Nazish نازش (@NazishSultan97) header
Nazish نازش (@NazishSultan97) profile picture

उसने कहा तुम से प्यार करता हूँ मैं सुनी तुम्हीं से प्यार करता हूँ । Married life,,,, mother of 2 children 👨‍👩‍👧‍👧 Alhumdulillah for everything 🤲❤️

यूपी अलीगढ़
Joined December 2024
Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)Photo by Nazish نازش (@NazishSultan97)
Cameraman never disappoints 🌚
134
541
16
8,835
685,712
Nazish نازش retweeted
अब्दुल की फिक्र है तो मुसलमानों के असल मुद्दों पर बात क्यों नहीं, आज़म साहब? नवंबर 2022 में रामपुर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद आज़म ख़ान साहब का एक चर्चित तंज़ था- “अब्दुल अब दरी ही नहीं बिछाएगा, पोछा भी लगाएगा।” तब 'अब्दुल' एक सियासी तंज़ था। लेकिन आज अचानक वही अब्दुल अल्लाह के नामों से जोड़ दिया गया और ओवैसी को लानत भेजने की बात होने लगी। मेरा मानना है कि सियासत में धार्मिक पहचान को चुनावी हथियार नहीं बनाना चाहिए। क्या पहले से ही एक पार्टी कम है, जो पिछले डेढ़ दशक से हिंदू-मुस्लिम के इर्द-गिर्द अपनी राजनीति करती आई है? हर चुनाव में वही धार्मिक ध्रुवीकरण! जब आज़म ख़ान जेल में थे, तब ओवैसी ने सार्वजनिक मंचों से उनके पक्ष में आवाज़ उठाई थी। फरवरी 2022 में उन्होंने आज़म ख़ान के प्रति सम्मान जताते हुए उनकी मुश्किलों से जल्द निकलने की दुआ भी की थी। जब जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई हुई, तब भी उसके पक्ष में आवाज़ें उठीं। सवाल यह है कि आज़म ख़ान की लड़ाई को व्यक्तिगत राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता तक सीमित क्यों किया जा रहा है? आज आज़म साहब जिस 'अब्दुल' के नाम पर ओवैसी को घेर रहे हैं, उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि जेल में डालने का फैसला ओवैसी ने नहीं लिया था। सरकार और उसकी एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाना ज्यादा जरूरी है। ऐसा लगता है जैसे जेल से बाहर आने के बाद उनकी प्राथमिकताओं में ओवैसी से राजनीतिक हिसाब बराबर करना भी शामिल हो गया है। लेकिन इन बयानबाज़ियों का नुकसान किसे होगा? अंततः मुस्लिम समाज को ही। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति पर गंभीर चर्चा की जरूरत है। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की अप्रैल 2023 में पुलिस हिरासत के दौरान मीडिया के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्या वह दृश्य आपको विचलित नहीं करता? एक के बाद एक मस्जिदों और दरगाहों को लेकर विवाद, कानूनी मुकदमे और बुलडोजर की कार्रवाइयां सामने आती रही हैं। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद का सितंबर 2026 में हुआ विध्वंस इसका ताज़ा उदाहरण है। उस कार्रवाई के कानूनी आधार और प्रक्रिया पर भी सवाल उठे। जब मैं वहां ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए गई तो मेरे ऊपर भी मुकदमे किए गए तो क्या मै इसका जिम्मेदार भी ओवैसी को ठहराऊं? क्या टूटते हुए इबादतगाहों के ये मुद्दे राजनीतिक बहस का हिस्सा नहीं होने चाहिए? मुसलमानों पर हमले हों तो कई राजनीतिक दल खुलकर 'मुसलमान' शब्द बोलने से भी बचते हैं। अल्पसंख्यक कहकर बयान जारी कर देना और जमीन पर उनके अधिकारों के लिए लड़ना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। आजम साहब से उम्मीद थी कि जेल से बाहर आने के बाद वे मुसलमानों की शिक्षा, रोजगार, आर्थिक पिछड़ेपन, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सुरक्षा और इबादतगाहों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाएंगे। जौहर यूनिवर्सिटी की लड़ाई लड़ेंगे। उन परिवारों की बात करेंगे जिनके घर उजड़े, जिनके बेटे जेलों में हैं और जिनकी आवाज़ सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचती। लेकिन बहस का केंद्र फिर से मुसलमान बनाम मुसलमान बना दिया गया। अब ऐसा लग रहा है जैसे उत्तरप्रदेश में चुनाव का असल मुद्दा आजम बनाम ओवैसी रह गया है। मुसलमानों को अपने नेताओं से आपसी सियासी झगड़े नहीं, अपने हक़, हिस्सेदारी, शिक्षा और सुरक्षा की लड़ाई चाहिए। - पूजा माथुर #AzamKhan #Owaisi #UPElection #muslim #PoojaMathur #RCL
19
112
3
295
6,308
!! इश्क़ में महकती हूँ मैं !! तुम्हारे इश्क़ से सदा के लिए कहाँ जुदा हो पाती हूँ मैं,एक अदा छोड़कर,दूजी अदा पर फ़िदा हो जाती हूँ मैं..!! तुम्हारी निगाहों से भला एक पल भी कहाँ सँभल पाती हूँ मैं,एक अदा पर हारती हूँ, दूजी अदा में पिघल जाती हूँ मैं..!! मोहब्बत निभाने का हर हुनर तुमसे ही अपनाती हूँ मैं,अपने सारे रंग छोड़कर, तुम्हारे ही रंग में समाती हूँ मैं..!! मंज़िलों की हर चाह तुम्हारी बाहों की पनाह में ढूँढ लाती हूँ मैं, सारे रास्ते छोड़कर, बस तुम्हारी ओर खिंची आती हूँ मैं..!! तुम्हारे हिस्से की हँसी अपने होंठों पर हर पल सजाती हूँ मैं,अधूरी सी इस ज़िंदगी में, तुम्हें सोचकर ही मुस्कुराती हूँ मैं..!! तुम्हारा हाथ थामकर हर वादा शिद्दत से निभाती हूँ मैं, तुम्हारी हर नादानी पर, बस बेपनाह प्यार लुटाती हूँ मैं..!! तुम्हारा साथ पाकर हर दर्द पल में भुलाती हूँ मैं, तुम्हारी हर मीठी शरारत पर, बेहिसाब प्यार लुटाती हूँ मैं..!! तुम्हारे इश्क़ से सदा के लिए कहाँ जुदा हो पाती हूँ मैं,एक अदा छोड़कर,दूजी अदा पर फ़िदा हो जाती हूँ मैं..!! #Khusboosingh #ख़ुशबू_सिंह
75
65
1
128
1,411
!! प्यार से मेरा नाम लेना !! मेरे बिखरे बालों को अपनी उँगलियों में उलझने दो,आज रात की सारी पहेलियों को होंठों से ही सुलझने दो..!! आज नज़रें झुका कर कोई हसरत नहीं मुझे छुपानी है, तुम्हारे कानों में हर बेताब साँस की कहानी सुनानी है..!! आओ आज क़रीब आ कर हर एक फ़ासले को मिटा दें, इस मखमली रात की गहराई में सारी दुनिया को भुला दें..!! आज जो मैं सारी हया के पहरे गिरा दूँ, तो रोकना मत, तेरे सीने से लग खुद को तुम में मिला दूँ, तो टोकना मत..!! तुम्हारी गर्म साँसें जब मेरी गर्दन पे यूँ सरकती हैं,मेरे सीने में दबी सारी ख़्वाहिशें शोले सी दहकती हैं..!! ​इन सुलगती साँसों की अब कोई तदबीर नहीं है,तेरी बाँहों के सिवा मेरी कोई जागीर नहीं है..!! ​मैं पास आऊँ और तेरे होंठों की ख़ामोशी पढ़ लूँ, तेरे इश्क़ की हर हद से आज मैं आगे बढ़ लूँ..!! अगर इस बेपनाह चाहत में मुझसे कोई भूल हो जाए, तो तुम्हारे होंठों की मुस्कान से वो भी क़ुबूल हो जाए..!! ​सुनो..! अगर मेरी इस शोख़ी पे तुम्हारा दिल बहक जाए,मेरे क़रीब आते ही तुम्हारा हर लम्हा महक जाए..!! ​तो मुझे अपने आग़ोश में भर कर मेरी हर शरारत थाम लेना, मैं जो हद से गुज़र जाऊँ, तो प्यार से बस मेरा ही नाम लेना..!! मेरे बिखरे बालों को अपनी उँगलियों में उलझने दो,आज रात की सारी पहेलियों को होंठों से ही सुलझने दो..!! #Khusboosingh #ख़ुशबू_सिंह
72
65
3
119
2,003
Nazish نازش retweeted
However vast the darkness, we must supply our own light. — Stanley Kubrick
36
95
1
146
3,238
Nazish نازش retweeted
One glance at you, that’s all it takes. — Anonymous
44
104
1
602
16,881
Nazish نازش retweeted
कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भी दिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी बात वो आधी रात की रात वो पूरे चाँद की चाँद भी 'ऐन चैत का उस पे तिरा जमाल भी मेरी तलब था एक शख़्स वो जो नहीं मिला तो फिर हाथ दु'आ से यूँ गिरा भूल गयी सवाल भी परवीन शाकिर✍️ #शाम 🔥❤️‍🩹💔
14
25
33
841
Nazish نازش retweeted
جسم کی گرمی کو مستقلی طور پر ختم کرنے کا مناسب طریقہ کیا ہے؟
14
4
27
853
Nazish نازش retweeted
السلام علیکم و رحمت اللہ و برکاتہ दौर-ए-हाजिर की नागिन बीन पर नही नोटों की गड्डियों पर नाचती हैं,, Good morning ☕️
41
29
79
871
Nazish نازش retweeted
ले आई एक दस्त में दिल की लगी मुझें मैं जिन्दगी को खोजती रही ओर जिन्दगी मुझे हर बार खुद से कहना कि सुधर जाएँगा वो शख़्स आखिर कब तक फरेब देगी ? यें सादा दिली मुझे सब अपनी अपनी गर्ज़ के बाइस है साथ मेरे नाजिश कितना नुक़सान दे रही है मेरी सादगी मुझे #नाजिश
13
20
44
728
Nazish نازش retweeted
एक बचपन था कभी इतवार की एक शाम हुआ करती थीं जरा से बड़े क्या हुऐ जिम्मेदारियों ने ऐसा घेरे कि सुबह होती हैं ओर रात हो जाती हैं,,, 😰💔 कैसा गया संडे बताओ comments Good evening ☕️🍫
16
22
46
1,094
Nazish نازش retweeted
आज सुबह आँख खुलते ही अवनू अपनी किताब लेकर बैठ गई, और देखते ही देखते, महज़ एक-दो दिन में उसने पूरी किताब पढ़ डाली। भला मेरी अवनू जितना होशियार कोई और है, जो इतनी तेज़ी से पूरी किताब पढ़ सके?
138
126
207
7,535
Nazish نازش retweeted
#Mashaallah #AzamKhan ✌️✌️ अल्लाह इनकी हिफाज़त करें l और नजरे बद से बचाये l आमीन🤲🤲
32
66
1
314
3,954
Nazish نازش retweeted
📌 जला वो आग मुहब्बत की मेरे सीने में ख़्याल किसी ग़ैर का आए तो राख हो जाए 🔥 नाजिश ✍️
13
20
51
851
Nazish نازش retweeted
السلام علیکم खुदा जब राज़ी होता हैं तो सरताज बना देता हैं ओर अगर नाराज़ हो तो मोहताज बना देता हैं!! Good morning ☕️
43
33
72
1,296
Nazish نازش retweeted
चाय की चुस्की जैसा मिज़ाज है अपना ! किसी को हद से ज़्यादा मुहब्बत तो किसी को हद से ज़्यादा नफ़रत है!! @NazishSultan97 ✍️ Good afternoon ☕️😘
15
20
37
990
Nazish نازش retweeted
शाम भी तो पागल है ये रात भी हरजाई है जब भी आई है, तेरी याद के संग आई है!!
36
31
1
50
1,984
!! मेरी साँसों की सरगम !! ​मेरी तन्हाइयों में आख़िर, ये कैसा चराग़ जला गए तुम, मेरी बेरंग सी हस्ती को, गुलिस्ताँ सा खिला गए तुम..!! ​मेरी साँसों की सरगम में, नग़मा ए इश्क़ भर गए तुम, मेरी रूह के आईने में, चाँद सा निखर गए तुम..!! ​तेरी क़ुर्बत के ख़ुमार से, महकने लगी हैं रातें, तेरे छूवन की तपिश पाकर,बहकने लगी हैं बातें..!! ​मेरी ज़ुल्फ़ों के साये में, जो शब-भर सिमट गए तुम, मेरी पलकों से उतर कर, क्यों दिल से लिपट गए तुम ? ​मेरी साँसों की सरगम में, नग़मा ए इश्क़ भर गए तुम, मेरी रूह के आईने में, चाँद सा निखर गए तुम..!! ​मैं तो मिट गई हूँ जानाँ, तेरे इश्क़ की बंदगी में, तूने जन्नत बसा रखी है, मेरी इस ज़िंदगी में..!! ​कभी शबनम की बूँद बनकर, मुझ पर जो बरसते हो तुम, मेरे दीदार की तलब में, हर लम्हा तरसते हो तुम..!! ​हया की चिलमन को हटा कर, इतने क़रीब आए तुम, मेरे जिस्म ओ जाँ में घुल कर, क्यों धड़कन में समाए तुम ? ​मेरी मख़मली सी बाहें, हर शब बुलाती हैं तुझको, तेरी साँसों की ये ख़ुशबू,पल पल सताती है मुझको..!! ​तूने आगोश में छुपाकर,मेरा हुस्न है निखारा, तेरी चाहत की रौशनी ने, हर ख़्वाब है सँवारा..!! ​मेरी बाहों में सिमट कर, क्या अजब ख़ुमार हो तुम, मेरे बेताब से दिल का, क्या मीठा क़रार हो तुम ? ​मेरी साँसों की सरगम में, नग़मा ए इश्क़ भर गए तुम, मेरी रूह के आईने में, चाँद सा निखर गए तुम..!! ​तेरे तसव्वुर में मेरी जाँ, मेरा चेहरा दहक रहा है, तेरी चाहत की ख़ुशबुओं से, हर लम्हा महक रहा है..!! ​जो थाम लो हाथ मेरा तो, देखेगा ज़माना सारा, तेरी बाहों की पनाह में, सजेगा आशियाना सारा..!! ​मुझे आशिक़ी सिखा कर, मेरा ईमान बन गए तुम, मेरी दुआओं का हासिल, मेरा अरमान बन गए तुम..!! ​मेरी साँसों की सरगम में, नग़मा ए इश्क़ भर गए तुम, मेरी रूह के आईने में, चाँद सा निखर गए तुम..!! #Khusboosingh #ख़ुशबू_सिंह
72
73
2
117
1,998
!! एक रूहानी एहसास !! मेरे हर एक सजदे में बस तेरा ही अक्स झलकता है, तू ही मेरी ज़िंदगी है, अब तेरे लिए ही ये दिल धड़कता है..!! तुम पास आओ तो मेरी साँसों में गुलाब महकने लगते हैं, तेरे इश्क़ की खुमारी में मेरे सारे जज़्बात बहकने लगते हैं..!! जब तेरी उँगलियाँ मेरी ज़ुल्फ़ों को धीरे से सुलझाती हैं, क़सम से मेरी ये बेचैनियाँ भी पल भर में सुकूँ पा जाती हैं..!! मेरी इस पायल की छम छम बस तेरा ही गीत सुनाती है, हवा जब लाए तेरा ज़िक्र, तो ये रूह भी मुस्कुराती है..!! मुझे बस तेरे ही साये में अपनी ये उम्र बितानी है, सारी दुनिया को भूलकर बस तेरी ही एक दीवानी मुझे कहलानी है..!! तेरे इन होठों की तपिश जब मेरे माथे को चूमती है, मेरी मदहोश सी धड़कन भी फिर तेरे ही इश्क़ में झूमती है..!! मेरे इन हाथों की लकीरों में बस तेरा ही नाम लिखा है, सच्ची मोहब्बत क्या होती है, ये मैंने सिर्फ़ तुझी से सीखा है..!! तेरी एक आहट से मेरे दिल की धड़कन मचल सी जाती है, तू जो थाम ले हाथ मेरा, तो मेरी दुनिया बदल सी जाती है..!! मेरे हर एक सजदे में बस तेरा ही अक्स झलकता है, तू ही मेरी ज़िंदगी है, अब तेरे लिए ही ये दिल धड़कता है..!! #Khusboosingh #ख़ुशबू_सिंह
69
70
2
115
2,210
Nazish نازش retweeted
Alhamdulillah ❤️
11
5
71
5,791
Nazish نازش retweeted
तेरी तो फितरत थी सबसे मुहब्बत करने की...... हमने बेवजह खुद को खुशनसीब समझ लिया💔🥀🙏🏼
8
8
19
294