Ruma Devi Foundation retweeted
*वाणी उत्सव हुआ तीन दिवसीय, 26 मार्च को बाखासर रण में गूंजेगी वीणा पर वाणियां*
*29 व 30 मार्च को बाड़मेर में भव्य आयोजन*
*सैकङो वीणा गायको को मिलेगा सम्मान व मंच*
विलुप्तप्राय हो रही पारंपरिक भजन गायन शैली वीणा भजन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रूमा देवी फाउंडेशन एवं ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘वाणी उत्सव 2026’ व दानजी भजनी पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है।
राजस्थान की लोक संस्कृति को विश्वव्यापी पहचान दिलाने हेतु प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ता वैश्विक वक्ता रूमा देवी ने बताया कि 26 मार्च 2026 को राम नवमी के उपलक्ष्य में बाखासर के सफेद रण में शाम 4:00 बजे से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या से इस वर्ष के वाणी उत्सव का आगाज होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजस्थान के साथ ही गुजरात व मध्य प्रदेश के लोक गायक वीणा पर भजन गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम में प्राकृतिक सफेद रण में सैकड़ों ग्रामीण श्रोता, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग में रंग जाएगा।
वहीं ‘वाणी उत्सव 2026’ का मुख्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को शिव शक्ति धाम, जसदेव तालाब, बाड़मेर में आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय उत्सव में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब सहित देशभर के प्रसिद्ध वाणी गायक भाग लेंगे और संत परंपरा की अमर वाणी को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
उत्सव के अंतर्गत 30 मार्च को ‘दानजी भजननी पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे, जिसके तहत विभिन्न आयु वर्ग में उत्कृष्ट वाणी गायकों को सम्मानित किया जाएगा एवं लाखों के वाद्य यंत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
रूमा देवी ने बताया कि वर्तमान समय में पाश्चात्य प्रभाव के कारण पारंपरिक लोक गायन परंपराएँ धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। ऐसे में ‘वाणी उत्सव’ का उद्देश्य इस अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा लोक कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी कला प्रेमियों एवं आमजन से अपील की है कि वे 26 मार्च को शाम 4:00 बजे बाखासर के रण में तथा 29 व 30 मार्च को जसदेर तालाब आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और अपनी लोक परंपरा के संरक्षण में भागीदारी निभाएं।
Ruma Devi Foundation retweeted
थार का 'आक' बनेगा कमाई का जरिया, जैकेट, दस्ताने और कपड़ों समेत दर्जनों उत्पाद बन रहे।
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देगी रूमा देवी
*निट्रा और रूमा देवी फाउंडेशन के बीच एम ओ यु पर हस्ताक्षर*
*
नई दिल्ली। राजस्थान की मरुधरा में उगने वाले 'आक' के पौधे अब केवल रेगिस्तानी वनस्पति नहीं रहे, बल्कि ग्रामीण रोजगार और सस्टेनेबल फैशन की नई क्रांति का आधार बन रहे हैं। वस्त्र मंत्रालय के उत्तर भारत वस्त्र अनुसंधान संघ द्वारा आक के पौधे जिन्हें एक खरपतवार की तरह देखा जाता आ रहा है, उसके रेशों से सर्दीयों के कपडे, दस्ताने व जुराब समेत बर्फिले ईलाकों के लिए टेन्ट भी बनाए जा रहे हैं।
नवंबर 2025 में वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के निट्रा में आक की फसलों का निरक्षण करने के बाद इस परियोजना को तेजी मिली, इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए वस्त्र मंत्रालय से संबद्ध उत्तर भारत वस्त्र अनुसंधान संस्थान निट्रा के महानिदेशक एम एस परमार तथा रूमा देवी फाउंडेशन की निदेशक विश्व प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर व समाज सेविका डॉ. रूमा देवी ने गाजियाबाद स्थित वस्त्र अनुसंधान केंद्र में एक एम ओ यु पर हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में बहुतायत में पाए जाने वाले 'आक' के फल 'आक-पाडिया' से उच्च गुणवत्ता वाला रेशा तैयार कर आक की खेती पर अनुसंधान व तकनीकी विकास के साथ साथ देश विदेश में आक से बने उत्पादों को प्रचलित करना है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके।
*क्या है आक में ऐसे खास ?*
अब तक बेकार समझे जाने वाले आक के फल से निकलने वाला रेशा ऊन से भी ज्यादा गर्म और रेशम जैसा मुलायम होता है। आक के तने से भी रेशा निकला जाता है व फल की खाल भी काफ़ी उपयोगी होती है, साथ ही आक में काफ़ी औषधीय गुण भी होते है। आक के बीज से तेल निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल फेसियल क्रीम बनाने में किया जाता है। आक का पौधा कम पानी व विपरीत परिस्थतियों में भी जीवित रहता है व एक एकड़ में 200 से 300 किलो तक फसल का उत्पादन किया जा सकता है.
आक से बने रेशो की माँग इसकी आपूर्ति से कहीं अधिक है। वस्त्र मंत्रालय की सहायता से निट्रा के महानिदेशक एम एस परमार अपनी आधुनिक प्रयोगशालाओं में इस रेशे की गुणवत्ता, मजबूती और इससे कपड़े बनाने की तकनीकी प्रक्रिया पर काम कर रहे है।
फाउंडेशन की निदेशक डाॅ रुमा देवी ने बताया कि आक के पौधे के औषधीय व धार्मिक महत्व के पश्चात अब आक के पौधे की इतनी व्यवसायिक उपयोगिता देख कर बहुत ख़ुशी हुई, चूंकि आक के पौधे क्षेत्र में बहुतायत में उपलब्ध हैं, आक की खेती किसानों के लिए रोजगार का बहुत अच्छा साधन बनेगी। आक के रेशे से जैकेट, दस्ताने, कंबल और कपड़ों समेत दर्जनों उत्पाद बन रहे हैं। अब इसे विश्व व्यापी पहचान दिलाई जाएगी।
यह पहल न केवल 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देगी बल्कि क्रूरता-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल फैशन को वैश्विक मंच पर प्रचलित करेगी करेगी।
*प्रारंभिक चरण में 2000 किलो आक का रेशा सफलतापूर्वक हुआ एकत्रित*
पिछली गर्मीयो में वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की पहल पर रूमादेवीफाउंडेशन ने बाड़मेर जोधपुर जैसलमेर बिकानेर व नागौर से 2000 किलो आक पाडीए एकत्रित करने का बीङा उठाया। इस पहल से किसान परिवारो को बिना लागत के खेतो में अपने आप उगे आक से पोड इकट्ठे कर घर से ही रोजगार मिलने लग गया। प्रारंभिक चरण की सफलता के बाद अब इसकी जागरूकता बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
रूमा देवी ने बताया कि होली के आसपास आक पर रेशा पककर तैयार होने लगता है। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रारंभ किए जाएगें।
एम ओ यू हस्ताक्षर समारोह में डॉ. एमएस परमार महानिदेशक, निट्रा, डॉ रूमा देवी, निदेशक रूमा देवी फाउंडेशन के साथ रूमा देवी फाउंडेशन की और से विक्रम सिंह, प्रवक्ता हर्षिता सिंह व निट्रा की और से डॉ प्रीति व टीम उपस्थित रही।
Ruma Devi Foundation retweeted
कुछ महिने पहले एक स्कूल में भगवती को योगासन करते देख प्रतिभा का अंदाजा लगा। उस दिन बिटिया को फाउंडेशन आने के लिए आमंत्रित किया था।
उस समय भगवती ने बिना प्रशिक्षक के घर से ही अभ्यास शुरू किया ही था। पिताजी कमठा कारीगर है और मजदूरी के लिए जोधपुर शहर के बाहरी इलाके में रहते है वहीं सरकारी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रही है।
भगवती की पांच बहने भी पढ़ाई कर रही है। अपने पापा से जिद कर योगासन के विडिओ देखकर जिला व राज्य स्तर पर योग प्रदर्शन में सफलता प्राप्त कर अब राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए तैयारी कर रही है।
एक तरफ साधन सम्पन्न परिवार अपने बच्चो को सक्षम बनाने के लिए चिंता करते देखे जाते हैं वहीं आर्थिक रूप से संघर्षरत परिवार की बिटिया अपने कैरियर की दिशा न केवल खुद दे रही है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता दिखाने जा रही है।
हमें भगवती पर गर्व है। ऐसी अनेक बच्चे प्रतिभा रखते हैं, जरूरत उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की है।
Ruma Devi Foundation retweeted
#शाबाश! अनपढ माता पिता की बेटी भंवरी बनेगी डाक्टर! खेती व घर के काम के साथ छोटे भाई को भी बनाया #डाक्टर
दोनो भाई बहन गाँव की स्कुल से पढे, मेहनत जारी रखी और अब नीट में चयन हुआ, अपने सपने को पूरा किया।
भंवरी कुमारी की रैंक 3406 व छोटे भाई गणेश कुमार की 5406 वीं रैंक पर हुआ चयन।
धन्य है ये माता पिता जो खुद ना पढ सके पर बेटी पर भरोसा जताया। न केवल बेटी स्वयं सफल हुई बल्कि छोटे भाई को भी साथ में पढाकर उसे भी डाक्टर बनाया।
भंवरी कुमारी ने रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृति का सही उपयोग किया और हम सब को गौरवान्वित किया👏👏 गांवो की दूसरी बेटियां भी इससे प्रेरणा पाकर डाक्टर बनने की हिम्मत जुटा पायेगी।
#रूमादेवी_सुगणीदेवी_स्कॉलर्स_एवार्ड #rumadevi_suganidevi_scholarship #aksharascholarship #rumadevifoundation
Ruma Devi Foundation retweeted
#आक के आकपाडिए एकत्रित करने का प्रथम चरण सम्पूर्ण ✅️
#हिम्मत से हर लक्ष्य प्राप्त होता है!
अब आकपाडिए का जिन्होने फाउंडेशन से आर्डर लिया था सिर्फ उनीका कलेक्शन जमा हो रहा है।
कहावत है कि "पैसे क्या आक पर लगते हैं ?" इसको मेरी बहनो ने पैसा कमाकर नया उदाहरण प्रस्तुत किया।
यह नवाचार सफल हुआ, रोजगार के नये अवसर लाया!
#रेगिस्तान की वनस्पतियों के व्यवसायिक उत्पादन से लोग इन्हें संरक्षित करेगें और आर्थिक लाभ मिलने से आजीविका अर्जित प्राप्त करने का भी साधन बनेगी।
#rumadevifoundation #rajasthan #india #fibre #netural #india #rumadevi #milkweed #aak #desert #nitra #cci #livelihood
Ruma Devi Foundation retweeted
#दिवाली के राम राम!
दिपावली सम्मेलन पर सांचौर में प्रवासियों के मध्य लोक संस्कृति रंग!
Ruma Devi Foundation retweeted
नया पर्व, नई ऊर्जा! आप सब के लिए मां लक्ष्मी जी से दिवाली पर शुभ व मंगल कामनाएँ 🎉🎉
#happydiwali #dipawali #
Ruma Devi Foundation retweeted
एक किसान मजदूर की बेटी भी आर्थिक संबल और प्रोत्साहन मिलने पर बड़े सपने देखकर अपनी मेहनत और समर्पण से उन्हें पूरा करने का माद्दा रखती है। अभावों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद UPSC Exams की तैयारी करने वाली पांच बहनों और एक भाई की बहन गज्जू इसकी प्रेरक उदाहरण है।
Ruma Devi Foundation retweeted
राजस्थानी वेशभूषा में छुपा है परंपरा का मान।
हर रंग और हर धागे में है सांस्कृतिक पहचान।।
भाषा, भूषा और भेष किसी भी समाज और संस्कृति की अनमोल पहचान होते हैं।
#CraftWork #RajasthaniCulture
Ruma Devi Foundation retweeted
आज राजधानी में जयपुर की बहनो से मुलाकात का खास मौका रहा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनाज ईरानी के साथ राजस्थान कन्वेंशन सेंटर झालाना में जीतो लेडिज विंग का शानदार कार्यक्रम था।
बहन प्रेरणा रांका तथा मेघना जी व सलोनी जी ने अच्छा प्रयास किया। बधाई!!
@JitoJbn
Ruma Devi Foundation retweeted
सम्मान सदैव नेक काम का होता है!
जब आप सतत काम में लगे रहेगें तो सम्मान तो स्वतः आ जाता है!!
#हुनर_है_तो_कदर_है
Ruma Devi Foundation retweeted
प्यार, स्नेह की ये अपणायत मारवाङ की थाती है, पहचान है ||
आदर भाव देने वाला सदा बङा माना जाता है। 👏👏
बङी बहन शारदा जी के कार्यक्रमों मधुर स्मृति !!
Ruma Devi Foundation retweeted
हक की बात बोलिए! वो भी डटकर बोलिए!! - रूमा देवी
Speak about your rights! Speak them boldly!! - Ruma Devi
#महिला_सक्षक्तिकरण #बेटी_बचाओ #बेटी_पढ़ाओ #Rumadevi #womenempowerment #womenempoweringwomen #womenentrepreneurs #rajasthan #barmer
Ruma Devi Foundation retweeted
सत्य की ही विजय होती है।
काल कोई भी हो हर काल की रीत यही होगी।
#विजयदशमी की शुभकामनाएँ!
Ruma Devi Foundation retweeted
वरजू जैसा आत्मविश्वास हो तो थार की बेटियां खेलों में जरूर आगे बढ़ कर सबका मान बढायेगी।
वरजू जैसी होनहार बेटीयों को छात्रवृति सम्मान देकर गर्व की अनुभूति होती है।
बधाई और शुभकामनाएँ!
#rumadevi_suganidevi_scholarship #rumadevifoundation
Ruma Devi Foundation retweeted
हमारे चवा गाँव के बच्चे अभ्यास करते हुए, यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अभी निर्माणाधीन है।
#sports #rumadevi #rumadevifoundation #foundation #barmer #desert #football #chava #stadium #sportscomplex















