राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
मातृ समान रुक्मिणी अक्का के देहावसान ने हमारे भाव विश्व में एक शून्य का निर्माण कर दिया है। वृद्धावस्था में शरीर शांत होना स्वाभाविक ही है किंतु दशकों के परिचय, आत्मीय संबंध के कारण मन को असहनीय वेदना होती है। रुक्मिणी जी का ज्ञानानुभव संपन्न जीवन एवं व्यक्तित्व एक राष्ट्र समर्पित सार्थक जीवन का प्राज्ज्वल्यमान उदाहरण थे।
आप राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिन्दू समाज का संगठन एवं महिलाओं को संस्कार देना इस उदात्त कार्य में सदैव सक्रिय रहीं। उनकी सहज मातृवत् आत्मीयता और निरंतर सक्रियता सभी को प्रभावित करती थीं। उनके निधन से सेविकाएँ समेत सभी एक मातृ समान अभिभावक से वंचित हुए हैं। संघादर्श के मेरु सदृश सूर्यनारायण राव परिवार के उस पीढ़ी की आखरी कड़ी भी अब नहीं रही।
रुक्मिणी अक्का अब स्मृतिशेष हैं। उनके परिवार तथा समिति की समस्त बहनों को मेरी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उस पुण्यात्मा को सद्गति दे यही प्रार्थना है। ॐ शान्तिः।
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आज माधव सृष्टि, समालखा, हरियाणा में प्रारम्भ हुई। बैठक का शुभारम्भ पू. सरसंघचालक मोहन भागवत जी और मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। बैठक में देशभर से 1487 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर @DidiRitambhara जी “नारी से नारायणी” उत्सव में सम्मिलित हुईं।
#narisenarayani #empoweredwomen #rashtrasevikasamiti #womenleadership #narishakti
#HappyWomensDay
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
नारी एक रूप नहीं, अनेक शक्तियों का संगम है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर समस्त नारायणियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#narisenarayani #womenempowerment #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
#HappyWomensDay
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
भारत माता की जय!
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नारी शक्ति।
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
#HappyWomensDay
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
नारी की असली प्रकृति और शक्ति पर डॉ. रूपा रावल की चर्चा।
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
#HappyWomensDay
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
The ‘Nari se Narayani’ mahotsav witnessed the inspiring presence of former Rajya Sabha MP Dr. Rakesh Sinha, warrior monk Gurukkal Dr. S. Mahesh, Chairperson of Sangeet Nataka Academy Dr. Sandhya Purecha and Smt. Shashi Bubna, Vice President of Sharanya
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः" को चरितार्थ करते @dpradhanbjp जी।
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
#HappyWomensDay
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
नारी से नारायणी भारतीय सभ्यता की वह मूल अवधारणा है, जो स्त्री-पुरुष की समानता में विश्वास रखती है।
-श्री @dpradhanbjp
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
#HappyWomensDay
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
भारतीय स्त्री की शक्ति और उसकी आध्यात्मिक जड़ों पर दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी का सुंदर विश्लेषण।
जो अंदर से स्वाधीन है, उसे बाहरी बंधनों की चिंता नहीं होती है।
@DidiRitambhara
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
#HappyWomensDay
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
Her Excellency President Droupadi Murmu graced the ‘Nari Se Narayani’ programme with her august presence, making the occasion truly memorable.
@rashtrapatibhvn
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
विकसित भारत के निर्माण को सांस्कृतिक आधार प्रदान कर रही है राष्ट्र सेविका समिति।
-श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
महामहिम राष्ट्रपति
@rashtrapatibhvn
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
LIVE: President Droupadi Murmu's address at an event Bharati-Naari to Narayani: The First National Convention of Women Thought Leaders at Vigyan Bhavan, New Delhi nitter.gq/i/broadcasts/1qKDzPvDq…
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
जब हम भारत माता का वंदन करते हैं, तो हम शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा का ही रूप देखते हैं। हमारी राष्ट्र माता ही हमारी पहचान है।
@rashtrapatibhvn
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
समाज हमने बनाया है, तो समाज की कमियों को दूर करने का दायित्व भी हमारा है।
@rashtrapatibhvn
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
‘नारी से नारायणी’ उत्सव के दूसरे दिन मातृशक्ति के उत्साह और संकल्प ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया है।
मातृशक्ति के प्रेरणादायी क्षण…
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti
समिति संवाद दिल्ली प्रान्त retweeted
Smt. @dreamgirlhema shares her thoughts on Nari to Narayani, a grand convention of women thought leaders, organized by Bharatiya Vidvat Parishad and Rashtra Sevika Samiti - Sharanya.
#narisenarayani #womenempowement #empoweredwomen #RashtraSevikaSamiti














