दिनांक 27.10.2026 को जनपद हाथरस के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मुरसान में #SDRF_UP एवं NDRF की टीम द्वारा आयोजित FAMEX (Familiarization Exercise) में प्रतिभाग कर आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों से संबंधित गतिविधियों का अभ्यास किया गया।
आज दिनांक 27-10-2026 को आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर #SDRF_UP सेनानायक महोदय श्री श्याम नारायण सिंह आईपीएस सर के निर्देशन में राज्य आपदा मोचन बल वाहिनी मुख्यालय परिसर में 2 किमी व 5 किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिनांक 27.10.2026 को जनपद लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में फॉर्मल्डिहाइड एसिड से भरे पलटे टैंकर से केमिकल को सुरक्षित रूप से दूसरे टैंकर में रिफिल करा दिया गया है। SDRF UP लखनऊ की टीम, NDRF एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई की गई। स्थिति सामान्य है।
दिनांक 27.10.2026 को जनपद सीतापुर के थाना सिधौली में #SDRF_UP की टीम द्वारा हाइड्रा की सहायता से कार को बाहर निकाला गया। कार से 03 मृतकों के शव बरामद किए गए।
दिनांक 25.10.2026 की रात्रि में जनपद लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित नादरगंज में पानी से भरे गड्ढे में डूबे व्यक्ति को SDRF_UP की टीम के स्कूबा डाइवरों द्वारा रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
दिनांक 23.10.2026 को श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, निकासी व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन व आपातकालीन प्रतिक्रिया विषयों पर स्थानीय विशेषज्ञों एवं #SDRF_UP टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दिनांक 22.10.2026 को जनपद- महराजगंज, तहसील- नौतनवा अंतर्गत 01 व्यक्ति के डूबने की सूचना पर #SDRF_UP टीम द्वारा सर्च/ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 01 डेड बॉडी बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 21.10.2026 को जनपद- गोंडा, थाना- तरबगंज अंतर्गत 02 व्यक्तियों के डूबने की सूचना पर #SDRF_UP टीम द्वारा सर्च/ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 01 डेड बॉडी बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया। एक पूर्व में बरामद कर की गई थी
दिनांक 19.10.2026 को जनपद- अयोध्या, कोतवाली- कैंट अंतर्गत सरयू नदी में 02 व्यक्तियों के डूबने की सूचना पर #SDRF_UP टीम द्वारा सर्च/ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 02 डेड बॉडी बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 17.10.2026 को जनपद लखनऊ के मंडलीय होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में 257 होमगार्ड प्रशिक्षुओं को #SDRF_UP द्वारा आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
FAMEX प्रशिक्षण कार्यक्रम
दिनांक 17.10.2026 को ग्राम पंचायत सैदनगर तहसील उरई जनपद जालौन में #SDRF_UP टीम द्वारा डेमो और व्याख्यान के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
FAMEX प्रशिक्षण कार्यक्रम
दिनांक 16.10.2026 को नगर पंचायत कोटरा तहसील उरई जनपद जालौन में #SDRF_UP टीम द्वारा डेमो और व्याख्यान के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दिनांक 16.10.2026 को #SDRF_UP टीम द्वारा पुलिस लाइन, जनपद आगरा में आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान प्रदान कर आपदाओं से बचाव एवं प्रभावी प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
दिनांक 15.10.2026 को जनपद- श्रावस्ती, कोतवाली भिनगा अंतर्गत राप्ती नदी में एक लड़के के डूबने की सूचना पर #SDRF_UP टीम द्वारा सर्च/ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 01 डेड बॉडी बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 15.10.2026 को जनपद- वाराणसी, थाना चोलापुर अंतर्गत कुएँ में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना पर #SDRF_UP टीम द्वारा सर्च/ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 01 डेड बॉडी बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 14.10.2026 को 8वीं वाहिनी NDRF, गाजियाबाद द्वारा 3 दिवसीय CSSR प्रशिक्षण (10–12 अक्टूबर) के उपरांत उप सेनानायक महोदय की उपस्थिति में CSSR ऑपरेशन का अभ्यास किया गया, जिससे आपदा बचाव कार्यों हेतु कार्मिकों की दक्षता को सुदृढ़ किया जा सके।
दिनांक 14.10.2026 को जनपद- मुजफ्फरनगर, थाना पुरकाजी अंतर्गत गंगनगर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर #SDRF_UP टीम द्वारा सर्च/ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 01 डेड बॉडी बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 14.10.2026 पांचजन्य प्रेक्षागृह, मथुरा में #SDRF_UP टीम द्वारा एसएसएफ प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान एवं व्यावहारिक डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान आपदा के समय प्रभावी बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी गई।
FAMEX प्रशिक्षण कार्यक्रम
दिनांक 14.102026 को कपिल मुनि डिग्री कॉलेज, मैनपुरी में #SDRF_UP टीम द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दिनांक 13.10.2026
एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में #SDRF_UP टीम द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के लगभग 200 विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, आपदा से बचाव, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव तकनीकों पर इंटरैक्टिव एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।






























































