Pinned Tweet
प्रारंभिक दौर में जब चाह थी कि यहाँ ना रुकूँ तो वक्त ने रोके रखा, अब जब दिल आ गया तो वक़्त ने रुकने से मना कर दिया। 😔
अलौली स्कूल का अंतिम दिन, 10 साल का सफर रहा और इस विद्यालय परिवार ने बहुत प्यार दिया। 🙏
तरस आ गया तुम्हारे अस्तित्व पर, बस कहना इतना ही है कि इस दुनिया में सिर्फ जानवर ही नहीं अपितु इंसान भी बसते हैं। @random_briyani
👆
और ये बात इंसान को समझ आएगी, जानवर को नहीं।
This Post is from a suspended account. Learn more
1
2
243
Replying to @amitgupta666
@amitgupta666 ध्यान दीजिए इधर भी, हर समय शिक्षा बिहार नहीं चलाना होता है ।
4
2
240
😎
सबसे गरीब MLA रामवृक्ष सदा,
वैसे ये सच भी है, इनके तीन बेटों में से एक हमारे प्राइवेट स्कूल में शिक्षा-दान का कार्य करते थे, दूसरा बेटा किसी दूसरे राज्य में फैक्ट्री में माल ढ़ोने का।
@yadavtejashwi @RJDforIndia
किसी ने तिरस्कार की भावना से इनपर सवाल किया था, जवाब सुन लीजिए अब 👇👇
धर्म जीवन जीने का एक तरीका भी होता है, ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसको किस दृष्टि से देखते हैं बस शर्त ये रहती है कि हर धर्म मानने वाले को मानव धर्म सबसे ऊपर रखना चाहिए।
अभी किसी साथी ने पूछा कि #सरस्वती_पूजा से क्या मिल गया, उनका क्या योगदान है शिक्षा के क्षेत्र में।
तो जवाब हम कुछ अपने अंदाज में देते हैं :-
हो सकता है कि आप नास्तिक हो या फिर आस्तिक हो लेकिन आप दोनों में ही कट्टरवादी हो तो आप मानव नहीं हो
मैं अपने अंदाज में ही अपनी बात रखता हूँ,
सरस्वती पूजा के दिन बच्चे विभिन्न तरह का क्रियाकलाप करते हैं जिसमें वह पंडाल को सजाने के लिए अपनी रचनात्मक कलाओं का प्रदर्शन करते हैं कोई पेपर काटकर, तो कोई बैलून फुला कर, कोई पर्दे लगाकर, कोई चांद सितारे लगाता है तो कोई धागे में मोती पिरोता है, आसपास की जगह को साफ-सुथरा करते हैं झाड़ू, पोछा, निपाई, प्रसाद के लिए फल लाना और एक साथ काटना-बनाना बाँटने के लिए व्यवस्था करना।
☝️ उपरोक्त गतिविधियों से बच्चों में मानसिक कौशल, शारीरिक कौशल, चिंतन शक्ति, आदि में वृद्धि होती है साथ ही एक साथ काम करने से उनमें सहयोग करके आगे बढ़ाने की या किसी कार्य को अच्छे से जिम्मेदारीपूर्वक संपन्न करने की कला विकसित होती है और बच्चों में एक सकारात्मक ऊर्जा भी आती है, साथ ही लगातार पढ़ने से जो उनके जीवन में नीरस आती है वो इस त्यौहार के माध्यम से दूर होती है।
जो बच्चे गायन में अच्छे होते है वे इस दिन अपने संगीत कला को प्रदर्शित करते हैं, जो बच्चे चित्रकारी करने के शौकीन होते हैं वे इस दिन रंगोली बनाते हैं, जो बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट में अच्छे होते हुए इस दिन उस जगह को सजाने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं,जिन बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता होती वे इस दिन उस कार्यक्रम को लीड करते हैं, जिसमें समाज सेवा वाला गुण होता है वे घर-घर जाकर प्रसाद भी बाँटते हैं।
इन्ही सब क्रियाकलापों से नैतिक शिक्षा का विकास होता है कि कैसे एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना है, हर वक़्त A+B का व्होल स्क्वायर करके मशीनी मानव बनना ही जीवन का उद्देश्य नहीं होता है। @Teacher_Point
---------
बताने को बहुत कुछ है, लेकिन ये हम पर निर्भर करता है कि हम किसी भी घटना को किस सकारात्मक दृष्टि से देखते हैं, वरना वेस्टर्न कल्चर वाले बर्थडे में गोंद लगे बैक्टीरिया वाले स्टीकर से रूम सजाने से तो कई गुना बेहतर है गोबर से आँगन की निपाई।
खैर,वे अपनी जगह सही हैं।
इसलिए हमने शुरुआत में ही कहा है कि धर्म जीवन जीने का तरीका है, हर कोई अपने-अपने तरीके से जीते हैं, बस कट्टरपंथी ना बने।
कट्टरपंथी बनना ही है तो मानव मूल्य को सबसे ऊंची रखने वाला बने।
- ©TIP
बच्चों के क्लासरूम में टाइल्स लग गयी, उनके लिए बेंच-डेस्क आ गया और बाला पेंटिंग हो लग जाने से बच्चे स्कूल छोड़कर जाने को तैयार नहीं 😊, बस हम ये स्कूल छोड़कर जा रहे हैं अब। 🙂





















