Sunil Kumar (@Sunil__Ind) header
Sunil Kumar (@Sunil__Ind) profile picture

I Proud Indian, Social worker, Views personal, Retweets not endorsement, Former Youth Congress Assembly President (2012-2017)

New Delhi, India
Joined August 2015
Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)Photo by Sunil Kumar (@Sunil__Ind)
यहाँ @dtptraffic ने बोर्ड लगा रखा है जिस पर लिखा है कि रुकना मना है लेकिन फिर भी यहाँ पर ऑटो स्थाई रूप से खड़े हैं तो क्या खजूरी ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने यहाँ इनके लिए प्लाट अलॉट कर रखे है क्या ताकि शुल्क लेकर खड़े रहने दिया जाए @dcpter @dcptrafficouter @CPDelhi @DCPNEastDelhi – at New Delhi, India
53
218
16
225
Replying to @p_sahibsingh
@p_sahibsingh माननीय मंत्री श्री प्रवेश वर्मा जी, गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे पिछले 8 वर्षों से हरियाली विकसित करने की मांग कर रहा हूँ, लेकिन PWD आज तक जमीन पर कोई ठोस काम नहीं कर पाया। पहले यह हिस्सा DMRC के अधिकार क्षेत्र में होने का बहाना बनाया गया। अब DMRC का काम समाप्त हुए भी काफी समय हो चुका है, फिर भी PWD के Horticulture विभाग के पास हर बार एक नया बहाना है। हैरानी देखिए, PWD ने 2025 में 30 जून तक हरियाली विकसित करने की समय-सीमा दी थी। 2026 में शिकायत बंद करते हुए कभी निर्माण कार्य तो कभी मानसून का बहाना बनाया गया। नतीजा आज भी शून्य ! क्षेत्र पहले से ही प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। क्या PWD के Horticulture अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल वेतन लेना और शिकायतों पर बहाने बनाना रह गई है? मंत्री जी, कृपया इस मामले में हस्तक्षेप करें। 8 साल की शिकायतों और आश्वासनों का जवाब अब कागजों में नहीं, जमीन पर हरियाली के रूप में चाहिए। @DelhiPwd @CMODelhi @gupta_rekha @DPCC_Pollution @CPCB_OFFICIAL @CAQM_Official
2
6
1
6
131
जब अधिकारियों को यह तक नहीं पता कि संबंधित लाइट किस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आती है, तो फिर जनता के टैक्स के पैसे से इन्हें मोटी तनख्वाह किस काम के लिए दी जा रही है? इस लाइट की शिकायत 3 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई थी। PWD के Code of Conduct के अनुसार इसे मात्र 3 दिनों में ठीक किया जाना था, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। विभाग को यह तक नहीं पता कि जिम्मेदारी किसकी है ? M351 और M352 ? लाइट ठीक करने के बजाय विभाग के अधिकारी यह तय करने में लगे हैं कि इसे ठीक करवाना किसकी जिम्मेदारी है! वाह री PWD ! जनता को रोशनी चाहिए और विभाग की जिम्मेदारी ही अँधेरे में है! श्री प्रवेश वर्मा जी, कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करें और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता को बहाने नहीं, काम चाहिए! @DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha #PWDDelhi #PublicWorksDepartment #DelhiDevelopment
वजीराबाद रोड पर DJB कार्यालय के सामने (संत निरंकारी सत्संग भवन के पास) लगी हाई-मास्ट लाइट पिछले काफी दिनों से खराब पड़ी है। क्या PWD के अधिकारी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं या स्वयं संज्ञान लेकर ऐसी समस्याओं का समाधान भी करते हैं? कृपया तत्काल हाई-मास्ट लाइट ठीक करवाएं, ताकि रात के समय विशेषकर महिलाओं एवं राहगीरों को अंधेरे के कारण असुरक्षा का सामना न करना पड़े। सुरक्षित सड़क और पर्याप्त रोशनी नागरिकों का अधिकार है। @DelhiPwd शिकायत संख्या उपलब्ध करवाने का कष्ट करें l @CMODelhi @DelhiPwd @p_sahibsingh @gupta_rekha
1
10
6
249
गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे तथा यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर दिनभर खुलेआम Wrong Side Driving जारी है। इन दोनों स्थानों पर वाहन चालक यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे इस गंभीर समस्या के संबंध में कई बार TI खजूरी को व्यक्तिगत रूप से अनुरोध कर चुका हूँ कि यहाँ स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगवाया जाए, ताकि वाहन चालकों को गलत दिशा में प्रवेश करने से रोका जा सके। लेकिन अफसोस की बात है कि न तो यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और न ही आज तक एक चेतावनी बोर्ड लगवाया जा सका है। गोकल पुरी फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था सँभालने की जिम्मेदारी TI नंदनगरी और TI खजूरी के अधीन है। यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर भी यही स्थिति बनी हुई है। गलत दिशा में वाहन चलने के कारण इन दोनों स्थानों पर प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और दुर्घटनाएँ भी हो रही हैं। सड़क सुरक्षा आम नागरिकों के जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है, लेकिन जमीनी स्तर पर बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती। यदि बार-बार शिकायत और स्थानीय नागरिकों के सुझावों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर इन अधिकारियों को इस जिम्मेदारी से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को कार्यभार सौंपने पर भी विचार किया जाना चाहिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि:- 1. गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे और यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर Wrong Side Driving पर तत्काल रोक लगाई जाए। 2. दोनों स्थानों पर स्पष्ट चेतावनी के बोर्ड लगवाए जाएँ। 3. गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ FIR दर्ज़ करने का प्रावधान है, कृपया उनके खिलाफ FIR दर्ज़ करें l 4. नियमित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। 5. TI खजूरी एवं TI नंदनगरी की भूमिका और जवाबदेही की समीक्षा की जाए, इनको ट्रैफिक व्यवस्था सँभालने के लिए ही मोटी तनख्वाह दी जा रही है l 6.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नार्थ ईस्ट रेंज के ACP को भी जमीन पर उतरने का आदेश देंl कृपया शिकायत दर्ज़ करके, शिकायत क्रमांक उपलब्ध करवाएं l बार-बार शिकायत करने और सुझाव देने के बावजूद यदि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो आम नागरिक आखिर अपनी सुरक्षा के लिए किससे उम्मीद करे? जनता की शिकायतों को सुनना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, कोई एहसान नहीं है l @dtptraffic @CPDelhi @DelhiPolice @TIKhajurikhas @TINandNagri @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @ne_acp34793
2
11
1
14
562
PWD द्वारा, अब तक ये लाइट ठीक नहीं की गई है?? @DelhiPwd @p_sahibsingh
PWD के अपने RTI जवाब के अनुसार स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की समय-सीमा मात्र 72 घंटे (3 दिन) है। लेकिन शिकायत संख्या PWD202611030116, दिनांक 3 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई थी और आज 14 नवंबर है, 12 दिन बीतने को हैं, फिर भी लाइट ठीक नहीं हुई। समझ नहीं आ रहा कि खराबी स्ट्रीट लाइट में ज्यादा है या PWD के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में! नियम RTI में बताने के लिए हैं या जमीन पर लागू करने के लिए भी? @DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha @DelhiGovDigital
1
9
12
379
भजनपुरा से गोकलपुरी (वज़ीरबाद रोड) की ओर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं एवं आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अतः अनुरोध है कि उक्त मार्ग की सभी बंद स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण करवाकर उन्हें तत्काल चालू कराया जाए तथा भविष्य में नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। केवल खानापूर्ति के बजाय स्थायी समाधान किया जाए। कृपया जनहित में शीघ्र कार्रवाई करें। @DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @CPDelhi @dtptraffic @TIbhajanpura @TIKhajurikhas @TINandNagri @OfficialDMRC @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @LtGovDelhi @gupta_rekha मेरा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सम्बंधित TI से भी निवेदन है कि इस मामले में PWD और DMRC के जिम्मेदार अधिकारियों को लिखें, क्योंकि अँधेरा होने से दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है l
1
10
11
413
कल शाम भजनपुरा–वजीराबाद रोड से एक शादी समारोह में जाने के लिए गुजर रहा था l शाम 6:30 बजे से रात 11:30 (आते वक्त भी, सिर्फ सिग्नेचर ब्रिज जाने वाली तरफ) तक जाम की स्थिति बनी हुई थी । कहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। PWD और DMRC यदि सड़क की मरम्मत कर दें और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी निभाएं, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। सोचिए, घंटों जाम में फंसे वाहनों से देश का हज़ारों लीटर फ्यूल बर्बाद हुआ और उससे निकले प्रदूषण की जिम्मेदारी किसकी है? इसका जवाबदेह कौन है? अब समय आ गया है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही एवं कार्य-प्रदर्शन को भी गंभीरता से परखा जाए। जितनी जवाबदेही और उत्पादकता, उतनी ही प्रगति और प्रोत्साहन। करदाताओं के पैसे से मिलने वाला वेतन जनसेवा और परिणामों से जुड़ा होना चाहिए। संसद को इस विषय पर गंभीरता से विचार कर जवाबदेही आधारित व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियम बनाने चाहिए। यह सोच कि देश का कुछ नहीं हो सकता, सिस्टम ऐसे ही चलेगा, किसी भी राष्ट्र के पतन की शुरुआत है। देश बदलना है तो व्यवस्था बदलनी होगी और जवाबदेही तय करनी होगी। आखिर आम नागरिक के समय, ईंधन, पैसे और स्वच्छ हवा की कीमत कौन चुकाएगा? @dtptraffic @TIKhajurikhas @CPDelhi @DelhiPolice @ne_acp34793 @PMOIndia @ManojTiwariMP @narendramodi @AmitShahOffice @AmitShahOffice @mpa_india @KirenRijiju @CMODelhi @gupta_rekha @p_sahibsingh @OfficialDMRC @DelhiPwd @CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @CAQM_Official
4
22
1
17
823
🚨 राजपुर गाँव के बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कब तक? यह राजपुर गाँव, टीला मोड़, लोनी (गाजियाबाद) का मुख्य रास्ता है। इसी रास्ते से प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं। लेकिन रास्ते की बदहाल स्थिति और जलभराव के कारण बच्चों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर कब तक हमारे गाँव के बच्चे इस परेशानी से जूझते रहेंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं संबंधित विभाग से विनम्र अपील है कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क निर्माण की उचित व्यवस्था कराई जाए। हमारे बच्चों की सुरक्षा और गाँव का विकास प्रशासन की जिम्मेदारी है। कृपया जल्द कार्रवाई करें। @myogiadityanath @CMOfficeUP @dm_ghaziabad @UPGovt #RajpurVillage #Loni #Ghaziabad #UttarPradesh #जनहित
4
2
87
परम आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी @narendramodi, आप कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर कॉरपोरेट जगत से सवाल पूछ रहे हैं। मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि यही सवाल दिल्ली सरकार से भी पूछिए। दिल्ली के गेस्ट टीचर्स पिछले 10 वर्षों से बिना एक रुपये की वेतन वृद्धि के काम कर रहे हैं। वहीं, 24 घंटे जनसेवा में लगे DTC कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की जायज मांग को भी दिल्ली सरकार केवल आश्वासनों से टाल रही है। जब कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को नियोक्ता की जवाबदेही माना जा रहा है, तो यह सवाल दिल्ली सरकार पर भी समान रूप से लागू होना चाहिए। कर्मचारियों से सेवा और समर्पण की अपेक्षा के साथ उनके आर्थिक सम्मान का भी ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। क्या दिल्ली सरकार के विभागों में तैनात कच्चे कर्मचारी की मेहनत और सम्मान की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है? केवल आश्वासन नहीं, अब ठोस निर्णय चाहिए। @blsanthosh @gupta_rekha @PMOIndia @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment #MODI
10
50
1
44
1,081
Replying to @noida_authority
@noida_authority नोएडा के सेक्टर 132 में SIFY 11-12-13 ,B block में यह मशीन आस पास के रोड पर खड़ी होकर टेलीकॉम डिपार्टमेंट के Manholes तोड़ रही है साथ ही रोड पर गड्ढे कर रही है , संबंधित अधिकारी तुरंत साइट पर पहुंचकर भारी जुर्माना लगाये और व्यवस्था बनाए ! @myogiadityanath
3
11
8
215
Replying to @YashodaHospital
@YashodaHospital @YashodaHospitals यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी की कार्यप्रणाली बेहद निराशाजनक है। बार-बार कॉल करने के बावजूद मेरी CBC, KFT और LFT की लैब रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल भी नहीं खुल रहा और SMS के माध्यम से भी कोई रिपोर्ट लिंक प्राप्त नहीं हुआ है। आखिर मरीज को अपनी ही जाँच रिपोर्ट के लिए बार-बार परेशान क्यों होना पड़ रहा है? अस्पताल प्रबंधन से अनुरोध है कि तत्काल संज्ञान लेकर मेरी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और इस लापरवाही के लिए संबंधित विभाग से जवाब माँगा जाए। Poor Performance – Poor Patient Support! #YashodaHospital #Kaushambi #PoorService #PatientCare 🚨 URGENT ATTENTION 🚨 @YashodaHospital @YashodaHospital
1
4
2
70
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से एक विनम्र अपील मेरे पिताजी भाजपा के उन पुराने और समर्पित समर्थकों में से हैं, जो उस समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं, जब लोकसभा में भाजपा की मात्र दो सीटें हुआ करती थीं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। वे आज भी भाजपा को अटल जी के आदर्शों और सिद्धांतों वाली पार्टी मानते हैं। लेकिन आज की परिस्थितियाँ देखकर निराशा होती है। चुनाव के समय जनता की समस्याओं को मंचों से उठाया जाता है और बड़े-बड़े आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं दिखाई देती। यह पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता श्री मनोज तिवारी जी का वीडियो है, जिसमें वे एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल पर भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली गेस्ट टीचर्स और अन्य कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को 55-58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा देने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आज दो वर्ष बीतने को हैं लेकिन दिल्ली के गेस्ट टीचर्स और DTC के कच्चे कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। इससे भी अधिक दयनीय स्थिति ये है कि वर्षों से इनकी वेतन वृद्धि की फाइल भी अधिकारियों की मेजों पर धूल फांक रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि इस मामले पर संज्ञान लें और संबंधित कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए ठोस पहल करें। पुराने समर्थकों का विश्वास बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना चुनाव जीतना। वादे केवल किए नहीं जाने चाहिए, उन्हें धरातल पर पूरा भी किया जाना चाहिए। @DrMohanBhagwat @RSSorg @NitinNabin @narendramodi @BJP4Delhi @BJP4India @ManojTiwariMP @gupta_rekha @blsanthosh @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
5
56
56
1,433
परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी @narendramodi , सादर चरण स्पर्श🙏, एक मर्मस्पर्शी अपील है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान आपने स्वयं दिल्ली के गेस्ट टीचर्स एवं अन्य कच्चे कर्मचारियों की पीड़ा को महसूस किया था और मंच से उनकी व्यथा को आवाज़ दी थी। आपके आह्वान पर इन कर्मचारियों ने भी उम्मीदों के साथ दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दिया। आज दो वर्ष बीतने को हैं, लेकिन आपकी कही गई बातों पर अमल की प्रतीक्षा अब भी जारी है। वर्षों से अल्प वेतन पर सेवाएँ दे रहे इन कच्चे कर्मचारियों की वेतन वृद्धि आखिर कब होगी? मोदी जी, आपसे विनम्र निवेदन है कि दिल्ली की भाजपा सरकार को स्पष्ट एवं उचित दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि दिल्ली के गेस्ट टीचर्स एवं डीटीसी के कच्चे कर्मचारियों की लंबित वेतन वृद्धि पर शीघ्र निर्णय हो सके। इन कर्मचारियों को अब आश्वासन नहीं, सम्मानजनक वेतन वृद्धि और ठोस निर्णय चाहिए। जनता आज भी विश्वास करती है“मोदी है तो मुमकिन है!” @blsanthosh @PMOIndia @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
5
69
3
53
1,551
बहुत ही खराब अनुभव! @YashodaHospitals यशोदा हॉस्पिटल की सर्विस बेहद निराशाजनक है। मैं अपनी रिपोर्ट के संबंध में कल से लगातार फोन कर रहा हूँ, लेकिन अभी तक कोई जवाब या उचित सहायता नहीं मिली है। मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह परेशान करना बिल्कुल गलत है। कृपया इस मामले में तत्काल संज्ञान लें और मेरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिम्मेदार कर्मचारियों से जवाब मांगें। #YashodaHospital #PoorService #PatientCare #Healthcare
3
9
1
7
342
दिल्ली में विधायकों और मंत्रियों के वेतन एवं भत्तों में वृद्धि से संबंधित विधेयक 4 जुलाई 2022 को विधानसभा में पेश भी हुए और उसी दिन पारित भी कर दिए गए। दस्तावेज़ में इसका स्पष्ट उल्लेख है। लेकिन विडंबना देखिए कि जब बात DTC कर्मचारियों और दिल्ली के हजारों Guest Teachers के वेतन में सम्मानजनक वृद्धि की आती है, तो उनकी फाइलें आखिर कितने समय तक दफ्तरों की मेजों पर घूमती रहेंगी? क्या जनप्रतिनिधियों के वेतन और भत्तों में वृद्धि के लिए इतनी तत्परता दिखाई जा सकती है, तो वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों और शिक्षकों के आर्थिक हितों के लिए वैसी ही इच्छाशक्ति क्यों नहीं दिखाई जाती? क्या DTC कर्मचारी और Guest Teachers दिल्ली की व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं? क्या वे अपने परिवारों का पालन-पोषण नहीं करते? क्या महँगाई का असर केवल विधायकों और मंत्रियों पर पड़ता है? Guest Teachers वर्षों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। वहीं DTC कर्मचारी प्रतिदिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुँचाने में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके वेतन में सम्मानजनक वृद्धि के लिए इतनी देरी क्यों? सवाल किसी के वेतन बढ़ने पर आपत्ति का नहीं, बल्कि समान संवेदनशीलता, समान तत्परता और न्यायपूर्ण व्यवहार का है। आदरणीय मुख्यमंत्री रेखा दी, @gupta_rekha एवं दिल्ली सरकार से विनम्र लेकिन पुरजोर आग्रह है कि DTC कर्मचारियों और दिल्ली Guest Teachers के वेतन वृद्धि के प्रस्तावों पर तत्काल निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक सम्मान प्रदान करें। जनप्रतिनिधियों के वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर एक दिन में निर्णय हो सकता है, तो वर्षों से सेवा कर रहे कर्मचारियों की फाइलों को वर्षों तक इंतजार क्यों? @blsanthosh @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
15
105
3
91
3,145
महोदय, भजनपुरा से शेरपुर चौक की ओर प्रवेश करते समय नाले की पुलिया पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद PWD द्वारा केवल अस्थायी मरम्मत कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि समस्या जस की तस बनी रहती है। यह स्थिति राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बनी हुई है। अतः अनुरोध है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय पुलिया का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बार-बार शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े। कृपया इसे प्राथमिकता से लेते हुए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। @DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha @PMOIndia @narendramodi @AmitShah @AmitShahOffice
1
18
1
21
627
लोकआस्था और पवित्रता के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व है। दुनिया कहती है: जिसका उदय होता है, उसका अस्त होना तय है…लेकिन छठ पर्व सिखाता है...... जिसका अस्त होता है, उसका उदय होना भी तय है । जय छठी मैया! #ChhathPooja2026 – at Noida, India
1
11
22
502
आदरणीय श्री बी.एल. संतोष जी, @blsanthosh🙏 मैंने आपके बारे में पढ़ा है कि आप जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और आम लोगों की बातों को भी गंभीरता से सुनते हैं। इसी विश्वास के साथ आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इस मामले पर भी संज्ञान लेने का कष्ट करें। यदि आपको मेरी बात तार्किक और व्यावहारिक प्रतीत होती है, तो कृपया अपने स्तर पर इस मामले का समाधान निकालने का प्रयास करें। यह केवल किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि दिल्ली के लगभग 34 से 35 हजार परिवारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला है। आपकी सकारात्मक पहल इन हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। मुझे आशा है कि आप इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाएंगे। सादर। गिरधर सिंह बिष्ट @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @gupta_rekha @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
क्या यही लोकतंत्र है? दिल्ली के मालिक LG साहब को DA मिल सकता है, लेकिन उसी दिल्ली में वर्षों से सेवा दे रहे नौकरों (कच्चे कर्मचारियों) को DA का अधिकार नहीं ! दिल्ली के Guest Teachers और DTC कर्मचारी वर्षों से न्यूनतम वेतन वृद्धि और DA की जायज़ माँग कर रहे हैं, लेकिन उनकी फाइलें आज भी एक मेज से दूसरी मेज तक धूल फाँक रही हैं। जब सत्ता में बैठे लोग और नियम बनाने वाले अधिकारी सिर्फ अपने फायदे के लिए नियम बनाएँ और आम कर्मचारियों को उनके जायज़ हक से वंचित रखें, तो क्या इसे हम लोकतंत्र कह सकते हैं ? लोकतंत्र में कर्मचारी को सरकार के रहमोकरम पर नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ जीने का हक मिलना चाहिए। सवाल सत्ता से है आखिर कब मिलेगा इन कर्मचारियों को न्याय ? @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @gupta_rekha @PMOIndia @narendramodi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
6
36
2
35
1,667
PWD के अपने RTI जवाब के अनुसार स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की समय-सीमा मात्र 72 घंटे (3 दिन) है। लेकिन शिकायत संख्या PWD202611030116, दिनांक 3 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई थी और आज 14 नवंबर है, 12 दिन बीतने को हैं, फिर भी लाइट ठीक नहीं हुई। समझ नहीं आ रहा कि खराबी स्ट्रीट लाइट में ज्यादा है या PWD के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में! नियम RTI में बताने के लिए हैं या जमीन पर लागू करने के लिए भी? @DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha @DelhiGovDigital
वजीराबाद रोड पर DJB कार्यालय के सामने (संत निरंकारी सत्संग भवन के पास) लगी हाई-मास्ट लाइट पिछले काफी दिनों से खराब पड़ी है। क्या PWD के अधिकारी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं या स्वयं संज्ञान लेकर ऐसी समस्याओं का समाधान भी करते हैं? कृपया तत्काल हाई-मास्ट लाइट ठीक करवाएं, ताकि रात के समय विशेषकर महिलाओं एवं राहगीरों को अंधेरे के कारण असुरक्षा का सामना न करना पड़े। सुरक्षित सड़क और पर्याप्त रोशनी नागरिकों का अधिकार है। @DelhiPwd शिकायत संख्या उपलब्ध करवाने का कष्ट करें l @CMODelhi @DelhiPwd @p_sahibsingh @gupta_rekha
2
18
2
17
1,712
समस्या अभी तक जस की तस बनी हुई है। लगातार शिकायत और अनुरोध करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों से निवेदन है कि कृपया इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आखिर लोगों को कब तक इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा? @UPPCLLKO @PVVNLHQ @EMofficeUP @CMOfficeUP
प्रिय उपभोक्ता, आपकी शिकायत संख्या- PV13112602905 दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को भेज दी गई है। जल्दी ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। @pvvnlghaziabad #PVVNLHQ131126
2
5
3
228
क्या यही लोकतंत्र है? दिल्ली के मालिक LG साहब को DA मिल सकता है, लेकिन उसी दिल्ली में वर्षों से सेवा दे रहे नौकरों (कच्चे कर्मचारियों) को DA का अधिकार नहीं ! दिल्ली के Guest Teachers और DTC कर्मचारी वर्षों से न्यूनतम वेतन वृद्धि और DA की जायज़ माँग कर रहे हैं, लेकिन उनकी फाइलें आज भी एक मेज से दूसरी मेज तक धूल फाँक रही हैं। जब सत्ता में बैठे लोग और नियम बनाने वाले अधिकारी सिर्फ अपने फायदे के लिए नियम बनाएँ और आम कर्मचारियों को उनके जायज़ हक से वंचित रखें, तो क्या इसे हम लोकतंत्र कह सकते हैं ? लोकतंत्र में कर्मचारी को सरकार के रहमोकरम पर नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ जीने का हक मिलना चाहिए। सवाल सत्ता से है आखिर कब मिलेगा इन कर्मचारियों को न्याय ? @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @gupta_rekha @PMOIndia @narendramodi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
17
121
5
134
14,133