1. देश में ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को, जातिवादी तत्वों की दया पर निर्भर अर्थात जातिवादी शोषण व गुलामी आदि के असहाय जीवन से मुक्ति दिलाकर, उन्हें चुनाव व लोकतंत्र द्वारा ’शासक वर्ग’ बनाने के लिये आजीवन कड़ा संघर्ष, ज़बरदस्त त्याग-तपस्या आदि करने वाले उन सबके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान’ का मिशन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं ले पाने के कारण आज भी अधूरा है तो इस पर ख़ासकर ’बहुजन समाज’ को आज ’संविधान दिवस’ पर सोच-विचार व गंभीर चिन्तन ज़रूर करना चाहिये।
2. और आज 26 नवम्बर के दिन जब केन्द्र व राज्य सरकारें ’संविधान दिवस’ मना रही हैं तो ’बहुजन समाज’ को, समय-समय पर जन्मे अपने महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के इस अमर संदेश कि, ’सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक़्क़ी/विकास के तमाम बन्द दरवाज़े खुल जाते हैं’, देश की आज़ादी के इतने लम्बे अर्से के बाद तथा उनके द्वारा बनाये गये बहुजन-हितैषी मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद भी, मंज़िल यानि कि दिल्ली की सत्ता दूर क्यों है?
3. अर्थात् इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात तो यही है कि केन्द्र में अब तक रही सरकारों ने, आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत ग़रीबी, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्म-सम्मान आदि की अति-महत्वपूर्ण बुनियादी ज़रूरतों को, क्या ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया है? इस ज़िम्मेदारी को वास्तव में सही से नहीं निभाया है तो उसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं?
4. वैसे भी दिनांक 26 नवम्बर सन् 1949, दिन शनिवार को तब संविधान की औपचारिक स्वीकृति से ठीक एक दिन पहले, संविधान सभा में अपने समापन भाषण में इन्हीं कुछ ख़ास बातों को लेकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने यही कहा था कि जातियाँ देश-विरोधी हैं, जातिवाद का परित्याग ज़रूरी है तथा भारत को देश से राष्ट्र में बदलने हेतु ठोस उपाय करने होंगे।
5. इतना ही नहीं बल्कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिये बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र भी देश के सम्पूर्ण व समग्र विकास के लिये ज़रूरी है, जिस समता, समानता एवं बंधुता की बेहतरीन मिसाल बी.एस.पी. ने उत्तर प्र्रदेश में अपने चारों शासनकाल में ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलकर यहाँ ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का सुखद सूत्रपात किया, मज़बूत बुनियाद डाली है।
6. और चूँकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड व पंजाब राज्य में विधानसभा आमचुनाव अब काफी नज़दीक है तो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की पवित्र मंशा को सही से ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है, जो संकीर्ण, सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच एवं कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित एवं उनके जान, माल व मज़हब आदि सुरक्षित रखने की गारण्टी एकमात्र सच्ची अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी., की तरक्की व उसके द्वारा ’बहुजन समाज’ के उत्थान से ही संभव है।
7. और जिसके लिये बी.एस.पी. को, ख़ासकर विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी संगठनों आदि के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों प्रकार के हथकण्डों का सामना करते हुये सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाना ज़रूरी है,
8. ताकि यहाँ यूपी में क़ानून द्वारा क़ानून का आयरन राज तथा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में भी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बेहतरीन हुकूमत यहाँ फिर से स्थापित हो सके और ग़रीबी, बेरोज़गारी, पिछड़ापन, दुखद पलायन आदि से त्रस्त सर्वसमाज के लोग यहाँ सुख-शान्ति के साथ खुशहाल जीवन बसर कर सकें,
9. तभी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का कल्याणकारी राज्य का सपना काफी हद तक साकार होगा। आज ’संविधान दिवस’ पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा।
10.साथ ही, आज इस मौके पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा ज़िला जालंधर के फिल्लौर में संविधान दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जय भीम, जय भारत, जय संविधान
6 दिसंबर 2026
प्रातः 8 बजे लखनऊ चलो
स्थान: बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती नगर, लखनऊ
मुख्य अतिथि: आदरणीय बहन कु० मायावती जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
#trending #bsp
Prof. Indu Choudhary retweeted
दलितों की राजधानी आगरा में सर्वसमाज के बीच आज आदरणीय बहन कु. मायावती जी का संदेश पहुंचाया। आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी उम्मीदवार श्री सर्वेश बघेल को भारी मतों से जिताने और आदरणीय बहनजी को पांचवी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
जय भीम।
Prof. Indu Choudhary retweeted
चलो लखनऊ, चलो लखनऊ, चलो लखनऊ...
बाबा साहब अमर रहें...
दिनांक- 6 दिसंबर 2026.
समय: सुबह 8 बजे.
कार्यक्रम:परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह का कार्यक्रम।
स्थान: डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ।
@Mayawati
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
#babasahebambedkar
#जयभीम #जयभारत #BSP #मिशन_2027 #लखनऊ
#UttarPradesh
#aiart
Prof. Indu Choudhary retweeted
अयोध्या के बीकापुर में आज बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने का मौका मिला। अयोध्या मंडल के विधानसभाओं से प्रत्याशियों का ऐलान किया और जनता का प्यार देख कर साफ पता चला कि अयोध्या की जनता ने आदरणीय बहन कु. मायावती जी को पांचवी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
बीकापुर - जीतेन्द्र सिंह बबलू
कटेहरी - मारुती मिश्रा
आलमपुर - श्रीमती केडी गौतम
अकबरपुर - मनोज कुमार वर्मा
जलालपुर - दयाराम राजभर
लम्भुआ - शैलेंद्र कुमार सिंह
सुल्तानपुर - इम्तियाज़ अहमद उर्फ़ भुट्टो
सदर - श्रीमती मधु लता वर्मा
बाराबंकी - मोहम्मद मुबासिर
बहन जी का संदेश है वोट भाजपा, सपा, कांग्रेस के विज्ञापन देखकर नहीं बल्कि अपने पुराने साथी... हाथी को ईवीएम पर बटन दबा कर करना है।
जय भीम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
आज बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री आकाश आनंद जी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र, अयोध्या से LIVE जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
समय - आज दोपहर 1:30 बजे।
youtube.com/live/G3FyjmaLp7A…
जय भीम, जय भारत!
आज बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री आकाश आनंद जी बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र, बिजनौर में बहन जी का संदेश लेकर आप सभी के बीच उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम से LIVE जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
समय - आज दोपहर 1:30 बजे।
youtube.com/live/PFAIE5Xwsrc…
आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारी हेतु आजमगढ़ मण्डल की बैठक |
#जयभीम #BSP #मिशन_2027 #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
6 दिसम्बर 2026 को लखनऊ में आयोजित विशाल महारैली को एतिहासिक बनाने हेतु फूलपुर पवई विधानसभा आजमगढ़ में.....
#चलो_लखनऊ_6_दिसम्बर
6 दिसम्बर 2026 को लखनऊ में आयोजित विशाल महारैली को एतिहासिक बनाने हेतु फूलपुर पवई विधानसभा आजमगढ़ में.....
#चलो_लखनऊ_6_दिसम्बर
6 दिसम्बर 2026 को लखनऊ में आयोजित विशाल महारैली को एतिहासिक बनाने हेतु मुहम्दाबाद गोहना विधानसभा जनपद मऊ में.....
चलो बुलावा आया है,
मा० बहन जी ने लखनऊ बुलाया है...
दिनांक: 06 दिसम्बर 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 08 बजे
बाबा साहेब डॉ अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती नगर, लखनऊ (उ०प्र०)
#चलो_लखनऊ_6_दिसंबर
LIVE नुक्कड़ विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, बसपा, मा० श्री आकाश आनंद जी
youtube.com/live/qxnOSSzaAi8…




































