District Administration, Vaishali

Vaishali, India
Joined September 2019
📢 जिला प्रशासन, वैशाली की अपील 🔗 जुड़ें जिला प्रशासन, वैशाली के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से! जिले की महत्वपूर्ण सूचनाओं, जनहित संदेशों, सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं आवश्यक अपडेट से जुड़े रहने के लिए जिला प्रशासन, वैशाली के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को फॉलो एवं सब्सक्राइब करें। 📱 QR कोड स्कैन करें और जुड़ें— ✅ WhatsApp चैनल ✅ Facebook ✅ X (Twitter) – @dm_vaishali ✅ Instagram – @dc_vaishali ✅ YouTube चैनल ✅ आधिकारिक जिला वेबसाइट – vaishali.nic.in आपकी जागरूकता और सहभागिता, बेहतर प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्कैन करें • जुड़ें • अपडेट रहें @IPRDBihar #Vaishali #DistrictAdministrationVaishali #Hajipur #Bihar
407
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ( भा . प्र . से .) के निर्देश पर महनार के चार घाटों पर नावों की संयुक्त जांच । ⚠️ नाव परिचालन के लिए सख्त निर्देश: बिना वैध अनुज्ञप्ति नावों का परिचालन नहीं। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर रोक। जीवन रक्षक जैकेट का उपयोग अनिवार्य। सूर्यास्त के बाद नावों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित। जिलाधिकारी की अपील — सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित नाव से ही यात्रा करें । @IPRDBihar @BiharDMD @BiharTransport #Vaishali #BoatSafety #DMVaishali
289
🎆 दीपावली-छठ पर अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट! जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ( भा . प्र . से .)के निर्देश पर 41 पटाखा दुकानों में छापेमारी दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में अगलगी की घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। ⚠️ सुरक्षा में लापरवाही न करें, त्योहार को सुरक्षित बनाएं! 📞 अग्निशमन सहायता नंबर: 06224-274055 | 7485805876 | 7485805877 🆘 आपातकालीन नंबर: 101 / 112 @IPRDBihar #जिला_प्रशासन_वैशाली #VaishaliAdministration #अग्नि_सुरक्षा #दीपावली2026 #छठपूजा #सुरक्षित_दीपावली #Hajipur
261
🚨 अवैध शराब के विरुद्ध वैशाली प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! 🔹 4 स्थानों पर छापेमारी, 4 लोग हिरासत में 🔹 करीब 12 लीटर देसी शराब जब्त 📍 जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर महुआ अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की टीम ने गोविंदपुर, महुआ, हरपुर एवं बाइपास रोड सहित चार स्थानों पर छापेमारी की। ⚖️ संबंधित मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 🤝 नशामुक्त वैशाली के निर्माण में बनें सहभागी! जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें। 📲 व्हाट्सऐप नंबर: 8544424310 ☎️ जिला नियंत्रण कक्ष: 06224-260233 / 06224-260234 नशे के विरुद्ध जनभागीदारी, नशामुक्त वैशाली की जिम्मेदारी! 💪 @IPRDBihar @Bihar_PER #samratchoudhary #CMSamrat #NashaMuktVaishali #VaishaliAdministration #नशामुक्तवैशाली #जिला_प्रशासन_वैशाली #Bihar
336
🚤 नावों की सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त! 📍 महनार के 4 घाटों का संयुक्त निरीक्षण, 17 नावों की अनुज्ञप्ति वैध वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर महनार अंचल के पलवैया घाट, सतिहारा घाट, उजागर पासवान अलीपुरहटा घाट एवं महनार बाजार गंगा घाट पर नावों के निबंधन एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। 🔍 निरीक्षण में प्रमुख बातें: ✅ 17 नावों की अनुज्ञप्ति वैध पाई गई। ✅ 19 नावों के अनुज्ञप्ति आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। ✅ नाव संचालकों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। ⚠️ सुरक्षा के जरूरी नियम: 🔹 बिना वैध अनुज्ञप्ति नाव का परिचालन नहीं। 🔹 क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना प्रतिबंधित। 🔹 लाइफ जैकेट एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य। 🔹 क्षतिग्रस्त नावों का परिचालन नहीं। 🔹 सूर्यास्त के बाद नाव परिचालन प्रतिबंधित। 🔹 खराब मौसम में विशेष सतर्कता आवश्यक। 📢 जिला प्रशासन की अपील: नाव से यात्रा करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें, लाइफ जैकेट का उपयोग करें तथा असुरक्षित नावों से यात्रा करने से बचें। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता—सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित जीवन! 🌊 @IPRDBihar @BiharDMD @BiharTransport #samratchoudhary #CMSamrat #Vaishali #DistrictAdministrationVaishali #BoatSafety #DisasterManagement #जनसुरक्षा
404
🏥 बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में जिला प्रशासन की पहल! 👧🩺 📍 मुस्तफापुर विद्यालय में RBSK टीम ने की बच्चों की स्वास्थ्य जांच वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर बिदुपुर प्रखंड के मुस्तफापुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की चलंत चिकित्सा टीम पहुंची। टीम ने बच्चों के ब्लड प्रेशर (BP), हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की। विद्यालय में बच्चियों से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य घटनाओं की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने की पहल की। 🎯 प्रशासन की प्राथमिकता ✅ बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जांच ✅ बीमारियों की शुरुआती पहचान ✅ जरूरतमंद बच्चों को समुचित चिकित्सा सहायता ✅ बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता 📢 अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील: बच्चों में बार-बार बेहोशी, अचानक अस्वस्थ होने या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। बच्चों का स्वस्थ भविष्य, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी! 🌱 @IPRDBihar @BiharHealthDept #samratchoudhary #CMSamrat #Vaishali #DistrictAdministrationVaishali #RBSK #ChildHealth #स्वस्थबचपन
372
🔥 हाजीपुर में PNG कनेक्शन अभियान तेज! 🏠 📢 वार्ड 13 एवं 14 में घर-घर जागरूकता और पंजीकरण अभियान। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर नगर परिषद, हाजीपुर एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा अधिकाधिक परिवारों को घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सुविधा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ✅ अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ: 🔹 वार्ड 13 एवं 14 में पंजीकरण के लिए जनजागरूकता। 🔹 वार्ड 09 एवं 10 में पूर्व से संचालित अभियान को आगे बढ़ाना। 🔹 घर-घर संपर्क कर PNG के लाभों की जानकारी देना। 🔹 इच्छुक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण में सहायता। 🔹 गैस नेटवर्क एवं घरेलू कनेक्शन के कार्यों में तेजी। 🌿 PNG के लाभ: स्वच्छ, सुविधाजनक एवं आधुनिक ईंधन सुविधा। 🎯 जिला प्रशासन का लक्ष्य हाजीपुर के अधिकाधिक परिवारों तक PNG कनेक्शन की पहुँच सुनिश्चित करना है। अभियान की निगरानी डीपीओ, नमामि गंगे, वैशाली श्री मुनेश कुमार द्वारा की जा रही है। 🤝 अपील: अपने क्षेत्र में PNG कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराएँ और स्वच्छ ईंधन की दिशा में कदम बढ़ाएँ। @IPRDBihar @food_bihar @UDHDBIHAR #samratchoudhary #CMSamrat #PNGConnection #Hajipur #CleanFuel #DistrictAdministrationVaishali #जनसुविधा
4
745
🚧 वैशाली में सड़कों और पुलों की होगी जमीनी जाँच! 🌉 📢 जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के अधीन जिले की सड़कों एवं पुलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। ✅ जाँच की प्रमुख बातें: 🔹 सड़कों एवं पुलों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण। 🔹 मरम्मत की आवश्यकता का आकलन। 🔹 निर्धारित जाँच प्रपत्र के 13 बिंदुओं पर समीक्षा। 🔹 संबंधित पदाधिकारियों के जाँच दल द्वारा स्थलीय निरीक्षण। 🔹 निरीक्षण के आधार पर आवश्यक मरम्मत एवं कार्रवाई। ⏳ एक सप्ताह में रिपोर्ट: जिला पदाधिकारी ने जाँच दल को निर्देश दिया है कि निरीक्षण पूरा कर विस्तृत प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में एक सप्ताह के भीतर समर्पित करें। 🎯 उद्देश्य: सड़कों एवं पुलों की वास्तविक स्थिति का पता लगाना, आवश्यक मरम्मत की पहचान करना तथा आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना। जिला प्रशासन, वैशाली जिले में आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा और आवश्यक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। @IPRDBihar @RCD_Bihar @BiharRuralWorks #samratchoudhary #CMSamrat #Vaishali #RoadSafety #InfrastructureDevelopment #DistrictAdministrationVaishali #जनहित
4
605