
Advocate by profession. Spokesperson @jduonline , Senate member of @patnaVarsity, Ex Chairperson Women Commission, Bihar. Ex Director SWC,Bihar
Patna, India
Joined June 2013
- Tweets5.2K
- Following288
- Followers8.3K
- Likes22K
महिला सशक्तीकरण,मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति सेवा एवं समर्पण की भावना को समर्पित Women's Commission Regional Convention, Bihar में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अवसर मिला।
जद(यू) प्रदेश कार्यालय में निरंतर आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का लगातार निदान किया जा रहा है।
इसी क्रम मे आज मा.मंत्री डॉ.श्वेता गुप्ता जी ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Anjum Ara retweeted
बिहार के नवनिर्माण की यात्रा हर बिहारवासी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई है। बिहार का गौरव पुनर्स्थापित करने वाले माननीय नीतीश कुमार जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा।
विगत दो दशकों में बिहार की विकास यात्रा के संवाहक रहे आदरणीय नीतीश कुमार जी के कार्यों के प्रति आज पूरा बिहार कृतज्ञ है। इसी कृतज्ञता के भाव के साथ आज पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में “सुशासन दिवस : नीतीश संवाद” का आयोजन किया गया।
माननीय @NitishKumar जी की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके कार्यों और बिहार के नवनिर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया। वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार की तस्वीर किसी से छिपी नहीं है। इस बदलाव ने बिहार को एक नई पहचान दी है और बिहारी अस्मिता एवं गौरव को पुनर्स्थापित किया है।
कार्यक्रम से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माननीय नीतीश जी का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा पर आईटी सेल द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी एवं पार्टी के भविष्य, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu81 जी ने नीतीश जी के योगदानों की विस्तार से चर्चा की और उपस्थित लोगों को सुशासन दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में विधायक श्री अरुण मांझी जी, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्री संजय सिंह जी, पूर्व सांसद श्री अशफाक करीम जी, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) श्री मनीष कुमार जी, श्रीमती अंजुम आरा जी, श्री अनिल कुमार जी, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी जी, डॉ. अमरदीप जी, श्री वासुदेव कुशवाहा जी, श्री अरुण कुमार वर्मा जी, श्री सुमित कुमार सिंह जी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष श्री राधेश्याम कुशवाहा जी ने की तथा संचालन पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी ने किया।
#SushasanDiwas #NitishSamvad #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
Anjum Ara retweeted
माननीय नीतीश जी के कार्यों को हजारों वर्षों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने हर बिहारवासी को सिर उठाकर जीना सिखाया है। बिहार के खोए हुए गौरव को लौटाकर राज्य को एक नई पहचान दी है। उन्होंने हर पिछड़े और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाया तथा महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया।
देश में समाजवाद के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने वाले राजनेताओं में नीतीश कुमार जी का विशिष्ट स्थान है। अपने सार्वजनिक जीवन में वे 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में भी मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। वे जहाँ भी रहे, हमेशा बिहार और बिहारवासियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहे।
@NitishKumar @SanjayJhaBihar
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #janataDalUnited
Anjum Ara retweeted
24 नवंबर 2005 का दिन हर बिहारवासी के लिए एक महत्वपूर्ण तिथि है।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार की बागडोर संभालते ही कानून-व्यवस्था को दुरुस्त कर सुशासन की मजबूत नींव रखी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संकल्पों को साकार करते हुए बिहार को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। आधारभूत संरचनाओं के विकास से लेकर हर व्यक्ति को सशक्त बनाने तक, माननीय नीतीश जी की भूमिका ने बिहार को एक नई पहचान दी है।
@NitishKumar @Nishantjdu81
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
Anjum Ara retweeted
21 वर्षों का सुशासन, 21 ऐतिहासिक काम और बिहार के विकास की एक नई कहानी।
कानून-व्यवस्था से लेकर सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन तक, हर क्षेत्र में हुए बदलावों ने बिहार को नई पहचान दी है। महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए अवसर, किसानों की खुशहाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास हुआ है। ये 21 उपलब्धियाँ बिहार की बदलती तस्वीर और विकास की निरंतर यात्रा को दर्शाती हैं।
@NitishKumar
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
Anjum Ara retweeted
नीतीश कुमार जी को उनके कार्यों के लिए हजारों वर्षों तक याद किया जाएगा!
बिहार को एक ऐसे नेतृत्व की तलाश थी, जो उसकी पीड़ा को समझे, उसकी खोई हुई गरिमा लौटाए और उसे विकास की नई राह पर आगे बढ़ाए। 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन के एक नए युग की शुरुआत हुई।
वर्ष 2005 से पहले बिहार जिन चुनौतियों से जूझ रहा था, वे किसी से छिपी नहीं हैं। कानून-व्यवस्था से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली तक, विकास के लगभग हर पैमाने पर राज्य की स्थिति चिंताजनक थी। दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग अपनी पहचान बताने में भी संकोच करते थे।
लेकिन नीतीश कुमार जी ने अपने दृढ़ संकल्प, स्पष्ट दृष्टि और योजनाबद्ध प्रयासों से पिछले दो दशकों में बिहार की तस्वीर और पहचान बदलने का काम किया। आज बिहारी कहलाना अपमान नहीं, बल्कि गर्व और स्वाभिमान का विषय बन चुका है। बिहार ने विकास के अनेक क्षेत्रों में अपनी नई पहचान बनाई है।
नई पीढ़ी के लिए यह जानना जरूरी है कि 2005 में बिहार की परिस्थितियां क्या थीं और किस तरह नीतीश कुमार जी ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके कार्यों की छाप आने वाली अनेक पीढ़ियों तक बनी रहेगी।
आज सुशासन दिवस के अवसर पर पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में युगपुरुष नीतीश कुमार जी का स्वागत करना मेरे लिए अपार प्रसन्नता और गौरव का क्षण रहा। उनकी उपस्थिति हम सभी को उनके सपनों के विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती रहेगी।
#सुशासन_दिवस #NitishSamvad
@NitishKumar @Jduonline
Anjum Ara retweeted
Addressed the Sushasan Diwas: Nitish Samvad programme at the JD(U) state office in Patna today, marking the historic day when Nitish Kumar ji took oath as Chief Minister of Bihar in 2005.
Shared my thoughts on Bihar's transformation under his leadership over the past two decades. From restoring the rule of law to strengthening women's participation in governance and giving Biharis a renewed sense of dignity and confidence, his contributions have shaped a new chapter in the state's journey.
Having travelled extensively with him across Bihar, I have witnessed his commitment to understanding people's concerns and working towards solutions. His contribution to building a more confident and progressive Bihar will be remembered for generations.
#SushasanDiwas #NitishSamvad
@NitishKumar @Jduonline
Anjum Ara retweeted
सुशासन दिवस को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए आज जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
वहीं, 7, सर्कुलर रोड स्थित माननीय नीतीश कुमार जी के आवास के बाहर माननीया मंत्री सह कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती लेशी सिंह जी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री हरेंद्र बहादुर सिंह जी सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर माननीय नीतीश कुमार जी की भव्य सैंड आर्ट भी तैयार की गई, जिसके माध्यम से उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इसके साथ ही जद(यू) आईटी कार्यालय में भी सैंकड़ो दीप जलाकर बिहारवासियों को इस दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दी गई।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी, वरिष्ठ नेता श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी, राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद श्री अफाक अहमद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद जी, मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद श्री नीरज कुमार जी, विधायक श्री जयंत राज जी सहित श्री अनिल कुमार जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) श्री मनीष कुमार जी, डॉ. अमरदीप जी, श्रीमती अंजुम आरा जी, श्री अरुण कुमार वर्मा, श्री सुमित कुमार सिंह, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री निहोरा प्रसाद यादव, डॉ. अनुप्रिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीपों की यह जगमगाहट बिहार में सुशासन, विकास और समृद्धि के दो स्वर्णिम दशकों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है।
#Deepotsav #SushasanDiwas #NitishKumar
#Bihar #JDU
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करती हूँ।
आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है।
@BJP4Bihar
शक्ति स्रोत सूर्य देव की अराधना के महापर्व #छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ.🙏🌞❤️
समता,स्वच्छता,शुद्धता और प्रकृति पूजा को समर्पित यह त्योहार आप सब के जीवन में अपार खुशियां लाए
अस्ताचल और उदीयमान सूरज को एक समान आदर और सम्मान देती हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को प्रणाम्
#HappyChhathPuja
4
112
स्वाधीनता संग्राम को अपने प्रखर चिंतन से दिशा देने के उपरांत स्वतंत्र भारत की नवयात्रा को दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन🙏
देश के भावी कर्णधारों को #Childrensday की हार्दिक शुभकामनाएँ💐❤️
#JawaharlalNehru
2
89
Anjum Ara retweeted
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना नगर निगम को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी' पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान पटना को स्वच्छ और बेहतर शहर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की पहचान है।
इस उपलब्धि के पीछे नगर निगम की टीम, सफाईकर्मियों और शहर के नागरिकों की सामूहिक मेहनत है। सभी को हार्दिक बधाई।
@cityofpatna
पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई..!
जनसेवा, सुशासन एवं जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
#JDU #JDUOnline #NitishKumar
#SanjayKumarJha
पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई..!
जनसेवा, सुशासन एवं जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
#JDU #JDUOnline #NitishKumar
#SanjayKumarJha
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको स्वस्थ रखें।
@yadavtejashwi
2
99
आरा के कायमनगर स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में आयोजित देवशरण बाबू मेमोरियल ट्रॉफी – वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह में उपस्थित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद मुख्य सचेतक श्री संजय सिंह गांधी जी थे।
Anjum Ara retweeted
पटना से लखीसराय पहुंचने पर पार्टी के साथियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा मिले स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए हृदय से आभार। आप सभी का यह अपनापन और विश्वास सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।
@Jduonline

















































































