Pukh Raj Parashar (@PParashar60) header
Pukh Raj Parashar (@PParashar60) profile picture

Former Chairman (State Minister Status), Redressal of Public Grievances Committee, Government of Rajasthan | Member AICC & PCC

Rajasthan, India
Joined March 2014
Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)
सिख धर्म के संस्थापक, मानवता के पथप्रदर्शक एवं महान संत श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु नानक देव जी की पावन शिक्षाएं हमें सत्य, सेवा, समानता, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। गुरु साहिब की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। #GuruNanakJayanti #PrakashParv
2
3
1
8
143
Pukh Raj Parashar retweeted
आज जोधपुर रवाना होने से पूर्व 49 सिविल लाइंस में मीडिया से बातचीत की : प्रश्न : सर स्थिति ये है कि अभी तक जोड़-तोड़ की राजनीति उस तरह से चल रही है, कहीं लाइटें उतारी जा रही हैं, जवाब : वो तो पूरा राजस्थान देख रहा है कि लाइटें लगाई गईं चुनाव जीतने के लिए, जनता ने चुनाव हरा दिया तो आम लोगों का क्या कसूर है? मैंने खुद ने देखा कि टोंक जिले के अंदर लाइटें वहां उतार रहे हैं और अधिकारी कह रहे हैं कि ये अवैध लगी हुई थी। तो इनको पूछो अवैध लगाई क्यों आप लोगों ने? अवैध लगाई आपने ही चुनाव जिताने के लिए। हटा रहे हो, जनता ने विरोध किया, तो कह रहे हैं वो तो हम क्या कर सकते हैं, अवैध है इसलिए हटा रहे हैं। तो ये इस सरकार का नमूना है। एक मैंने सुना एक जगह पंचायत समिति में एक वोट है सिर्फ बीजेपी को और बाकी सारे वोट आए कांग्रेस को। एक वोट आया तब भी चाहते हैं कि हमारा प्रधान वहां बने। तो जो प्रधान का उम्मीदवार है उनके घर में पुलिस जा रही है, उनके मकान को तोड़ें, होटल बंद कर दो, धमकी दी जा रही है। तो भजन लाल जी की सरकार ने हद कर दी है। ऐसा राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ। मैंने एक एग्जांपल दिया आपको। ऐसे कई एग्जांपल राजस्थान में मिलेंगे आपको। हर जगह गुंडागर्दी हो रही है। इनको शर्म ही नहीं आ रही है कि जनता ने मैंडेट दे दिया।अगर थोड़ी बहुत भी समझ होती सरकार में तो मेरे ख्याल से वो आत्मचिंतन करने लग जाते कि भई क्यों हार रहे हैं, कारण क्या-क्या हैं? उस पे सुधार करें, हमारी गलती है तो उनको हम दूर करें और वापस पब्लिक का विश्वास जीतें, यह राजनीति होती है डेमोक्रेसी के अंदर। हम बार-बार कहते हैं कि इनका विश्वास नहीं डेमोक्रेसी के अंदर। बुरी तरह हरवा दिया जनता ने इनको, पूरे देश भर के अंदर राजस्थान की चर्चा हो रही है, उसके बावजूद भी आप जिस प्रकार का बिहेव कर रहे हो वो हमने पहले ही कहा कि ये अभी तो लग जाएंगे हॉर्स ट्रेडिंग के अंदर। हॉर्स ट्रेडिंग में लग गए हैं , गुंडागर्दी करवा रहे हैं, पुलिस भेज रहे हैं। एक जहां सब लोग इकट्ठे हैं कांग्रेस के उम्मीदवार, वहां एक थानेदार तीन बार चला गया धमकी देने के लिए। तो ये क्या मजाक बना रखी है? जनता बख्शेगी नहीं। अभी भी जनता ने सबक सिखा दिया है, जो नगर निगम के अंदर, नगर पालिका में जो गुंडागर्दी, पुलिस का आतंक था, परिसीमन के माध्यम से चुनाव जीत गए लोग, परिसीमन गलत करके, उसका जनता ने जवाब दे दिया। हमें बहुत खुशी है इस बात की कि प्रदेश की जनता, मतदाताओं को मैं धन्यवाद दूँ बारंबार, इतने समझदारी का परिचय दिया उन्होंने कि इनकी ऐसी स्थिति कर दी है कि क्लियर कट मैंडेट दिया है। आधा-अधूरा नहीं दिया उन्होंने। इतना बड़ा मार्जिन रखा है कि ये चाहें तो नहीं जीत सकते। पर फिर भी आप देखिए एक वोट और कहां 15 वोट या 18 वोट हैं। उसके बाद में भी हिम्मत देखो आप, कि एक वोट वाला जो है, एक वोट बीजेपी के पास है, तब भी है कि हमारा प्रधान बन जाए। तुम 15, 17, 18 जीत कर आए हो, तुम खुद ही बीजेपी में घुस जाओ, न्यूज़ बननी चाहिए देश के अंदर कि वहां भी बीजेपी जीत गई है। ईवन भजनलाल जी के खुद के जिले के अंदर का जिला जो है, वहां कांग्रेस को क्लियर कट मैंडेट मिला है। वहां गुंडागर्दी करवा रहे हैं, हॉर्स ट्रेडिंग में लग गए वहां तो। दो लोग उठा के ले गए कि भजन लाल जी का नाम नहीं आना चाहिए कि खुद जिले में हार गए, भजन लाल जी खुद के जिले में हार गए ये न्यूज़ नहीं बननी चाहिए उसके लिए रात और दिन एक किए हुए हैं। ये इनकी हरकतें हैं, क्या समझाएं? इसलिए मैं कह रहा हूं ये सरकार जो है ऐसी हरकतें करेंगे तो अगले चुनाव में तो इतिहास ही बनेगा फिर। ये जनता का इस बार मूड आया है। अगर ये जनता के मूड को स्वीकार करें, विद ह्यूमिलिटी, नम्रता से स्वीकार करें, वापस अच्छे काम करके दिखाएं, सुशासन दें, तब तो फिर भी जनता का गुस्सा कम होता है। जनता के फैसले के बाद में अगर आप फिर भी तीन-पांच करो, मारवाड़ी में कहते हैं ना तीन-पांच करना, हारने के बाद भी तीन-पांच कर रहे हैं, हमारे भजन लाल जी की सरकार, भजन लाल जी के मंत्रिमंडल, भजनलाल जी खुद ही , वो तीन-पांच ऐसी, जनता ऐसा सबक सिखाएगी कोई सोच नहीं सकता। नंबर तीन बात आखिर में, ब्यूरोक्रेसी कहने लग गई कि अब ये राज तो गया, ब्यूरोक्रेसी आप जानते हो ब्यूरोक्रेसी होती है। इसलिए अब 2 साल तक तो ये काम कर नहीं पाएंगे, कौन इनकी बात मानेगा क्योंकि इन्होंने इतना दबाव दे-दे करके सरकार चलाई है। मैंने आपको कहा था एसीबी में दबाव, पुलिस मुख्यालय पर दबाव, हर विभाग में पंचायती। आउट ऑफ वे काम नहीं हो सकते तो वो काम हो हमारे, और चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ दिया पुलिस के आतंक से चुनाव जीतने के लिए। ये तमाम हरकतें राजस्थान देख रहा है।
50
216
7
1,021
38,925
Pukh Raj Parashar retweeted
विकास के नाम पर कोई काम नहीं। हमारे वक्त में जो विकास थे, काम पूरे हो गए, बिल्डिंग खड़ी है राजस्थान भर के अंदर और वो काम ये शुरू नहीं कर पा रहे, अस्पताल हो, चाहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हो, या हमारी गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, शानदार इंस्टीट्यूट है और टाटा के साथ में हमने एमओयू कर रखा है। आप कल्पना कीजिए, टाटा का नाम पूरे कंट्री में है, उनके साथ में स्टेट गवर्नमेंट का एमओयू हो गया, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, यहां बच्चे पढ़ते तो कितना बड़ा लाभ उनको मिलता। वो इंस्टीट्यूट कॉमर्स कॉलेज जयपुर के सामने खड़ी है, लोग निकलते हैं, उसको देखते हैं तो और गुस्सा पैदा होता है लोगों में। तो क्या-क्या मैं गिनवाऊं आपको? वो जो हब बना हुआ है, कोचिंग हब, आप बताइए 250-300 करोड़ खर्च हो गए वहां पर। यहाँ पर पूरे कोचिंग संस्थान बिखरे हुए हैं, ट्रैफिक जाम रहता है। हादसा हो सकता है, जैसे दिल्ली में हुआ वैसा। कोई परवाह नहीं है, वो पड़ा - पड़ा खराब हो जाएगा वहां पर। तो क्या-क्या इनको बोलें? इनको तो कोई शर्म सरकार को आती नहीं है। ये सरकार बेशर्म सरकार है, ये कह सकता हूं। भजन लाल जी को मैं फिर कहना चाहूंगा क्योंकि इनको बिल्कुल अनुभव नहीं है और अनुभवी लोगों से अनुभव प्राप्त करने की कोशिश भी नहीं करी । इनकी पार्टी में अनुभवी लोग होंगे, ऐसी क्या बात है। आरएसएस इनका जो मुख्य संगठन है वो फिर क्या कर रहा है? भागवत जी, पूरे देश में घूमते हैं अगर यहां उनको लोग नही नहीं मिलते हैं आरएसएस के लोगों को बाहर से बुला लें। कम से कम ट्रेनिंग करवा दें भाई अपने मंत्रिमंडल की, अपने लोगों की, कुछ तो करें। हमारा एम यही है। चिकित्सा को लेकर अभी मैंने बात करी एक अधिकारी से, पूरी बात समझने की कोशिश करी। इतनी शानदार योजना 25 लाख के बीमा की है और इन लोगों की बेवकूफी से लोगों में इंप्रेशन चला गया है कि वह 25 लाख वाला खत्म हो के 5 लाख का आ गया है जबकि आज भी कागजों में इंश्योरेंस बेस्ड स्कीम में वो 25 लाख की है। चूँकि प्राइवेट अस्पतालों को पेमेंट चुका नहीं रहे , उन्होंने इलाज बंद कर दिया और पब्लिक से पैसा वसूल कर रहे हैं। वो कहते हैं की जब हमें सरकार से पैसा मिलेगा हम आपको वापस दे देंगे। क्या पूरी प्रदेश की जनता लेने आएगी पैसा वापस? उनको मालूम है पैसा कब मिलेगा कब आप हमें देंगे ? तो मैंने उस वक़्त भजनलाल जी से अपील भी करी थी कि आप व्यवस्था करो पैसा वापस दिलाने की, पर परवाह नहीं है। पब्लिक को लूट रहे हैं प्राइवेट वाले, पैसों को वसूल कर रहे हैं। तो समझ नहीं आ रही कि मैंने उनको कहा अधिकारियों को, मैंने कहा देखो, आप इसको पूरी गाड़ी पटरी पर लाओ। राजस्थान के अंदर हार्ट का, किडनी का, घुटनों का इलाज सब फ्री हुए हैं, ऐसा कहीं हिंदुस्तान में नहीं है। अगर आप इसमें काम करके दिखाओगे तो इस सरकार की इमेज बनेगी, सरकार को फायदा है, हम चाहते हैं सरकार को फायदा हो पर पब्लिक को फायदा मिलेगा। हमारा इंटरेस्ट पब्लिक के अंदर है, पब्लिक को कम से कम पूरा लाभ मिलना चाहिए और ये तब मिलेगा जब ये जो मैसेज चला गया गलत 5 लाख का, आरजीएचएस खत्म कर दिया। अब इनको क्या-क्या समझाएं। इसलिए मैं इतना ही कहना चाहूंगा, भजन लाल जी, आपको मौका मिला है, प्रथम बार एमएलए बनने के बाद में, कम से कम ऐसी स्थिति मत करो कि लोग आपको क्या ,किस रूप में देखेंगे, ये भी एक क्वेश्चन मार्क खड़ा हो गया। पांच साल के बाद तो जाना सुनिश्चित है इनका। वो जनता ने संदेश दे दिया है। संदेश चला गया। अब ये संदेश मिटने वाला नहीं है।
9
26
52
2,161
Pukh Raj Parashar retweeted
भाजपा सरकार ने पंचायती राज चुनावों में करारी हार के बाद भी सबक नहीं सीखा है। जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया। इसके बावजूद कई क्षेत्रों से खबरें आ रही हैं कि भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाकर नगरीय निकाय चुनावों की तरह दादागिरी से बोर्ड बनाना चाहती है। यह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसी घटनाओं की लगातार निगरानी कर रही है। जनता ने जनमत कांग्रेस पार्टी को दिया है। यदि राजनीतिक दबाव में कांग्रेस के लोगों पर अनुचित कार्रवाई की गई, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह निष्पक्ष रहकर जनादेश का सम्मान करे। पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में कहीं भी राजनीतिक दबाव में कोई अनुचित कार्रवाई न हो।
66
324
7
1,787
63,449
Pukh Raj Parashar retweeted
कल इंदिरा भवन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले द्विशताब्दी जयंती समारोह एवं जाति आधारित जनगणना सम्मेलन में शामिल हुए। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। महिलाओं, वंचितों और शोषित वर्गों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष भारतीय समाज में एक नई सामाजिक क्रांति का आधार बना, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। फुले जी का सपना था कि वंचितों को शिक्षा, सम्मान और हिस्सेदारी मिले। सही जातिगत जनगणना इसी हिस्सेदारी की पहली सीढ़ी है। #JyotibaPhule200 #CasteCensus
12
113
409
15,009
Pukh Raj Parashar retweeted
बजट फाइल्स: घोषणा- खेलो राजस्थान यूथ गेम्स जुलाई 2024: घोषणा हुई, हर साल 50 करोड़। फरवरी 2026: वही घोषणा, फिर 50 करोड़ की। घोषणा हर साल की, आयोजन अब तक नहीं। खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार थे, सरकार कागज़ों में उलझी रही। यही है भाजपा सरकार की सच्चाई। #बजट_फाइल्स #BudgetFiles
56
209
19
596
27,867
Pukh Raj Parashar retweeted
प्रश्न : सर बीजेपी का गढ़ कहा जाता है मेवाड़, लेकिन उस मेवाड़ में भी कांग्रेस ने जिस तरीके से काम किया, जोधपुर खासतौर पर अच्छे मार्जिन के साथ में…. जवाब : आज जोधपुर, अलवर, जयपुर, सब जगह इनकी स्थिति खराब हो गई और जनता ने ध्यान रखा है कि इतने बुरी तरह उनको हराओ, जिससे कि ये हॉर्स ट्रेडिंग नहीं कर सकें, खरीददारी नहीं कर सकें, वो भी जनता ने इंतजाम कर दिया। इतनी बड़ी मार्जिन रखी है जिससे कि ये पहले की तरह नगर पालिकाओं की तरह, नगर निगमों की तरह ,जो इन्होंने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया था, उसकी गुंजाइश भी कम कर दी है। फिर भी मुझे लगता है कि आज रात को या आज रात से ही शुरू कर देंगे कि जहाँ संभव हो वहाँ कैसे चुनाव जीतें हॉर्स ट्रेडिंग करके। पुलिस का दुरुपयोग करके देख लिया। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि अब पुलिस समझ गई होगी कि जनता का मूड क्या है। जनता का मूड सरकार बदलने का मूड है। ये बदलने का मूड है, लग गया है कि 2028 में सरकार भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस वाले भी समझ गए हैं, इनके दबाव में नहीं आएंगे, ये मेरा मानना है। हालांकि ये तो लग जाएंगे, इनकी फितरत है, कैसे हॉर्स ट्रेडिंग करें। धन की कमी नहीं है इनके पास में, पुलिस का दुरुपयोग खूब किया, सब देख लिया। पर झटका अच्छा लगा है इनको, मैं बहुत खुश हूँ। सवाल : सर, मदन राठौड़ ने कहा है कि मैं जिम्मेदारी लेता हूँ, तो क्या वो जिम्मेदारी वहीं तक ही सीमित रहनी चाहिए? जवाब : देखिए, ये तो उनकी पार्टी का मामला है। वो हैं क्या जो जिम्मेदारी लें? वो क्या हैं? वो तो बीजेपी के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष ही तो हैं, पर जिम्मेदारी तो सरकार की है ना! सरकार की फेलियर से ये हुआ है। अब इनकी हाईकमान जो , हम तो चाहते हैं भजनलाल जी को ही रखें यहाँ पर। भले आदमी हैं, हम बार-बार कहते हैं। हमने कभी उन पर आरोप नहीं लगाया, बहुत भले आदमी हैं। उन्होंने गुस्से के अंदर पता नहीं... मैंने उनके साले का नाम ले लिया। अब मैंने गलत क्या कहा? उनका साला, कोई नाम है उसका... प्रमोद शर्मा। हमारे वक्त में भरतपुर के अंदर डीआईजी थे, उनके घर पे बैठ करके इसने करप्शन किए। शायद मेरे ख्याल से अरेस्ट कर दिए थे। हमारे वक्त में अरेस्ट हुए थे। मुख्यमंत्री की शपथ होने के दो दिन, एक दिन पहले एसीबी ने जो है मुख्यमंत्री जी को ऑब्लाइज करने के लिए एफआर लगा दी उस पे। ये मैंने जिक्र किया था, मेरी गलती ये थी कि मैंने इस बात का जिक्र कर दिया और ये कह दिया कि पुलिस उनकी तलाश तो कर रही है, राजस्थान के बाहर कर रही है, वो राजस्थान में ही घूम रहे हैं, जयपुर में ही घूम रहे हैं और बेईमानी हो रही है आज भी। मुख्यमंत्री मेरी भावना समझ नहीं पा रहे हैं। मैंने कहा आपके परिवार को दूर रखो सरकार से। मैंने क्या बुरा कहा? मैंने कहा आपका जो साले साहब हैं... प्रमोद शर्मा जी, उनको दूर रखो। उनका नाम मैंने नहीं लिया, मैंने परिवार की बात कही थी। अगर मेरी बात मानते, ज्यादा बेहतर होता भजनलाल जी के लिए पर वो समझ नहीं पाए। तो आप बताइए कि पता नहीं इतना गुस्सा आ गया कि पर्ची पढ़ ली जोधपुर के अंदर, आरोपों की झड़ी लगा दी मेरे ऊपर। वो आरोप जो लगाए मेरे ऊपर, मैं आज फिर कहता हूं आपको, वो आरोप भजनलाल का पीछा करते जाएंगे लगातार, मुख्यमंत्री रहेंगे तब भी करेंगे और मुख्यमंत्री हटने के बाद भी करेंगे क्योंकि ऐसे आरोप कैसे लगा दिए बिना कोई बेस के? कुछ तो बताओ तथ्य भाई! मैंने कहा माफी मांग लो पब्लिक से, मुझसे मत मांगो भाई, पब्लिक से मांग लो। मैंने कहा आप तथ्य बताओ, हमें बताओ, पब्लिक को बताओ, पब्लिक माई-बाप है, उनको बताने में उनको तकलीफ क्या हो रही थी? तो आप बता दीजिए। मैं तो कह दिया कि 5 साल की उम्र भी नहीं थी,जब मैंने दुकान खोली थी वहां पीपाड़ में, मुझे याद है, 56 साल हो गए, 56 साल पहले मैंने दुकान खोली, उसका जिक्र कर रहे हैं ये लोग। तो इसका मतलब है जानबूझकर कि कैसे बदनाम करें कांग्रेस नेताओं को, कभी डोटासरा जी का नाम लेते हैं, कभी मेरा नाम लेते हैं। कभी जिनका मौका लगता है, किसी का नाम ले लेते हैं ये। तथ्य इनके पास कोई है नहीं। अरे, पीसीसी प्रेसिडेंट के छापे डलवा दिए भाई इन लोगों ने। ईडी का छापा पड़ा है ना उनके यहां तो? कुछ मिला उनके यहां पे? आप बताइए, उनको मुंह लटका के वापस जाना पड़ा ईडी वालों को। तो कहने का मतलब है, आप कांग्रेस नेताओं से विचारधारा के आधार पर लड़ाई लड़ो, बजाय इसके कि आप झूठे आरोप लगाओ और दबाव मत रखो। मैं फिर मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगा, मेरे तीनों कार्यकाल में हमने एसीबी पर कोई दबाव दिया ही नहीं कभी और इनको पूछो और एसीबी के डीजी साहब को पूछो कि भई आप दबाव में आते ही क्यों हो? और सीएमओ को चाहिए दबाव नहीं दे उनके ऊपर।
87
534
11
3,421
114,053
Pukh Raj Parashar retweeted
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की : देखिए जिस प्रकार से परिणाम आए हैं उससे लगता है कि जनता ने तीन साल पूरे होने पर इनको तोहफा दिया है, क्योंकि जिस प्रकार से इन्होंने बीहेव किया, गवर्नेंस में ध्यान दिया नहीं, शासन करने में ध्यान नहीं दिया, खाली दौरे करते रहे, दिल्ली दौरे किए होंगे 30-40 तो , पूरे प्रदेश में घूमते रहे। यहां शासन करना बहुत गंभीर और बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि जनता ने जो इनका सूपड़ा साफ किया है उसमें मुख्य कुशासन कारण होगा। जनता परेशान थी, उनके काम हो नहीं रहे थे। करप्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया, सुनवाई करने वाला कोई नहीं रहा। गुस्सा बढ़ता ही गया और फिर ऊपर से कह रहे हैं कि एक साल बनाम पांच साल, मतलब हमने एक साल में इतने काम कर दिए जितना पिछली सरकार ने पांच साल में किए। अब बताइए आप यह कोई मान सकता है इस प्रकार से? तो इस प्रकार की जो स्थिति बनी है और फिर हमारी योजना इतनी शानदार थी कि अभी चुनाव 23 के होने के बाद में ही इम्मेडिएटली लोगों को महसूस भी हुआ कि चार महीने हो गए सरकार को और कोई काम कर नहीं रहे हैं तो पार्लियामेंट चुनाव में ही इन्होंने झटका दे दिया। 11 सीटें जीतना लोकसभा की बहुत बड़ी बात थी। तमाम लोगों ने एहसास कर लिया कि सरकार अच्छा काम कर रही थी और चुनाव में कामयाब नहीं हुई। सरकार हार गई या हमने हरा दी तो जनता ने महसूस करके ही मैं समझता हूं पार्लियामेंट के चुनाव से जो एक माहौल बन गया और फिर जो इनकी गुंडागर्दी हुई नगर निगम के अंदर, नगर पालिकाओं के अंदर, निकायों के अंदर तब मैंने कहा था, आह्वान किया मैंने प्रदेशवासियों से, मतदाताओं से इसका बदला आप लो पंचायत चुनाव के अंदर और मुझे खुशी है कि बदला ले लिया गया। हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके अध्यक्ष जी समेत पदाधिकारियों ने हम सबको इन्वॉल्व किया। मीटिंग भी हम लोगों ने करी और बकायदा मॉनिटरिंग होती रही। जो भी गए पर्यवेक्षक गए हों या जिनको भेजा गया PCC द्वारा, मॉनिटरिंग भी अच्छी हुई। जिला कांग्रेस कमेटियों ने, वहां के पदाधिकारियों ने, ब्लॉक अध्यक्षों ने इस बार सबने मिलकर काम किया और मतदाताओं को विश्वास हो गया कि वास्तव में हमारे साथ धोखा हो गया। जो वादे किए गए थे मैनिफेस्टो में, जो बजट में घोषणाएं हुई थी, वह लागू ही नहीं हो रही थी। तो मेरा मानना है कि यह जो जीत है हमारी यह कांग्रेस की नीतियों की, कार्यक्रमों की, सिद्धांतों की, जो खड़गे साहब के और राहुल गांधी के नेतृत्व में जिसके लिए संघर्ष हम कर रहे हैं, वो लोग पार्लियामेंट के अंदर कर रहे हैं। राहुल जी और खड़गे साहब जो विपक्ष है, राज्यों में वहां हम सब कर रहे हैं तो मैं समझता हूं वह बहुत बड़ा कारण रहा कि जनता ने विश्वास किया कांग्रेस पर।
78
344
2
1,970
44,437
Pukh Raj Parashar retweeted
The deeper I go into Indian spiritual and religious traditions, the clearer it becomes. The BJP and RSS are uncouth, greedy, casteist male chauvinists with absolutely no understanding of our spiritual and religious traditions.
2,300
4,873
579
22,213
1,057,153
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सह-प्रभारी, राजस्थान नियुक्त होने पर श्री विश्व विजय सिंह जी, श्री पोरलाल खरते जी, डॉ. पलक वर्मा जी एवं श्री मनोज बागड़ी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @VishwavijayINC @DrPalakVermaINC @ManojBagriINC @PorlalKharte
4
7
30
580
Pukh Raj Parashar retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है। ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को। BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए। गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं। जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है। ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं। जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
1,380
7,230
282
27,989
779,690
Pukh Raj Parashar retweeted
#WATCH | Delhi: On the Rajasthan Panchayati Raj elections, senior Congress leader Ashok Gehlot says, "The public is so distressed by their misgovernance that they have failed to fulfil the promises made, whether in their manifesto or in their budgets. Firstly, the people's needs are not being met; they are facing great hardship. Secondly, consider the massive publicity campaign they launched, spending hundreds of crores on advertisements... Furthermore, we have delivered outstanding results in education, healthcare, infrastructure, the establishment of colleges, administrative (tehsil-level) services, pensions, and various social security programmes, achievements that simply cannot be matched. The public was misled..."
2
26
1
200
24,219
Pukh Raj Parashar retweeted
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है ! राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है। राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। @INCRajasthan के सभी समर्पित नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एकजुट होकर ज़मीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मज़बूत किया। जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
315
1,369
49
6,653
73,726
तीन साल का हिसाब, जनता ने वोट से दिया जवाब! पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बढ़त ने भाजपा सरकार के प्रति जनता की नाराजगी को उजागर किया है। यह जनादेश बदलाव का संकेत है। विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की जनता भाजपा को सत्ता से विदा कर प्रदेश में फिर से कांग्रेस का सुशासन स्थापित करेगी। जनता का विश्वास, कांग्रेस के साथ! ✋🇮🇳
6
14
48
631
Pukh Raj Parashar retweeted
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनावों में भारी जीत दिलाकर भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है। नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर जनादेश को हड़पने का काम किया। हम लगातार यह बात कह रहे थे कि गांवों में भाजपा के खिलाफ़ माहौल है। किसान, मजदूर, महिलाएं, सभी वर्ग भाजपा सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफ़ी से परेशान हैं। गांवों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ा है। मुख्यमंत्री जी इस जनभावना को भांप नहीं पाए और पूरी भाजपा सत्ता के मद में चूर रही। आज ग्रामीण मतदाताओं ने अपने वोट के जरिए इसका जवाब दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई चिरंजीवी योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी लोगों को याद आती हैं। सामाजिक सुरक्षा, किसानों को संबल, महिलाओं के लिए योजनाएं और आमजन को राहत देने वाले फैसलों ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया था। ग्रामीण जनता ने इन योजनाओं और उस शासनकाल की संवेदनशीलता को याद रखा है। यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की नीतियों पर जनता की मुहर है। इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, समस्त नेताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। यह जीत ग्रामीण जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
132
573
23
3,246
85,034
Pukh Raj Parashar retweeted
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।" मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है। आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं? नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया। Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है। "आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है। तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं। तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
1,275
9,915
298
32,467
994,682
Pukh Raj Parashar retweeted
If Congress were in power, India's Prime Minister would be sitting at this table. A compromised PM can never sit at this table.
10,480
12,945
2,216
68,210
5,498,349
Pukh Raj Parashar retweeted
I’m pretty shocked that Pakistan is busy negotiating with the Iranians and the Americans, while India is just looking. India has always had a sophisticated geopolitical understanding, right from independence. We had a mind of our own. Our foreign policy was guided by what benefits India. By our size, our history and our relationships, we should be involved in these global conversations. But frankly, India has become a side player. We have stepped back from the stage. We have a voice and a view, but that view is missing. There was already pain in India. The Iran war magnified it, pushing people over the edge. We cannot sit in India and remain unconcerned about what is happening in the rest of the world. The post-World War II security structure was built by the West. The next global architecture will be built by multiple civilisations. A nation of 1.5 billion people must help shape it. We want stability. We want an order designed not just by speaking, but by listening equally.
1,025
4,400
145
14,295
670,621
Pukh Raj Parashar retweeted
India’s foreign policy must be guided by what is good for India. I support a strong relationship with Israel. We have strategic interests, including buying the best weapons for our armed forces. But that cannot mean silence on Gaza. I condemn the October 7th attacks and the killing of innocent people. I also condemn what Israel has done in Gaza. One wrong cannot justify another. We are a nation of 1.5 billion people. No country - Israel, USA, Russia or China - should hold us back from playing our rightful role on the global stage. India must stand for what it believes in.
1,523
5,172
1,125
22,942
1,893,034
Pukh Raj Parashar retweeted
बार-बार ये सवाल आता है - BJP-EC की वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं कर देता? जवाब साफ़ है: हमारे लिए भारत का लोकतंत्र सबसे पवित्र है। जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ा, उस दिन जनता का लोकतंत्र से भरोसा ही उठ जाएगा - और BJP यही चाहती है। हम ये भरोसा टूटने नहीं देंगे। हम हर चोट सहेंगे, हर वोट के लिए लड़ेंगे, हर सच देश के सामने रखेंगे। ये लड़ाई सत्ता की नहीं, संविधान की है - इसकी रक्षा में हम मैदान में थे, हैं और रहेंगे।
739
5,434
129
15,348
308,756