Pinned Tweet
मेरे विभिन्न आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं:
1️⃣ फेसबुक: facebook.com/amarbaurioffici…
2️⃣ ट्विटर (X): nitter.gq/amarbauri
3️⃣ इंस्टाग्राम: instagram.com/amar_bauri
आदिवासी बेटी निशा भगत की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर चंदनकियारी के सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
#JusticeForNishaBhagat
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, कुछ लोग ऐसे हैं जो लोगों को इकट्ठा करके भीड़ के जरिए एक व्यवस्था बनाना चाहते हैं। वे दूसरे देशों में हुई घटनाओं से प्रेरित होकर उन्हें यहां भी दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे... जो लोग विदेशी फंडिंग और चंदे के जरिए 'राजीव गांधी फाउंडेशन' चलाते हैं, इस देश की राजनीतिक दिशा तय कर सकते हैं? कभी नहीं संभव।
-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी।
आपने देखा कि कैसे कांग्रेस के एक मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का 'रिमोट बटन' पर पूरा नियंत्रण है और जब भी वे चाहें, 40 लाख लोग देश में अराजकता फैलाने के लिए तैयार हैं। मेरा मानना है कि जो बातें हम पहले से उठा रहे थे कि राहुल गांधी का इस्तेमाल देश को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने के लिए एक 'टूलकिट' के रूप में किया जा रहा है। अब जब कांग्रेस के नेता खुद ऐसा कह रहे हैं, तो हमारी बातें पूरी तरह से सही साबित हो रही हैं.
-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी।
भाजपा ने सड़कों पर आंदोलन भी किए हैं और संसद के भीतर संघर्ष किए हैं। हमारा इतिहास संघर्ष का रहा है। लेकिन राहुल गांधी संघर्ष करके नहीं आए हैं। उनका जीवन का महत्व है कि उनके परिवार का राज चलता रहे। उन्होंने देश के लोकतंत्र को अपने परिवार का राजतंत्र समझ लिया है, और देश की जनता यह देख रही है। जब मैंने 'टूलकिट' की बात की, तो मेरा मतलब था कि वे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। जनता द्वारा नकारे जाने और एक के बाद एक राज्यों में चुनाव हारने के बाद, उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया है... ऐसा लगता है कि उनका इरादा संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का है। लेकिन देश की जनता सब देख रही है, और वह इस तरह की 'टूलकिट' को कभी सफल नहीं होने देगी।
-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी।
Amar Kumar Bauri retweeted
Congress is trying desperately for Bangladesh model in India.
- They want Anarchy and civil war in India.
@amarbauri speaking the voice of masses
𝐇𝐞𝐦𝐚𝐧𝐭 𝐉𝐢 & 𝐊𝐚𝐥𝐩𝐚𝐧𝐚 𝐉𝐢 📢
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, आदिवासियों का वोट मांगने के लिए आप उनके दरवाज़े तक पहुँच जाते हैं, लेकिन आज उसी समाज की एक बेटी निशा भगत की मौत पर आपकी चुप्पी क्यों है? संवेदना के दो शब्द भी क्यों नहीं निकल रहे?
आपकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन जी मंचों से आदिवासी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं।
कल्पना जी, आखिर निशा भगत के मामले में आपकी चुप्पी क्यों?
अपनी चुप्पी तोड़िए। आदिवासी समाज को भाषण नहीं, न्याय और जवाब चाहिए!
#JusticeForNishaBhagat
जनजातीय समाज के हक़-अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली और समाज की मुखर आवाज़ रही युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने हेतु CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा झारखंड द्वारा सभी मंडलों में हेमंत सरकार का पुतला दहन।
आदिवासी विरोधी झारखंड सरकार के खिलाफ बेटी के न्याय के लिए एकजुट हों!
⏰ शाम 5 बजे
📅 दिनांक: 07 नवंबर, 2026
निशा को न्याय, CBI जांच हो, यही मांग है!
#JusticeForNishaBhagat
#JusticeForNishaBhagat | पूरे इंडी गठबंधन के नेताओं को सांप क्यों सूंघ गया है, क्या राहुल गांधी निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए कुछ बोलेंगे ?
𝐓𝐫𝐞𝐧𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐭 𝐍𝐮𝐦𝐛𝐞𝐫 𝟐 𝐢𝐧 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 : #JusticeForNishaBhagat
निशा भगत जी को न्याय दिलाने की मांग अब केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज बन चुकी है।
Amar Kumar Bauri retweeted
आदिवासियों की हितैषी होने का ढोंग करने वाली हेमंत सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे जमीन दलालों और भू-माफियाओं के खिलाफ आदिवासी समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली युवा नेत्री निशा भगत का इस तरह असमय चले जाना बेहद दुखद है। उनका जाना न केवल आदिवासी समाज की एक मुखर आवाज का खामोश हो जाना है, बल्कि समाज की उम्मीदों और आकांक्षाओं के लिए भी एक गहरी क्षति है।
आखिर यह कैसी ‘अबुआ सरकार’ है, जहां मदद की गुहार लगा रही एक आदिवासी बेटी को सुरक्षा तक नसीब नहीं हुई। निशा को न्याय मिलना चाहिए और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
#Justice4NishaBhagat
Amar Kumar Bauri retweeted
झारखंड में आदिवासियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाली बेटी निशा भगत को हेमंत सरकार में संरक्षित सिंडिकेट ने मानसिक प्रताड़ना की भट्टी में झोंक दिया। जब एक जागरूक आदिवासी बेटी थानेदार से मदद की गुहार लगाती रही, तब प्रशासन मूकदर्शक बना रहा और अंततः उसकी जान चली गई। आदिवासी अस्मिता का ढोंग करने वाली झामुमो-कांग्रेस सरकार में आज माफियाओं और धर्मांतरण गिरोह को खुला संरक्षण मिल रहा है, जबकि अपनी जड़ों और सरना-सनातन पहचान की बात करने वालों की आवाज़ बर्बरता से दबाई जा रही है।
आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, इस प्रशासनिक विफलता की जिम्मेदारी लीजिए। लीपापोती बंद हो और मामले की तुरंत निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए!
#Justice4NishaBhagat
Amar Kumar Bauri retweeted
हेमंत सरकार में पनपे कुख्यात माफियाराज और ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था के बीच आदिवासी समाज की आवाज उठाने वाली बेटी निशा भगत की इस तरह हुई मौत ने इस भ्रष्ट तंत्र की असलियत पूरी तरह बेनकाब कर दी है।
मदद की गुहार लगा रही आदिवासी बेटी निशा भगत को न्याय देने के बजाय तमाशा देखने वाली और जमीन दलालों को संरक्षण देने वाली इस जनविरोधी सरकार को झारखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
#Justice4NishaBhagat
Amar Kumar Bauri retweeted
'अबुआ सरकार' का झूठा राग अलापने वाली हेमंत सरकार के संरक्षण में पल रहे माफियाराज ने आज एक और आदिवासी बेटी की जान ले ली। न्याय की गुहार लगा रही युवा नेत्री निशा भगत की इस संदिग्ध मौत ने इस बहरी हेमंत सरकार के काले कारनामों की कलई खोलकर रख दी है। आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाली इस आदिवासी-विरोधी हेमंत सरकार को झारखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
#Justice4NishaBhagat
Amar Kumar Bauri retweeted
निडर, संघर्षशील और आदिवासी समाज के लिए आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी बेटी निशा भगत के साथ हुई यह घटना हृदयविदारक है। यह झामुमो-कांग्रेस के शासन में माफियाओं को मिलने वाली खुले संरक्षण का जीता जागता उदाहरण है।
एक ओर हेमंत सोरेन और राहुल गांधी आदिवासी अधिकारों और सम्मान की बातें करते हैं, वहीं झारखंड में एक आदिवासी बेटी के साथ अन्याय को बढ़ावा देते हैं। आखिर कब तक झारखंड की बेटियों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा?
निशा भगत को न्याय मिले, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय हो।
#Justice4NishaBhagat










