
IPRD functions as a channel between the Government and the people of Jharkhand for flow of information |Managed by #TeamPRDJSR Do follow : @DCEastSinghbhum
Jamshedpur, India
Joined March 2019
- Tweets10.2K
- Following202
- Followers6.8K
- Likes1.6K
PRD East Singhbhum retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन।
📍 न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया।
📍 न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की विविध उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।
जोहार झारखंड!
📍न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी।
हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं।
जोहार!
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM
📍 न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं रोजगार सृजन में तेजी लाने का निर्देश दिया। VB-GRAMG के तहत प्रति पंचायत प्रतिदिन 100 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया।
सभी बीडीओ को आगामी 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं का चयन तथा 15 अक्टूबर तक 76 लंबित आवासों का निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
जिला योजना, ग्रामीण विकास, नीति आयोग एवं सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं में तेजी लाने, पूर्ण योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने तथा नियमित स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयसीमा में योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में बागबेड़ा समेत अन्य पेयजल आपूर्ति योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, खराब जलमीनारों को प्राथमिकता से दुरुस्त करने, सुदूर सबर टोला एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रत्येक प्रखंड में अक्टूबर माह में 100-100 शौचालय निर्माण पूर्ण कराने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारी और कर्मियों को दिया।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा परिसदन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
पारडीह से बालिगुमा तक नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। डीटीओ एवं डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान 45 वाहन संचालकों से 2.5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
@deepakbiruajmm
PRD East Singhbhum retweeted
सभी योग्य मतदाताओं से अपील है कि 30 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, पूरे परिवार का नाम एक ही मतदान केंद्र में लाने हेतु अपना आवेदन अवश्य जमा करें। त्रुटिरहित, स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
@ceojharkhand
@ECISVEEP
PRD East Singhbhum retweeted
झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार जी का असामयिक निधन व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी सदैव महसूस होगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
PRD East Singhbhum retweeted
जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
फाइलेरिया उन्मूलन हेतु TAS-1 (Transmission Assessment Survey-1) को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। 07 से 25 सितंबर तक कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की Microfilaria जांच की जाएगी। धालभूमगढ़, डुमरिया एवं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में कुल 4,437 बच्चों के सैंपल जांच का लक्ष्य है।
‘Protecting Every Child from Filaria’ के संकल्प के साथ फाइलेरिया मुक्त पूर्वी सिंहभूम की दिशा में सर्वेक्षण कार्य को बेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को दिए गए हैं।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
भारी बारिश एवं नदियों के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों की वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, तकनीकी विभाग, बीडीओ, नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। संबंधित पदाधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क/संपर्क पथों की तत्काल मरम्मत, पुल-पुलिया की सफाई, जलनिकासी तथा प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग-ब्लीचिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
घाटशिला प्रखंड के विभिन्न दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। इस दौरान होम टू रोल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मतदाताओं से संवाद कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
मतदाताओं से अपील है कि निर्वाचक सूची में अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम व विवरण की जांच करें तथा त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराएं।
@ceojharkhand
@ECISVEEP
PRD East Singhbhum retweeted
SIR-2026 के तहत शून्य एवं कम प्रपत्र-6 प्राप्ति वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ-बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर प्रपत्र-6 के संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
‘एक परिवार-एक बूथ’ की अवधारणा को प्रभावी बनाने हेतु एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक बूथ में होने तथा प्रत्येक घर में ‘Family Together’ स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाने पर बल दिया।
@ceojharkhand
@ECISVEEP
PRD East Singhbhum retweeted
डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर अवैध पार्किंग पर त्वरित कार्रवाई, नो-पार्किंग साइन बोर्ड एवं जागरूकता, नियमित हाईवे पेट्रोलिंग, दुर्घटना स्थल पर एम्बुलेंस-क्रेन की त्वरित उपलब्धता, घायलों को चिकित्सीय सुविधा, स्पीड गन व स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने तथा सड़क के गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
PRD East Singhbhum retweeted
समाहरणालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर SIR-2026 के तहत बीएलओ-2 द्वारा समर्पित किए जाने वाले प्रपत्रों एवं दावा-आपत्ति प्रक्रिया की समीक्षा की।
सभी संबंधित पक्षों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु जागरूक एवं मोबिलाइज करने में राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।
SIR-2026 की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे।
@ECISVEEP
@ceojharkhand
PRD East Singhbhum retweeted
झारखण्ड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों तथा उनके चाहने वालों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏
@HemantSorenJMM
@JharkhandCMO
































