हरियाणा के पंचकूला के एक प्रसिद्ध स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने बेरहमी से हमला कर दिया। छात्र ने बच्ची का सिर पहले बेंच पर मारा, फिर 19 बार पैर से उसके चेहरे पर लात–घूसों से वार किया। उसके बाल पकड़कर घसीटा। बाद में ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर हमला किया।
96 सेकेंड तक लगातार बच्ची को बेरहमी से पीटे जाने की घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट के दृश्य बेहद विचलित करने वाले हैं, इसलिए हम इसका वीडियो नहीं दिखा रहे हैं।
फुटेज देखकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी कहा इसे पूरा देखना भी मुश्किल है। उन्होंने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने को कहा है।
पंचकूला DCP अदिति सिंह ने कहा कि घटना में स्कूल की लापरवाही सामने आई है। स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जुवेनाइल एक्ट के तहत बच्चे की एक्सपर्ट्स से काउंसिलिंग कराई जा रही है।
'आलू वाला सोना' बनाम असली सोने की जांच, सरकार पर दोहरा रवैया का आरोप
राजस्थान में 2023 चुनाव से पहले योजना भवन की अलमारी से करोड़ों कैश और 1 किलो सोना मिलने पर पीएम मोदी ने खुद कहा था - ये असली सोना है, आलू से बना नहीं। तब इसे कांग्रेस राज के भ्रष्टाचार का सबूत बताया गया।
सत्ता बदलते ही जांच की रफ्तार भी बदल गई। चर्चा है कि ACB ने उस मामले में IAS अधिकारी के खिलाफ जांच की मंजूरी मांगी तो फाइल महीनों तक अटकी रही।
जबकि हाल ही में शिखर अग्रवाल केस में महज 48 घंटे में APO और ACB जांच को हरी झंडी दे दी गई।
सवाल उठ रहा है- सोना वही, विभाग वही, एजेंसी वही, फिर फैसले में इतना फर्क क्यों? क्या जांच की अनुमति अब सबूत से नहीं, सत्ता से दूरी-नजदीकी से तय हो रही है?
आप जो पनीर बड़े चाव से खाते है वो पनीर बनता कैसे है।
बिहार में तेजाब और यूरिया से नकली पनीर बनाया जा रहा है।
रोजाना 5000 किलो बेचा जा रहा है।
मिल्क पाउडर, पाम ऑयल और केमिकल से 20 मिनट में पनीर तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है।
सच बताऊं तो स्वामी प्रसाद मौर्य कभी नेता जैसी बात करते दिखे ही नहीं. हमेशा गलत बयानबाजी के चलते ही इनका नाम आया है.
आज जिस भाषा में इनका वीडियो सामने आया है, अगर इंडिया गठबंधन में इन्हें कांग्रेस का टिकट मिल भी गया तो कौन सा समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता इन्हें वोट देगा?
एक्टर अजय देवगन ने पान मसाला के विज्ञापन करने पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मिले लीगल नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
अजय देवगन ने अपनी याचिका में FDA के नियमों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए हैं। उनका तर्क है कि विज्ञापन में एक एक्टर के तौर पर काम करने के लिए सीधे उन्हें नोटिस देना गलत है।
इस मामले में कार्रवाई की जिम्मेदारी विज्ञापन देने वाली कंपनी और मैन्युफैक्चरर की होनी चाहिए, न कि एक्टर की।
NDTV की पत्रकार निधि राजदान ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शादी कर ली है।
@grok यह बताइए, इन लोगों ने पहले किससे शादी की थी?
ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो रही हैं। होश में आते ही पति और बेटे को पुकार रही हैं।
अमृता श्रीमणि ने शुक्रवार रात उसी बालकनी से कूदने की कोशिश की, जहां से सुबह 4.20 बजे पति रणदीप पात्रा और 11 साल के बेटे आरव की गिरकर जान गई थी। दोनों बालकनी में फूल तोड़ रहे थे।
जैसे ही अमृता चीखते-चिल्लाते हुए बालकनी की ओर बढ़ीं, वहां मौजूद सोसाइटी के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। समझाकर शांत कराया। वह कोई गलत कदम न उठा लें, इसलिए रिश्तेदार उन्हें समझा रहे हैं।
घर पर रिश्तेदारों और पुलिस का आना जाना लगा है। अमृता ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में पति और बेटे के साथ रहती थीं। अब वह परिवार में अकेली रह गई हैं।
रणदीप केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर थे। पत्नी अमृता श्रीमणि केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर हैं। पत्नी अमृता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को हम सब लोग खाटू श्याम जाने वाले थे। वहां एक जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। उससे पहले हमने मंदिर जाकर दर्शन करने का प्लान बनाया था।
बालकनी में पौधे लगा रखे हैं। कई पेड़ ग्रिल के सहारे ऊपर छत तक फैले हैं। उनके फूल तोड़ने के लिए हम छोटी सीढ़ी का इस्तेमाल करते हैं। खाटू श्याम मंदिर में पूजा के लिए पति रणदीप और बेटा आरव बालकनी में फूल तोड़ने लगे।
बेटा सीढ़ी पर चढ़कर ऊपर लगे फूल तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह बालकनी से बाहर की तरफ गिर गया। किसी तरह बालकनी की रेलिंग पकड़ ली। तभी रणदीप उसे बचाने के लिए दौड़े। उनका पैर फिसला और वह भी गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आगरा की एक 26 साल की एक लड़की ने 3 लोगों पर रेप-छेड़खानी के मुकदमे दर्ज कराए। शाहजहांपुर, एटा और आगरा के जिन लोगों पर FIR कराई गई थी, उन्होंने खुद लड़की के खिलाफ छानबीन की तो उसके 11 लड़कों से रिलेशन सामने आए। अलग-अलग जिलों में इन लड़कों के खिलाफ भी रेप-छेड़खानी की शिकायत की गई थी, मगर ज्यादातर में समझौता हुआ। चौंकाने वाले फैक्ट सामने आने के बाद इन लोगों ने लड़की के खिलाफ पुलिस को सबूत दिए। पुलिस ने लड़की को जेल भेजा, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गई।
शाहजहांपुर के एक लड़का एटा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। ऊपर की मंजिल पर रहने वाली लड़की ने एक दिन उसे अपने कमरे में बुलाया, कहा कि मेरे मोबाइल में नेट कनेक्ट नहीं हो रहा है। लड़के के जाने पर उसको अपना मोबाइल नंबर दिया। फिर दोनों की बातचीत होने लगी। लड़की ने एक दिन अचानक 50 हजार रुपए मांगे, मना करने पर धमकी दी कि तुम्हें रेप केस में फंसा दूंगी।
लड़के ने घबराकर 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए। फिर लड़की ने 1 लाख रुपए मांगे। नहीं देने पर लड़के के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में FIR करवा दी। लड़की ने वीडियो कॉल पर 2 लाख रुपए देकर केस खत्म कराने का प्रपोजल दिया। लड़का पुलिस तक गया, खुद छानबीन की, सामने आया कि लड़की ने 10 और के खिलाफ इसी तरह के केस दर्ज कराए हैं।
पुलिस ने लड़की के खिलाफ एफआईआर लिखी और जेल भेजा। फिलहाल वह लड़की अभी जमानत पर बाहर है।
गलत, चर्चा सबसे ज्यादा इस ट्रेन वाले की ही है। कल तो हर तरफ यही दिखे।
@grok ये बताइए, X पर किसकी सबसे ज्यादा शेयरिंग रही, राघव की या ट्रेन वाले की?
अनंत सिंह के गांव जाने के लिए जज को देनी पड़ी तलाशी
साल 1990 का वक्त। पटना में तैनात डिस्ट्रिक्ट जज किसी काम से पटना जिले के बाढ़ कस्बे के पास नदवां गांव जा रहे थे। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे, जहां पहले से ही सरकारी गाड़ी उनका इंतजार कर रही थी। जज साहब गाड़ी में बैठ गए और नदवां की ओर चल पड़े।
गाड़ी नदवां पहुंचने ही वाली थी कि ड्राइवर ने कहा, ‘जज साहब, गाड़ी का शीशा नीचे कर लीजिए…आगे चेकिंग होगी।’
जज साहब सोच में पड़ गए और बोले, ‘डिस्ट्रिक्ट जज की तलाशी कौन ले सकता है।’ ड्राइवर ने कहा, ‘नदवां अनंत सिंह का गांव है सरजी। मुहाने पर हथियारों से लैस उसके लोग 24 घंटा बैठे रहते हैं। अनंत सिंह की सिक्योरिटी खातिर हर आने-जाने वाले की चेकिंग करते हैं।’
जज साहब को यकीन ही नहीं हुआ। गाड़ी जब नदवां पहुंची तो उन्होंने देखा, लकड़ी के बड़े से लट्ठे से फाटक बनाया गया था। 12-13 आदमी बंदूकें लिए वहां खड़े थे और सभी गाड़ियों की तलाशी ले रहे थे। जज साहब ने चुपचाप अपनी गाड़ी की तलाशी दी और नदवां में दाखिल हुए।
पुलिस और अदालतों में आने वाले रेप के अधिकतर मामले फर्जी होते हैं।’
‘झूठे रेप के मुकदमे दर्ज कराने वाले के खिलाफ FIR होनी चाहिए। FIR में विवेचना होती है, पैसा और समय की बर्बादी होती है।‘
ये सख्त कमेंट इलाहाबाद हाईकोर्ट के हैं, जो रेप-छेड़खानी के झूठे मुकदमों पर किए गए। यूपी के अलग-अलग इलाकों में कुछ महिलाएं यह काम बिजनेस की तरह करने लगी हैं। सवाल है कि कोर्ट तक रेप-छेड़खानी के इतने झूठे मुकदमे पहुंच क्यों रहे हैं और पुलिस इन्हें रोक क्यों नहीं पा रहीं? ऐसा करने वाली महिलाएं कौन हैं?
दैनिक भास्कर ने यूपी में चल रहे रेप-छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने वाले नेक्सस तक पहुंची। सामने आया कि कई महिलाओं ने इसको पैसा कमाने का जरिया बना लिया है।
भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी खत्म करने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, साल 2011 से 2023 के बीच देश में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
इस दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से घटकर सिर्फ 2.6% रह गई है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी घटाई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन लगभग ₹400 ($4.20) से कम कमाने वाले लोगों की तादाद भी 57.7% से घटकर अब सिर्फ 16.1% रह गई है। अनुमान है कि साल 2028 तक यह आंकड़ा घटकर 12.1% पर आ जाएगा।
भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी खत्म करने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, साल 2011 से 2023 के बीच देश में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
इस दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से घटकर सिर्फ 2.6% रह गई है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी घटाई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन लगभग ₹400 ($4.20) से कम कमाने वाले लोगों की तादाद भी 57.7% से घटकर अब सिर्फ 16.1% रह गई है। अनुमान है कि साल 2028 तक यह आंकड़ा घटकर 12.1% पर आ जाएगा।
लाश को सुरक्षित रखने वाले फॉर्मेलिन जैसे केमिकल से मशरूम उगाया जा रहा है। इसे खाने से कैंसर का खतरा हो सकता है।
ज्यादा सफेद, चमकदार और केमिकल जैसी गंध वाला मशरूम न खरीदें।
हल्का भूरा और मिट्टी की खुशबू वाला ही खरीदें।
वीडियो👇
बीच रोड पर पेड़ है. ये कितनी बड़ी गलती है.
जगह : नेवादा, प्रयागराज।
@DM_PRAYAGRAJ इसे हटवाया जाना चाहिए. ये सीधे मौत को आमंत्रित कर रहा.
करवाचौथ पर मथुरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
जहां देशभर में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं मथुरा की वसंत विहार कॉलोनी में सीन पलट गया।
छटीकरा निवासी मनोज ने अपनी पत्नी अंजू (धौलपुर निवासी) को कथित प्रेमी संजय उर्फ गीतम के किराए के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों की शादी को 15 साल हो गए, 4 बच्चे हैं।
पत्नी के पकड़े जाते ही देवरानी-जेठानी में लात-घूंसे और बाल खींचने तक की नौबत आ गई, करीब आधे घंटे तक हंगामा चला, जिसका VIDEO अब वायरल है।
भीड़ का फायदा उठाकर प्रेमी फरार हो गया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच पहले से तलाक का केस कोर्ट में है और पत्नी संपत्ति में आधा हिस्सा मांग रही है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
झांसी में ‘काली सरकार’ के नाम से दरबार लगाने वाले प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज पर 12 साल के बच्चे के अपहरण और कुकर्म का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि वह बच्चे को परिजनों को बिना बताए हरिद्वार, दिल्ली और लखनऊ ले गया और उसका यौन शोषण किया।
22 अक्टूबर को झांसी लौटने पर उसने बच्चे को घर जाने से पहले डराया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर बच्चे ने पूरी आपबीती दादा को सुनाई। दादा ने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर 29 अक्टूबर की देर रात FIR दर्ज की गई।
काली सरकार करीब 22 साल से पहचान छिपाकर रह रहा था। आर्मी जैसी ड्रेस पहनकर दिव्य दरबार लगाता था और बीमारियां ठीक करने का दावा करता था।
उधर, एफआईआर के बाद काली बाबा ने वीडियो जारी कर कहा- मैं पक्का बीजेपी वाला हूं। मैं 30 साल से कुछ करने के लायक नहीं हूं। मेरा सबके सामने मेडिकल कराया जाए।
प्रयागराज में जमीन में गाड़कर रखी गई करोड़ों की नकदी का राज गहराता जा रहा है। जमीन के अंदर नीले ड्रमों में दबाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए से अधिक की रकम की जांच के लिए तीन टीमें मौके पर पहुंची हैं। ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार से जमीन के अंदर रुपए की तलाश की जा रही है। टीम को घर के अंदर से 4 बक्से मिले हैं। इस पर ताला लगा हुआ है। पुलिस टीम ने घर के जमीन की खुदाई शुरू करा दी है। पुलिस के साथ IT और बैंक अधिकारियों की टीम हैं।
प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है।
मुखबिर की सूचना पर DCP गंगानगर सोनम कुमार और ADCP समेत टीम ने बुधवार शाम छापा मारा। पहले गांव की लाइट कटवाई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसवालों ने पूरे घर को घेरा और खुदाई कराई।
मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का है। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घर सील कर दिया गया है और इनकम टैक्स विभाग नोट गिनने की मशीनों से गिनती कर रहा है।
बताया जा रहा है आरोपी पुणे में काम करता था, 2020 लॉकडाउन में गांव आया, फिर अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा था।
पड़ोसी से झगड़े के बाद पोल खुल गई।





















