
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
- Tweets509K
- Following398
- Followers3.7M
- Likes54.4K
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
youtu.be/ccwx9uMlcis
UP POLICE retweeted
मीडिया अपडेट
थाना– विभूतिखण्ड, कमिश्नरेट लखनऊ
@Uppolice
UP POLICE retweeted
कस्बा छतारी में निर्माणाधीन मकान ढहने की घटना के सम्बन्ध में ।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.10.2026 को रात्रि करीब 01.00 बजे थाना छतारी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा छतारी में एक निर्माणाधीन मकान के ढह जाने तथा उसके मलबे में 03 व्यक्तियों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
➡️उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एमडीआरवी वैन एवं प्रशासन की टीमों को मौके पर भेजा गया तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।
➡️रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे में दबे तीनों व्यक्तियों (01 महिला व 02 पुरुष) को सकुशल बाहर निकाला गया। महिला की स्थिति सामान्य है। घायल पुरुषों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।
➡️राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ/एमडीआरएफ की टीम तथा जनपद अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस, प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर कैनाइन सर्च (श्वान दल द्वारा तलाशी) भी की गयी।
➡️मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
उक्त सम्बन्ध मे एडीएम(वित्त एवं राजस्व), जनपद बुलन्दशहर द्वारा बाइट।👇
#UPPolice #Bulandshahrpol
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए @jalaunpolice द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 07 एटीएम कार्ड, रबर मोहर, स्टाम्प पैड तथा 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त मैट्रिमोनियल साइट्स (shaadi.com, jeevansathi.com) पर प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को शादी का झांसा देकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद अपने माता-पिता व परिजनों के एक्सीडेंट या गंभीर बीमारी का हवाला देकर तथा डॉक्टरों के पर्चे दिखाकर इलाज के नाम पर CSC व मोबाइल शॉप से QR कोड के माध्यम से पैसे मंगवाते थे। पैसे वापस मांगने पर उनके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर उनसे संपर्क बंद कर देते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद बागपत के थाना दोघट में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित ₹50,000 के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को @uppstf द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त मारपीट के एक मामले में जेल गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। जेल से छूटने के बाद वह अपने साथियों के साथ चोरी करने लगा तथा विद्युत तार चोरी कर मेरठ में कबाड़ी को बेचता था। गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneSTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
मण्डल कारागार अयोध्या से फरार एवं थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या में पंजीकृत अभियोग में वांछित ₹1 लाख के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को @uppstf द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त वर्ष 2024 में जनपद अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में टावर रिपेयरिंग का काम करता था। सहकर्मी से विवाद होने पर उसने गोली चलाई थी, जिसमें सहकर्मी घायल हो गया था। इस प्रकरण में जेल में निरुद्ध अभियुक्त जेल से फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा दिल्ली में मजदूरी/पुताई का काम कर रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneSTF
ऑपरेशन सेफ स्पीड—उत्तर प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की पहल पर यातायात निदेशालय द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री ए. सतीश गणेश के निर्देशन में ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि कम करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के प्रथम चरण में 26 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर, 2026 को प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर एक साथ विशेष चेकिंग की गई। चिन्हित स्थानों पर इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी कर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की गई। दोनों चरणों में कुल 6,777 चालान किए गए तथा ₹1,38,32,500/- की जुर्माना राशि दर्ज की गई।
अभियान का उद्देश्य ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने के साथ वाहन चालकों में गति सीमा के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। याद रखें, एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
#OperationSafeSpeed
#RoadSafety
#UPPolice
UP POLICE retweeted
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः लगभग 7:00 बजे यूपी 112 के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेहटा (जो थाना बिंदकी के अंतर्गत आता है) वहां पर तीन मंदिरों में कुछ मूर्तियों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तथा हमारी फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) भी मौके पर गई और वहां से साक्ष्य जुटाए। प्रकरण में वादी श्री दयाशंकर की तहरीर पर थाना बिंदकी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गहनता से जांच करने पर, आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से यह प्रकाश में आया कि उक्त घटना 28/29 अक्टूबर की रात्रि में उसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति मनोज द्वारा की गई थी। संदिग्ध (मनोज) से पूछताछ में यह पाया गया कि वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर है तथा नशे का आदी है। उसने बताया कि उसे यह आभास हुआ था कि यदि मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी जाएंगी, तो वहां नए मंदिर का निर्माण होगा, जिससे उसे काम मिलेगा और कुछ पैसे मिलेंगे जिससे वह अपना इलाज कराएगा। इसी कारण उसने यह घटना कारित की। प्रकरण में अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त के संबंध में #Adllspfhr की बाइट।
#UPPolice
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @siddharthnagpol एवं @Barabankipolice तथा अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले 08 अभियुक्तों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 कुंतल चोरी का एल्युमिनियम तार, 02 अवैध शस्त्र, 01 चार पहिया वाहन एवं 01 लोडर वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19.09.2026 एवं 20.09.2026 को विद्युत खंभों के तार चोरी करने की घटनाएं कारित की गई थीं, जिनके संबंध में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त अन्य जनपदों में भी तार चोरी की घटनाएं कारित करते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @agrapolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹50 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित से की गई साइबर ठगी की ₹2,10,000/- की धनराशि @DeoriaPolice के थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस कराई गई।
NCRP पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के बाद धनराशि होल्ड कराकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
UP POLICE retweeted
🚨महराजगंज पुलिस - गुमशुदा महिला की तलाश🚨
जनपद महराजगंज के ग्राम परसौनी, थाना पुरन्दरपुर निवासी सुदामा देवी (उम्र 42 वर्ष), पत्नी हरिराम माली, दिनांक 08 सितंबर 2024 को सुबह लगभग 6 बजे ललाइन पैसिया, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज से लापता हो गई थीं।
यदि किसी को इनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9984747161, 8604303970 अथवा थाना पुरंदरपुर के नंबर 9454403908 पर सूचना दें।
🎖️ जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
🙏 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा कर गुमशुदा महिला की तलाश में सहयोग करें।
#MaharajganjPolice
#गुमशुदा_की_तलाश
#UPPolice
UP POLICE retweeted
🚨 महराजगंज पुलिस — यातायात एडवाइजरी 🚨
📢 PET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत महराजगंज कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
📅 दिनांक: 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026
🕖 समय: प्रातः 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक
📍 निर्धारित नो-एंट्री/डायवर्जन पॉइंट:
🔹 सिंदुरिया
🔹 शिकारपुर
🔹 झनझनपुर
🔹 पकड़ी चौकी
✅ आपातकालीन सेवाओं एवं रोडवेज यात्री बसों का संचालन जारी रहेगा।
महराजगंज पुलिस की आमजन एवं वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा परीक्षा के सुचारु एवं जाममुक्त संचालन में सहयोग प्रदान करें।
#MaharajganjPolice #UPPolice
#PET2026 #TrafficAdvisory.
UP POLICE retweeted
अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र सुश्री मेविस टाक के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक पोस्ट का खण्डन
@digmirzapur
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@Uppolice @News18UP @bstvlive
UP POLICE retweeted
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का भंडारण कर बेचने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 18 बड़े गत्ते में 768 किग्रा अवैध पटाखा (कीमत लगभग -10,78,000/- रूपये) बरामद ।
UP POLICE retweeted
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की ₹2,10,000.00/- की धनराशि वापस कराई गई। #uppolice
Karwa Chauth special: let your phone fast too
Calls can wait. Messages can wait. The people waiting for you at home can’t.
Give your phone a break. Give your journey your attention.
#KarwaChauth #RoadSafety #UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @meerutpolice द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से शत-प्रतिशत लगभग ₹2 करोड़ मूल्य के चोरी के आभूषण, प्राचीन तथा देशी-विदेशी सिक्के एवं ₹3.50 लाख नकद बरामद किए गए हैं।
घर में काम करने वाली मेड द्वारा घर की महिला को जहरीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
#UPATS द्वारा कानपुर नगर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी पहचान एवं प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए छद्म ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के लोगों को बेचता था। इन ईमेल आईडी का इस्तेमाल विभिन्न प्रदेशों में स्कूलों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम विस्फोट की धमकी देने में किया जाता था।
अभियुक्त वर्ष 2021 से छद्म ईमेल आईडी बना रहा था। वह फेसबुक के ‘Buy & Sell’ ग्रुपों एवं व्हाट्सएप के माध्यम से विदेशी संपर्कों से जुड़ा और ईमेल आईडी, पासवर्ड, रिकवरी ईमेल तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन संबंधी विवरण एक्सेल शीट में उपलब्ध कराता था। इसके बदले Binance Crypto Wallet के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान प्राप्त करता था। एक बांग्लादेशी नागरिक को ईमेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले 6,000 USDT प्राप्त होने के साक्ष्य भी मोबाइल में मिले हैं।
अभियुक्त के मोबाइल में मिले व्हाट्सएप विवरण से पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, तुर्की एवं अमेरिका सहित विभिन्न देशों के मोबाइल नंबरों से संपर्क तथा बड़ी मात्रा में USDT के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई। वहीं, लैपटॉप में मिली एक्सेल फाइलों में लगभग 05 लाख ईमेल आईडी पाई गईं। इनमें वे ईमेल आईडी भी शामिल थीं, जिनका इस्तेमाल 12 अक्टूबर, 2026 को नोएडा के विभिन्न स्कूलों एवं अन्य स्थानों तथा 23 अक्टूबर, 2026 को मुंबई मेयर कार्यालय को बम विस्फोट की धमकियाँ भेजने में किया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodJobATS
#UPPolice



























