
Editor @News_TimesToday | former Sr Correspondent- Samachar Plus | Earlier - India News, News India 24x7, Zee News, Dainik Navajyoti | Tweets are personal.
Jaipur, India
Joined February 2013
- Tweets7.1K
- Following924
- Followers3.9K
- Likes3.2K
Pinned Tweet
देश में लोकसभा और विधानसभा के परिसीमन का खाका तैयार! राजस्थान में लोकसभा की करीब 10 सीटें और विधानसभा की 66 सीटें बढ़ने की संभावना। ऐसे में राजस्थान में लोकसभा की कुल 35 सीटें और विधानसभा की कुल 266 सीटें हो जाएंगी। वहीं पूरे देश में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर करीब 750 सीटें होने की संभावना। यानी पूरे देश में लोकसभा की 207 सीटें बढ़ सकती है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर।
दीपावली के उपलक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जी जूली को बधाई एवं शुभकामाएं दी। @TikaRamJullyINC
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में आयोजित पत्रकार दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पत्रकार साथियों के साथ शामिल होकर आत्मीय मुलाकात एवं संवाद का अवसर मिला। इस दौरान राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जी जूली मौजूद रहे।
इस अवसर पर डोटासरा जी का पत्रकार साथियों के प्रति स्नेह, सम्मान और आत्मीयता देखने को मिली। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, विश्वास और सौहार्द को नई मजबूती प्रदान करते हैं।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता का सम्मान और पत्रकार साथियों के साथ आत्मीय संबंध लोकतांत्रिक परंपराओं की खूबसूरती है।
सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🪔
#Deepawali #GovindSinghDotasara #RajasthanCongress #Journalists
#TikaramJuli
@GovindDotasra @TikaRamJullyINC @INCRajasthan
विधानसभा क्षेत्र चौहटन में अल्पवृष्टि के कारण पेयजल एवं पशुओं के लिए उत्पन्न चारे की गंभीर समस्या के समाधान हेतु पानी टैंकरों की व्यवस्था एवं चारा डिपो प्रारंभ करवाने के लिए चोहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने सीएम को लिखा पत्र। @RajCMO @BhajanlalBjp
गांधीवादी विचारधारा के पैरोकार, थार की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले चौहटन के पूर्व विधायक मरहूम जनाब अब्दुल हादी साहब की बरसी पर उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करते हैं।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी क़ब्र को नूर से मुनव्वर करे और जन्नतुल फिरदौस में आला मुक़ाम अता फरमाए।
Rahmtullah Khan retweeted
मुख्यमंत्री जी क्यू बेचारे स्कूल वालो की दिवाली खराब कर रहे हो अब ये स्कूल चलाए या फिर जयपुर रोज हजारी देंगे और यदि सरकार RTE का पैसा नहीं दे सकती तो बंद कर दे योजना को स्कूल वालो की हालत खराब है कमिटमेंट के हिसाब से इनका पेमेंट रिलीज़ करवाए आज।
@BhajanlalBjp
@8PMnoCM
कार्मिक विभाग ने सभी विभागों के कार्मिकों की डीपीसी करने के आदेश जारी किए है, दूसरी ओर लंबे समय से पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों को कैडर रिव्यू का इंतजार l मंत्रालयिक कर्मचारियों को छोड़कर बाकी अन्य वर्ग के कार्मिकों के आदेश जारी हो गए l ऐसे में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा चाहे तो कैडर रिव्यू के जरिये हजारों कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दे सकते है l @RajCMO @BhajanlalBjp
दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की महारैली की इनसाइड स्टोरी -
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली विपक्षी एकता के प्रदर्शन से कहीं ज्यादा, कांग्रेस की भविष्य की राजनीतिक रणनीति और उसके भीतर बदलते सियासी समीकरणों का मंच बनकर सामने आई।
इस रैली का सबसे बड़ा एजेंडा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलना और उनके इस्तीफे की मांग करना था।
रैली से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सांकेतिक महाभियोग प्रक्रिया में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोपों वाला प्रस्ताव पारित किया गया।
विपक्ष का आरोप है कि SIR के तहत मतदाता सूचियों से करीब 13.2 करोड़ नाम हटाए गए, जिसका असर अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों पर अधिक पड़ा है। हालांकि, इन आंकड़ों और आरोपों को लेकर चुनाव आयोग का पक्ष अलग रहा है। राहुल गांधी ने मंच से कहा कि सत्ता में आने पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामलीला मैदान पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया। खुली बस में नेताओं का एक साथ पहुंचना भी इसी राजनीतिक संदेश का हिस्सा था। इस पूरे आयोजन में राहुल गांधी की भूमिका सबसे प्रमुख दिखाई दी।
लेकिन इस रैली की इनसाइड स्टोरी का एक अहम हिस्सा राजस्थान कांग्रेस से जुड़ा था। प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली में एक लाख लोगों को ले जाने का दावा किया था, लेकिन अनुमान के मुताबिक राजस्थान से करीब 15 से 17 हजार लोग ही पहुंचे। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के प्रबंधन और राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर सवाल उठने लगे। भीड़ जुटाने के मामले में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षा से कमजोर माना गया।
दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की साथ दिखाई दी तस्वीरों ने राजस्थान की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी। दोनों नेताओं की जुगलबंदी को महज एक तस्वीर नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक समीकरणों के संकेत के रूप में देखा गया। कांग्रेस के भीतर इन तस्वीरों की चर्चा डोटासरा खेमे की बेचैनी से जोड़कर भी की गई।
उधर, दिल्ली के व्यापारियों ने दिवाली के सीजन में रैली से होने वाले संभावित नुकसान का हवाला देकर इसे टालने की मांग की थी। भाजपा ने खाली कुर्सियों की तस्वीरें साझा कर इसे फ्लॉप शो बताया, जबकि कांग्रेस ने बारिश और मैदान की खराब स्थिति को इसकी वजह बताया। भीड़ को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग रहे।भाजपा ने रैली की तारीख और आयोजन पर भी सवाल उठाए। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसे देश को अराजकता की ओर धकेलने की साजिश बताया।कुल मिलाकर, रामलीला मैदान से कांग्रेस ने 'वोट चोरी' को आने वाले चुनावों का बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने का संदेश दिया।
लेकिन राजस्थान कांग्रेस के लिए यह रैली एक और सवाल छोड़ गई—क्या प्रदेश में संगठन की ताकत डोटासरा के नेतृत्व में है या गहलोत और पायलट के बदलते समीकरण आने वाले दिनों में नई राजनीतिक कहानी लिखने वाले हैं?
@RoflGandhi_ @INCIndia @INCRajasthan
कांग्रेस के राज्य सभा सांसद और AICC मीडिया चेयरपर्सन पवन खेड़ा आज जैसलमेर पहुंचे है.. वे 4 नवंबर को दिल्ली लौटेंगे.. जैसलमेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरदीन फकीर और कांग्रेस नेता विकास व्यास ने खेड़ा का स्वागत किया.
दिल्ली में कांग्रेस की कल रैली हुई जिसमें राजस्थान से जो भीड़ दिल्ली गई उनमें से विधायक रफीक खान के कार्यकर्ताओं की भीड़ सबसे ज्यादा बताई जा रही है। विधायक रफीक खान के साथ करीब 1 हजार लोगों की भीड़ थी। यानि रफीक खान ने सबको पछाड़ दिया।
@RafeekKhanInc @INCRajasthan @INCIndia @RahulGandhi
एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में जोरदार रैली की। वहीं, दूसरी तरफ पटना स्थित बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस ने अचानक दस्तक दी। रविवार को दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की टीम ने लगभग एक घंटे तक परिसर में छानबीन की। मामला चुनाव के दौरान बिहार कांग्रेस के X हैंडल से पोस्ट किए गए एक विवादित AI-जनरेटेड वीडियो से जुड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां उन्हें काम करने की सलाह देती नजर आई थीं। पुलिस ने इस संबंध में नोटिस चिपकाकर जवाब तलब किया है।
EWS सरलीकरण मुहिम को मिला नया विस्तार!
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर EWS प्रावधानों में आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।
संवाद में 2019 से अब तक की EWS प्रक्रिया, विवाह के बाद महिलाओं की पात्रता एवं पारिवारिक आय से जुड़ी विसंगतियों तथा पश्चिमी राजस्थान की कम उपजाऊ कृषि भूमि के कारण युवाओं को होने वाली व्यावहारिक समस्याओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
भाटी ने कहा कि EWS सरलीकरण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य से जुड़ी साझा मुहिम है। हमारा प्रयास है कि केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर पर आवश्यक सुधार हों और पात्र युवाओं को उनके अधिकारों का वास्तविक लाभ मिले।
विद्यार्थियों के अधिकार, समान अवसर और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
#RavindraSinghBhati #EWSSimplification #EWS #Rajasthan
@RavindraBhati__
दिल्ली के राम लीला मैदान में कांग्रेस की रैली में कितनी भीड़ थी?
@grok इस तस्वीर से सही आंकड़ा बता दीजिए।
कांग्रेस की रैली में दिल्ली जा रही बसों को रोका गया... @GovindDotasra @INCRajasthan
1. शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की पहल पर आज जयपुर में विद्यार्थी संवाद
2. EWS सरलीकरण अभियान के तहत विद्यार्थियों से होगी आरक्षण संबंधी मुद्दों पर चर्चा
3. EWS सरलीकरण की पहल को लेकर युवाओं में उत्साह, विद्यार्थी संवाद में दिखेगा युवा जोश
4. जयपुर के दीप स्मृति सभागार में आज शाम 4 बजे होगा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
















