आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_) header
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_) profile picture

॥आध्यात्मिक विचारक॥ दार्शनिक॥ महान्त-श्रीहनुमन्निवास अयोध्या ॥ https://nitter.gq/t.co/KXwJkUMdcb https://nitter.gq/t.co/dFEL7UNfQP

Ayodhya, India
Joined January 2011
Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)Photo by आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण (@Ramayatan_)
लोकाभिराम भगवान् श्रीराम के चरित्र का उजाला बिखेरते दीपावली पर्व के अवसर पर श्रीरामराज्य के प्रकाश को उद्घाटित करता आलेख.. @JagranNews @sevagya
2
17
3
62
1,298
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में श्री हनुमत निवास, श्री अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर, आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। @Ramayatan_
15
54
1
334
17,031
नेह के सन्धान में जब जब देह गलती है और तपती आग में चुपचाप जलती है। तब दिया बनकर उभरती हैं कहीं मिट्टी रात जिसकी आँच से तिल-तिल पिघलती है
1
23
2
93
1,423
तन क्या है ! ज्यूँ तना हुआ धागा करघे पर बुनता हो जीवन-पट जैसे, या गीली मिट्टी सुथराई में इतराती काल-कुलाल रचे घट जैसे तन क्या है मन का दर्पण है। मन क्या है ! मकड़ी का धागा उज्ज्वल और महीन ओस की बूँदों पर किरणें सँभालता, किम्वा मत्त मतंग विहरता विषय-विपिन में वट-विवेक पर दन्ताघात विघात डालता। धन क्या है ! तन-मन अंजलि भर सौंप युगल पावन चरणों में अपने होने की लघुता से मुक्त निडर, निर्भर हो जाना, पट से-घट से इस खटपट से पार आप अपने को पाना। -@Ramayatan_
🤖 Made with AI
6
26
1
76
1,257
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण retweeted
सेवाज्ञ संस्थानम् के कर्ताधर्ता युवा और उत्साही मित्र आशीष बाबू कार्यालय आए थे । अवन्तिका में युवा धर्म संसद के सफल आयोजन के बाद पहली भेंट थी। आशीष जी बहुत धैर्यवान और ऊर्जावान हैं । युवा संसद के बारे में जानकार बहुत आनंद आया। उन्होंने कृपापूर्वक युवा धर्म संसद का स्मृति चिन्ह भी दिया ।
2
12
112
2,540
ट्रेनों को आउटर पर रोक रखना कोई फ़ैशन है क्या..? निर्धारित समयानुसार गंतव्य पर पहुँचने वाली एक सुपरफास्ट गाड़ी 12528 को आधे घण्टे से रोक रखा है। @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @drmljn
12
22
1
218
18,789
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण retweeted
आज का दिवस भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना की यात्रा में अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। भगवत्पाद आदि शंकराचार्य के अद्वैत-दर्शन को भव्य एवं साकार अभिव्यक्ति प्रदान करने वाले “शंकरावतरणम्” स्टैच्यू ऑफ वननेस’ के अनावरण की तृतीय वर्षगाँठ पर समस्त देशवासियों, अध्यात्मप्रेमियों तथा विश्वभर में भारतीय ज्ञान-परम्परा के साधकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। नर्मदा की पुण्यसलिला से अभिसिंचित ओंकारेश्वर की भूमि भारतीय अध्यात्म के इतिहास में विशिष्ट स्थान रखती है। यही वह तपोभूमि है जहाँ से भगवद्पादाचार्य ने सम्पूर्ण भारत को एकात्मता के सूत्र में बाँधने के लिए प्रस्थान किया। इसी दिव्य भूमि पर स्थापित ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ केवल एक भव्य प्रतिमा नहीं, अपितु भारत की सनातन ज्ञान-परम्परा, गुरु-शिष्य सम्बन्ध की पवित्रता तथा अद्वैत-वेदान्त की सार्वभौमिक दृष्टि का जीवंत प्रतीक है। भगवत्पाद भाष्यकार भगवान् आदि शंकराचार्य का अवतरण उस कालखण्ड में हुआ, जब भारत वैचारिक मतभेदों, सामाजिक विभाजनों और सांस्कृतिक चुनौतियों से घिरा था। अल्पायु में ही उन्होंने कालड़ी से कश्मीर और हिमालय की यात्रा की। शास्त्रार्थ द्वारा उन्होंने केवल दार्शनिक सिद्धान्तों की स्थापना ही नहीं की, बल्कि भारत की आत्मा में निहित मौलिक एकता को पुनर्जाग्रत किया। देश की चारों दिशाओं में मठों की स्थापना कर उन्होंने भौगोलिक विविधता को आध्यात्मिक एकात्मता से जोड़ा। उनका जीवन बताता है कि भारत की वास्तविक शक्ति बाहरी समानता में नहीं, बल्कि विविधताओं को जोड़ने वाले उस अंतःसूत्र में है, जो सबको एक ही परम चेतना की अभिव्यक्ति मानता है। अद्वैत-वेदान्त का महान उद्घोष “ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या, जीवो ब्रह्मैव नापरः” मनुष्य को उसकी वास्तविक सत्ता का बोध कराता है। जाति, भाषा, सम्प्रदाय, क्षेत्र और संस्कृति के भेद अन्तिम सत्य नहीं हैं। समस्त अस्तित्व के मूल में एक ही अखण्ड, अनन्त और सर्वव्यापक चेतना विद्यमान है, जो प्रत्येक प्राणी तथा प्रकृति के कण-कण में अभिव्यक्त हो रही है। इस सत्य का अनुभव होने पर द्वेष, हिंसा और विभाजन क्षीण होते हैं तथा करुणा, सेवा, समरसता और सह-अस्तित्व की भावना विकसित होती है। इस दृष्टि से ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ अस्तित्व के साथ मानवता के दिव्य साक्षात्कार का साकार स्वरूप है। यह हमें बाह्य विभेदों से ऊपर उठकर उस एकत्व का दर्शन कराता है, जिसमें सम्पूर्ण सृष्टि एक विराट परिवार दिखाई देती है। अद्वैत केवल गूढ़ दार्शनिक सिद्धान्त नहीं, जीवन जीने की समग्र दृष्टि है। यदि प्रत्येक जीव उसी अखण्ड सत्ता की अभिव्यक्ति है, तो उसकी पीड़ा हमारी पीड़ा और उसका कल्याण हमारा कल्याण बन जाता है। आज विश्व विज्ञान, तकनीक और भौतिक समृद्धि में अभूतपूर्व प्रगति के उपरान्त भी युद्ध, आतंक, पर्यावरणीय संकट, आर्थिक विषमता, मानसिक तनाव और सामाजिक विखण्डन से जूझ रहा है। मनुष्य ने भौगोलिक दूरियाँ समाप्त कर दीं, किन्तु हृदयों की दूरी बढ़ती गई। उसने संसार को साधनों से सम्पन्न बनाया, परन्तु स्वयं शान्ति और आत्मीयता से दूर होता गया। ऐसे समय में भगवत्पाद आदि शंकराचार्य का अद्वैत-दर्शन विश्वमानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। अद्वैत हमें स्मरण कराता है कि स्थायी शान्ति केवल राजनीतिक समझौतों से नहीं, बल्कि मानव-चेतना के रूपान्तरण से सम्भव है। लोकमंगलकारी विश्व-व्यवस्था तभी निर्मित होगी, जब मनुष्य स्वयं को प्रकृति, समाज और समस्त प्राणियों से पृथक् नहीं, उनका अभिन्न अंग अनुभव करेगा। अद्वैत से अनुप्राणित दृष्टि अधिकारों के साथ कर्तव्य, उपभोग के साथ संयम, प्रगति के साथ पर्यावरण-संरक्षण तथा व्यक्तिगत उत्कर्ष के साथ सामूहिक कल्याण को महत्त्व देती है। यही दृष्टि विश्व को संघर्ष से सहयोग और विभाजन से समन्वय की ओर ले जा सकती है। ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ भारत की चिरंतन भावना “वसुधैव कुटुम्बकम्” का दिव्य उद्घोष है। यह स्मारक भावी पीढ़ियों को भारतीय ज्ञान-परम्परा से परिचित कराने के साथ आत्मबोध, साधना, सेवा और विश्वकल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा। यह स्मरण कराता है कि वास्तविक महानता दूसरों पर नहीं, बल्कि अपने अज्ञान, अहंकार और भेद-दृष्टि पर विजय प्राप्त करने में है। भगवत्पाद भाष्यकार भगवान् आदि शंकराचार्य की ज्ञान-ज्योति हमारे अन्तःकरण को आलोकित करे और ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ का एकात्मता-सन्देश सम्पूर्ण विश्व को शान्ति, समरसता, सह-अस्तित्व एवं लोकमंगल के पथ पर अग्रसर करता रहे ; इसी मंगलकामना के साथ सभी को इस ऐतिहासिक अवसर की अनन्त शुभकामनाएँ। #StatueOfOneness #भगवत्पादाचार्य #AdvaitaVedanta #EkatmaDham #AdiShankaracharya #आचार्यशंकर_सांस्कृतिक_एकता_न्यास @DrMohanYadav51 @narendramodi @AmitShah @ChouhanShivraj @MPTourism @PMOIndia
58
157
10
645
10,387
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण retweeted
Why youth of Bharat must Rediscover Dharma? Explains Acharya Mithilesh Nandini Sharan Maharaj Ji @Ramayatan_ youtu.be/iUYzYGPXVqg?si=x5EB…
4
6
817
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण retweeted
पुण्यभूमि अवन्तिका (उज्जैन) में आयोजित सेवाज्ञ संस्थानम् के राष्ट्रीय उपक्रम ‘युवा धर्म संसद’ के छठवें संस्करण का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मोहन भागवत जी, सरसंघचालक, @RSSorg की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मंचासीन अतिथि प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी जी (कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय), पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनी शरण जी महाराज (संरक्षक, सेवाज्ञ संस्थानम्) और श्री आशीष आशु जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेवाज्ञ संस्थानम्) ने अपने प्रेरक उद्बोधनों से युवा शक्ति को नई दिशा प्रदान की। युवा चिंतन, संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रबोध के इस महाआयोजन में पूज्य सरसंघचालक जी का उद्बोधन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। @Ramayatan_
2
12
1
20
342
अपने समय के कठिनतम प्रश्नों का समाधान करते नायक श्री @narendramodi जी के निरामय दीर्घायुष्य एवं यशस्वी जीवन हेतु भगवान् श्रीसीताराम जी से अनेकानेक प्रार्थनाएँ। @PMOIndia
2
13
527
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण retweeted
जाने कैसी ऋतु आयी है धुंध नहीं छँटती। नये-नये की चाहत में हम हुए पुराने कबके नयी दवा ढूँढते निरन्तर रोग पुराने सबके। कोहरे की कनात में छिपकर सूरज गुजर रहा है कौन कहे, क्या बीता कितना बाकी सफर रहा है। सुबहें कृपण हुईं मुट्ठी भर धूप नहीं बँटती। बारूदों से नये साल का स्वागत करते लड़के सारी रात धमाका करके सो जाएँगे तड़के। त्रस्त दिशाएँ अपनी ही आवाजों से डरती हैं और हवायेँ जिस-तिस से कानाफूसी करती हैं। स्वप्नहीन आँखों से काटे रात नहीं कटती। खोने-पाने का हिसाब सब लिखा-पढ़ी है कल की पता नहीं क्या क़ीमत ठहरे आने वाले पल की। जैसे चले नींद में कोई ऐसे सब चलते हैं कोई नहीं देखता दिन सारे तम में ढलते हैं। कौन बताये कैसे मापें बढ़ती या घटती। गीत नहीं गाता कोई ना कहता है किस्से व्याकुल ढूँढ रहे हैं सब अपने-अपने हिस्से। यह गहरी अतृप्ति जाने क्या पाकर कम होगी है भी कहीं तृप्ति या वह भी केवल भ्रम होगी। इतने भरे हुए हैं शुभकामना नहीं अँटती। @Ramayatan_
8
21
444
पावन जन्मोत्सव पर पूज्य गोस्वामी श्रीतुलसीदास जी का बारम्बार वन्दन-अभिनन्दन..
5
38
5
140
3,283
सब ऋतु सुखप्रद सो पुरी पावस अति कमनीय… श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी..कल तृतीया (सावनी तीज) को मणि पर्वत पर झूलन विहार करके भगवान् चण्डकोदण्डपाणि आज मन्दिर में विराजमान हिंडोले पर आरूढ़ हो गये हैं। अब श्रावणी पूर्णिमा तक यह झूलन विहार उत्सव चलेगा।
3
4
1
62
1,129
यह एक मनोवृत्ति है, अनेक कारक तत्त्व इसमें अन्तर्निहित हैं। जिनके राजनैतिक वंशधर अपना चढ़ावा लुटवाने का यह नाटक कर रहे हैं, वे प्रियदर्शिनी इसी भगवा रंग के सम्मुख दण्डवत् करती हुई देखी जाती थीं। …और यह वेष को अपमानित करने की पुरानी राजनीति संसद के वक्तव्यों से लेकर परिसर के इस पाखण्ड तक एक ही कड़ी में है। सनातन भारत के अपमान का यह पाप इन्हें सत्ता से, दल और दल से निर्दल तक तो पहुँचा ही चुका है। किन्तु पतन की इस यात्रा के और प्रसंग अभी शेष हैं। भगवा भारत की अत्मवत्ता का रंग है, सूर्यनारायण का रंग है, चमगादड़ों की कालिमा इसे विरूपित नहीं कर सकती।
7
20
415
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण retweeted
प्रख्यात आध्यात्मिक चिंतक, विचारक और सिद्धपीठ श्रीहनुमतनिवास अयोध्या के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण जी महाराज का यह पाञ्चजन्य में प्रकाशित लेख विचारणीय है... #ayodhya #rammandir
2
7
1
18
1,314