Official Twitter handle of Western Coalfields Limited, a subsidiary of Coal India Limited under Ministry of Coal. Team WCL : Looking beyond horizon.

Nagpur, India
Joined August 2016
सोशल मीडिया के सही और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से WCL द्वारा प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज VTC, उमरेड में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सतीश गबाले, महाप्रबंधक (खनन/जनसंपर्क), WCL द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री दीपक वालके, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, उमरेड क्षेत्र तथा श्री सुधीर यादव, वोकेशनल ट्रेनिंग ऑफिसर, VTC उमरेड की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री आशीष तायल, वरिष्ठ प्रबंधक (जनसंपर्क), WCL ने फैकल्टी के रूप में 27 अधिकारियों एवं 25 कर्मचारियों को सोशल मीडिया के प्रभावी, सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से कंपनी की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाने, सही एवं विश्वसनीय जानकारी साझा करने, फेक न्यूज़ और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा आधिकारिक एवं गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गोपनीयता के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सोशल मीडिया आज संवाद का एक प्रभावशाली माध्यम है। इसका सही उपयोग न केवल जानकारी के प्रसार में मदद करता है, बल्कि WCL की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी पहलों और सकारात्मक कार्यों को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पहल WCL के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल माध्यमों का समझदारी और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ
1
1
89
WCL joins Swami Vivekananda Medical Mission’s celebration of completing 1,100 Paediatric Heart Surgeries: A Milestone of Hope and Healing Western Coalfields Limited (WCL) joined Swami Vivekananda Medical Mission (SVMM), Nagpur, in celebrating the remarkable milestone of completing 1,100 paediatric heart surgeries, bringing hope and a new lease of life to children suffering from congenital heart defects in Central India. Through our flagship CSR initiative, Nanha Sa Dil, WCL has supported over 350 paediatric heart surgeries, enabling children from economically disadvantaged families to access life-saving cardiac care. The celebration was graced by Dr Hemant Sharad Pande, CMD, WCL, as Chief Guest, and Sri Bikram Ghosh, Director (Finance) & Director (HR), WCL, as Guest of Honour. Sri Parag Saraf, Chairman, SVMM, and Dr Dilip Gupta, Former Chairman, SVMM, were also present on the dais. Sri Parag Saraf, Chairman, SVMM, acknowledged WCL’s significant contribution through its ‘Nanha Sa Dil’ initiative, which has supported over 350 surgeries, helping save hundreds of young lives across Central India. Together, WCL and SVMM are turning compassion into care and giving little hearts a brighter future @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ
1
1
135
WCL सुरक्षा बोर्ड की 52वीं बैठक नागपुर में संपन्न सुरक्षा की मशाल लेकर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा WCL का प्रत्येक कर्मी – डॉ. हेमंत शरद पांडे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की 52वीं सुरक्षा बोर्ड की बैठक दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS), पश्चिमी क्षेत्र के उप महानिदेशक श्री बी. बी. सतीयार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (संचालन) श्री संदीप परांजपे तथा DGMS उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक श्री नीरज कुमार तथा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। बैठक में WCL के निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (योजना एवं परियोजना) डॉ. अंजनी कुमार, खान सुरक्षा निदेशक (DMS), पश्चिमी क्षेत्र श्री आफताब अहमद, खान सुरक्षा निदेशक, क्षेत्र संख्या-I श्री पी. आर. ठाकुर, खान सुरक्षा निदेशक, क्षेत्र संख्या-II श्री डी. एस. साल्वी, खान सुरक्षा निदेशक (परासिया), उत्तरी क्षेत्र श्री आर. आर. मिश्रा, पश्चिमी क्षेत्र के खान सुरक्षा निदेशक (यांत्रिक) श्री पी. बालकृष्णा, खान सुरक्षा निदेशक (विद्युत) श्री डी. ए. सोमैयाजुलु तथा विभागाध्यक्ष (व्यावसायिक स्वास्थ्य) डॉ. कौशिक सरकार सहित DGMS के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कोयला खदानों की सुरक्षा संबंधी स्थायी समिति एवं कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड के सदस्य श्री सी. जे. जोसेफ तथा स्थायी समिति के सदस्य श्री रमेश बल्लेवार ने भी बैठक में सहभागिता की। WCL सुरक्षा बोर्ड के सदस्यों में श्री जितेंद्र मल्ल, श्री महेंगी यादव, श्री सुनील कुमार, श्री संजय रामचंद्र खाड़े, श्री कुँवर सिंह, श्री सुनील मोहितकर, श्री स्वप्निल बी. व्यास, श्री डी. वेंकटेश्वरलु, श्री प्रमोद अर्जुनकर, श्री कपिल उत्तमराव वाधई तथा श्री रवींद्र डी. थुने शामिल रहे। बैठक में वेकोलि के सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, सुरक्षा एवं संरक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वागत संबोधन महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं संरक्षण)/विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश प्रसाद ने किया। इस दौरान WCL में खदान सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा प्रदर्शन, वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन तथा खनन कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। महाप्रबंधक (खनन), सुरक्षा एवं संरक्षण श्री शैलकान्त पाण्डेय ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वेकोलि में सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों, आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। सुरक्षा बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने सुरक्षा को प्रत्येक कर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वेकोलि का हर अधिकारी एवं कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा की मशाल थामे आगे बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल सुरक्षा अधिकारियों का दायित्व नहीं, बल्कि कंपनी के प्रत्येक कर्मी की साझा जिम्मेदारी है। अपने संबोधन में उन्होंने संविदा कर्मियों के कल्याण पर विशेष जोर देते हुए उनके आवासीय शिविरों में रहन-सहन की स्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही, खदानों में प्रकाश व्यवस्था के विशेष निरीक्षण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि निरीक्षण प्रक्रिया क्रिकेट के 'थर्ड अंपायर' की कार्यप्रणाली की भांति सूक्ष्म, सटीक एवं गहन होनी चाहिए, ताकि सुरक्षा से जुड़ा कोई भी पहलू अनदेखा न रह जाए। चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में उन्होंने बताया कि WCL में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। नवीन वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप आवधिक चिकित्सा परीक्षण (PME) संबंधी प्रशिक्षण का प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है, जिसे प्रभावी रूप से लागू करने का उन्होंने आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, कर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा संबंधी वैज्ञानिक अध्ययनों को प्राथमिकता देने पर भी विशेष बल दिया। सुरक्षा बोर्ड के सदस्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सुरक्षा से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या अथवा चिंता को सदस्य किसी भी समय सीधे प्रबंधन के समक्ष रख सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा बोर्ड की बैठकों जैसे विशेष अवसरों की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है।
1
1
84

190
As part of Vigilance Awareness Week 2026, Drawing and Elocution Competitions were organized at Bharti Krishna Vidya Vihar (CBSE School), Nagpur, to sensitize students on probity and integrity. A total of 44 students participated enthusiastically, expressing their ideas through creativity and eloquence. @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ
1
2
158
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0' के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित 28 अक्टूबर 2026: सामाजिक सरोकार और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में आज 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0' के अंतर्गत एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई WCL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने की, जिन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू और इसके सह-उत्पादों के सेवन न करने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस गरिमामयी अवसर पर श्री बिक्रम घोष, निदेशक (वित्त/मा.स.), डॉ.अंजनी कुमार, निदेशक (योजना एवं परियोजना), श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, मुख्य सतर्कता अधिकारी समेत सभी विभागों के प्रमुखों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और श्रमिक वर्ग के बीच तंबाकू चबाने व धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ, ऊर्जावान कार्यसंस्कृति व समाज का निर्माण करना है। @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ
1
1
56

72
Elocution Competition at WCL HQ | Vigilance Awareness Week 2026 As part of Vigilance Awareness Week 2026, Western Coalfields Limited (WCL) organized an Elocution Competition for employees at WCL Headquarters, Nagpur, on 28 October 2026, centred on this year’s theme — “Probity for Prosperity” / “सत्यनिष्ठा से समृद्धि”. The competition provided a vibrant platform for employees to articulate their thoughts, share diverse perspectives and demonstrate their understanding of probity through engaging, eloquent and thought-provoking speeches. @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ @CVCIndia
1
151
सतर्कता जागरूकता सप्ताह - 2026 के दौरान विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में WCL के सतर्कता विभाग द्वारा आज प्रात सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई । मुख्यालय से प्रारंभ इस रैली को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने झंडी दिखाकर रवाना किया । उनके साथ निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी / परि. एवं यो.) डॉ. अंजनी कुमार तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने साथ चल कर रैली का नेतृत्व किया । इस रैली में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रीना पांडे, उपाध्यक्षा श्रीमती किरण सिन्हा तथा श्रीमती सोनाली म्हेत्रे प्रमुखता से उपस्थित थी । इसके पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कर्मियों को तंबाकू तथा इससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई तथा अपने संबोधन के माध्यम से सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया । मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने भी संबोधित करते हुए सभी कर्मियों को सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश दिया । इस वर्ष रैली में रिकॉर्ड संख्या, लगभग 1000 अधिकारीयों, कर्मचारियों महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा सतर्कता जागरूकता सन्देश का प्रचार किया । @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ @CVCIndia
1
84
India’s minerals power everyday life, quietly and constantly. The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 supports the sector that makes modern life possible. Built on solid ground. #MMDR2026 @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ
1
92
When policy moves with purpose, the sector moves with confidence. The Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2026 reflects that purpose. Reform with direction. #MMDR2026 @kishanreddybjp @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ
111