Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar) header
Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar) profile picture

WCDC came into existence on November 28, 1991, with the objective of formulating and implementing programmes for the empowerment of women in the State.

Patna, India
Joined January 2018
Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)Photo by Women and Child Development Corporation, Bihar (@WCDBihar)
हर बेटी को मिले अवसर और सम्मान, तभी बनेगा सशक्त समाज, समृद्ध बिहार और उज्ज्वल भविष्य की पहचान। बेटी की शिक्षा, समाज की प्रगति। बेटी का सम्मान, बिहार का अभिमान। #BetiBachaoBetiPadhao #WCDCBihar #SocialWelfareDepartment #Bihar @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar
74
डर नहीं, हौसला चुनें। आपकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए 181 महिला हेल्पलाइन सदैव तत्पर। @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar #181Helpline #WomenSafety #WCDCBihar #Patna #Bihar
71
तृतीय दिवस | POSH अधिनियम, 2013 के अंतर्गत उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना। महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार द्वारा POSH अधिनियम, 2013 के अंतर्गत आंतरिक समिति के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 29 अक्टूबर 2026 को होटल चाणक्या, पटना में सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम के तीसरे दिन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम तथा शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय एवं समझ को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक चर्चाओं, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) तथा प्रश्नोत्तर सत्रों के साथ हुआ। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रक्रियात्मक पहलुओं पर अपनी शंकाओं का समाधान करने, विचारों का आदान-प्रदान करने तथा POSH अधिनियम, 2013 के व्यावहारिक क्रियान्वयन की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिला। यह पहल बिहार में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, समावेशी एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने तथा शिकायत निवारण की संस्थागत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar
1
4
187
द्वितीय दिवस | POSH अधिनियम, 2013 के अंतर्गत उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार द्वारा POSH अधिनियम, 2013 के अंतर्गत आंतरिक समिति के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन, 28 अक्टूबर 2026 को होटल चाणक्या, पटना में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों का प्रभावी निपटारा करने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और सक्षम शिकायत निवारण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक समिति के सदस्यों की क्षमता को सुदृढ़ करना था। प्रशिक्षण के दौरान संस्थागत जवाबदेही, POSH अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar
1
1
156
बिहार के 4 शहरों—पटना, गया जी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में कामकाजी महिला छात्रावास की सुविधा महिलाओं को सुरक्षित आवास, भोजन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आवेदन हेतु WCDC की वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर विजिट करें। #WorkingWomenHostel #Patna #Bihar #WCDCBihar
2
154
A step towards safer and more respectful workplaces for women of Bihar. The Women and Child Development Corporation (WCDC), Bihar, is organising a three-day Advanced Technical Training Programme for Internal Committee Members from 27–29 October 2026 at Hotel Chanakya, Patna, to strengthen the implementation of the POSH Act, 2013, and enhance the effectiveness of workplace grievance redressal mechanisms. Padma Shri Sudha Varghese graced the programme as the Special Guest and External Member, contributing to the initiative towards safer and more respectful workplaces for women. The training aims to equip Internal Committee members with the skills required to conduct impartial inquiries, assess evidence, and ensure effective grievance redressal, thereby fostering safer, more inclusive, and respectful workplaces for women. #WCDCBihar #POSHAct2013 #Bihar #WomenSafety #SafeWorkplace @IPRDBihar @officecmbihar @DoSWBihar
2
6
266
Women and Child Development Corporation, Bihar retweeted
🚨 त्वरित कार्रवाई से 16 वर्षीय बच्ची का बाल विवाह रोका गया! 👧 बाल विवाह मुक्त वैशाली की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम! जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) की त्वरित पहल एवं मार्गदर्शन से सराय थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची का बाल विवाह समय रहते रोक दिया गया। 📌 कैसे हुई कार्रवाई? बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी के निर्देश पर धावा दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची एवं उसके माता-पिता की काउंसलिंग की और बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। परिवार एवं स्थानीय मुखिया से भविष्य में बाल विवाह नहीं करने संबंधी शपथ पत्र भी लिया गया। 💬 जिला पदाधिकारी की अपील “बाल विवाह रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, शारीरिक एवं मानसिक विकास और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है। इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। 🤝 आइए, संकल्प लें! अपने आसपास बाल विवाह की आशंका या सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखें और उन्हें बेहतर भविष्य का अवसर दें। 🌟 हमारा लक्ष्य — बाल विवाह मुक्त वैशाली! @IPRDBihar @DoSWBihar @WCDBihar #samratchoudhary #CMSamrat #बालविवाहमुक्तवैशाली #बालसंरक्षण #बेटीबचाओ #जिला_प्रशासन_वैशाली #ChildMarriageFreeIndia
1
2
5
980
बिहार में कामकाजी महिलाओं की राह आसान बना रहे 79 पालनाघर! माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित 79 पालनाघर बच्चों को सुरक्षित देखभाल का माहौल प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, ये केंद्र महिलाओं को निश्चिंत होकर अपने काम और करियर पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर रहे हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिल रही है। #MahilaSashaktikaran #PalnaGhar #WomenEmpowerment #ChildCare @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar
1
167
भागलपुर की कामकाजी महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान और एक सुरक्षित आशियाने का साथ! #Bhagalpur #WorkingWomenHostel #WCDCBihar @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar @MinistryWCD
1
1
156
किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में मदद के लिए डायल करें 181 – महिला हेल्पलाइन। •24×7 उपलब्ध •निःशुल्क सहायता एवं परामर्श •सुरक्षा, सहयोग और मार्गदर्शन आपकी सुरक्षा, #बिहार सरकार का संकल्प। @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar @MinistryWCD
4
209
इस दशहरा, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा का सामना करना पड़े, तो याद रखें—मदद बस एक कॉल दूर है। 📞 महिला हेल्पलाइन – 181 ✅ 24×7 उपलब्ध ✅ निःशुल्क एवं गोपनीय सहायता ✅ तत्काल सहायता एवं परामर्श ✅ पुलिस, अस्पताल एवं वन स्टॉप सेंटर से जुड़ने में सहयोग हर नारी का हो सम्मान, सुरक्षित हो हर उत्सव और हर स्थान। #Dussehra2026 #WomenHelpline181 #Bihar @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar @MinistryWCD
90
Women and Child Development Corporation, Bihar retweeted
🌸 बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी—बाल विवाह मुक्त वैशाली का संकल्प! 🌸 🎯 महुआ में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत राजकीय मध्य विद्यालय (कन्या), महुआ में बाल विवाह उन्मूलन एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ✨ कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ: 🎤 भाषण प्रतियोगिता 💃 नृत्य एवं गायन 🎭 नुक्कड़ नाटक 🎨 चित्रकला प्रतियोगिता छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शिक्षा, आत्मविश्वास, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं की शिक्षा के महत्व तथा उनके कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों पर प्रकाश डाला गया। बालिकाओं को अपने सपनों को साकार करने, आत्मनिर्भर बनने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम, वैशाली तथा वन स्टॉप सेंटर, महुआ के प्रतिनिधियों की सहभागिता से आयोजित इस पहल में परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया। 💫 संदेश स्पष्ट है—बाल विवाह को रोकें, बालिकाओं को शिक्षित करें और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समान अवसरों वाला भविष्य दें। 🤝 आइए, मिलकर बाल विवाह मुक्त, शिक्षित एवं सशक्त वैशाली का निर्माण करें! @IPRDBihar @DoSWBihar @WCDBihar #samratchoudhary #CMSamrat #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #बालविवाह_मुक्त_वैशाली #बालिका_सशक्तीकरण #बालिका_शिक्षा #जिला_प्रशासन_वैशाली
1
7
704
Women and Child Development Corporation, Bihar retweeted
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं को सम्मान, जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने बालिकाओं से किया सीधा संवाद, बाल विवाह, सुरक्षा, शिक्षा के स्तर मे सुधार कैसे लाया जाये और यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के मंत्र शामिल रहे। @IPRDBihar @WCDBihar #samratchoudhary
3
4
179
Women and Child Development Corporation, Bihar retweeted
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं को सम्मान, जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने बालिकाओं से किया सीधा संवाद, बाल विवाह, सुरक्षा, शिक्षा के स्तर मे सुधार कैसे लाया जाये और यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के मंत्र शामिल रहे। @IPRDBihar @WCDBihar #samratchoudhary
1
5
292
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती त्शेरिंग वाई. भूटिया भा॰प्र॰से के नेतृत्व में जहानाबाद में बालिकाओं के सशक्तीकरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं नवजात कन्याओं के जन्मोत्सव हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 400 छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण तथा नवजात बच्चियों को बेबी किट एवं उपहार प्रदान कर बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया। सशक्त बालिका, सशक्त बिहार! @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar @DmJehanabad
171
बिहार के सभी जिलों में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस। दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने मैट्रिक-इंटर के जिला टॉपर्स, खेल एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों और किलकारी बाल भवन के बच्चों को सम्मानित किया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश के साथ बच्चों को ट्रैक सूट एवं कप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षित, सुरक्षित एवं सशक्त बेटियाँ ही समृद्ध बिहार की पहचान हैं। #InternationalGirlChildDay #BetiBachaoBetiPadhao #WCDCBihar #Darbhanga @DoSWBihar @officecmbihar @IPRDBihar @MinistryWCD @darbhanga_dm
2
4
179