TeamRLD retweeted
संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ|
भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, सामाजिक न्याय का आधार और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों एवं कर्तव्यों का मार्गदर्शक है।
आइए, इस संविधान दिवस पर हम संविधान की मूल भावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लें।
जय हिंद |🇮🇳
TeamRLD retweeted
कार्यकर्ता बनाए नहीं जा सकते हैं,
कार्यकर्ता कमाने पड़ते हैं,
उनका भरोसा और विश्वास जीतना पड़ता है,
उनके सुख दुख में साथ खड़ा होना पड़ता है।
#rld #jayantchaudhary #anupammishrarld
TeamRLD retweeted
Leadership is not measured by how many people work under you, but by how many people grow because of you.
TeamRLD retweeted
लग़ाम घोड़ो को लगाई जाती है ना कि शेर या चीते को।
#ThoughtForTheDay
TeamRLD retweeted
📍आजमगढ़ में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में सहभागिता कर अपार स्नेह, उत्साह एवं आत्मीयता प्राप्त हुई।
इस सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए साज़िद भाई को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं आज़मगढ़ की सम्मानित जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकजुटता के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
आप सभी का हृदय से आभार🙏
#rld #azamgarh #kaifiazmi
TeamRLD retweeted
📍आज़मगढ़, हम आ रहे हैं आपके शहर।
आप सभी के बीच उपस्थित होकर आपसे भेंट, संवाद और आत्मीय मुलाक़ात का अवसर मिलेगा।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और उत्साहपूर्ण संवाद अपेक्षित है।
तो मिलते हैं, आज़मगढ़ में।😊
#rld #uttarpradesh❤️ #lucknow #lucknowcity❤️
TeamRLD retweeted
आज लखनऊ प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जयंत चौधरी जी के साथ कैफ़ ख़ान के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
लखनऊ में #WorldSkillsShanghai2026 में Medallion for Excellence जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले Kaif Khan से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके 110 वर्षीय दादाजी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी आत्मीय भेंट हुई।
#IndiaSkills से शुरू हुआ Kaif का सफर आज वैश्विक मंच तक पहुँचा है। उनकी उपलब्धि दिखाती है कि कौशल, मेहनत और लगन से भारतीय युवा दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं।
Kaif को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! 🇮🇳
TeamRLD retweeted
📍Lucknow
आज पार्टी कार्यालय पर बागपत एवं पीलीभीत के जिलाध्यक्ष तथा सीतापुर से पधारे वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
TeamRLD retweeted
📍Lucknow
आज प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एव केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय श्री @jayantrld जी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए श्रावस्ती ज़िलाध्यक्ष श्री राजकुमार ओझा जी के नेतृत्व में तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पी के पाठक जी की व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रजनीकांत मिश्रा जी की उपस्थिति में पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य श्री राजेश सिंह जी,श्री शक़ील अहमद जी (नगर पालिका परिषद-सभासद), श्री मोहम्मद इरशाद जी ( पूर्व प्रधान), श्री राम छबीले यादव जी (ग्राम प्रधान-सेमरिया) तथा श्री मोहम्मद सलमान जी और उनके तमाम साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विशेष रूप से श्री मनोज कुमार त्रिपाठी जी जो कि परशुराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मथुरा से पधारे वरिष्ठ पदाधिकारी श्री मती सुजाता जी तथा श्री बीरपाल दिवाकर जी भी उपस्थित रहे।
सभी साथियों का बहुत -बहुत स्वागत है।
TeamRLD retweeted
संगठन सर्वोपरि,
लक्ष्य 2027-
आज महानगर अध्यक्षों के साथ आयोजित ज़ूम बैठक में विभिन्न महानगरों में संगठनात्मक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अब तक की गई गतिविधियों, कार्यों की उपलब्धियों तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों का जायजा लिया गया।
चर्चा का प्रमुख केंद्र संगठनात्मक प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावी संवाद, जनसंपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार तथा पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना रहा।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है मजबूत संगठन, सक्रिय नेतृत्व, समर्पित कार्यकर्ता और हर स्तर पर जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली।
संगठन की मजबूती केवल पदों से नहीं, बल्कि सक्रियता, प्रतिबद्धता और जमीनी परिणामों से सुनिश्चित होती है।
#rld #meerut #agra #kanpur #jhnasi
TeamRLD retweeted
📍मेरठ,
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर श्री विवेक बाफर जी को मेरठ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाओं एवं मंगलकामनाओं सहित, इस पूर्ण विश्वास के साथ कि आपका यह मनोनयन महानगरों में राष्ट्रीय लोक दल के संगठनात्मक विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं जनाधार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं।
#rld #meerut
TeamRLD retweeted
शुभं करोति कल्याणम ,आरोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धि विनाशाय: ,दीप: ज्योति नमो: स्तुते !
🪔शुभ दीपावली 🪔
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ । 🙏🏻
दीपावली आपके जीवन में सुख समृद्धि और आनंद का प्रकाश लेकर आए। 🙏
TeamRLD retweeted
अमूमन हम कम बोलते हैं, अगर बोलें तो हम बोलते हैं। #rld
TeamRLD retweeted
अखंड भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को शत्-शत् नमन🙏
अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता की अभूतपूर्व नींव रखी।
किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए उनके संघर्ष ने उन्हें जन-जन का नेता बनाया।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि एक सशक्त राष्ट्र की पहचान उसकी एकता, सामाजिक समरसता और अन्नदाता की समृद्धि से होती है।
राष्ट्रीय लोक दल की ओर से सरदार पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
आइए, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और किसानों के मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प लें।
एकता हमारी शक्ति है, समरसता हमारी पहचान और किसान हमारी राष्ट्रशक्ति हैं। #SardarVallabhbhaiPatel #SardarPatelJayanti #EktaDiwas
TeamRLD retweeted
मैं साधारण सी दिखने वाला ,
अत्यंत असाधारण व्यक्ति हूँ!
मुझे अभाव स्वीकार है, पर अपमान नहीं !
TeamRLD retweeted
चौधरी अजित सिंह जी के सम्मान में ऐतिहासिक निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का हार्दिक आभार!
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजित सिंह जनता पीजी कॉलेज’ किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया जाना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।
यह निर्णय केवल एक शिक्षण संस्थान का नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।
मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय राष्ट्रीय लोक दल के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ चौधरी अजित सिंह जी के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच और उनके योगदान के प्रति आदर को भी दर्शाता है।
चौधरी अजित सिंह जी का व्यक्तित्व, विचार और किसानों के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका नाम शिक्षा के मंदिर से जुड़ना उनके विचारों और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
यह सम्मान चौधरी अजित सिंह जी के प्रति हमारी श्रद्धा को और गहरा करता है तथा चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और किसान हितों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
उत्तर प्रदेश सरकार का इस संवेदनशील एवं सम्मानजनक निर्णय के लिए पुनः हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।





























































