ईरानी नेता अयातुल्ला डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि भारत और ईरान का रिश्ता किसी सामान्य कूटनीतिक संबंध से कहीं आगे है. दोनों देशों को संस्कृति, सभ्यता, शिक्षा और अर्थव्यवस्था जोड़ती है. ईरान और भारत एक ही किताब के दो पन्नों की तरह हैं.
#वसुधैव_कुटुम्बकम्
हम लोगों में इतनी समानता दिखाई देती है कि पहचान करना मुश्किल हो जाता है कि कौन भारतीय है और कौन ईरानी?
हमारे संबंध हजारों साल पुराने हैं. बड़ी संख्या में ईरानी अतीत में विभिन्न कारणों से भारत आए और यहां बस गए. दोनों देशों में सांस्कृतिक जुड़ाव आज भी मजबूत बना हुआ है.
#भारत_ईरान
2
17
संघ हिंदू समाज का एक संगठन है, इस वाक्य को आंकड़ों में दर्शाने वाला यह ग्राफिक #RSS के कार्य के प्रभाव, सुदूर समाज तक पहुंच, समाज में उसकी स्वीकार्यता, संघ कार्य को अपना कार्य मानकर समाज बंधु भगिनियों की भागीदारी दिखाते हुए संघ की ताकत कहां पर है, यह बताया गया है।
#Vijayadashami
परिस्थितियां कितनी भी कठोर हों, संघर्षपूर्ण हों, चुनौतियां बड़ी हों, लेकिन संघ तपस्या में से निकले तेजपूर्ण, साहसी, संकल्पबद्ध स्वयंसेवकों के साहस कभी टूटे नहीं, वे रुके नहीं. उनका संकल्पबद्ध स्वर #विजयदशमी के इस उत्सव पर झलक रहा है।
नमन इन वीरों को!!
#जम्मू_कश्मीर
#vijayadashami
किश्तवाड़ नगर में विजयादशमी के उपलक्ष्य में घोषवादन कार्यक्रम हुआ ... 9 रचना का वादन हुआ।
#Vijayadashami
#जम्मू_कश्मीर
विजयादशमी के दिन तलवार, दूसरे अस्त्र-शस्त्र और कामकाज में इस्तेमाल होने वाले औजारों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शस्त्रों की पूजा करने से साहस, शक्ति और विजय का आशीर्वाद मिलता है. इस परंपरा को महाभारत काल की एक कथा से भी जोड़कर देखा जाता है.
#vijayadashami
पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अपने अस्त्र-शस्त्र शमी के पेड़ में छिपाकर रखे थे. अज्ञातवास की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने विजयादशमी के दिन शमी के पेड़ से अपने शस्त्र वापस निकाले और उनकी पूजा की.इसके बाद पांडवों ने युद्ध की तैयारी की.
#ਵਿਜੈਦਸ਼ਮੀ #विजयादशमी
#Vijayadashami2026
26
किश्तवाड़ नगर में विजयादशमी के उपलक्ष्य में घोषवादन कार्यक्रम हुआ ... 9 रचना का वादन हुआ।
#Vijayadashami
#जम्मू_कश्मीर
“उपेक्षा और विरोध के वातावरण में संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी निष्ठा के बलबूते स्वयं को दांव पर लगाकर लगातार संघ को इन सब कालखंडों से पार किया।“
RSSHaryana
#विजयादशमी
#Vijayadashami
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागपुर महानगर श्री विजयादशमी उत्सव, युगाब्द 5128 nitter.gq/i/broadcasts/1DGleVlPB…
भारत स्वतंत्र हुआ और स्वतंत्रता के बाद संघ ने व्यक्ति निर्माण के साथ-साथ भारतीयता और राष्ट्र निष्ठा को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाया। संघ की इस पवित्र विचारधारा को, आजादी के बाद सत्ता प्रतिष्ठान में विराजमान राजनीतिकों और राजनीति के एक वर्ग ने स्वीकार नहीं किया, क्योंकि संघ की विचारधारा उनके तुष्टीकरण के एजेंडे से मेल नहीं खाती थी, फिर भी तमाम चुनौतियों के बावजूद संघ अपने मार्ग पर निरंतर बढ़ता रहा। - संजय गुप्ता जी
RSS #Vijayadashami
सुप्रसिद्ध सिनेमा व रंगमंच कलाकार श्री नाना पाटेकर के निधन पर सारे देश के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी गहरा शोक अनुभव करता है। शोकाकुल परिवार जन एवं असंख्य प्रशंसकों के प्रति भी हम संवेदना व्यक्त करते हैं। अभिनेता के नाते एक विशिष्ट छवि को स्थापित करने वाले नाना ने अपने प्रदीर्घ कला जीवन में अभिनय की उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक महत्व के कई विषयों पर लोगों को सकारात्मक चर्चा हेतु प्रेरित किया ।
उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें । ॐ शान्तिः॥ ।
- डॉ. मोहन भागवत
सरसंघचालक
- दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
In the passing of Shri M A Krishnan, popularly known as MA Sir, we have lost not only a senior Pracharak of Keralam with total dedication and commitment, but also a man of multifaceted talents who founded Balagokulam and Tapasya that became hallmarks of nationalist movement in Keralam. Our deep condolences to his family members, countless admirers and people who are inspired by MA Sir.
Being one of the earliest pillars of Sangh, he relentlessly struggled to build the movement in most difficult times and challenging areas. We pay our respectful homage to the memory of MA Krishnan Sir. We pray the almighty to grant sadgati to the departed soul.
Om shanti.
Mohan Bhagwat
Sarsanghchalak
Dattatreya Hosabale
Sarkaryavah
Rashtriya Swayamsevak Sangh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव मंगलवार 20 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 7.40 बजे रेशिमबाग, नागपुर में संपन्न होगा। इस उत्सव में दैनिक जागरण के मुख्य संपादक श्री संजय गुप्ता जी प्रमुख अतिथि होंगे और परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का उद्बोधन होगा।
anil kumar retweeted
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन के संबंध में तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है, ताकि कुछ मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाली गलत जानकारी को संबोधित किया जा सके।
प्रलेखित तथ्य
1. 6 जुलाई 2026 को खोज समिति का गठन किया गया।
2. खोज समिति को 5,585 आवेदन प्राप्त हुए और तीन शहरों (दिल्ली एनसीआर , पुणे, संबलपुर ) में एआई स्क्रीनिंग और मैनुअल विशेषज्ञता दोनों का उपयोग करके बहु-स्तरीय मूल्यांकन किया ।
3. 16 प्रत्याशियों को अंतमवर्तीय के रूप में चुना गया जिन्होंने 11 और 12 अगस्त 2026 को अयोध्या में आमने-सामने की बातचीत में भाग लिया।
4. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने 11 अगस्त 2026 को, पहली पाली में, साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।
5. खोज समिति ने 1 सितंबर 2026 को अपनी अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशें न्यास को प्रस्तुत कीं।
6. 2 सितंबर 2026 को न्यास द्वारा अनुशंसित शीर्ष तीन प्रत्याशियों, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, संजय प्रतापसिंह
विश्वास राव, और सुश्री श्रुति भारद्वाज, के नाम सार्वजनिक रूप से मीडिया के समक्ष रखे गए।
गलत जानकारी का स्पष्टीकरण
• यह दावा कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र 11-12 अगस्त 2026 को साक्षात्कार के दौर में सम्मिलित नहीं थे, तथ्यात्मक रूप से गलत है।
• शीर्षस्थ तीन अनुशंसित प्रत्याशियों में उनका समावेश उनकी भागीदारी, मूल्यांकन और योग्यता-आधारित चयन का दस्तावेज़ी प्रमाण है।
• चयन प्रक्रिया संस्थागत शासन और पारदर्शिता के सर्वोच्च मानकों के अनुसार आयोजित की गई थी। प्रत्येक चरण दस्तावेज़ीकृत था, और सभी अंतिमवर्तीयों की पहचान अयोध्या में दर्ज की गई थी।
• न्यास पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है और चयन प्रक्रिया के संबंध में किसी भी और जांच को संबोधित करने के लए तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना जारी रखेगा।
स्वामी गोविंद देव गिरी
(महासचिव )
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास
The Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra wishes to formally clarify facts regarding the selection of the Chief Executive Officer to address recent misinformation circulating in certain media channels.
DOCUMENTED FACTS
1. The Search Committee constituted on 6 July 2026 oversaw a transparent, technology-enabled selection process.
2. The Search Committee received 5,585 applications and conducted a multi-tiered evaluation across three cities (Delhi NCR, Pune, Sambalpur) using both artificial intelligence-assisted screening and manual expertise.
3. 16 candidates were shortlisted as finalists and participated in face-to-face interactions at Ayodhya on 11 and 12 August 2026.
4. Air Marshal Jitendra Mishra (Retd.) participated in the interview process on 11 August 2026, in the first half.
5. The Search Committee submitted its final report and recommendations to the trust on 1 September 2026.
6. The three recommended candidates are: Air Marshal Jitendra Mishra (Retd.), Shri Sanjay Pratapsinh Vishwas Rao, and Ms Shruti Bharadwaj.
7. These names were formally announced in media interactions, confirming the completion of the evaluation process and the selection of the Chief Executive Officer.
CLARIFICATION OF MISINFORMATION
Claims suggesting that Air Marshal Jitendra Mishra did not participate in the interview rounds are factually incorrect. His inclusion among the top three recommended candidates constitutes documentary proof of his participation, evaluation, and merit-based selection.
The selection process was conducted in accordance with the highest standards of institutional governance and transparency. Every stage was documented, and the identity of all finalists was recorded at Ayodhya.
TIMELINE OF EVENTS
• 6 July 2026: Search Committee constituted
• 11-12 August 2026: Face-to-face interviews with 16 finalists at Ayodhya
• 1 September 2026: Search Committee submits final report and recommendations to the trust.
• 2 September 2026: Official announcement of the appointment of the Chief Executive Officer
The trust remains committed to transparency and will continue to provide factual information to address any further inquiries regarding the selection process.
Swami Govindadev Giri
(General Secretary)
Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra
सेना में भर्ती होना केवल आर्थिक उपार्जन का साधन नहीं अपितु वह एक परिवार है। जिस पर सारा देश गर्व करता है।
सेवा निवृत्ति के पश्चात अपने साथी को विदाई देने आये, बटालियन के सहयोगी।
पुष्प वर्षा, सज्जा, माँ भारती के जयघोष ने प्लेटफॉर्म के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जय हो!!!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
यह सब प्रशिक्षण क्यों चल रहा है? इसलिए चल रहा है क्योंकि भारत माता की जय सारे विश्व में करानी है। क्यों करानी है? हम विश्व विजेता बनना चाहते हैं क्या? नहीं, हम विजेता बनने की आकांक्षा नहीं रखते हैं। हमें किसी को जीतना नहीं है। हमें सबको जोड़ना है।
#RSSNagpurVarg2026
कार्यकर्ता निर्माण की साधना स्थली है, नागपुर रेशम बाग की तपस्थली जहां लाखों कार्यकर्ताओं ने बीते 100 वर्षों में अपने जीवन को नई दिशा दी है, स्वयं को राष्ट्र सेवा में समर्पित करने के लिए संकल्पबद्ध हुए हैं।
कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय के समापन कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि :
पद्मभूषण श्री कुमार मंगलम बिड़ला जी, श्री गोपालभाई मावजी गोरासिया (भुज-कच्छ, गुजरात), श्री दिव्यम जी त्रिपाठी (दिल्ली), पद्मश्री भारतभूषण जी त्यागी (बुलंदशहर उत्तर प्रदेश), महामहिम महाराजा गज सिंह जी (जोधपुर), पूजनीय श्री योगी भावनाथ जी महाराज (श्री रविकुंज आश्रम, हरमाड़ा (जयपुर)
#RSSNagpurVarg2026
#rss100years
मातृ समान रुक्मिणी अक्का के देहावसान ने हमारे भाव विश्व में एक शून्य का निर्माण कर दिया है। वृद्धावस्था में शरीर शांत होना स्वाभाविक ही है किंतु दशकों के परिचय, आत्मीय संबंध के कारण मन को असहनीय वेदना होती है। रुक्मिणी जी का ज्ञानानुभव संपन्न जीवन एवं व्यक्तित्व एक राष्ट्र समर्पित सार्थक जीवन का प्राज्ज्वल्यमान उदाहरण थे।
आप राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिन्दू समाज का संगठन एवं महिलाओं को संस्कार देना इस उदात्त कार्य में सदैव सक्रिय रहीं। उनकी सहज मातृवत् आत्मीयता और निरंतर सक्रियता सभी को प्रभावित करती थीं। उनके निधन से सेविकाएँ समेत सभी एक मातृ समान अभिभावक से वंचित हुए हैं। संघादर्श के मेरु सदृश सूर्यनारायण राव परिवार के उस पीढ़ी की आखरी कड़ी भी अब नहीं रही।
रुक्मिणी अक्का अब स्मृतिशेष हैं। उनके परिवार तथा समिति की समस्त बहनों को मेरी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उस पुण्यात्मा को सद्गति दे यही प्रार्थना है। ॐ शान्तिः।
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

























