Pinned Tweet
17/09/2026
Social Justice Day
जाति और धर्म को भुलो, मानवता की राह चुनों।
अंधविश्वास से दूर रहो , ज्ञान विज्ञान को अपनाओ।
पेरियार रामास्वामी नायकर को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
15
Amit Kumar retweeted
1 ग्राम DNA में 21 करोड़ GB से भी ज़्यादा डेटा स्टोर करने की तकनीक बताने वाली Anagha Rajesh को आखिर भारत छोड़कर अमेरिका क्यों जाना पड़ा?
24 साल की Anagha Rajesh ने 5,00,00,000 लगाकर बैंगलोर में एक लैब शुरू किया...नाम था BIOCOMPUTE.
इस लड़की ने ऐसी टेक्नोलॉजी बनाई जहां आप DNA में डेटा स्टोर कर सकते हो
आजकल इंटरनेट पर इतना सारा डेटा,photos, videos, reels है जिनको संभालने के लिए बहुत सारे डेटा सेंटर्स की जरूरत पड़ती है
अनघा राजेश की टेक्नोलॉजी की हेल्प से 1 ग्राम DNA का use करके 21 करोड़ GB से भी ज़्यादा डेटा स्टोर किया जा सकता है
यानि 20 लाख से भी ज्यादा 4K मूवीज़ का डेटा सिर्फ़ 1 ग्राम DNA में..
लेकिन इन्वेस्टर्स ने इस लड़की के आइडिया में इन्वेस्ट करने से बिल्कुल मना कर दिया
क्योंकि इंडिया के इन्वेस्टर्स को इंस्टेंट रिटर्न्स चाहिए थे जो उनको BIOCOMPUTE में नहीं दिख रहे थे
साथ ही इनको इंडियन गवर्नमेंट का भी कोई सपोर्ट नहीं मिला..
अनघा को समझ आ गया अच्छे टैलेंट से ज्यादा इंपोर्टेंट है अच्छा इकोसिस्टम.एक अच्छा ड्राइवर Alto में बैठकर BMW वाले को नहीं हरा सकता
अनघा अपनी लैब को बेचकर अमेरिका चली गई और
मजे की बात वहां जाते ही इन्वेस्टर्स की लाइन लग गई
अब समझ आया इंडिया आज तक गूगल,मेटा जैसी ग्लोबल कम्पनीज क्यों नहीं बना पाया..
Amit Kumar retweeted
आज फॉलोवर लिस्ट चैक करी तो हैरान हो गया
500 से ज्यादा लोग ब्लू टिक छोड़ चुके हैँ
300 से ज्यादा मित्रों का रेवेन्यू Pause हुआ था
50 अकॉउंट ग्रुपिंग के कारण ससपेंड हो चुके हैँ
100 से ज्यादा अकॉउंट रीच ना आने के कारण या सहयोग ना मिलने के कारण एक्टिव नहीं है
और सबसे बडी बात, जो एक्टिव हैँ उनमे से काफ़ी अकॉउंट क़ो क्लिक बेट शब्द इस्तेमाल करने पड़ रहे हैँ.
तो सवाल ये है कि गलत का इलाज सही कैसे हो?
वो भी एकदम से, क्योंकि उस टाइम गलत किया तो छुपाकर किया.
और अगर हिम्मत हारकर बैठे हो तो दोबारा हिम्मत दी कैसे जाये उनको?
सवाल का जवाब मिलकर ढूंढ़ना होगा 🙏
Amit Kumar retweeted
Replying to @SirAbdullahSidd
इस कहानी में जो पीड़ित पात्र आप बता रहे
उसकी नस नस से मैं वाकिफ हूं और 20% बताने वाले नेता से भी
पर दिक्कत ये है कि वो पीड़ित 80% वाले क़ो हराने की कोशिश में नहीं है, अपने 20% समाज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने क़ो लेकर चिंतित है
जबकि उसका उद्देश्य 80% वाले की विदाई होना चाहिए, सारा मामला नीयत का है और कुछ नहीं
Amit Kumar retweeted
पहचाना इन्हें?
अरे ये वही है, जो 1990 में सोमनाथ से रथ लेकर अयोध्या के लिए निकले थे...राम मंदिर तो सिर्फ़ बहाना था, असली मकसद था दिल्ली की गद्दी और उस गद्दी के लिए इन्होंने पूरे हिंदुस्तान को सांप्रदायिक दंगों की आग में झोंक दिया था!
25 सितंबर 1990 को रथ चला और उसके पीछे-पीछे दंगों की लाशें बिछती चली गईं समस्तीपुर में 23 अक्टूबर को जब लालू प्रसाद यादव ने इन्हें रोका, तब तक सैकड़ों दंगे हो चुके थे!
सिर्फ़ उस यात्रा के दौरान देश में 116 जगह दंगे भड़क उठे, 564 लोग काट डाले गए!
यूपी में 224, गुजरात में 99, कर्नाटक में 88, राजस्थान में 52, आंध्र में 27, एमपी में 21, बिहार में 19... दिल्ली, असम, बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल... हर तरफ खून ही खून?
ज़मीनी रिपोर्ट कहती है, कि इस रथयात्रा की वजह से 1990 में करीब 1800 जानें गईं थी!
1800 जानें... सिर्फ़ एक आदमी की PM बनने की भूख मिटाने के लिए!
9 नवंबर 2019 के उस ऐतिहासिक फैसले को आज पूरे 7 साल हो गए, मंदिर बन गया, शिलान्यास हो गया, प्राण-प्रतिष्ठा हो गई, ध्वजा भी फहरा दी गई है,
लेकिन जिस आदमी ने इस मुद्दे पर पूरी राजनीति खड़ी की, वो शख्स आज तक एक बार भी अयोध्या के राम मंदिर में माथा टेकने नहीं गया?
क्यों नहीं गया? क्योंकि उसे राम से कभी मतलब ही नहीं था, भगवान राम तो सीढ़ी थे, कुर्सी तक पहुँचने की, जब सीढ़ी से काम नहीं चला, तो सीढ़ी को ही भूल गए!
जिसने राम के नाम पर देश जलाया, वो आज राम के दरबार में जाने से कतरा रहा है, शायद डर लगता होगा... कि वहाँ जाकर उन बेगुनाहों की आत्माओं को क्या जवाब देगा, जिनकी चिताएँ उसकी महत्वाकांक्षा की आग में जलीं?
इतिहास इस आदमी को रथयात्रा वाला नहीं, सत्ता के भूखे उस नेता के तौर पर याद करेगा, जिसने प्रधानमंत्री बनने के लिए देश को दंगों की भट्टी में झोंक दिया था!
Amit Kumar retweeted
"मोदीनामा भी, निष्पक्षता का बिल्ला भी? एक उतार दीजिए।"
प्रिय मीनाक्षी जोशी, @IMinakshiJoshi
नाराज़ मत होइएगा, मैं भी इसी पेशे का आदमी हूँ। फ़र्क़ बस इतना है कि आपके पास स्टूडियो है और मेरे पास सवाल। यह भी मान लूँ कि हम डिजिटल वाले दूध के धुले नहीं हैं। तो भी जो माल आपके यहाँ चिल्लाकर बिकता है, वही हमारे यहाँ थंबनेल पर लाल तीर लगाकर बिकता है। इसलिए यह ख़त ऊपर से नहीं, बग़ल से लिख रहा हूँ।
आपका शो देखकर मुझे शादी का वीडियोग्राफर याद आता है। उसका कैमरा पूरी रात उसी तरफ़ घूमता है जिधर से लिफ़ाफ़ा आया है। कोने में मुँह फुलाए बैठे फूफा, ठंडी पूड़ी, उधार का टेंट, यह सब एलबम में कभी नहीं आता। बाद में एलबम देखो तो लगता है शादी में सब ख़ुश थे।
आपके इंटरव्यू उस वाइवा जैसे होते हैं जिसमें परीक्षक घर से तय करके चला है कि नंबर पूरे देने हैं। सवाल सिर्फ़ रजिस्टर भरने के लिए पूछे जाते हैं। सामने वाला जो बोल दे, वही सही जवाब।
आपके “सूत्र” मुझे मोहल्ले की उन चाची जैसे लगते हैं जिन्हें सब पता होता है और जिनका नाम कोई नहीं लेता। चाची कम से कम यह दावा तो नहीं करतीं कि वे पत्रकारिता कर रही हैं।
और आवाज़। मंडी में सबसे ज़ोर से वही चिल्लाता है जिसका बाट हल्का होता है। जिसका माल ठीक है, वह तराज़ू आगे कर देता है और चुप रहता है। आपके पैनल में आठ लोग एक साथ बोलते हैं, तो मैं समझ जाता हूँ कि आज तराज़ू घर रह गया।
वे आठ लोग भी हर शाम वही होते हैं। हर कस्बे में एक आदमी होता है जो शादी में हलवाई सुझाता है, बीमारी में डॉक्टर और मुक़दमे में वकील। आपके पैनल में ऐसे आठ बैठे हैं। सोमवार को वे अर्थव्यवस्था के जानकार होते हैं, मंगल को चीन के, बुध को क्रिकेट के।
हर शाम आपको एक रावण चाहिए। मोहल्ले की रामलीला में कम से कम इतना तो था कि रावण साल में एक बार जलता था। आपके स्टूडियो में रोज किसी न किसी को रावण बना दिया जाता है।
चुनाव आता है तो आपकी गाड़ी बारात की तरह उतरती है। ढोल बजता है, भीड़ जुटती है, बच्चे कैमरे के आगे कूदते हैं। सुबह तक टेंट उखड़ जाता है, और गाँव अगले पाँच साल जूठे पत्तल समेटता है।
उस गाँव में भी आपको आदमी नहीं दिखते, जातियाँ दिखती हैं। “यादव किधर जाएगा, ब्राह्मण नाराज़ है क्या, दलित किसके साथ।” जो यादव किधर जा रहा है, उसका बेटा तीन साल से किस भर्ती का इंतज़ार कर रहा है, यह सवाल आपकी पर्ची पर कभी नहीं होता।
लखनऊ से सौ किलोमीटर बाहर निकलिए कभी। वहाँ की ख़बर आपके परदे पर दो ही सूरत में आती है: कोई मर जाए, या कोई मंत्री आ जाए। बीच के तीन सौ तिरसठ दिन वहाँ भी लोग रहते हैं।
एक बात और। घरों में आपका चैनल दिन भर चलता है, पर आवाज़ बंद रहती है। लोग आपका चेहरा देखते हैं, नीचे की पट्टी पढ़ते हैं, और बहस ख़ुद कर लेते हैं। यानी आपके बिना बोले भी काम चल जाता है। इस पर कभी सोचिएगा।
दिन में आपकी x टाइमलाइन देखता हूँ जो किसी पार्टी दफ़्तर की दीवार लगती है। मोदीनामा में ट्वीट पे ट्वीट चिपके हैं, नीचे की ईंट दिखती ही नहीं। फिर रात नौ बजे उसी हैंडल का मालिक “निष्पक्ष बहस” कराने बैठ जाता है। दिन भर एक टीम की जर्सी पहनकर नारे लगाइए, शाम को उसी जर्सी पर अंपायर की टोपी रख लीजिए, और फिर एलबीडब्ल्यू पर हमसे भरोसा माँगिए।
तारीफ़ करना गुनाह नहीं है। सरकार अच्छा करे तो लिखिए, खुलकर लिखिए। पर जिस थर्मामीटर में हर बार 98.4 ही आए, उसमें मरीज़ ठीक नहीं होता, थर्मामीटर ख़राब होता है। आपके थर्मामीटर में सत्ता को आज तक बुख़ार नहीं चढ़ा।
अकबरनामा अबुल फ़ज़ल ने लिखा था। पर वह दरबार में बैठकर लिखता था और किसी से छिपाता नहीं था कि तनख़्वाह कहाँ से आती है। आपके यहाँ मोदीनामा भी चलता है और निष्पक्षता का बिल्ला भी। दोनों में से एक उतार दीजिए, हमें कोई शिकायत नहीं रहेगी।
और हाँ, कल निज़ाम बदले और आपकी टाइमलाइन नए निज़ाम का क़सीदा पढ़ने लगे, तो यही ख़त दोबारा भेजूँगा। बस तारीख़ बदल दूँगा।
मैं जानता हूँ कुर्सी आपकी है और रिमोट किसी और का। नौकरी सबको प्यारी है, ईएमआई सबकी होती है। इसलिए ज़्यादा कुछ नहीं माँग रहा। क्रांति मत कीजिए, इस्तीफ़ा मत दीजिए। बस किसी दिन जवाब सुनने के बाद एक बार “लेकिन” बोल दीजिए। इस पेशे की पूरी इज़्ज़त उसी एक शब्द में रखी है।
ख़त लिखने वाला लड़का।
चाय इश्क़ और राजनीति।
Amit Kumar retweeted
पत्नी के प्रेग्नेंट होने पर लेबर पेन पति को होने लगे इस वैज्ञानिक चमत्कार की शुरुआत हो चुकी है.
आरोप चुनाव आयोग पर लगता है और कराहती बीजेपी है
😀😀😀 ऊईईईईई मां
PAYCM के बाद, PAYPM क्या कार्य कर पाएगा?
क्या जनता इस लूट का जवाब दे पाएगी?
जितना ज्यादा हो सके इस मुद्दे को और भी ज्यादा जनता तक पहुंचाया जाए।
अब मोदी सरकार की लूट UPI तक पहुँच गई है। “No fees on UPI” को बदलकर अब “₹2,000 तक के UPI transactions पर no fees” कर दिया गया है।
गगनचुंबी महँगाई से आम आदमी की जेब पहले ही खाली है। थोक महँगाई 10% के क़रीब है और भाजपा सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर उनकी बची-कुची, बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी है।
मोदी सरकार का सबसे बड़ा पलटवार देखिए —
10 साल पहले नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को झटका दिया गया। जब नोटबंदी के विनाशकारी नतीजों पर सवाल उठे, तो सरकार ने दलील दी थी कि नोटबंदी Digital Payments और Cashless Economy को बढ़ावा देने के लिए थोपी गई।
वित्त मंत्री जी ने हाल ही में संसद में कहा था कि UPI पर कोई Tax व Charges नहीं लगेंगे, पर कई ख़बरों के मुताबिक़:-
₹5,000 के transaction पर ₹25 और ₹10,000 पर ₹50 तक की संभावित वसूली की जाएगी। क्या ये सच है?
MDR की बात करें तो सरकार को क्या यह नहीं पता कि व्यापारी पर पड़ने वाला यह अतिरिक्त बोझ आखिरकार कीमतों के जरिए आम उपभोक्ता की जेब से ही वसूला जाएगा?
महँगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय मोदी सरकार हर रोज उसकी जेब पर डाका डालने का नया तरीका खोज रही है !!
15
Amit Kumar retweeted
अब मोदी सरकार की लूट UPI तक पहुँच गई है। “No fees on UPI” को बदलकर अब “₹2,000 तक के UPI transactions पर no fees” कर दिया गया है।
गगनचुंबी महँगाई से आम आदमी की जेब पहले ही खाली है। थोक महँगाई 10% के क़रीब है और भाजपा सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर उनकी बची-कुची, बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी है।
मोदी सरकार का सबसे बड़ा पलटवार देखिए —
10 साल पहले नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को झटका दिया गया। जब नोटबंदी के विनाशकारी नतीजों पर सवाल उठे, तो सरकार ने दलील दी थी कि नोटबंदी Digital Payments और Cashless Economy को बढ़ावा देने के लिए थोपी गई।
वित्त मंत्री जी ने हाल ही में संसद में कहा था कि UPI पर कोई Tax व Charges नहीं लगेंगे, पर कई ख़बरों के मुताबिक़:-
₹5,000 के transaction पर ₹25 और ₹10,000 पर ₹50 तक की संभावित वसूली की जाएगी। क्या ये सच है?
MDR की बात करें तो सरकार को क्या यह नहीं पता कि व्यापारी पर पड़ने वाला यह अतिरिक्त बोझ आखिरकार कीमतों के जरिए आम उपभोक्ता की जेब से ही वसूला जाएगा?
महँगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय मोदी सरकार हर रोज उसकी जेब पर डाका डालने का नया तरीका खोज रही है !!
Amit Kumar retweeted
बार बाला !!!!!!
एक लड़की, जो शराबखाने मे शराब परोसती है।
जैसे उस प्रसिद्ध गीत मे मुंगड़ा मुंगड़ा गाती हुई हेलन ने किया था । या फिर, मधुशाला की वह साकी - जिसका हाथ पकड़ कर आपने नहीं खींचा, तो जीवन की मधुमय मधुशाला व्यर्थ कर दी।
पर यह तो हिंदी फिल्म देखने वालों, या हिंदी साहित्य पढ़ने वालों की कल्पना है। आम पोर्नप्रेमी संघी हिन्दू , मुंबई के "डांस बार" की कल्पना करता है।
जहां औरतें वस्त्र उघाड़ कर नाचती हैं।
●●
बार का शाब्दिक अर्थ है- रोक। वह जगह, एक मेज होती है। जिसके पार आप नहीं जा सकते। वहाँ खाने पीने की चीजें रखी होती हैँ। भोजन, पेय सर्व किया जाता है।
बार औऱ भी तरह के होते हैँ। स्पोर्ट्स बार, जहाँ यहाँ बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच चलते रहते हैं। कराओके बार, कस्टमर खुद स्टेज पर आकर माइक पर गाने गा सकते हैं।लाइव म्यूजिक बार जहाँ लोकल बैंड या सिंगर सामने बैठकर लाइव गाना गाते हैं।
आर्केड बार मे ड्रिंक्स के साथ-साथ वीडियो गेम्स खेलने की सुविधा होती है। एयरपोर्ट्स मे आपने स्नेक्स बार भी देखे होंगे।
नाश्ता मिलता है वहाँ.. कंटिनेण्टल ब्रेकफास्ट से लेकर इडली वड़ा तक।
●●
पर आपकी रूचि तो ड्रिंक्स वाले बार मे है। तो पहले बताइये - कभी मोईतो पिया है? ब्लू लैगून? ब्लडी मेरी?? कम से कम जेम्स बांड का वह डायलॉग तो सुना ही होगा - "वोडका मार्टिनी, शेकन नॉट स्तिर्ड"!!
लेकिन बॉन्ड का ड्रिंक आसान नहीं है।
केसीनो रॉयल मे वह बारटेंडर को डिटेल बताता है - 3 हिस्सा गॉर्डन जिन, 1 हिस्सा वोदका मार्टिनी, आधा हिस्सा किना लिलेट। इसे चिल्ड होने बर्फ के साथ शेक करो । छानकर ग्लास मे भरो , औऱ छिलके के साथ नींबू का एक बड़ा, पतला स्लाइस तैराकर पेश करो।
●●
तो कोकटेल या मोकटेल बनाना बच्चों का खेल नहीं। बेहतरीन कला है। सीखने के कोर्स हजारो डॉलर के होते है। पर जैसे MBBS पढ़ने भर से कोई डॉक्टर नही बनता, वैसे ही कोर्स करने भर से बारटेंडर नही बनते। आपको प्रेक्टिस चाहिए,
बरसो का अनुभव।
इनकी मांग बहुत है। सैलरी हाई होती हैं। दिल्ली के हाई क्लास होटलों में सीनियर बारटेंडर ढाई से तीन लाख वेतन पाते हैं।औऱ फॉरेन की तो मत पूछिए। आपको अपनी सैलरी पर शर्म आ जाएगी।
●●
बारमैंन इससे अलग होता है।
वो गेस्ट रिसीव को करता है। टेबल सेट करता है, ऑर्डर लेता है। ड्रिंक्स और फ़ूड, टेबलों में ले जाकर सर्व करता है। आपकी सस्ती भाषा मे "बैरा" समझिये।
वही सूटेड बूटेड- बो टाई वाला बैरा। सुशिक्षित, सुदर्शन, मैनर्ड, नफासत से भरा, सौम्य। जिसके "सर" बोलते ही आप फूल कर तोप हो जाते हैं, अंग्रेजी बोलने लगते है। लेकिन अच्छे होटल के बारमैन से उसकी भी सैलरी मत पूछियेगा।
कारण वही है।
आपको अपनी सैलरी पर शर्म आ जाएगी।
••••
तो बारटेंडर बनने मे तो जन्म लग जाता है। पर बारमैन के जॉब्स अक्सर स्टूडेंट्स पार्ट टाइम करते पाए जाते हैं। विदेशों में रेस्टोरेंट शाम को पीक पर होते है। इस कुछ घण्टे एक्स्ट्रा स्टाफ रखे जाते हैं। अस्थायी होते है, घण्टे के हिसाब से वेतन मिलता है।
तो योरप, अमरीका, यूके की महंगी यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाले अधिकांश विदेशी छात्र इन पबो मे बारमैन बनकर पार्ट टाइम सेवा देते हैं। शाम के तीन चार घण्टों में इतने यूरो कमा लेते हैं, की किसी थर्ल्ड वर्ल्ड के देश मे एड़ियां घिस रहे, अपने माँ -बाप पर, शिक्षा के खर्च का भार थोड़ा घटा सकें।
●●
हिंदुस्तान से पढ़ने गए लडके लड़कियां भी बड़ी मात्रा मे यह काम करते हैं। यह सम्मानित काम है।
मगर भाजपा औऱ आरएसएस के कूपमँडूक नेता, उनके दो कौड़ी के वोटर औऱ छिछोरे समर्थकों का गैंग, जो आजीवन मली- माखुर- 320-इलायची का पान, सितार गुटखा, मानिकचन्द औऱ दाने दाने में केसर का स्वाद की औकात मे ही सड़ते रहे है..
वे ऐसे स्टूडेंट को, तो बारगर्ल कहकर अपनी कल्पनाएं निखार लेते हैं। ये बेवकूफ, बार शब्द का मतलब दारू का अड्डा, नंगई का केंद्र समझते हैं।
●●
उन्हें मूंगड़ा मूंगड़ा मे कूल्हे हिलाती हेलन दिखती है। किसी फ़िल्म मे देखे मुम्बई के कोठों में, डांस करती फिल्मी छवियां उभरती हैं। पोर्न सर्चों से गनगनाती कामनाएं कौँधती है।
"धर्मो रक्षति रक्षितः" ग्रुप के दोस्तों में द्वारा भेजे गई गन्दी फिल्में, औऱ ब्राउजर हिस्ट्री मे धंसी पोर्नोग्राफी होती है। गांव कस्बों के कूपमण्डूको के दिमाग मे आईटी सेल ने, दस लाख व्हाट्सप ग्रुपो के माध्यम से यही छवि बिठाई है।
●●
आश्चर्य नही की विदेश में भारतीयों पर पब्स, डिस्कोथेक में खास निगाह रखी जाती है। यूरोपीय देशों, खासकर सिंगापुर, उज्बेकिस्तान, औऱ यूरोप के बहुतेरे एलीट क्लब मे, इंडियन पासपोर्ट वाले बैन हैं।
इनके दल के लोग विदेशो से लेकर, दिल्ली के होटलों तक अक्सर जूतियाँ खाकर सुर्खियां बटोरते हैं।
इन लोगो के पास इस घटनाक्रम का एक सबूत है -सुब्रह्मन्यम स्वामी का एक वीडियो, जिसमे वे उस तरह की घटिया बातें हुए पाए गए, जैसी बातें वे अब प्रधानमंत्री मोदी के लिए करते हुए सुने जाते हैं।
●●
सुब्रह्मण्यम स्वामी, भक्तो और आईटी सेल से अनहद घृणा करने के लिए ये एक ही कारण पर्याप्त है। औऱ उनके पास सोनिया को बदनाम करने के तीन ऑब्जेक्टिव हैं।
पहला वो राजीव की पत्नी है,
दूसरा इंदिरा की बहू है।
और तीसरा वो राहुल गांधी की मां है।
वो राहुल जो इनका सबसे बड़ा भय है। जिसका ये कुछ बिगाड़ नही पाये, सो मां की गाली ही दे लेते हैं। दरअसल ये वही लोग हैं, जो खुद की बहू बेटियों पर कुत्सित निगाह जमाये रखते हैं।
●●
यह दौर, जो अपनी अति के हाथों, अब अपनी अंतिम साँसे गिन रहा है - के जाने के बाद जब इतिहास के पन्नों मे उतरेगा। तब सोनिया गाँधी अपने त्याग, अपने ग्रेस औऱ अपने योगदानो के लिए, देवी की तरह याद की जाएंगी।
इस देश की ऊँचे खानदान की औरतों को, जीवन की गरिमा सिखाने के लिए, उनकी मिसाल दी जाएगी। औऱ तब इस नीच, नग्न, लज्जाहीन गुंडों का समूह...
जमीन के छह गज नीचे अपनी कब्र से, अपने लफ्जो, अपनी गंदी तस्वीरों औऱ मीम्स को अपनी विचारधारा से, सदा के लिए चिपका हुआ देखेगा।
●●
डिजिटल स्पेस मे ये लोग अपने ट्वीट औऱ पोस्ट खोज खोज कर मिटाते फिरेंगे, मगर दाग़ मिटेगा नहीं।
बुझने के पहले दिया जोर से भरभराता है। तो बेशर्म, बलात्कारी जॉम्बी, फिर भी इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स मे आएंगे। पुरजोर जहर उगलेंगे, गंदी तस्वीरें औऱ भाषा चिपकएंगे।
उनका स्वागत है। आओ, क्योंकि जनता..
अब तुम्हारा हिसाब करने को तैयार बैठी है।
Amit Kumar retweeted
दक्ष चौधरी भैया और अभिषेक ठाकुर भैया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो बता रहे हैं कि पाकिस्तान का आईएसआई उन्हें मारने चाहता है।
सरकार को उन्हें सिक्योरिटी देनी चाहिये नही तो हथियारों के लाइसेंस देने चाहिये ताकि वो अपनी रक्षा कर सके।
दक्ष भैया आगे बताते है कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो हिंदुत्व खत्म हो जायेगा।
मेरा तो मानना है दक्ष भैया और उनके गिरोह को जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ तोपखाना भी मिलनी चाहिये।
उनकी गाडियो के साथ हवा में वायुसेना के दो राफेल विमान भी उनके कॉन्वॉय के साथ होने चाहिये।
और हो सके तो नेवी के दो डिस्ट्रॉयर भी साथ मे होने चाहिए ताकि पाकिस्तान के हर मंसूबे पर पानी फेरा जा सके।
Amit Kumar retweeted
शाहबाज़ शरीफ़ एंड कम्पनी
एक बात याद रखना।
बहुसंख्यको के सहारे सत्ता हासिल करके अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करना कोई मर्दानगी नहीं है।
तुम्हारे पाकिस्तान में आए दिन ये खेल चल रहा है।
कभी मदरसे के नाम पर, कभी रास्ता चौड़ी करण के नाम अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है।
ये ज़माना डिजिटल है एक क्लिक पर वीडियो वायरल हो जाती है आज तुम्हारी करतूते सारा ज़माना देख रहा है और थू थू कर रहा है।
तुम अपने कट्टर धार्मिक लोगों को खुश करने के लिए और वोट पाने के लिए ये सब कर रहे हो।
शाहबाज शरीफ़ एक दिन दुनिया में अलग थलग पड़ जाओगे, और वैसे भी तुम लोगो की औकात दो कौड़ी की भी नहीं बची दुनिया भर में।
ऐसी ऊल जलूल हरकते करके बची खुची इज़्ज़त भी मिट्टी में मिला लोगे।
समझदार हो तो तुम्हारे लिए इशारा ही काफी है।
Amit Kumar retweeted
भारत सरकार और राज्य सरकार के पास असीमित धन संपदा है..हर कालेज के पास बेशुमार जमीन है
बाहर से पढ़ने आए बच्चों के लिए क्यों नहीं हॉस्टल बनाए जाते,आखिर यह बच्चे देश के बच्चे नहीं हैं क्या?
दिल्ली जैसे महानगर में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास आवासीय हॉस्टल बना कर
बच्चों को किराए पर नहीं देने चाहिए क्या,ताकि अपना उज्ज्वल भविष्य सुरक्षा के साथ बना सकें..
हर घर को 5 मंजिल तक बना कर अवेध तरीके से बच्चों के हॉस्टल बने हुए हैं, एक एक घर का मालिक एक से 2 लाख महीना कमा रहा है..
दिल्ली की एमसीडी में बीजेपी,दिल्ली की सरकार में बीजेपी,केंद्र की सरकार में बीजेपी..कितने इंजन दौड़ रहे हैं..किसकी ज़िम्मेदारी है?
दिल्ली में 3 महीने पहले एक खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था.एक होटल में आग लग लगने से 21 लोगों की जान गई थी
उस वक्त भी बस यही हेडलाइन चली थी.दिल्ली सरकार का एक्शन.मुख्यमंत्री यहां पहुंची,वहां पहुंची
वो मामला भी गायब हो गया.. यह भी गायब हो जाएगा.
मीडिया इस तरह की खबर को ऐसे चलाता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक्शन, सरकार का एक्शन,सरकार तुरंत हरकत में आई..
लेकिन यह कोई नहीं पूछता कि आखिर ऐसा हुआ क्यों?
बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है
लेकिन जो सत्या निकेतन इलाके में लड़कों की PG की 5 मंजिला Hostel Daze बिल्डिंग गिर गई है,उसके नुकसान की भरपाई की जा सकेगी कभी?
मीडिया की हेडलाइन पर नज़र रखिए 👇
Amit Kumar retweeted
कब तक हम देशवासी इन नेताओ के भ्रष्टाचार के तले ऐसे ही दवे रहेगें ?
🤖 Made with AI
भारत का "डमी प्रधानमंत्री" कौन है ?
जिसने, बेरोजगारी,महंगाई भ्रष्टाचारी,वोट चोरी, को बढ़ावा दिया,बच्चों के लिए ठीक से स्कूल नहीं, सिर्फ अपनी जेबे भर रहा है।
और तो और गरीबो,आदिवासियों के साथ अन्याय किया हों।
धार्मिक मुद्दों में उलझा कर लोगों को रोबोट की तरह इस्तेमाल कर रहा है
सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि एक ऐसा गुं!डा जो दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान लोगों पर बच्चों पर लाठियां बरससाता हो, जिससे लोगों को काफी चोटे भी आई ।
आखिर वह गुंडा किसके संरक्षण में था?
जब वह किसी पॉडकास्ट में देश के जाने-माने सांसद जी का नाम लेता है तो ,
सवाल सासंद से भी होगा ?
सवालों से नहीं बच सकते सांसद चिराग पासवान जी, ।
क्या लगा कि आप FIR उस गुंडे पर करवा देंगे, तो क्या सवालों से बच जायेंगे?
आखिर स्वतंत्र भारद्वाज ने आपका नाम और अन्य नेताओं का नाम क्यों लिया ?
देश की जनता से झूठ नहीं बोल सकते।
इसका जवाब दीजिए। @iChiragPaswan
आज अगर सबसे रद्दी नेटवर्क किसी का चल रहा है तो वो Jio का ही है।
जिओ हेल्पलाइन में, मैंने 2 से लेकर आज 6 तारीख तक, 4 बार कॉल कर चुका हूं। पर फिर भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हों पाया हैं। 5G का रिचार्ज करवाने के बाद भी हम 5G का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। @JioCare
इसका समाधान करें।





















