DM Bareilly retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
मतगणना केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त सुरक्षा बल, सीसीटीवी एवं प्रशिक्षित कार्मिकों की व्यवस्था के निर्देश
नियमों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी मतगणना
लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2026 ।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08.00 बजे से प्रारंभ होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि मतगणना के दौरान सभी मतगणना केंद्रों पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ऑटो स्विच जनरेटर आदि की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से रखी जाए, ताकि मतगणना कार्य किसी भी परिस्थिति में बाधित न हो।
उन्होंने मतगणना केंद्रों पर मतगणना समाप्त होने तक पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था करने को कहा है। मतगणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समय से निर्धारित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
श्री रिणवा ने कहा कि मतगणना केंद्रों के भीतर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति न दी जाए। प्रत्येक मतगणना टेबल पर आवश्यक स्टेशनरी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विधान परिषद निर्वाचन में एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के अंतर्गत आनुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था होने के कारण मतगणना में अधिक समय लगने की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिजर्व ड्यूटी में भी रखा जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर मतगणना कार्य सुचारु रूप से जारी रह सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों को मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति से संबंधित दिशा-निर्देशों की विधिवत जानकारी उपलब्ध कराने तथा मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक बैज आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना का समस्त कार्य निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961. राज्य विधान परिषद निर्वाचन से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। सभी संबंधित अधिकारी मतगणना प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना की समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतगणना के दौरान नियमों एवं निर्धारित प्रावधानों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
DM Bareilly retweeted
एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अथवा अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में अनेक मतदाताओं के नाम और उनके संबंधी (पिता /पति/पत्नी/विधिक संरक्षक) के नाम समान हो सकते हैं। केवल नामों में समानता के आधार पर प्रविष्टियों को दोहरी प्रविष्टियाँ नहीं माना जा सकता है । भारत निर्वाचन आयोग (ECI) विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वास्तविक दोहरी प्रविष्टियों की पहचान, सत्यापन तथा उन्हें हटाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित मतगणना के दृष्टिगत आयुक्त महोदय ने संजय कम्युनिटी हॉल में मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित मतगणना के दृष्टिगत आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मतगणना की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज 40वें रोटरी विराट दशहरा मेले का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत आज आयुक्त महोदय के साथ संजय कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण कर मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
DM Bareilly retweeted
आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महोदय उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
DM Bareilly retweeted
आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के समायोजन प्रस्ताव को अंतिम रूप देने हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आज PET परीक्षा की प्रथम पाली के अंतर्गत इस्लामिया गर्ल्स इण्टर कॉलेज एवं इस्लामिया बॉयज इण्टर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान CCTV निगरानी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में PET परीक्षा एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। जिसमें प्राप्त निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
DM Bareilly retweeted
आज तिलक इण्टर कॉलेज स्थित मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, परिसर में संचालित जनगणना प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
आज प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी, विकासखंड बिथरी चैनपुर का निरीक्षण कर विद्यालय में शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान रसोईघर में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं भोजन निर्माण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
DM Bareilly retweeted
आज विशेष अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी, विकासखंड बिथरी चैनपुर स्थित मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) का निरीक्षण कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
DM Bareilly retweeted
आज श्रीमती शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण कर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
DM Bareilly retweeted
आज विशेष अभियान के अंतर्गत वुडरो स्कूल स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
DM Bareilly retweeted
✨ लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज, 24 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
✅ मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार का नाम जाँचें।
✅ पात्र नागरिक हैं और नाम सूची में नहीं है, तो पंजीकरण हेतु आवेदन करें।
जागरूक बनें, दूसरों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।
#SpecialCamps
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi

















































