युद्ध पर भेजी जाएं लड़कियाँ भी
लड़कों को भी सिखाया जाए प्रेम
और कोई तरीका नहीं है हमारे पास
दुनिया से हिंसा कम करने का
●●●
निरंजन
#UkraineRussiaWar
"समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध।
जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध।।"
●●●
रामधारी सिंह दिनकर
#PahalgamTerroristAttack #Pahalgam
कभी-कभी शायद सदी में एक बार एक व्यक्ति ऐसा उत्पन्न हो जाता है जिसकी कामना की अपेक्षा उसका विवेक अधिक क्रियाशील होता है। ऐसा व्यक्ति संसार में तहलका मचा देता है, किन्तु सुखी नहीं हो पाता..
●●●
अज्ञेय
जिन बातों को कहना मुश्किल होता है
उन बातों को सहना मुश्किल होता है
●●●
आलोक श्रीवास्तव ( @AalokTweet )
सभी लोग लगे हैं काम में
चले गए.. मैं हूँ आराम में
हमाम में.. याद करूँगा तुम्हें
शाम में.. सब होंगे अपने
धन-धाम में.. मैं बैठा रहूँगा
अन्तिम विराम में..
नीरस निष्काम में
तमाम में..
●●●
दूधनाथ सिंह
दुख और वेदना के अथाह सागर वाले इस संसार में,
प्रेम की अत्यधिक आवश्यकता है।
●●●
रामकुमार वर्मा
24
1,653
क्यों गिड़गिड़ाता है
मेरे गाँव का किसान
एक मामूली पुलिसवाले के सामने?
क्यों किसी कुचले जा रहे आदमी के चीख़ने को
हर बार
कविता कह दिया जाता है?
●●●
पाश
1
25
2,202
आपका आज का पुरुषार्थ, आपका कल का भाग्य है।
●●●
पालशिरू
#sundaymotivation
मैं जानता हूँ एक दिन यह
पाने की विकलता
और न पाने का दुख
दोनों अर्थहीन
हो जाते हैं।
●●●
श्रीकांत वर्मा
साँप !
तुम सभ्य तो हुए नहीं
नगर में बसना
भी तुम्हें नहीं आया।
एक बात पूछूँ--(उत्तर दोगे?)
तब कैसे सीखा डँसना--
विष कहाँ पाया?
●●●
अज्ञेय
एक दिन
मौत की घण्टी बजी..
हड़बड़ा कर उठ बैठा -
मैं हूँ.. मैं हूँ.. मैं हूँ..
मौत ने कहा -
करवट बदल कर सो जाओ।
●●●
कुंवर नारायण | #जन्मदिवस
जब सावन बादल छाए हों
जब फागुन फूल खिलाए हों
जब चंदा रूप लुटाता हो
जब सूरज धूप नहाता हो
या शाम ने बस्ती घेरी हो
इक बार कहो तुम मेरी हो..!
●●●
इब्न-ए-इंशा
पुरस्कारों के नाम हिन्दी में हैं,
हथियारों के अंग्रेज़ी में,
युद्ध की भाषा अंग्रेज़ी है,
विजय की हिन्दी।
●●●
रघुवीर सहाय
#HindiDiwas
पहाड़ों की कंदराओं में बैठकर तप कर लेना सरल है, लेकिन परिवार में रहकर धीरज बनाए रखना सबके वश की बात नहीं।
●●●
मुंशी प्रेमचंद
अहंकार मनुष्य का बहुत बड़ा दुश्मन है, वह सोने के हार को भी मिट्टी का बना देता है..।
●●●
महर्षि वाल्मीकि


