TRUE STORY (@TrueStoryUP) header
TRUE STORY (@TrueStoryUP) profile picture

भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र व डिजिटल प्लेटफार्म का अधिकृत X अकॉउंट

New Delhi, India
Joined April 2020
Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)
डांट का बदला : नाबालिग बेटा बन गया क़ातिल.. सोते हुए पिता की जान ले ली UP क़े गाजियाबाद में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। डांट से नाराज 15 वर्षीय बेटे पर अपने ही पिता इरफान अहमद की हत्या करने का आरोप है। बताया गया कि बेटे ने रात में सोते समय पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। मामूली पारिवारिक विवाद किस तरह एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला दुख बन गया, यह घटना उसी की दर्दनाक तस्वीर पेश करती है।
1
7
24
1,692
UP क़े अमरोहा में E रिक्शा में मांस क़े अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगो ने हंगामा करते हुए E रिक्शा में तोड़फोड़ की। इनका आरोप था की मांस क़े यह अवशेष गाय क़े है। पुलिस ने मीट क़े सैम्पल की जाँच कराई है।
3
11
1,183
UP क़े कुशीनगर में थाना कैंपस में स्थित सरकारी आवास की छत पर कपड़ा उतारते हुए 11 हज़ार की हाई टेंशन बिजली की लाइन का करंट लगने से सिपाही दीपक कुमार गुप्त (24) की मौत हो गई। वे 2024 बैच में UP पुलिस ने चयनित हुए थे।अप्रैल 2025 में थाना हनुमानगंज में उनकी तैनाती थाना हनुमान गंज में हुई थी।
7
23
1,450
गोल्ड मेडलिस्ट महिला बॉक्सर की हत्या, हाईवे किनारे मिला खून से लथपथ शव दीपावली की खरीदारी करने निकली थी मंतशा, रातभर घर नहीं लौटीं मां ने बॉयफ्रेंड तो पिता ने जिम में आने वाले युवक पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी UP क़े कानपुर में स्टेट लेबल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी 26 वर्षीय महिला बॉक्सर मंतशा कुमारी की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया। सुबह महाराजपुर क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर उनका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार को शव की पहचान उन्नाव के गंगाघाट निवासी मंतशा के रूप में हुई। मंतशा जाजमऊ स्थित फ्यूजन फिट जिम में ट्रेनर थीं। शाम वह दीपावली की खरीदारी करने लालबंगला बाजार गई थीं। इसके बाद घर नहीं लौटीं। देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। मंतशा की मां संजना ने उनके बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक जताया है। वहीं, पिता ने जिम में आने वाले एक युवक पर संदेह जाहिर किया है। अलग-अलग आशंकाओं के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
1
8
33
2,477
UP क़े कानपुर में शादीशुदा प्रेमिका संग पकडे गए युवक शिव प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लाश कमरे में फांसी क़े फंदे पर लटकी मिली। वह अपनी गर्लफ्रेंड रेवेन्यू इंस्पेक्टर की पत्नि क़े बुलावे पर यहाँ आया था। रात 1 बजे महिला क़े देवर ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला पक्ष का दावा है की उसने युवक को भाभी क़े रूम में ही बंद कर दिया था। युवक ने फांसी लगा जान दे दी।
2
10
43
2,950
UP क़े वाराणसी में भारत रत्न शहनाई सम्राट मरहूम उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुराने मकान पर बुलडोजर चलाए जाने क़े @yadavakhilesh व @SanjayAzadSln क़े दावो को परिवार ने नकार दिया है। बिस्मिल्लाह खान के परिवार का कहना है कि उनके पुश्तैनी मकान पर कोई बुलडोजर नहीं चला है। परिवार के सदस्य खुद आपसी सहयोग से जर्जर भवन का पुनर्निर्माण करा रहे हैं। उनका मकसद इस ऐतिहासिक इमारत को धरोहर के रूप में संरक्षित करना और यहां बिस्मिल्लाह खान का म्यूजियम बनाना है। परिवार क़े एक सदस्य ने कहा कि अखिलेश यादव व संजय सिंह ने संभवत: किसी भ्रम की वजह से ऐसा पोस्ट किया है। इसी भवन को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया था और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था..उन्होंने इसे भारत रत्न से सम्मानित कलाकार की सांगीतिक विरासत और देश के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया था। #bismillahKhan
5
17
1,176
अनोखी ने तो अपने सवाल में CO को ही उलझा दिया... मुज़फ्फरनगर में धनतेरस क़े दिन फ़ोर्स लेकर गश्त पर निकली UP पुलिस की CO ऋषिका सिंह को U ट्यूबर बच्ची अनोखी ने एक प्रश्न में उलझा दिया। मैडम क़े साथ चल रहे इंस्पेक्टर साहब भी आंसर नहीं दे पाए। अनोखी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर डाली है। #viralvideo #Dhanteras #Deepavali
16
103
472
52,013
UP क़े रामपुर में 5 वर्ष की मासूम बालिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी किशोर की आयु 14 वर्ष है। आरोप है की पहले सिर फोडा..रेप क़े बाद उसने बच्ची क़े प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। अधिक ब्लीडिंग होने से बच्ची की जान चली गई। बच्ची का शव अर्ध नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। सीसी कैमरे में आरोपी किशोर क़े साथ बच्ची जाते दिखी थी। उसे पकड़ा गया तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया।
7
24
84
3,022
ब्रेकअप हो चुका था.. रिश्ता कही और तय हुआ तो बौखला गया दरिंदा.. ले ली जान मेरठ में हुई समरीन की हत्या क़े मामले में युवक फ़िरोज़ को जेल भेज दिया गया है। खुलासा हुआ की 2 माह पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब समरीन का रिश्ता कही और तय हुआ तो फिरोज ने बहाने से समरीन को बुलाकर जान ले ली।
UP क़े मेरठ में बिजली बम्बा बाईपास पर 25 वर्षीय युवती समरीन की उसी क़े बॉयफ्रेंड फ़िरोज़ ने हत्या कर दी। दोनों 6 वर्ष से रिलेशन में थे। समरीन का रिश्ता हाल ही में कही और तय हुआ था। इसी बात से फ़िरोज़ नाराज़ था। अंतिम मुलाकात क़े नाम पर फ़िरोज़ ने उसे जंगल में बुलाया और गला दबाकर मार दिया। आरोपी फ़िरोज़ अरेस्ट है।
3
18
86
5,050
UP क़े आजमगढ़ से पुलिस ने प्रेम जाल में फंसाकर लड़कियों को वेश्यावृत्ति को जाल में धकेलने वाले दंपत्ति अभिषेक राज व उसकी पत्नि सितारा खातून को अरेस्ट किया है। सितारा क़े माध्यम से अभिषेक नई उम्र की लड़कियों को लव जाल में फंसाकर इन्हे बिहार में बेच देता था।बिहार में गफ्फार व उसकी पत्नि विद्या इन लड़कियों को अय्याशी क़े अड्डों पर बेच देते थे।
6
34
120
4,833
उत्तराखंड में अरेस्ट हुए लविश चौधरी क़े 2 गुर्गे.. 1200 करोड़ ₹ की ठगी का खुलासा ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई थी ठगी, STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार विदेश यात्रा और मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से कराया जा रहा था निवेश विदेश में बैठकर नेटवर्क चला रहा मुख्य आरोपी लविश चौधरी जांच के घेरे में उत्तराखंड -UP सहित देश क़े विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने मामले में नवीन सिंह नेगी और कविता परमार को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बॉट ब्रो नाम की कंपनी क़े नाम पर लोगो को अपना शिकार बनाते थे। जांच के मुताबिक, आरोपियों पर कई कंपनियों के माध्यम से लोगों को निवेश के लिए आकर्षित करने का आरोप है। निवेशकों को कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने के साथ विदेश यात्राओं का लालच भी दिया जाता था। इसी झांसे में लोगों से बड़ी रकम निवेश कराई गई। एसटीएफ की जांच में विदेश में बैठे लविश चौधरी का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। आरोप है कि वह विदेश से ही कंपनियों के जरिए इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था। एसटीएफ अब पूरे नेटवर्क, निवेश की रकम और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी है। पूरी स्टोरी 👇👇👇 ek click par truestory.co.in/?p=23565
1
7
37
1,666
प्रयागराज: घरेलू विवाद में महिला की हत्या, तीन मासूम बच्चों से छिना मां का साया पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, तीन दिन पहले ही मायके से लेकर आया था घर UP क़े प्रयागराज में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बिजमा देवी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके पति सुमन कुमार को हिरासत में लिया है। दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके लिए यह घटना बेहद दुखद है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के अपने भतीजे से कथित प्रेम संबंध को लेकर शक जताया है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया गया कि बीती रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने सिलबट्टे से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लिए यह घटना बड़ा सदमा है। तीन दिन पहले ही सुमन कुमार पत्नी को मायके से वापस घर लेकर आया था। अब तीनों बच्चों के सामने मां के साये के बिना जीवन की चुनौती खड़ी हो गई है। #WifeMurder
5
41
197
10,193
जमानत मिलते ही फिर हिरासत में ली गईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, अंकिता भंडारी केस में VIP का नाम उजागर करने की उठाई मांग हरिद्वार में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी व कथित रूप से अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत मिलने के बाद एक बार फिर हिरासत में ले लिया गया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई थी जब वे CBI कोर्ट में अपने नार्को टेस्ट की सहमति देने जाने वाली थी। जेल से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में VIP का नाम सामने आना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि VIP का नाम उजागर करने के लिए नार्को टेस्ट कराने से डर क्यों लग रहा है? #AnkitaBhandariCase #UrmilaSanawar
उत्तराखंड: नार्को टेस्ट पर सहमति देने कोर्ट पहुंचीं उर्मिला सनावर, पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर हंगामा! अंकिता भंडारी प्रकरण में नए खुलासों को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज देहरादून कचहरी पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वह अदालत में नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति देंगी। इससे पहले वह मौखिक रूप से सहमति देने की बात कह चुकी हैं। मीडिया क़े सामने बोलीं अभिनेत्री— ‘यहीं चप्पल से मारूंगी’ कचहरी पहुंचने पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला सनावर को पत्नी मानने से इनकार कर दिया। इस पर अभिनेत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “राठौर को यहीं चप्पल से मारूंगी।” अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आए दावों और नार्को टेस्ट को लेकर अब सबकी निगाहें अदालत की कार्यवाही पर टिकी हैं।
11
34
1,721
वृंदावन के कथावाचक पर दुष्कर्म का मुकदमा महाराष्ट्र के कशिमिरा थाने में दर्ज हुआ केस, अश्लील वीडियो कॉल भी करते थे.. पारिवारिक समस्याएं दूर करने का भरोसा देकर आश्रम बुलाकर किया रेप UP क़े मथुरा में वृंदावन के सेवाधाम आश्रम के कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज कानूनी विवाद में घिर गए हैं। एक महिला ने उन पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो कॉल करने के गंभीर आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कशिमिरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में वृंदावन स्थित आश्रम में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, अप्रैल 2023 में वह मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित एक सत्संग में पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात डॉ. इंद्रदेव महाराज से हुई और उसने उनसे दीक्षा ली। आरोप है कि महाराज ने उसकी पारिवारिक समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया और लगातार संपर्क में रहने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2023 में वह अपनी बेटियों के साथ वृंदावन पहुंची थी। इस दौरान वह सेवाधाम आश्रम में भी गई। महिला का आरोप है कि रात करीब साढ़े 10 बजे महाराज ने उसे अपने कमरे में बुलाया। वहां सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात कहते हुए दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने कथावाचक पर अश्लील वीडियो कॉल करने के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कशिमिरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
6
50
1
90
2,992
UP क़े मेरठ में हिन्दू संगठन क़े विरोध क़े बाद पुलिस ने अंतरधार्मिक विवाह को रुकवा दिया। दूल्हा बनने की तैयारी कर रहा आसिफ पुलिस कस्टडी में है। दूसरे धर्म की नेपाली युवती को आशा ज्योति केन्द्र भेजा गया है। कपल 15 दिन से किराए क़े घर में सैनिक विहार में रह रहा था। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और लव जेहाद की शिकायत की। मेहंदी की रस्म क़े बाद निकाह की थी तैयारी बुधवार को मेहंदी की रस्म भी हुई थी और गुरुवार को शादी के लिए टेंट लगाया जा रहा था। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि युवती को आशा ज्योति केन्द्र भेजा गया है, युवती बालिग है, अपनी मर्जी से शादी की बात कही है। पुलिस कई पहलू पर जांच कर रही है। युवक को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। #Meerut
18
61
2,592
इजराइल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइजेनकोट के सत्ता में आने का रास्ता साफ 11 सांसदों वाली अरब पार्टियों के गठबंधन ने दिया समर्थन, आइजेनकोट के पक्ष में 67 सांसद.. बहुमत का आंकड़ा पार, हुए 6+ इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। पूर्व सेना प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ दो दिन तक चली बातचीत के बाद 11 सांसदों वाली अरब पार्टियों की संयुक्त सूची ने उन्हें सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया है। इस समर्थन के बाद आइजेनकोट के पक्ष में सांसदों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है, जो बहुमत के आंकड़े 61 से छह अधिक है। वहीं, मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में अब केवल 46 सांसद रह गए हैं। उनकी पुरानी सहयोगी अति-रूढ़िवादी पार्टी यूनाइटेड टोरा जूडिज्म (UTJ) ने भी उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में अरब पार्टियों के समर्थन ने सरकार गठन की तस्वीर बदल दी है। अब गादी आइजेनकोट के नेतृत्व में नई सरकार बनने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। #IsraelElection
2
22
166
11,812
चार बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, परिवार में पसरा मातम तीन बेटियां और एक बेटे को दिया था जन्म, एक बच्ची मृत पैदा हुई प्रसव के कुछ घंटे बाद बिगड़ी हालत, बरेली के निजी अस्पताल में तोड़ा दम UP क़े बदायूं जिले में चार बच्चों को जन्म देने वाली एकता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एकता ने बीती रात ऑपरेशन के जरिए तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि, जन्म के समय एक बच्ची मृत थी। प्रसव के कुछ घंटे बाद ही एकता की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान एकता ने दम तोड़ दिया।
29
94
5,165
UP क़े मेरठ में बिजली बम्बा बाईपास पर 25 वर्षीय युवती समरीन की उसी क़े बॉयफ्रेंड फ़िरोज़ ने हत्या कर दी। दोनों 6 वर्ष से रिलेशन में थे। समरीन का रिश्ता हाल ही में कही और तय हुआ था। इसी बात से फ़िरोज़ नाराज़ था। अंतिम मुलाकात क़े नाम पर फ़िरोज़ ने उसे जंगल में बुलाया और गला दबाकर मार दिया। आरोपी फ़िरोज़ अरेस्ट है।
2
18
2
60
6,646
UP क़े कन्नौज में 'शक' क़े चलते पति सुखबीर सिंह ने लव पत्नि सोनम को कुर्सी से बांधकर घर में आग लगा दी। सोनम की दर्दनाक मौत हो गई। सोनम व सुखबीर ने 11 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। सुखबीर को शक था की उसकी पत्नि किसी और से भी बात करती है। आरोपी हत्या क़े बाद अपने दोनों बच्चो को लेकर भाग निकला। आरोप है की 4 साल पहले सोनम ने एक युवक संग घर छोड़ दिया था। कई दिन बाद वापस आई थी। तभी से रिश्ते में खटास चल रहा था।
14
59
171
8,718
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार.. 4 की मौत, एक गंभीर गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास हुआ हादसा, सात लोग थे सवार..तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के पास धारा कुंड क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। कार में कुल सात लोग सवार थे। हादसा गंगनानी के पास डबरानी की ओर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा का नंबर UK08 TA6040 है, जो हरिद्वार में पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि कार में सवार यात्री गुजरात के रहने वाले थे। हालांकि, उनके निवास और पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही पहुंचीं बचाव टीमें हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। कार में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन अलर्ट, रेस्क्यू अभियान तेज प्रशासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के कारणों और कार में सवार सभी यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
9
42
1,912