Moneycontrol न्यूज़ अब हिंदी में

Noida
Joined August 2019
#MarketsWithMC: तानला प्लेटफॉर्म्स के निवेशकों के लिए सितंबर तिमाही से जुड़ी अच्छी खबर आई है। कंपनी का मुनाफा बढ़ा है और ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान हुआ है। शेयर में पिछले एक महीने में 17% की तेजी दिखी है। जानिए डिटेल। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #TanlaPlatforms #Q2Results #LatestNews #MoneycontrolHindi
595
Sensex-Nifty closes flat: निफ्टी-बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज 27 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस की रौनक में निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें Watch: youtu.be/1za1bpYnG6A #BSESensex #SensexClosingPrice #Nifty50 #Nifty50ClosingPrice #MoneycontrolHindi
571
#MarketsWithMC: 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में 14 स्टॉक्स पर नजर रहेगी। Jio Platforms की लिस्टिंग सबसे बड़ा ट्रिगर होगी। Tata Capital, Raymond और LT Foods जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आए हैं। ये कारोबारी अपडेट बाजार में हलचल बढ़ा सकते हैं। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #Sharemarket #Stockmarket #StocksTobuy #Sensex #Nifty #MoneycontrolHindi
596
#UPNews: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने गौतम बुद्ध नगर में चार कंपनियों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में 1,709.84 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए चारों कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने की मंजूरी दी गई है। जानें इस खबर के बारे में डिटेल में पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #Gautambudhnagar #cabinet #gccprojects #MoneycontrolHindi
1
575
दिल्ली सर्राफा बाजार में 27 अक्तूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। चांदी गिरकर 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे बंद हुई। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #Goldprice #SilverPrice #LatestNews #Delhi #Moneycontrolhindi
521
#MarketsWithMC: एक स्पेशियलिटी ऑयल कंपनी का मुनाफा सितंबर तिमाही में 365% उछलकर ₹186.3 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू में भी 73% की बढ़ोतरी हुई। EBITDA में चार गुना से ज्यादा उछाल आया। अब नजर शेयर पर रहेगी। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #oilrefinery #gandharoil #Sharemarket #Q2results #MoneycontrolHindi
3
641
#Watch: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने (E20) को लेकर हो रहा विरोध एक “पैसे देकर चलाया गया अभियान” था। CII के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में E20 को लेकर हो रही चर्चा और विरोध अब कम हो गया है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने ऐसी गाड़ियों को मंजूरी देने का रास्ता साफ किया है, जो 100% इथेनॉल (E100) तक से चल सकती हैं। इन गाड़ियों को फ्लेक्स-फ्यूल वाहन कहा जाता है। गडकरी का कहना है कि पेट्रोल में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ाने से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम हो सकती है। इससे देश का विदेशों में जाने वाला पैसा भी बचेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। #NitinGadkari #EthanolBlending #E20Petrol #FlexFuelVehicles #MoneycontrolHindi
594
#JewarAirport: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे के नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लगभग 322 किलोमीटर की लंबाई वाले चार नए लिंक एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इन चारों परियोजनाओं पर कुल ₹17542.06 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इन प्रोजेक्ट्स को अगले तीन सालों के अंदर पूरा करने का टारगेट रखा गया है। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #AgraLucknowExpressways #PurvanchalExpressways #MoneycontrolHindi
565
#MarketsWithMC: लार्सन एंड टूब्रो ने 27 अक्तूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 78,750 करोड़ रुपये रहा। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #Sharemarket #Stockmarket #StocksTobuy #StocksTotrade #MoneycontrolHindi
106
#MarketsWithMC: लार्सन एंड टूब्रो ने 27 अक्तूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 78,750 करोड़ रुपये रहा। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #LarsenToubro #BusinessNews #Q2Results #MoneycontrolHindi
573
#MarketsWithMC: टाटा कैपिटल का मुनाफा सितंबर तिमाही में 51% बढ़कर ₹1,660 करोड़ पहुंच गया। कंपनी की लोन बुक भी ₹3 लाख करोड़ के पार निकल गई। AI के इस्तेमाल से लोन प्रोसेसिंग तेज हुई है। अब निवेशकों की नजर शेयर पर रहेगी। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #TataCapital #Q2Results #BusinessNews #LatestNews #MoneycontrolHindi
583
#Watch: सर्बिया में रविवार को हुए ऐतिहासिक चुनाव में छात्र समर्थित ‘स्टूडेंट लिस्ट’ की जीत के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोमवार देर रात (26 अक्टूबर) को इस समूह के समर्थक राजधानी बेलग्रेड में सरकार समर्थक टीवी चैनल के दफ्तर में घुस गए और एक कार्यक्रम को बीच में रोक दिया। करीब 30 लोग Informer TV के न्यूज़रूम में पहुंचे और चैनल के प्रधान संपादक व मालिक ड्रैगन वुचिचेविच को घेर लिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोग संपादक से सवाल करते और उनका वीडियो बनाते नजर आए। बाद में उन्हें सुरक्षा के बीच इमारत से बाहर ले जाया गया। इस चुनावी जीत को करीब 60 लाख की आबादी वाले सर्बिया में एक बड़े राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इसकी तुलना अप्रैल में हंगरी के विक्टर ओर्बान की चुनावी हार से भी की जा रही है। ओर्बान की हार के बाद हंगरी के सरकारी मीडिया में भी बदलाव हुए थे। सर्बिया के छात्र भी अपने देश के मीडिया में इसी तरह के बदलाव की मांग कर चुके हैं। छात्र आंदोलन की इस जीत का असर यूरोप के दूसरे देशों में भी देखने को मिल सकता है। हाल के हफ्तों में कई यूरोपीय देशों में छात्र शिक्षा की खराब स्थिति, बढ़ती महंगाई और रोजगार व भविष्य के सीमित अवसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक भी हो गए हैं। #Serbia #Belgrade #AleksandarVucic #StudentProtests #MoneycontrolHindi
571
IMD Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटे से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। वहीं दिल्ली से लेकर बिहार तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग तूफान पर लगातार नजर रख रहा है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #HeavyRain #rainalert #WeatherAlert #MoneycontrolHindi
1
597
कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड्स पर फेस्टिव ऑफर के ऐलान किए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल बुकिंग, फैशन और ऑनलाइन पर्चेज पर डिस्काउंट शामिल हैं। बैंकों और कार्ड इश्यू करने वाली कंपनियों के डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #CreditCard #Shopping #EMI #LatestNews #MoneycontrolHindi
573
#UPMLC: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जारी मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने मंगलवार को X पर आरोप लगाया कि यूपी MLC मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। चुनाव आयोग के द्वारा हर राउंड का रिज़ल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #AkhileshYadav #Samajwadiparty #MLCElection #MoneycontrolHindi
2
692
#CycloneArnab: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब पूरे उफान पर है। इसका सीधा असर बुधवार 28 अक्टूबर को देश के बड़े हिस्से में देखने को मिलेगा। चक्रवात 'अर्नब' के असर से तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश और तबाही मचाने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.. पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/india… #WeatherNews #WeatherALert #rainalert #MoneycontrolHindi
704
#FactCheck: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा दावा तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यह कहा जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 1,000 रुपये का नया नोट जारी किया गया है या फिर से बाजार में लाया जा रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज, वीडियो या तस्वीर पहुंची है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है... पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/trend… #rupees #Currency #LatestNews #MoneycontrolHindi
591
#MarketsWithMC: रेमंड का मुनाफा सितंबर तिमाही में 130% बढ़कर ₹32 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू में भी 24% की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा चर्चा एयरोस्पेस और डिफेंस बिजनेस की रही, जिसकी कमाई 72% उछली। जानिए डिटेल। पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/news/… #Raymond #Q2Results #BusinessNews #MoneycontrolHindi
609
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 113 रन की तूफानी पारी खेली। इस शतक के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया पूरी खबर👇 hindi.moneycontrol.com/sport… #abhishekSharma #Cricket #LatestNews #MoneycontrolHindi
2
590