Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi) header
Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi) profile picture

Indian Poet || writer & Film Lyricist || परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है ज़मीं पे बैठके क्या आसमान देखता है

Mumbai, India
Joined May 2019
Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)Photo by Shakeel Azmi (@PoetShakeelAzmi)
जो रन्जिशें थीं उन्हें बरक़रार रहने दिया गले मिले भी तो दिल में ग़ुबार रहने दिया गली के मोड़ से आवाज दे के लौट आए तमाम रात उसे बेक़रार रहने दिया - शकील आज़मी
10
20
1
155
4,880
ज़रा सा साथ चलकर रास्ते में छोड़ देती है मोहब्बत दिल बनाती है मगर फिर तोड़ देती है कहानी में मिरी इक छोटा सा किरदार है उसका मगर वो जब भी आती है कहानी मोड़ देती है - शकील आज़मी
8
15
120
3,009
चांद में ढलने सितारों में निकलने के लिए मैं तो सूरज हूं बुझूंगा भी तो जलने के लिए मंज़िलो तुम ही कुछ आगे की तरफ बढ़ जाओ रास्ता कम है मिरे पांव को चलने के लिए - शकील आज़मी Fling to DUBAI
7
7
1
80
1,718
मैंने पलकों तले ज़बां रख दी उसकी आंखों में आंसू आ रहे थे - शकील आज़मी
8
6
2
75
2,618
जरा सा साथ चलकर रास्ते में छोड़ देती है मोहब्बत दिल बनाती है मगर फिर तोड़ देती है कहानी में मेरी इक छोटा सा किरदार है उसका मगर वो जब भी आती है कहानी मोड़ देती है - शकील आज़मी
11
21
1
152
4,382
कहीं से चांद कहीं से कुतुबनुमा निकला कदम जो घर से निकाला तो रास्ता निकला जलाया धूप में खुद को तो एक साया सा हमारे जिस्म की दीवार से लगा निकला तुम्हारी आंखों में सदियों की प्यास डूब गई हमारी रूह से एहसासे - कर्बला निकला - शकील आज़मी
10
14
93
2,383
बदन की भीड़ है चेहरा नहीं है कोई इस शह्र में अपना नहीं है उसी के वास्ते सबसे लड़ा मैं उसी से अब कोई रिश्ता नहीं है उसे खोकर जिसे पाया है मैंने वो अच्छा है मगर वैसा नहीं है बुझा लो प्यास कि मैं रो रहा हूं ये दरिया देर तक बहता नहीं है - शकील आज़मी
14
38
3
169
3,618
एक संघर्ष की कहानी जिसमें सम्पा अपने पति रविंदर को सोमालिया के समुद्री लुटेरों से छुड़ाती है,हरियाणा के छोटे से गांव में अंग्रेजी पढ़ाने वाली साधारण सी लड़की अधिकारियों से नेताओं से मंत्रियों से लड़ती है और अंत में उस कामयाबी तक पहुंचती है जिसे असंभव मान लिया जाता है। शकील आज़मी
4
1
15
1,639
न मैं बादल न कोई आसमां हूं मैं अपनी आग से बिछड़ा धुआं हूं मेरे मौजूद में ग़ायब है मेरा मैं अपने ही निशां में बेनिशां हूं जहां मैं हूं वहां मैं भी नहीं हूं जहां मैं भी नहीं हूं मैं वहां हूं मेरा मैं कब का मुझ में मर चुका है यह जो ज़िंदा है इसमें मैं कहां हूं शकील आज़मी
4
7
42
1,594
जो अदालत से बच गया था शकील उसको उसके ज़मीर ने मारा - शकील आज़मी
6
1
42
2,869
HAPPY INDEPENDENCE DAY jai hind jai bharat कर दिया आज़ाद इक तोते को पिंजरे से शकील जब मुझे परदेश में अपना वतन याद आ गया - शकील आज़मी کر دیا آزاد اک طوطے کو پنجرے سے شکیل جب مجھے پردیش میں اپنا وطن یاد آ گیا شکیل اعظمی
3
2
1
19
1,307
जो लोग घर के हैं बाज़ार के नहीं होते ये मर भी जाएं तो अख़बार के नहीं होते मोहब्बतों में कोई आंख से नहीं रोता ये ज़ख़्म वो हैं जो इज़हार के नहीं होते - शकील आज़मी JAMMU AAJ
3
7
33
1,555
आंखें खुलते ही मैं पलकों से गिरा टूट गया मैं भी इक ख़्वाब हूं ताबीर से पहले वाला मेरे मलबे में दबे हैं कई रुहों के बदन मैं हूं इक घर नई तामीर से पहले वाला - शकील आज़मी
8
17
1
103
3,425
किसी काग़ज़ किसी तहरीर से पहले वाला गुमशुदा शेर हूं मैं मीर से पहले वाला मुझको इक दिन बड़ा फनकार कहेगी दुनिया मैं अमिताभ हूं ज़नजीर से पहले वाला कैमरे खा गए पहचान भी अब उसकी शकील वो जो इक शख़्स था तस्वीर से पहले वाला - शकील आज़मी
12
30
1
136
4,142
विनोद कुमार शुक्ल इस उपन्यास का भूगोल भारत का कोई छोटा जनपद है,जिसके पात्र भी वही हैं जो भारत के गांव कस्बों में रहते हैं और जो मूल भारतीयता के प्रतीक हैं,उपन्यास की भाषा भी पात्रों की तरह आसान और सरल है और उसकी बोलचाल एवं शब्दों से मिट्टी की सुगंध का एहसास होता है। - शकील आज़मी
1
3
33
2,048
बिछड़ गया है तो क्युं साथ साथ रहता है जो मर चुका है वो मरहूम क्युं नहीं होता - शकील आज़मी بچھڑ گیا ہے تو کیوں ساتھ ساتھ رہتا ہے جو مر چکا ہے وہ مرحوم کیوں نہیں ہوتا شکیل اعظمی
5
3
26
2,167
तुम्हारी आंखों में सदियों की प्यास डूब गई हमारी रूह से एहसास-ए-कर्बला निकला - शकील आज़मी تمہاری آنکھوں میں صدیوں کی پیاس ڈوب گئی ہماری روح سے احساس _ کربلا نکلا شکیل اعظمی
8
5
2
43
2,304
आज शाम 4 बजे रेडियो विविध भारती पर सुनिए मुझे,जानिए मुझे ममता सिंह जी के साथ,शुक्रिया दोस्तो। गुज़रता है मेरा हर दिन मगर पूरा नहीं होता मैं चलता जा रहा हूं और सफर पूरा नहीं होता लगाना बाग़ तो उसमें मोहब्बत भी ज़रा रखना परिन्दों के बिना कोई शजर पूरा नहीं होता - शकील आज़मी
5
4
35
2,059
जब तलक इश्क में पागल न हुआ मैं अधूरा था मुकम्मल न हुआ वो धुआं बनके फिरा आवारा जो तिरी आंख का काजल न हुआ मिट गए उसके निशां राहों से वो मगर आंख से वो ओझल न हुआ - शकील आज़मी दैनिक जागरण संवादी फेस्टिवल, देहरादून ।।
8
8
41
1,114