लौटने में सुविधा देने के लिए सरकार विशेष बस सेवा शुरू करेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 200 से अधिक बसों का परिचालन करेगा। यात्रियों को किराये में 30 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 से 20 नवंबर तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों के प्रमुख शहरों से बसें चलेंगी। इसके लिए 1 नवंबर से निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होगी। #BiharTransport #SpecialBusService #Diwali2026 #ChhathPuja2026 #BiharGovernment #DamodarRawat #BiharStateRoadTransportCorporation #BSRTC #BiharBusService #FestivalSpecialBus #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities #BiharGovernment
4
644
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी प्लेट में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश को 54 रनों से करारी शिकस्त दी। बिहार की ओर से श्रुति गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। वहीं वैदही यादव ने 49 रनों की अहम पारी खेली बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम 20 ओवर में 77 रन ही बना सकी #BiharWomenCricket #BiharCricketTeam #SeniorWomenT20Trophy #BiharVsArunachal #BiharCricket #WomenCricket #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
468
देखें वीडियो, जहानाबाद में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, दर्जनों दुकान टूटे, दुकानदारों में आक्रोश.. #SamratBulldozerAction #BiharBulldozerAction #BulldozerAction #YogiModel #AntiEncroachmentDrive #IllegalConstruction #AdministrativeAction #BiharNews #Jehanabad
525
देखिए वीडियो, बिहार MLC चुनाव के बाद अब JDU का मंथन,UP में 2027 की तैयारी, निशांत करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक... #UPElection2027 #NishantKumar #JDU #Patna #BiharNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
443
समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित राजाराम महतो के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से आंगन में दाखिल हुए और घर का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे रुपये व गहने लेकर फरार हो गए। घर में सो रही एक बच्ची के शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे, तो सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Samastipur #BiharCrime #CrimeNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
3
560
एमएलसी चुनाव में कम सीटें मिलने पर निशांत कुमार ने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी। आखिर इतनी कम सीटें क्यों मिलीं, इसकी वजह जानेंगे और संगठन की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंग #BiharMLCElectionResults #JDU #NishantKumar #JDUBihar #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
1
8
653
निर्दलीय MLC वंशीधर ब्रजवासी पहुंचे BJP ऑफिस,बैठक में शामिल होंगे #BanshidharBrajwasi #BJP #BJPBihar #TirhutMLC #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
1
1
16
875
नवादा जिले के रजौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया में शनिवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘न बाल विवाह, न बाल शोषण’ और ‘जागरूक बचपन, सुरक्षित भारत’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षक नेता अजित कुमार ने बच्चों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने और अपनी बात माता-पिता व शिक्षकों से साझा करने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बाल विवाह और बाल शोषण के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को जागरूक और सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। #Nawada #BiharEducation #GovernmentSchool #EducationDepartment #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCitiesBihar
4
522