
Official Account of @aimim_national Uttar Pradesh
Lucknow, India
Joined June 2016
- Tweets2.3K
- Following54
- Followers64.2K
- Likes2.1K
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
लखनऊ की सरज़मीं से सामाजिक परिवर्तन का संदेश!
आज 26 नवंबर 2026, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के ऐतिहासिक रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त महारैली आयोजित हुई।
इस महारैली को @aimim_national के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद सांसद जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब और @AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद जनाब @BhimArmyChief साहब ने संबोधित किया।
यह आयोजन संविधान, सामाजिक न्याय, बराबरी, सम्मान और सियासी हिस्सेदारी के मुद्दों पर एक साझा मंच बना।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा-सम्मान, एकता, भाईचारा और सामाजिक न्याय की आवाज़।
#AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #AIMIM #ASP #ConstitutionDay
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
इंशाअल्लाह, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नई इबारत लिखेगा।
#SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #AIMIM #ASP
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आज लखनऊ AIMIM प्रदेश कार्यालय में बाराबंकी ज़िले की विधानसभा क्षेत्र कुर्सी से जनाब फ़रमान सिद्दीकी साहब ने @aimim_national पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #SamajikParivartanMorcha #Lucknow
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
जनपद बरेली की बहेड़ी विधानसभा से पूर्व बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रत्याशी जनाब नसीम अहमद साहब ने आज @aimim_national (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की सदस्यता ग्रहण की।
AIMIM परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं मुबारकबाद।
मजलिस से जुड़कर आपने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। उम्मीद है कि यह जुड़ाव लोकतांत्रिक भागीदारी और जनसेवा के नए अवसर लेकर आएगा।
AIMIM – इत्तेहाद, इंसाफ़ और सियासी हिस्सेदारी की आवाज़।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #SamajikParivartanMorcha #Lucknow
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
मुरादाबाद की कांठ विधानसभा के पूर्व विधायक जनाब अनीसुर्रहमान साहब ने आज समाजवादी पार्टी छोड़कर @aimim_national (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की सदस्यता ग्रहण की।
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने मजलिस से जुड़ने का निर्णय लिया।
उनका AIMIM परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
#SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #AIMIM #ASP
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
इंशाअल्लाह! कल 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर @aimim_national के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब एवं @AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब @BhimArmyChief साहब लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त महारैली को संबोधित करेंगे।
यह आयोजन सामाजिक न्याय, बराबरी और सियासी हिस्सेदारी की आवाज़ को नई पहचान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा — मिशन उत्तर प्रदेश 2027
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #Lucknow
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आगामी 26 नवंबर 2026 को संयुक्त सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान, शहीद पथ पर एक ऐतिहासिक विशाल संयुक्त महारैली का आयोजन होने जा रहा है।
आज महारैली स्थल रमाबाई आंबेडकर मैदान पहुँचकर कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन स्थल का जायज़ा लिया।
यह महारैली सामाजिक न्याय, बराबरी, संविधान और हक़-अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आप सभी से अपील है कि 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में रमाबाई आंबेडकर मैदान पहुँचकर इस ऐतिहासिक संयुक्त महारैली का हिस्सा बनें और सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad
@asadowaisi @BhimArmyChief @aimim_national @AzadSamajParty
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आगामी 26 नवंबर 2026 संविधान दिवस के मौक़े पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान, शहीद पथ पर एक सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की विशाल संयुक्त महारैली का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक महारैली में @aimim_national के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब, @AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब @BhimArmyChief साहब एवं भीम आर्मी के अध्यक्ष जनाब विनय रतन जी सहित कई प्रमुख नेता शिरकत करेंगे।
मैं AIMIM पार्टी के प्रदेश व जिला के सभी जिम्मेदार साथियों , कार्यकर्ताओं एवं मुहिब्बाने मजलिस, ख़ास तौर पर ज़ोनल अध्यक्ष और सभी विंग के अध्यक्षों से अपील करता हूँ कि आप सभी इस ऐतिहासिक महारैली में बढ़-चढ़कर शिरकत करें और इसे कामयाब बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएँ।
आप सभी साथी अपने गले में पार्टी का पटका और हाथों में पार्टी का झंडा लेकर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और इस ऐतिहासिक महारैली के गवाह बनें।
आइए, एकजुट होकर सामाजिक परिवर्तन की इस ऐतिहासिक आवाज़ को बुलंद करें।
#SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #AIMIM #ASP #UPElection #Rally #Lucknow
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
अब सियासत में सिर्फ़ गिनती नहीं, हिस्सेदारी भी होगी। 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बड़ा संदेश दिया जाएगा!
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा जिंदाबाद
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आजमगढ़: विगत दिनों आज़मगढ़ ज़िले की गोपालपुर विधानसभा के अध्यक्ष जनाब अब्दुल्लाह साहब के बेटे की हत्या की दुखद घटना की ख़बर मिली थी। आज उनके घर पर पहुँचकर कर ताज़ियत पेश की।
अल्लाह तआला जनाब अब्दुल्लाह साहब एवं तमाम अहले-ख़ाना (परिवार) को इस कठिन घड़ी में सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए, मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए। आमीन।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #Azamgarh #UttarPradesh
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
चलो लखनऊ! संविधान, सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज़ बुलंद करने।
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से सभी साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आइए, संविधान की विचारधारा, सामाजिक न्याय और बराबरी के संकल्प के साथ मिलकर बदलाव की नई इबारत लिखें।
26 नवंबर को लखनऊ की धरती से एक नई आवाज़ उठेगी-हक़, हिस्सेदारी और इंसाफ़ की आवाज़!
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा-मिशन उत्तर प्रदेश 2027
📅 दिनांक: 26 नवंबर 2026, गुरुवार
🕚 समय: सुबह 11:00 बजे
📍 स्थान: रमाबाई अंबेडकर मैदान, शारदा नगर, शहीद पथ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
#AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #AIMIM #ASP #Lucknow
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आज AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद सांसद जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद जनाब @BhimArmyChief जी के आवास पर पहुंचकर उनकी वालिदा (माता जी) से मुलाक़ात की, साथ बैठकर भोजन किया और उनका हालचाल जाना।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा सम्मान, एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना के साथ उत्तर प्रदेश में एक नए बदलाव की आवाज़ बुलंद करेगा।
#SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandraShekharAzad #AIMIM #ASP
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आज AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद सांसद जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब के साथ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद जनाब @BhimArmyChief जी के आवास पर पहुँचकर उनकी वालिदा (माता जी) से मुलाक़ात की और उनकी दुआएँ हासिल कीं।
यह मुलाक़ात मोहब्बत, अदब, इंसानियत और आपसी भाईचारे का एक खूबसूरत पैग़ाम है।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ऐसी ही मोहब्बत, इत्तेहाद, सम्मान और सामाजिक न्याय की बुनियाद पर उत्तर प्रदेश में बदलाव की आवाज़ बनेगा। हमारा सपना एक ऐसा समाज है, जहाँ हर इंसान को बराबरी, सम्मान और अपने हक़ की हिस्सेदारी मिले।
#SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandraShekharAzad #AIMIM #ASP
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
मस्जिदों और इबादतगाहों की हिफ़ाज़त की लड़ाई जारी है…
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में मस्जिद को शहीद किए जाने के मामले को लेकर आज @aimim_national राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब और @AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब @BhimArmyChief जी जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और इस मामले में इंसाफ़ की पुरज़ोर मांग की।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा हर नाइंसाफ़ी के खिलाफ़ मजबूती से खड़ा रहेगा। हमारी लड़ाई किसी के खिलाफ़ नहीं, बल्कि हक़, इंसाफ़, संविधान और इंसानियत के पक्ष में है।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा - हर नाइंसाफ़ी के खिलाफ़, हर इंसाफ़ की आवाज़ के साथ।
#SamajikParivartanMorcha #AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad #AIMIM #ASP
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आज मटेरा विधानसभा-284 के विभिन्न क्षेत्रों में हैदराबाद की नामपल्ली विधानसभा से विधायक जनाब @Md_MajidHussain साहब के साथ नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के ज़रिए अवाम के बीच पहुँचने का मौक़ा मिला। लोगों की बातें सुनीं, उनके दर्द को महसूस किया और उनकी उम्मीदों को करीब से जाना।
मटेरा की अवाम से बस इतनी गुज़ारिश है कि अपने सवालों को ज़िंदा रखिए, अपने हक़ के प्रति जागरूक रहिए और अपने भविष्य से जुड़े हर फ़ैसले में अपनी समझ और अपनी आवाज़ को अहमियत दीजिए।
क्योंकि इतिहास गवाह है, जब अवाम जागरूक होती है और एकजुट होकर अपने अधिकारों की बात करती है, तो बदलाव की नई राहें खुलती हैं।
मटेरा की हर आवाज़ सुनी जाए, हर इंसान को सम्मान मिले और हर आने वाली नस्ल को बेहतर भविष्य मिले-यही हमारी कोशिश है।
मिशन फतेह मटेरा 🪁
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
आज @aimim_national के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब ने मेरठ की सरज़मीं पर विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा महज़ एक नाम नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई उम्मीद और बेहतर भविष्य का संकल्प है। इंशाअल्लाह! उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया अध्याय लिखेगा। अब हर उस आवाज़ को मंच देने का वक़्त है, जो अपने हक़ और हिस्सेदारी की बात करना चाहती है।
हमारा मक़सद सम्मान, बराबरी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मज़बूती से आगे बढ़ाना है।
बदलाव की यह उम्मीद अब रुकनी नहीं चाहिए!
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #Meerut #SamajikParivartanMorcha
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा सिर्फ़ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, बराबरी और सियासी हिस्सेदारी की आवाज़ है।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #Meerut #SamajikParivartanMorcha
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा- मिशन उत्तर प्रदेश 2027
आज विधानसभा क्षेत्र मटेरा-284 में हैदराबाद की नम्पल्ली विधानसभा से विधायक जनाब @Md_MajidHussain साहब के साथ नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
अवाम से अपील की कि अपना बहुमूल्य वोट मजलिस के पक्ष में देकर पार्टी को कामयाब बनाएं।
इंशाअल्लाह! मटेरा विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में AIMIM की शानदार कामयाबी होगी।
मिशन फतेह मटेरा 🪁 🪁 🪁
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
इंशाअल्लाह मटेरा की सरज़मीं पर एक ऐसी सियासी इबारत लिखी जाएगी, जिसे तारीख़ ही नहीं, आने वाली नस्लें भी याद रखेंगी।
मटेरा की आवाज़, मटेरा का नारा,
शौकत अली विधायक हमारा!
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा — मिशन उत्तर प्रदेश 2027
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
AIMIM Uttar Pradesh retweeted
.@samajwadiparty के लोडर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी साहब मस्जिद के इमाम हैं,और एक इमाम कभी झूट बोलकर क़ौम को गुमराह नहीं करता,अगर आप सच्चे हैं तो क़सम खाकर बतायें पतंग की डोर किसके हाथ में,या फिर क़ौम से माफ़ी मांगे।
















































































