
Teaches History @UnivofDelhi, Fellow @SADF_think_tank (2021-23), J Fellow @_NMML_ (2009-11), Author, RT not endorsement
New Delhi, India
Joined March 2010
- Tweets40.5K
- Following1K
- Followers22.8K
- Likes85.8K
Pinned Tweet
ये मेरे जीवन के सबसे कठिन क्षण थे 😔
ये #पिताबेटी का यह प्यार❤️ कभी मरने वाला नहीं है।
These were the heaviest moments of my life 😔
This love❤️ #fatherdaughter is never gonna die.
कल शाम लखनऊ में @Ashok_Kashmir जी की पुस्तक पर चर्चा के दौरान।
एक ख़ूबसूरत शाम—किताबों, विचारों, सार्थक संवाद और वैचारिक विमर्श के नाम। 📚
इंदिरा गांधी की जयंती पर: पापा की एक सीख और मेरी निजी स्मृतियाँ
मैं अपने माता-पिता की इकलौती संतान हूँ। यह परिस्थितियों का परिणाम नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता का सोच-समझकर लिया गया निर्णय था।
बचपन से मैंने देखा कि लोग मेरे माता-पिता के प्रति इस बात पर सहानुभूति जताते थे कि उनके कोई बेटा नहीं है। अक्सर उन्हें सलाह दी जाती कि एक बार और कोशिश करनी चाहिए, शायद बेटा हो जाए।
लेकिन मेरे पापा इस पितृसत्तात्मक सोच का जवाब बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में दो सवालों से देते थे।
पहला सवाल होता, “क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी के कितने बेटे थे? क्या आप उनमें से किसी एक का नाम बता सकते हैं?”
अधिकांश लोग जवाब नहीं दे पाते थे।
फिर पापा दूसरा सवाल पूछते, “अच्छा, बताइए जवाहरलाल नेहरू की संतान का क्या नाम था?”
इसका जवाब लगभग हर कोई तुरंत देता—“इंदिरा गांधी!”
तब पापा मुस्कुराकर समझाते कि संतान बेटा हो या बेटी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ज़रूरी यह है कि संतान स्वस्थ हो, योग्य बने और एक अच्छा इंसान बने। अपनी प्रतिभा, मेहनत और कर्मों से बेटियाँ भी परिवार का नाम उतना ही रोशन कर सकती हैं जितना बेटे।
बचपन की इन छोटी-छोटी बातचीतों ने मेरी सोच को गहराई से प्रभावित किया। नारीवाद और लैंगिक समानता के सिद्धांतों को अकादमिक रूप से पढ़ने और समझने से बहुत पहले मेरे पापा ने मुझे व्यवहार में समानता का अर्थ समझा दिया था।
उन्होंने सिखाया कि परिवार की विरासत बेटों या बेटियों से नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, विचारों और कर्मों से आगे बढ़ती है।
आज इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उनकी ऐतिहासिक भूमिका और राजनीतिक विरासत को याद करते हुए मुझे अपने पापा की बहुत याद आ रही है।
मेरे लिए इंदिरा गांधी केवल भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री या इतिहास की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शख्सियत नहीं थीं। बचपन से उनका नाम मेरे पापा के उन तर्कों का हिस्सा था, जिनके माध्यम से वे समाज की बेटा-बेटी के बीच भेदभाव करने वाली मानसिकता को चुनौती देते थे।
इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
#IndiraGandhiJayanti
“देखिए, मुझसे कितने कठिन सवाल पूछे जाते हैं! जैक, क्या आपके पास कोई सवाल नहीं है? प्लीज़!” — डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप का यह अंदाज़ महज़ मज़ाक था या मोदी जी की प्रेस से सवाल न लेने की प्रवृत्ति पर एक व्यंग्यात्मक कटाक्ष? 🤔
कभी-कभी हल्के-फुल्के अंदाज़ में कही गई बात भी गंभीर राजनीतिक सवाल खड़े कर देती है।
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर जवाहर भवन, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की कुछ खास झलकियाँ।
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
It's really marvellous and spectacular performance by the participants.
All credit goes to you 🙌🏻
Jay Maa Saraswati 💗
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026
राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता – युवा प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन!
📍जवाहर भवन, नई दिल्ली
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' | New Delhi
nitter.gq/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
दो दिवसीय नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत 14 नवंबर को आयोजित एक दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र की संगीतमय शुरुआत ने समाँ बाँध दिया। सुर और ताल के सुंदर संगम ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।
One of the reasons is that so much is being said about us. Most of it is quite unreal and has nothing to do with the way we actually are.
I think many here, my colleagues and friends in politics, have probably experienced the same. Stories and untruths are woven around you, and hurtful things are said that are nowhere near the truth.
I thought this would be a way of expressing my feelings and sharing what I know about my family. Perhaps people would be open to listening to my story, too.
: CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji on deciding to write her memoir, 𝑩𝒆𝒍𝒐𝒏𝒈𝒊𝒏𝒈: 𝑨 𝑱𝒐𝒖𝒓𝒏𝒆𝒚 𝒐𝒇 𝑳𝒐𝒗𝒆
📍 Delhi
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
‘Idea of India’ और ‘Idea of Nehru’ को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता।- जयराम रमेश
राजीव गांधी स्टडी सर्किल व जवाहर भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 के समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री @Jairam_Ramesh जी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रतिभागियों को संबोधन।
Video Link👇
youtu.be/Tz_QDVztb-k?si=qunJ…
राजीव गांधी स्टडी सर्किल व जवाहर भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 के समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री @Jairam_Ramesh जी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू के विरुद्ध हो रहे दुष्प्रचार और उनके ऐतिहासिक योगदान को मिटाने के दुष्प्रयासों का मुकाबला भावनात्मक स्तर पर नहीं, बल्कि तर्क और तथ्यों को अपना कवच और हथियार बनाकर करना होगा।
उन्होंने नेहरू आर्काइव (nehruarchive.in/) का उल्लेख करते हुए ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के अध्ययन और उन्हें तत्कालीन परिस्थितियों एवं ऐतिहासिक संदर्भों में समझने की आवश्यकता पर बल दिया।
अपने वक्तव्य के समापन में उन्होंने कहा कि ‘Idea of India’ और ‘Idea of Nehru’ को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता।
अपने संक्षिप्त किंतु सारगर्भित संबोधन में उन्होंने युवा शोधार्थियों और विद्यार्थियों को इतिहास लेखन, ऐतिहासिक स्रोतों की प्रामाणिकता, संदर्भबोध और तथ्यपरक विश्लेषण के महत्त्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
युवाओं की बौद्धिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने और इतिहास के प्रति आलोचनात्मक एवं शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा देने के लिए श्री जयराम रमेश जी का हार्दिक आभार।
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 के समापन सत्र में श्री @Jairam_Ramesh जी ने एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की विजेता टीमों, सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुतकर्ताओं एवं सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
Was truly blessed to be a part of this. Special thanks to @dr_chayanika ji, @SaurabhRaii_ and all the organizers of this enlightening event.
उत्साह, उल्लास और युवा प्रतिभाओं के सम्मान के साथ दो दिवसीय नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन हुआ।
@RGSCIndia तथा जवाहर भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री @Jairam_Ramesh जी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रतिभागियों को संबोधित किया। तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच उन्होंने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की विजेता टीमों, सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुतकर्ताओं और सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अपने सारगर्भित संबोधन से युवा शोधार्थियों को प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन करने के लिए श्री जयराम रमेश जी का विशेष आभार।
सत्र की अध्यक्षता श्री @pawanbansal_chd जी ने की। इस अवसर पर श्री @MukulWasnik जी व @thittala की गरिमामय उपस्थिति रही।
युवाओं की रचनात्मकता, बौद्धिक जिज्ञासा और वैचारिक संवाद ने इस महोत्सव को यादगार बना दिया। यह आयोजन नेहरू के विचारों, लोकतांत्रिक चेतना और युवा ऊर्जा का एक सुंदर उत्सव रहा।
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर जवाहर भवन, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी का विषय “पंडित जवाहरलाल नेहरू की बौद्धिक विरासत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन” रहा, जिसमें नेहरू जी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत पर विचार-विमर्श किया गया।
यह आयोजन युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, लोकतांत्रिक परंपराओं और नेहरू जी के दूरदर्शी विचारों से जोड़ने की एक सार्थक पहल रहा।
आइए, उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आत्मसात करते हुए एक प्रगतिशील एवं समावेशी भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
#NehruMemorialYouthFestival2026 #YouthFestival #YouthPower #YouthEmpowerment #NewDelhi
उत्साह, उल्लास और युवा प्रतिभाओं के सम्मान के साथ दो दिवसीय नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन हुआ।
@RGSCIndia तथा जवाहर भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री @Jairam_Ramesh जी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रतिभागियों को संबोधित किया। तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच उन्होंने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की विजेता टीमों, सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुतकर्ताओं और सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अपने सारगर्भित संबोधन से युवा शोधार्थियों को प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन करने के लिए श्री जयराम रमेश जी का विशेष आभार।
सत्र की अध्यक्षता श्री @pawanbansal_chd जी ने की। इस अवसर पर श्री @MukulWasnik जी व @thittala की गरिमामय उपस्थिति रही।
युवाओं की रचनात्मकता, बौद्धिक जिज्ञासा और वैचारिक संवाद ने इस महोत्सव को यादगार बना दिया। यह आयोजन नेहरू के विचारों, लोकतांत्रिक चेतना और युवा ऊर्जा का एक सुंदर उत्सव रहा।
I vividly remember the day in May 2004 when @SoniaGandhi ji decided not to accept the office of the Prime Minister of India. As national office-bearers of the NSUI, we joined the protest outside 10 Janpath, urging her to reconsider her decision. Along with some of my colleagues, I spent the entire night on the streets. It remains one of the most memorable moments of my political journey, a moment that reflected our emotional attachment to her leadership and our political conviction.
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
Participated in a seminar on “The intellectual legacy of Jawaharlal Nehru and the Indian Freedom Movement” organised by Jawahar Bhawan and Rajiv Gandhi Study Circle along with @ashokgehlot51 ji and @pawanbansal_chd ji. Prof Aditya Mukherjee was the keynote speaker.
Dr.Chayanika Uniyal retweeted
Glimpses of the One-Day National Seminar on “The Intellectual Legacy of Jawaharlal Nehru and the Indian Freedom Movement” at Jawahar Bhawan, featuring vibrant student performances and enthusiastic participation. 🇮🇳
#RajivGandhiStudyCircle #JawaharlalNehru





















































