DC Godda retweeted
राज्य स्तरीय ‘आवाज़’ भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका हाथ से न जाने दें।
⏳ देर मत कीजिए, आज ही पंजीकरण करें।
पंजीकरण के लिए विजिट करें: ceo.jharkhand.gov.in
#Awaaz #SpeechCompetition #CEOJharkhand #YouthParticipation
@ECISVEEP
DC Godda retweeted
5 नवम्बर को 12 से 1 बजे तक #DownloadECINet सोशल मीडिया अभियान में अवश्य भाग लें। मतदाता सूची में निबंधन एवं प्रक्रियाओं के विश्वसनीय जानकारी के लिए ECINET ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करें - के. रवि कुमार,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।
@ECISVEEP @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
DC Godda retweeted
झारखंड में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जा रहा है।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी 22 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी 26 अक्टूबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
DC Godda retweeted
एक निशाना, एक जुनून और देश की रक्षा करने वाले जांबाजों का राष्ट्रीय संघटन। देश भर के राज्यों की police और अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज जुटेंगे। एक मंच पर पंद्रहवीं अखिल भारतीय police तीरंदाजी प्रतियोगिता दो हजार छब्बीस सत्ताईस। इस बार मेजबानी करेगा Jharkhand। Ranchi के खेल गाँव में सजेगा सटीक निशाने, अदम्य साहस और खेल भावना का राष्ट्रीय महासंघ। इस बार पूरा देश देखेगा Jharkhand का निशाना। एक बार फिर सजेगा निशाना, gold के लिए। इस बार दिखेगा प्रतिभा निशाने का। निशाना भी लगेगा, मैदान भी जीतेगा। तैयार हो जाइए, निशाना साधने का वक्त आ गया है।
DC Godda retweeted
विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर उस हाथ को सम्मान, शक्ति और सफलता मिले, जो अपने श्रम, हुनर, मेहनत और लगन से परिवार, समाज, राज्य और देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान दे रहा है।
आइए, इस पावन अवसर पर श्रम और सृजन के प्रति सम्मान का संकल्प लें तथा अपने परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण में योगदान दें।
भगवान विश्वकर्मा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
जोहार।
DC Godda retweeted
एकदन्तं महाकायं लम्बोदरं गजाननम्।
विघ्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का आशीर्वाद दें। सभी में प्रेम, सद्भाव और खुशहाली बनी रहे, यही कामना करता हूं।
ॐ गं गणपतये नमः।
गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया!
DC Godda retweeted
झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार जी का असामयिक निधन व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी सदैव महसूस होगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
DC Godda retweeted
देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शत-शत नमन।
आज शिक्षक दिवस की सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर कमियों को दूर कर प्रभावी ढंग से सुधार किया जा रहा है।
समय के साथ शिक्षा पद्धति भी बदल रही है। AI और नई तकनीक शिक्षण को और अधिक सहज, प्रभावी और विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हमारा संकल्प है कि आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने मूल्यों व जड़ों से जुड़ी रहे नई पीढ़ी।
सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
DC Godda retweeted
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झारखंड की समस्त बहनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व है। झारखंड की माताओं-बहनों ने राज्य के निर्माण और समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आइए, संकल्प लें—हमारी बेटियां पढ़ेंगी, बहनें आगे बढ़ेंगी और माताएं सशक्त होंगी।
रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जोहार।
@HemantSorenJMM
DC Godda retweeted
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो ने बाबा नगरी को दिव्यता से सराबोर कर दिया।
आसमान में सैकड़ों ड्रोन्स से साकार हुई बाबा बैद्यनाथ की महिमा, पौराणिक कथाएं, श्रावणी मेला की परंपरा और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की झलक ने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।
आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति का यह अनूठा संगम देवघर की यादों में हमेशा जीवंत रहेगा।
हर-हर महादेव!
DC Godda retweeted
चौथी और अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
देशभर से आए शिवभक्तों की आस्था और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा देवघर भक्तिमय है।
बाबा बैद्यनाथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
हर हर महादेव!
DC Godda retweeted
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं से भक्तों में संतोष और खुशी का भाव है।
यहाँ सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाएँ बहुत अच्छी हैं, दर्शन और यात्रा का अनुभव भी बेहद सुखद है।
बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रद्धालु सुविधाओं का निरंतर विस्तार, सेवा और सुगम दर्शन की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
DC Godda retweeted
देवघर के आसमान में फिर दिखेगा भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम!
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान 24 अगस्त को शिवलोक परिसर में एक बार फिर भव्य एवं अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन होगा। सैकड़ों ड्रोन आसमान में बाबा बैद्यनाथ और भगवान शिव की भव्य आकृतियां उकेरेंगे।
आइए, इस दिव्य और अद्भुत नजारे के साक्षी बनें।
हर हर महादेव!
DC Godda retweeted
सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हर-हर महादेव के जयघोष से देवघर शिवमय हो उठा है। 🙏
बाबा बैद्यनाथ सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
हर हर महादेव! 🕉️🔱
DC Godda retweeted
झारखण्ड मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर 2026 तक ही है दावा-आपत्ति अवधि, इस अवधि में अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फॉर्म 6 अवश्य भरें।
@ECISVEEP @SpokespersonECI
@ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
DC Godda retweeted
मेरे प्यारे झारखण्डवासियों,
आज जब हम स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं और झारखण्ड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर एक नए पड़ाव पर खड़ा है, तब यह समय केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का नहीं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों की दिशा तय करने का है।
हमारा सपना ऐसा झारखण्ड है—
• जहाँ विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे,
• जहाँ झारखण्डी अस्मिता और आधुनिक प्रगति साथ-साथ आगे बढ़ें,
• जहाँ किसान सम्मान के साथ समृद्धि का जीवन जिए,
• जहाँ महिलाएँ विकास की सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता बनें,
• जहाँ हर बच्चा अच्छी शिक्षा पाए,
• जहाँ हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले,
• और जहाँ प्राकृतिक संसाधनों का लाभ सबसे पहले झारखण्ड के लोगों को मिले।
हम ऐसा झारखण्ड बनाना चाहते हैं जहाँ विकास की पहचान केवल ऊँची इमारतों से नहीं, बल्कि ऊँचे अवसरों से हो, जहाँ हमारी प्रगति केवल आँकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई दे।
• मुझे झारखण्ड की जनता पर विश्वास है।
• मुझे अपने किसानों पर विश्वास है।
• मुझे अपनी माताओं और बहनों पर विश्वास है।
• और सबसे अधिक मुझे अपने युवाओं पर विश्वास है।
यही युवा आने वाले झारखण्ड की नई पहचान लिखेंगे। यही युवा झारखण्ड को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। आइये, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर एक संकल्प लें—
ऐसा झारखण्ड बनाएँगे जो समृद्ध भी होगा, संवेदनशील भी होगा; आधुनिक भी होगा, अपनी जड़ों से जुड़ा भी रहेगा; विकासशील भी होगा और न्यायपूर्ण भी।
हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का सम्मान हो—
भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, तिलका मांझी, फूलो-झानो,
जयपाल सिंह मुंडा, विनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो,
गुरु शिबू सोरेन जैसे महान व्यक्तित्वों के संघर्ष को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM
📍 रांची, झारखंड.
DC Godda retweeted
साथियों, स्वास्थ्य केवल बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता का आधार है। हमारा उद्देश्य ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करना है जो शहर और गाँव, दोनों के नागरिकों को समान चिकित्सा और सुविधा दें। हम आधुनिक अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, टेलीमेडिसिन और प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत कर रहे हैं। पंचायतों में दवा दुकान खोलने के वादे को आगे बढ़ाने के साथ साथ हमारी सरकार राज्य के सभी पंचायतों को डेडिकेटेड एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका संचालन स्थानीय ग्राम एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया जायेगा।
राज्य सरकार द्वारा सुपर स्पेशियालिटी RIMS-2 का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा 06 नये चिकित्सा महाविद्यालय पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा एवं धनबाद में निर्माण की कार्रवाई की जा रही है। ग्रास रूट लेवल पर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ कराने हेतु मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक तथा चिकित्सा महाविद्यालयों को आधुनिक बनाने का कार्य किया जायेगा।
हम बीमारी के इलाज से अधिक रोकथाम, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य जागरूकता पर बल दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि झारखण्ड का प्रत्येक नागरिक यह विश्वास करे कि कठिन से कठिन बीमारी के समय भी उसकी सरकार उसके साथ खड़ी है। हमारा लक्ष्य केवल बेहतर अस्पताल बनाना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सक्षम और आत्मविश्वासी झारखण्ड का निर्माण करना है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM
📍 रांची, झारखंड.
DC Godda retweeted
मेरी माताओं, बहनों और बेटियों, किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमने सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक कदम उठाए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की चर्चा देशभर में हो रही है। “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” 03 वर्षों से लगातार हमारी बहनों-दीदियों के चेहरे पर मुस्कान की गारंटी बन गयी है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हुआ है, वहीं दूसरी तरफ 2500/- रुपये प्रतिमाह की नियमित वित्तीय सहायता से महिलाएँ, आत्मनिर्भर हुई हैं और अपनी उद्यमशीलता का विकास करने में ज्यादा सक्षम हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2025–26 में इस योजनान्तर्गत 15,000 (पंद्रह हजार) करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ सीधे लाभुकों के खाते में उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन हमारा अगला लक्ष्य इससे भी बड़ा है। हम चाहते हैं कि झारखण्ड की महिलाएँ न केवल योजनाओं की लाभार्थी रहें बल्कि वे किसान उत्पादक संगठन की नेता बनें, उद्यमी बनें, निर्यातक बनें, डिजिटल अर्थव्यवस्था की सहभागी बनें और झारखण्ड की नई विकास यात्रा की अग्रदूत बनें।
ग्रामीण महिलाएँ ‘सखी मंडल’ के माध्यम से संगठित होकर स्वावलंबन एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित “पलाश ब्रांड” अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सवा तीन लाख से अधिक सखी मंडलों का गठन कर 35 लाख परिवारों को सखी मंडल में जोड़ा जा चुका है। इन सखी मंडलों को लगभग 3,000 (तीन हजार) करोड़ रुपये की राशि चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि के रूप में तथा 20,000 (बीस हजार) करोड़ रुपये बैंकों से क्रेडिट लिंकेज के रूप में उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों संचालित गुमला जिले का “जोहार रागी मिशन” एक आंदोलन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। महज 10 महिलाओं के साथ वर्ष 2022 में शुरू हुआ रागी मिशन और बाजरा प्रोसेसिंग आज 35 हजार से अधिक किसानों और 500 से अधिक महिला शेयरधारकों की जीविका का सशक्त साधन तथा “ग्रामोदय से भारत उदय” का प्रेरक मिसाल बन गया है। मैं यह भी कहना चाहूँगा कि हमारे गाँव–देहात में रहने वाली हमारी माताएँ–बहनें झारखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में अग्रसर हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM
📍 रांची, झारखंड.











