वीर गोकुला जी का जीवन किसान स्वाभिमान, साहस और अन्याय के विरुद्ध अडिग संघर्ष की ऐसी गाथा है, जो सदियों बाद भी हमें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने अदम्य साहस से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने वीर गोकुला जी की इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उनकी वीर गाथा को एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करवाया है। यह केवल एक वीर योद्धा को सम्मान देने का प्रयास नहीं, बल्कि उस गौरवमयी इतिहास को उसका उचित स्थान दिलाने की पहल है, जिसमें किसान स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की प्रेरणादायी कहानी समाई है।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन। नारायणन जी का संपूर्ण जीवन यह संदेश देता है कि ज्ञान, लगन और नैतिक बल से हर बाधा को पार कर समाज के अंतिम पायदान से निकलकर भी देश का नेतृत्व किया जा सकता है।
मुग़ल हुकूमत के जुल्मों का खात्मा कर किसानों को ज़मीन की मलकीयत सौंपने वाले क्रांतिवीर, बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की पावन जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
सिखों के चौथे गुरु, सेवा और समरसता के पुंज श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से सादर नमन।
राजस्थान में सामंतवाद की चूलें हिलाने वाले प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, किसान मसीहा एवं अद्वितीय जननेता चौधरी कुम्भाराम आर्य जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन।
यह ऐतिहासिक चित्र केवल दो महान नेताओं की तस्वीर भर नहीं है, बल्कि उत्तर भारत की किसान चेतना और सामाजिक न्याय के दो मजबूत आधार स्तंभों के अटूट वैचारिक बंधन का प्रतीक है। 'किसान मसीहा' चौधरी चरण सिंह जी और चौधरी कुम्भाराम आर्य जी ने उस दौर में हलधर और मजदूर के स्वाभिमान की आवाज बुलंद की, जब सत्ता और व्यवस्था पर सामंती ताकतों का पहरा था।
बीकानेर रियासत के 'दूधवा खारा किसान आंदोलन' से लेकर भारतीय क्रांति दल और लोक दल तक, कुम्भाराम आर्य जी ने आजीवन अन्नदाता के अधिकारों, भूमि सुधार, सहकारिता और ग्रामीण शिक्षा के विस्तार के लिए बिना झुके संघर्ष किया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि जब तक खेत में पसीना बहाने वाले को नीति-निर्माण में हिस्सेदारी नहीं मिलेगी, तब तक देश की आजादी अधूरी रहेगी।
चौधरी कुम्भाराम आर्य जी और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की यह साझी विरासत आज भी राष्ट्रीय लोक दल की मूल आत्मा है। उनके दिखाए स्वावलंबन, किसान-कल्याण और समतामूलक समाज के मार्ग पर चलकर अन्नदाता के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हम निरंतर संकल्पबद्ध हैं।
रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य के ज़रिए समस्त संसार को मानवीय मूल्यों, न्याय और मर्यादा का बोध कराने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रीय लोकदल बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बृजेश चाहर जी के पारिवारिक छोटे भाई आगरा जनपद के बसेरी चाहर गाँव निवासी सबइंस्पेक्टर श्री अरुण चाहर जी का ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏🏻
हिमालय की दुर्गम चोटियों पर देश की ढाल बनकर खड़े वीर जवानों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा को सादर नमन।
गन्ना किसानों की समृद्धि, उनकी मेहनत का उचित मूल्य और उनके परिवारों की खुशहाली सुनिश्चित करना राष्ट्रीय लोकदल की प्रतिबद्धता है।
इसी उद्देश्य के साथ आगामी पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के हितों को प्रमुखता से रखते हुए गन्ना मूल्य बढ़ाने का आग्रह किया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
राष्ट्रीय लोकदल किसानों के अधिकारों, सम्मान और समृद्धि के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
वीरांगना रानी चेन्नम्मा जी की जयंती पर शत-शत नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान, साहस और संघर्ष की अमर प्रतीक रानी चेन्नम्मा जी का जीवन राष्ट्रभक्ति एवं नारी शक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है।
📍 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी के निर्देशानुसार, पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर आगामी पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना मूल्य में अधिकतम वृद्धि की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सत्र में मूल्य वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए बढ़ती कृषि लागत के मद्देनज़र किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है।
किसानों की मेहनत का उचित मूल्य और उनकी आर्थिक खुशहाली सुनिश्चित करना राष्ट्रीय लोकदल की प्रतिबद्धता है।
अमर शहीद अशफाक उल्ला खां जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। भारत माता की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सादर नमन।
जय हिंद!
राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक शांति एवं नागरिकों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन।
सशक्त, समृद्ध और सक्षम पश्चिमी उत्तर प्रदेश: विकास और स्वाभिमान का स्वर्णिम युग…
किसान के सम्मान से लेकर नौजवान के स्वाभिमान तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज विकास और आत्मनिर्भरता की एक नई पहचान बन रहा है। अन्नदाता के हक की रक्षा करते हुए जहां गन्ना नियंत्रण ड्राफ्ट 2026 को रद्द कराने का ऐतिहासिक कार्य हुआ, वहीं ₹400 प्रति क्विंटल गन्ने के भाव और बागपत-बिजनौर में चीनी मिलों के विस्तार से किसानों की समृद्धि सुनिश्चित हो रही है। अग्निवीर भर्ती के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस कराकर उनके सम्मान और भविष्य की रक्षा की गई। इतना ही नहीं, गांव-देहात के युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए मेरठ को आधुनिक स्पोर्ट्स हब बनाया जा रहा है और संपूर्ण सांसद निधि को खेल व खिलाड़ियों के विकास में लगाया गया है। इसके साथ ही शामली में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, 1000+ ITIs का नेटवर्क, स्किल इंडिया सेंटर्स और तकनीकी खेती को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण अंचल के कोने-कोने तक आधुनिक अवसर पहुँचाए जा रहे हैं।
यह केवल विकास कार्यों की सूची नहीं, बल्कि सशक्त, समृद्ध और सक्षम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्माण का राष्ट्रीय लोक दल का अटूट संकल्प है!
सत्य, समरसता और लोक-कल्याण की विजय के महापर्व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें सिखाता है कि विजय अंततः न्याय और लोक-शक्ति की ही होती है। प्रभु श्री राम की कृपा से हमारे खेत-खलिहान सदैव लहलहाते रहें और हर वर्ग का जीवन खुशहाल व स्वाभिमानी बने। #Vijayadashami #Dussehra
गाँव-देहात के युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान और इसी के बल पर खेलों में आगे बढ़ रहा हिंदुस्तान।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने अपनी पूरी सांसद निधि को खेल और खिलाड़ियों के विकास एवं खेल सुविधाओं के लिए समर्पित कर एक नई मिसाल कायम की है। मेरठ को स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान दिलाना हो, अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण हो या फिर युवाओं के दौड़ने के लिए सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा... प्रत्येक गाँव के खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा तराशने का बेहतर मंच मिल रहा है।
हमारा संकल्प है कि संसाधनों की कमी से किसी भी युवा का सपना न टूटे। मैदान से मेडल तक, हम हर कदम पर अपने युवा साथियों के साथ हैं और इसके लिए ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलने वाले होनहार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ देने के लिए लगातार मजबूत फैंसले ले रहे हैं।
#SportsForAll #ChaudharyJayantSingh

















