विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के संभाजन एवं भौतिक सत्यापन की समीक्षा की गई। सभी मतदेय स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए आयोग के मानकों के अनुरूप कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएंगी
🇮🇳 शाहजहाँपुर के युवा, संसद तक पहुँचने का अवसर आपका है! ‘विकसित भारत युवा संसद 2026–27’ में भाग लें और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपने विचार रखें। 31 अक्टूबर | प्रातः 10 बजे से स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय पात्रता: 17 अगस्त 2026 को आयु 18–25 वर्ष।
#ViksitBharatYouthParliament
जनपद शाहजहाँपुर में विभिन्न सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध हैं। संबंधित समितियों में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक की सूची किसानों की जानकारी एवं सुविधा के लिए साझा की जा रही है।
drive.google.com/file/d/18t2…
जनपद के सभी धान क्रय केंद्रों की सूची उनके केन्द्र प्रभारियों के नाम और मोबाइल नंबर के साथ प्रसारित की जा रही है..drive.google.com/file/d/1VoA…
जनपद शाहजहांपुर में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जनपद के 14 मतदेय स्थलों पर कुल 70.86 प्रतिशत मतदान हुआ। पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
आज कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु मतदान दलों का रैण्डमाइजेशन किया गया। जनपद के सभी 14 मतदेय स्थलों के लिए मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया है।
आज अक्षरधाम कॉलोनी में प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के लिए नियमानुसार नाप कराई जाए तथा निर्धारित सड़क सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के लिए लाल निशान लगवाए जाएं।
आज 1544.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सदर तहसील के नवीन अनावासीय भवनों के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। संबंधित कार्यदायी संस्था को बाउंड्री वॉल, नाली निर्माण एवं मिट्टी भराई का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
आज ग्राम सरायखास में लखनऊ–बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 22.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाते हुए दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आज बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। कार्य पूर्ण होने के उपरांत बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड एवं ठेलों को व्यवस्थित तरीके से संचालित कराया जाए।
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।


































































