मिठाई-नमकीन में गुणवत्ता और पारदर्शिता का रखें पूरा ध्यान।
खाद्य कारोबारियों के लिए जरूरी है कि पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर, बैच नंबर, निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि और सामग्री की जानकारी स्पष्ट हो। साथ ही ट्रांस फैट, संतृप्त वसा और शुगर संबंधी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
सुरक्षित खाद्य, सही जानकारी और स्वस्थ समाज ही हमारा संकल्प है।
शुद्ध ही शुभ है
#शुद्ध_ही_शुभ_है #UPFSDA #FoodSafety #EatRightIndia #FoodBusiness
सुरक्षित पैकेजिंग, सही जानकारी और स्वच्छता का ध्यान, तभी बनेगा हर खाद्य पदार्थ सुरक्षित और शुद्ध।
खाद्य पदार्थों के पैकेट पर सामग्री, पोषण और एलर्जेन की जानकारी स्पष्ट लिखें। पैकेजिंग में केवल फूड-ग्रेड सामग्री का उपयोग करें। अखबार और रद्दी कागज से बचें।
आइए, सुरक्षित भोजन और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं सही मानक।
शुद्ध ही शुभ है।
#शुद्ध_ही_शुभ_है #UPFSDA #FoodSafety #EatRightIndia #SafeFood
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीपों का प्रकाश आपके जीवन में खुशियों का उजाला भरे, शुद्धता का विश्वास हर घर में खुशहाली लाए और उत्तम स्वास्थ्य से हर परिवार समृद्ध बने।
शुद्धता केवल खान-पान का गुण नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। आरोग्य केवल अच्छी सेहत नहीं, बल्कि सुखी, स्वस्थ और समृद्ध समाज की पहचान है।
आप सभी को सुरक्षित, शुद्ध, स्वस्थ एवं मंगलमय दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश
#शुभ_दीपावली #दीपावली_की_शुभकामनाएं #शुद्ध_ही_शुभ_है #खाद्य_सुरक्षा #Diwali2026
'शुद्ध ही शुभ है' अभियान का असरदार प्रभाव!
पहले था हाल बेहाल, अब सुधरने लगा हाल। खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर 112 में से 86 प्रतिष्ठानों को दोबारा कारोबार की अनुमति मिली। विभाग का उद्देश्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सुधार और सुरक्षित खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
15 नवंबर तक प्रवर्तन कार्रवाई स्थगित, लेकिन जागरूकता और सुधार का अभियान जारी रहेगा।
शुद्ध खाद्य, सुरक्षित स्वास्थ्य!
शुद्ध ही शुभ है।
#ShuddhHiShubhHai #शुद्ध_ही_शुभ_है
#UPFSDA #FoodSafety #SafeFood
नमकीन निर्माता ध्यान दें!
चने और मटर के बेसन सहित मैदा, आटा, मक्का आदि जिस विकल्प का प्रयोग नमकीन में करें उनकी मात्रा लेवल पर लिखी होनी चाहिए।
घटिया मसाले, नमक एवं प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग न करें। सुनिश्चित करें कि बेसन में फफूंद या कीड़े न हों। साथ ही कोई सामान एक्सपायर्ड न हो।
जिस तेल में नमकीन तली जाती है उसका अधिकतम तीन बार ही प्रयोग करें। तेल काला पड़ने के बाद उसका इस्तेमाल कतई न करें। यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। प्रयुक्त खाद्य तेल को बायोडीजल और साबुन बनाने वाली इकाइयों को रीसेल कर सकते हैं। ह्यूमन फूड चेन में इनका बिल्कुल प्रयोग न करें। पैकेट के लेवल पर प्रयुक्त होने वाले सारे सामन की जानकारी देना आपका फर्ज है और ग्राहक का हक।
शुद्ध ही शुभ है।
#शुद्ध_ही_शुभ_है
#FSDA #FSSAI #FoodSafety #HealthFirst
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। अभियान के तहत 112 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे और 1,752 को सुधार नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से कमियां दूर करने और विभागीय सत्यापन के बाद 86 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन बहाल कर उन्हें पुनः कारोबार की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन के दृष्टिगत 15 नवंबर तक नियमित प्रवर्तन कार्रवाई स्थगित रखी गई है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #FoodSafety #ShuddhHiShubh #PositiveImpact #FoodSafetyStandards #CleanFood #PublicHealth #UPGovt #ConsumerSafety
The positive results of the Uttar Pradesh Food Safety and Drug Administration's "Shuddh Hi Shubh Hai" campaign are now becoming visible. Under the campaign, licenses of 112 establishments were suspended and 1,752 were issued improvement notices. After rectifying the deficiencies and undergoing departmental verification, the suspension has been revoked for 86 establishments, and they have been permitted to resume business. In addition, keeping the festive season in view, routine enforcement action has been put on hold until November 15.
For more information, see......
#UPFSDA #FoodSafety #ShuddhHiShubh #PositiveImpact #FoodSafetyStandards #CleanFood #PublicHealth #UPGovt #ConsumerSafety
मथुरा में मिलावट के खिलाफ UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान से आ रहा 2,500 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट कराया गया। खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश का 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान लगातार जारी है। खाद्य सचल दल एवं पुलिस बल ने मथुरा में राजस्थान बॉर्डर से आ रही एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को छाता क्षेत्र में बठैन गेट पुलिस चौकी के पास जांच के लिए रोका।
जांच के दौरान वाहन से करीब 2,500 किलोग्राम संदिग्ध पनीर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5.05 लाख बताई गई। कारोबारकर्ता द्वारा पनीर के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 02 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। जनहित एवं खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2,500 किलोग्राम अस्वच्छ, दूषित एवं संदिग्ध पनीर का मौके पर नष्ट कराया गया।
#UPFSDA #FoodSafety #ShuddhHiShubhHai #खाद्य_सुरक्षा #मिलावट_मुक्त_उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन ने प्रदेशभर के टोल नाकों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर कानपुर में 22 क्विंटल दुर्गंधयुक्त खोया व हापुड़ में 28 क्विंटल अस्वच्छ पनीर पकड़ा है। निर्माण इकाइयों में भारी गंदगी, फफूंद लगे घेवर और चूहों की मौजूदगी जैसी गंभीर खामियों पर कुल 60 क्विंटल असुरक्षित सामग्री नष्ट कराकर 32 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए तथा मिलावटी रसायन मिलने पर मुरादाबाद, बुलंदशहर व मथुरा में FIR दर्ज कराई गई है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विभाग का यह प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #FoodSafety #AntiAdulteration #FestiveSeason #CleanFood #ZeroTolerance #TollPlazaInspection #PublicHealth #UPGovt
The Uttar Pradesh Food Safety and Drug Administration (UPFSDA) intensified its enforcement drive across the state, seizing 22 quintals of foul-smelling khoya in Kanpur and 28 quintals of unhygienic paneer in Hapur. A total of 60 quintals of unsafe food materials were destroyed, licences of 32 establishments suspended, and FIRs registered in Moradabad, Bulandshahr and Mathura over adulterated chemicals.
The drive will continue to safeguard public health and ensure food safety.
For more information, watch...
#UPFSDA #FoodSafety #AntiAdulteration #FestiveSeason #CleanFood
दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ FSDA की सख्त कार्रवाई जारी! ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत प्रदेशभर में 12 टोल नाकों पर जांच कर 48 वाहनों की पड़ताल की गई। इस दौरान करीब 22 कुंतल दुर्गंधयुक्त खोया और 28 कुंतल अस्वच्छ परिस्थितियों में परिवहन किया जा रहा पनीर पकड़ा गया। करीब 60 कुंतल असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए।
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 1,533 निरीक्षण के साथ 731 खाद्य नमूने संग्रहित किये गए हैं और 32 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
#ShuddhHiShubhHai #UPFSDA #SafeFood #NoFoodAdulteration #Diwali2026
सही टेम्प्रेचर है फर्मेंटेड दूध से बनी मिठाइयों की गुणवत्ता राज।
श्रीखंड, मीठा दही, छाछ/लस्सी को 4-5°C या उससे कम तापमान पर रखें अन्यथा इनमें फंफूद का संक्रमण और गैस बन सकती है।
श्रीखंड एवं दही में लैक्टिक एसिड की मात्रा, खट्टापन को नियंत्रित रखें। प्रिजर्वेटिव- FSSAI के मानक के अनुसार ही डालें ।
एक्सपायरी डेट के बाद इनकी बिक्री पर पूरी तरह रोक है।
#शुद्ध_ही_शुभ_है
#FSDA #FSSAI #FoodSafety #HealthFirst
गाजर, लौकी, कद्दू की मिठाई बनाने वाले इन बातों का रखें ध्यान।
प्रयोग में आने वाले फलों को गंदगी और कीटनाशकों से मुक्त रखने के लिए उन्हें पोटेशियम परमैगनेट या साफ पेयजल से अच्छी तरह धोएं।
ताजी कटी सब्जियों और पकाने में प्रयोग होने वाले सामानों को मक्खी, धूल और कीटों से बचाने के लिए ढंककर रखें।
इन्हें फ्रिज में स्टोर करें। नमी के कारण ये सामान्य तापमान पर जल्दी खराब हो सकती हैं।
#शुद्ध_ही_शुभ_है
#FSDA #FSSAI #FoodSafety #HealthFirst #NoToAdulteration #IndianSweets #FoodSafetyIndia #Awareness
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
धन-वैभव के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
इस शुभ अवसर पर त्योहार की खुशियों के साथ खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर यूपी एफएसडीए सजग है। साथ ही, मिलावट, नकली दवाओं के साथ ही सुरक्षित खानपान के लिए प्रतिबद्ध है। शुद्धता ही समृद्धि का आधार है और शुद्ध ही शुभ है।
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#धनतेरस #HappyDhanteras #शुद्धहीशुभहै #UPFSDA #FoodSafety #SafeFoodHealthyLife #स्वस्थजीवन #खाद्यसुरक्षा #HealthyIndia #EatRightIndia
मरीजों को सुरक्षित और उचित मूल्य पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए यूपी एफएसडीए का विशेष जांच अभियान जारी है। औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 और चैरिटेबल ब्लड सेंटरों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इसके साथ अब तक कुल 24 केंद्र बंद कराए जा चुके हैं।
#UPFSDA #BloodCentre #सुरक्षितरक्त #UttarPradesh #जनस्वास्थ्य
















