मुरादाबाद के कांठ रोड (छजलैट) पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
रोडवेज बस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
1
5
177
गुजरात के सोनगढ़ गांव में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक महिला GRD जवान की कुछ युवकों से बहस हो गई।
विवाद बढ़ने पर महिला जवान लाठी लेकर युवकों को पीटने लगीं और कार चालकों के पीछे भी दौड़ पडी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है।
केरल में अनानास से भरी गाड़ी पलटी तो लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक फल उठाकर वापस गाड़ी में रख दिया।
यही गाड़ी अगर हमारे UP-बिहार में पलटी होती, तो ड्राइवर के होश में आने से पहले ही सड़क चकाचक साफ हो चुकी होती।
अरे चाचा बोरी लाओ आज तो भगवान ने छप्पर फाड़ के दिया हैं😀
1
5
246
बरेली में ढाई साल की मासूम दिव्यांशी की मौत पर पूरा परिवार बिलख रहा है, और बारादरी इंस्पेक्टर साहब को मोबाइल देखकर हँसी आ रही है!
गजब की संवेदनशीलता है साहब!
जब रक्षक ही ऐसे ठहाके लगाएंगे तो आम आदमी इंसाफ की उम्मीद किससे करे?
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में सैलून के अंदर काम कर रहे अरविंद पासी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
माँ तो माँ होती है, चाहे इंसान की हो या किसी बेजुबान जानवर की। ममता की भाषा अलग हो सकती है, लेकिन उसका प्यार और एहसास हर जीव के लिए एक जैसा होता है।❤️
8
437
मार्केट में नया अंबुजा सीमेंट पनीर आ गया है! 💪
इसे सिर्फ वही खाएं जिनके दांत लोहे के हैं।
संपर्क करें - टिकाऊ और मजबूत पनीर के लिए!😃
कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे देश में!🤦♂️
यहाँ लोग दिन-रात एक करके UPSC की तैयारी में बाल सफेद कर रहे हैं, और भोपाल के हमारे रामानुज भाई साहब ने सीधे 12वीं पास करके खुद को PMO का IAS अधिकारी घोषित कर दिया! वो भी 1-2 दिन नहीं पूरे 14 साल तक! 🫡
1
10
325
बेटी ने अपनी मर्जी से जीवनसाथी क्या चुन लिया पिता ने जीते-जी उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
अजीब दोगलापन है—बाप की पसंद से अनजान के साथ जाए तो कन्यादान और अपनी पसंद से घर बसाए तो सीधे पिंडदान
श्मशान में पुतला उस बेटी का नहीं बल्कि उनकी झूठी शान और बीमार सोच का जला है।
शादी की मस्ती अपनी जगह है
लेकिन किसी की गर्दन तोड़कर रील बनाना कहाँ की समझदारी है?
बेचारा ढोल वाला सिर्फ़ पैसे के लिए चुपचाप सब सह रहा है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी मिसाल!
पैमाइश के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कानूनगो संतराम को एंटी करप्शन/विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
65 वर्षीय किसान अयोध्या प्रसाद जी ने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और हेल्पलाइन पर शिकायत कर भ्रष्ट अधिकारी को सबक सिखाया।
कौशांबी के लिए बेहद दुखद खबर
आगरा टूर से लौट रही ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस कन्नौज (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) में भीषण हादसे का शिकार हो गई।
इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 छात्रों की मौत हो गई है और 24 से अधिक घायल हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। 🙏
बेटी प्रियंका की शादी की बिंदोरी में खुशी से नाचते हुए 51 वर्षीय पिता शंकरलाल मेघवाल को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। परिवार ने मां और बेटी को सदमे से बचाने के लिए पिता के ICU में होने की बात कही और बेटी की विदाई के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
6
262
इंदौर कॉलोनी में 62 परिवारों की जिंदगी भर की कमाई पर बुलडोजर चल गया।
किसी के पति की मेहनत तो किसी के पिता के सपनों का आशियाना मिट्टी में मिल गया। सवाल बस इतना है कि जब रजिस्ट्री हुयी और घर बने तब सिस्टम कहां सो रहा था?
गलती किसी की भी हो सजा हमेशा आम आदमी को ही क्यों मिलती है?
आगरा के ताजमहल में 3 साल का बच्चा बिछड़ गया, जिसे CISF जवानों ने ढूंढ निकाला। परिवार का आरोप है कि बच्चा सौंपने से पहले आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र मांगा गया, जिस पर विवाद बढ़ गया। और दोनो पक्ष मार-पीट पर उतर आये फिलहाल
मामले की जांच अभी जारी है।
मथुरा के सुरीर क्षेत्र (फोंदा गांव) की एक घुड़चढ़ी में जीजा ने अपने दूल्हा बने दोनों सालों को 500-500 रुपये के नोटों से बनी 1-1 करोड़ रुपये की, करीब 100 फीट लंबी मालाएं पहनाईं
दोनों दूल्हों को छत पर खड़ा करके ये भारी-भरकम की मालाएं पहनाई गईं।
जीजा जी ने तो रिकॉर्ड बना दिया😃
7
395
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में घर में अकेली 55 वर्षीय राजमती की हत्या कर दी गई। परिजन बाहर से लौटे, तो आंगन में शव मिला। पुलिस और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
7
378



