बिहार की शिक्षा व्यवस्था में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 7th Pay Commission के अनुरूप उचित वेतनमान जरूरी है। @samrat4bjp @Anish97098 @mkrtiwari_bjp @ZeeBiharNews @imravisawarn @psthakur96
#BiharTeachersNeed7thPay
*पेमेंट आया जी? 😃*
नहीं आया तो ज़्यादा परेशान मत होइए! आखिर सरकार और व्यवस्था से उम्मीद लगाकर भी क्या ही कर लेंगे?
पुराने ज़माने में जब पैसे नहीं हुआ करते थे, तब भी तो लोग दीपावली मनाते थे। पटाखे कैसे फोड़ते थे, मिठाइयाँ कैसे खरीदते थे, यह सब तो व्यवस्था ने इतिहास के पन्नों में सुरक्षित रखा ही होगा!
*आप भी थोड़ा पीछे जाइए... पूरे 1000 वर्ष पीछे!*
आखिर हम विश्वगुरु जो थे! उस दौर में गुरुजनों को भी शायद वेतन नहीं मिलता होगा, फिर भी वे ज्ञान देते थे और व्यवस्था आराम से चलती थी।
*सरकार भी शायद यही गौरवशाली परंपरा वापस लाना चाहती है—गुरुजी पढ़ाते रहें, त्योहार मनाते रहें, बस वेतन की उम्मीद न रखें!*
वाह रे व्यवस्था! वाह रे गुरुजनों का सम्मान!
@mkrtiwari_bjp
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) retweeted
कटिहार में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से स्पष्टीकरण क्यों? क्या प्रशिक्षण लेना भी अब गुनाह हो गया है?
कटिहार जिले में सेवा कैलेंडर प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक विद्यालय से दूर प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने नियमानुसार मार्क ऑन ड्यूटी (Mark on Duty) भी बनाया था। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण केंद्र पर उनकी तीनों समय की उपस्थिति भी दर्ज हो रही थी।
इसके बावजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मार्क ऑन ड्यूटी को लेकर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाना कई सवाल खड़े करता है।
आखिर जब शिक्षक विभागीय प्रशिक्षण में शामिल हैं, उनकी उपस्थिति भी दर्ज है और वे अपने विभागीय दायित्व का ही निर्वहन कर रहे हैं, तो फिर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण किस आधार पर?
BRVAS माननीय शिक्षा मंत्री जी एवं विभागीय अधिकारियों से आग्रह करता है कि शिक्षकों के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।
गलती होने पर स्पष्टीकरण अवश्य मांगा जाए, लेकिन बिना उचित आधार के शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान करना उचित नहीं है।
शिक्षक प्रशिक्षण लेने आए हैं, कोई अनुशासनहीनता करने नहीं। विभागीय प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों को अनावश्यक प्रशासनिक उलझनों से बचाया जाना चाहिए।
शिक्षकों से सम्मानजनक व्यवहार हो, प्रशासनिक कार्रवाई तथ्यों और नियमों के आधार पर हो।
— बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
एकता • अधिकार • सम्मान। @mkrtiwari_bjp
@BiharEducation_
@News18Bihar
@KashishBihar
वित्त विभाग ने 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करके अगले कैबिनेट मीटिंग के लिए भेजा।
आज सभी दफ्तर खुले रहेंगे वेतन भुगतान का कार्य जारी रहेगा।
कई जिलों में आज वेतन भुगतान शुरू हो गया है,हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी विभिन्न जिलों में विभाग और ट्रेजरी के संपर्क में है ,और इस प्रयास में है कि कल तक वेतन भुगतान यथासंभव हो जाए शिक्षकों का।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) retweeted
सफाई कर्मचारी को भी सातवें वेतनमान का लाभ मिल रहा है तो हमलोग को क्यों नहीं ??
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) retweeted
दीपावली और छठ से पूर्व बिहार सरकार के सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के संबंध में आदेश जारी।
लेकिन एक-दो जिले को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी जिलों में वेतन भुगतान अभी तक प्रारंभ भी नहीं हुआ।
धनतेरस जैसा पर्व बिना धन का फिका रहा @mkrtiwari_bjp
@Team_BRVAS @samrat4bjp
दीपावली और छठ से पूर्व बिहार सरकार के सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के संबंध में आदेश जारी।
लेकिन एक-दो जिले को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी जिलों में वेतन भुगतान अभी तक प्रारंभ भी नहीं हुआ।
धनतेरस जैसा पर्व बिना धन का फिका रहा @mkrtiwari_bjp
*📢 शिक्षक हितों के लिए BRVAS की एक और सशक्त पहल! ✊*
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS), जिला इकाई–पश्चिम चंपारण के प्रतिनिधिमंडल द्वारा *भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण* में प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को अवकाश एवं रविवार के दिनों में किए गए कार्यों के एवज में नियमानुसार *क्षतिपूर्ति अवकाश (Compensatory Leave)* प्रदान करने की मांग को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर *प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी श्री नीतीश कुमार जी, जिला अध्यक्ष श्री आशीष वर्मा जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री आशिम सुल्तान जी, जिला महासचिव श्री प्रभात कुमार रजक जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार रंजन जी, जिला मुख्य प्रवक्ता श्री नूरहोदा अंसारी जी, जिला प्रवक्ता श्री सुजीत कुमार जी* सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
BRVAS शिक्षकों के सम्मान, अधिकार एवं जायज मांगों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
*✊ शिक्षक हित सर्वोपरि, संगठन की एकता ही हमारी शक्ति!*
*_बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)_*
*_जिला इकाई–पश्चिम चंपारण_*
#BRVAS #शिक्षकएकता #क्षतिपूर्तिअवकाश #शिक्षकहित
एक बात जब समझ नहीं आई की 50,000 शिक्षकों की स्थानांतरण की सूची मंत्री जी के टेबल पर रखी हुई थी, चुनाव के समय मंत्री जी ने हीं कहा था। तो इसका प्रकाशन क्यों नहीं हुआ। फिर से नया डेट क्यों दे दिया गया?
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) retweeted
एक बात जब समझ नहीं आई की 50,000 शिक्षकों की स्थानांतरण की सूची मंत्री जी के टेबल पर रखी हुई थी, चुनाव के समय मंत्री जी ने हीं कहा था। तो इसका प्रकाशन क्यों नहीं हुआ। फिर से नया डेट क्यों दे दिया गया?
@Team_BRVAS @DineshBh06 @Teacher_Point @Bihartet19
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) retweeted
बिहार में अब तो सफाई कर्मचारियों को भी वेतनमान मिल गया।तो @mkrtiwari_bjp जी शिक्षक को धूप और बारिश का इंतजारे कराना है,या समीक्षा नाम की आधिकारिक बहाने से ऊपर भी देखना है।क्या आपकी जवाबदेही सिर्फ चुनाव के लिए थी या उसके आगे भी।
@Team_BRVAS @BiharEducation_ @officecmbihar #7thPay
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) retweeted
पर्व पर भी शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान न हो पाना बहुत ही दुखद है,लोग कह रहे हैं शनिवार तक वेतन आ जायेगा,पर पर्व में लोग परिवार के लिए हफ्ते भर पहले खरीदारी शुरू कर देते हैं और इस वक्त क्या महसूस हो रहा होगा शिक्षक ही समझ सकते हैं
@mkrtiwari_bjp @Team_BRVAS @btetctet
आचार संहिता तो समाप्त हो चुका है मंत्री जी, सातवें वेतनमान के लिए जो कमेटी बनी थी उसकी घोषणा अब क्यों नहीं हो रही है?
चुनाव के समय आप प्रतिदिन बयान दे रहे थे कि वेतनमान पर आचार संहिता समाप्त होते हीं हम लोग घोषणा कर देंगे।
शिक्षक तो आपकी बातों पर भरोसा करके इंतजार कर रहे हैं महोदय ।
@mkrtiwari_bjp




















