Official account of Chhattisgarh's Surajpur District.

Surajpur (C.G.)
Joined September 2016
अर्नव चक्रवात के मद्देनज़र जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर। 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित। आपात स्थिति में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 📞 07775-266116 पर संपर्क करें। - श्रीमती रेना जमील 📍कलेक्टर, सूरजपुर #ArnavCyclone #Surajpur
1
90
"सरगुजा अंचल में लगातार तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और एक साथ कई निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। कई कार्यों की निविदाएँ भी जारी की जा चुकी हैं। यहाँ वन संपदा है और प्रकृति के सुंदर दृश्यों के साथ विकास के नए अवसर भी हैं। जिले और संभाग के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम सभी निरंतर कार्य कर रहे हैं। सूरजपुर जिले के साथ पूरे सरगुजा संभाग का विकास होगा और विकसित भारत की दिशा में ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।" -- श्री रामविचार नेताम कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 📍विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर #Sarguja #ViksitChhattisgarh #सुशासन #GoodGovernance #RuralDevelopment #Infrastructure #Connectivity @vishnudsai @ramvicharnetam @SurajpurDist
10
8
696
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल-पुलिया सहित कई निर्माण कार्य निरंतर हो रहे हैं और लोग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। योजनाओं के माध्यम से जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। जब लोग जागरूक और सशक्त होंगे, तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा यह कार्य सराहनीय है। -- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 📍विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर #सुशासन #ViksitChhattisgarh #Awareness #GoodGovernance #Sushasan #सूरजपुर @vishnudsai @LaxmiRajwade21 @SurajpurDist
8
6
600
जल संचय जन भागीदारी अभियान में सूरजपुर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले के सभी नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद। वर्षा जल में कमी और घटता भू-जल स्तर आज चिंता का विषय है। ऐसे में जल संचय अत्यंत आवश्यक है साथ ही जन भागीदारी से जल संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करें। -- श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 📍विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर #ViksitChhattisgarh #Sushasan #जल_संचय #WaterConservation #RuralDevelopment #सुशासन #जनभागीदारी @DoWRRDGR_MoJS @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @SurajpurDist
5
5
630
जल संरक्षण में सूरजपुर की राष्ट्रीय पहचान जल संचय जनभागीदारी अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के नागरिकों एवं जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी।
1
54
जिले की यह उपलब्धि जनभागीदारी, जनजागरूकता और जल संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को सराहते हुए वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। #JalSanchayJanBhagidari
17
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी ₹232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से ₹24.29 करोड़ के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं ₹208.20 करोड़ के 54 कार्यों का भूमिपूजन किया।
1
64
साथ ही प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए ₹2.70 करोड़ के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की। #Surajpur #Vikas #Chhattisgarh #DistrictAdministrationSurajpur #JalSanchayJanBhagidari
12
बिखरेंगे उत्सव के रंग, दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत की झलक। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 1 नवंबर 2026 को होगा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का भव्य उत्सव।
1
54
कला-संस्कृति, पर्यटन, नक्सल मुक्त बस्तर और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़। हो जाइए तैयार, #CGRajyotsav_2026 के साक्षी बनने के लिए। #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
12
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को विकसित भारत @ 2047 एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा, कौशल और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। #YuvaUdaan2026 #Surajpur
77
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से पात्र भूमिहीन कृषि श्रमिक परिवारों को प्रतिवर्ष ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
1
64
श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल, जीवन में सम्मान और सुरक्षित भविष्य प्रदान करना सुशासन सरकार का संकल्प। #ShramikKalyan #Chhattisgarh #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #VishnuDeoSai
13
अर्नब चक्रवात के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर। सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित। आपात स्थिति में संपर्क करें। 📞 07775-266116 जिला प्रशासन सूरजपुर
102
सशक्त नारी-युवा उड़ान... हमर छत्तीसगढ़, हमर अभिमान माटी की महक, संस्कृति के रंग और सशक्त नारी–युवा उड़ान के संकल्प के साथ सज रहा है छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026। लोककला, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और हुनर के उत्सव में शामिल होने आइए। 1–3 नवंबर 2026
1
48
सशक्त बचपन, उज्ज्वल भविष्य और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
1
104
स्मार्ट क्लास से लेकर व्यावसायिक शिक्षा तक, विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और नए अवसरों से सशक्त बनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने, सपनों को साकार करने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर मिले।
1
18
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनकर प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #जनदर्शन #Surajpur #DistrictAdministrationSurajpur
78