डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990) header
डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990) profile picture

नेट /जे.आर. एफ. । किताबों से निकलकर जो दिल में उतर जाए, वही इल्म है जो किरदार में नज़र आए।

Joined December 2017
Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)Photo by डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990)
ये छोटा सा चेहरा, जैसे चाँद का टुकड़ा हो, मुस्कान में छुपा जैसे, पूरे जहाँ का सुखड़ा हो । --- डॉक्टर ज्योति आलोक #मेरा_लाडला_बेटा #बज़्म
2
4
1
12
1,007
नारी की गरिमा और पुरुष की संवेदना एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि एक सुंदर और समानतापूर्ण समाज के दो आवश्यक आधार हैं।
37
आज उन सभी पुरुषों के नाम, जो अपने हिस्से की धूप में दूसरों के लिए छाँव बनते हैं; जो बिना किसी घोषणा के अपने हिस्से का प्रेम बाँटते हैं और जो जिम्मेदारियों के बीच भी अपने भीतर के मनुष्य को जीवित रखते हैं। #अंतर्राष्ट्रीय_पुरुष_दिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएँ।
45
इस नज़्म ने पिता को देखने का नहीं, उन्हें महसूस करने का एक नया दृष्टिकोण दिया। शब्दों में इतनी संवेदना, इतनी गहराई और इतना अपनापन विरल है।आपने पिता पर नज़्म नहीं लिखी, आपने उन तमाम संतानों के मन की अनकही भावनाओं को आवाज़ दी है। @ShayarImran
5
156
चिट्ठी लिखना भी अब जैसे बीते ज़माने की बात है, लोग ऑनलाइन तो मिलते हैं, मगर दिलों में फ़ासले बेहिसाब हैं। #बज़्म
#बज़्म_काव्य_मंच में आज 24/10/2026 का दैनिक विषय - #ख़त / #चिठ्ठियाँ कवितायें, कहानियाँ, शेर, ग़ज़ल, गीत, नज़्म कुछ भी लिखा जा सकता है ।। #बज़्म 👈 लगाना अनिवार्य है ।।
2
54
#राम केवल आराध्य नहीं, मर्यादा में ढली मानवता का सर्वोच्च विधान हैं, वे युगों से बहती वह चेतना हैं, जिनमें प्रेम, त्याग और धर्म का समूचा संसार विद्यमान है। #मेरे_राम
3
43
प्रतिभा का सम्मान कीजिए, जातीय अहंकार का महिमामंडन नहीं। प्रतियोगी परीक्षा में चयन व्यक्तिगत उपलब्धि है, जातीय श्रेष्ठता का स्वघोषित तमगा नहीं! एक परिणाम से जाति महान नहीं हो जाती और एक असफलता से कोई जाति छोटी नहीं हो जाती। #उत्तर_प्रदेश_पुलिस_भर्ती
2
55
आयोग शायद यह भूल गया कि परीक्षा अभ्यर्थी की योग्यता जाँचने के लिए होती है, उसकी जेब की गहराई, शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक तनाव सहने की क्षमता जाँचने के लिए नहीं। #UPSSSC_PET_EXAM_CENTRE_REFORM
26
2
38
638
पर्दा गिरता है, कलाकार विदा होता है, पर सच्ची कला कभी विदा नहीं होती। वह समय की सीमाएँ लाँघकर पीढ़ियों के हृदय में जीवित रहती है। नाना साहब, आपके अभिनय को नमन, आपकी कला को नमन, आपकी अमिट स्मृतियों को शत-शत नमन। भावभीनी एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🕯️
7
217
नीयत साफ़ हो तो रास्ते ख़ुद रास्ता देते हैं, वरना उजले चेहरे भी अँधेरों का पता देते हैं। --- डॉक्टर ज्योति आलोक
4
97
तेरी मुस्कान में जाने कितने जन्मों की मेरी प्रार्थनाएँ खिल उठती हैं, तू हँसता है तो मेरी थकी हुई आत्मा में भी उजली सुबह उतर आती है। #मेरा_बच्चा
1
54
धमक से कदम बढ़ें, तो राहों में चमक हो, चेहरे पर आत्मविश्वास की हर पल दमक हो। हौसलों की गूँज से दुनिया भी चौंक उठे, मेरी हर बात में अपनेपन की महक हो। ------- डॉक्टर ज्योति आलोक #बज़्म @BazmKavyamanch
1
1
58
जब तस्वीरें यादें बनती थीं, और यादें ज़िंदगी। #1980era
3
1
6
246
मुरली की तान में आज भी यमुना की लहरें गाती हैं, कृष्ण की मुस्कान में युगों की सांझें दीप जलाती हैं। #कृष्ण_जन्माष्टमी
1
1
52
डेढ़ बरस का मेरा लाल जब कान्हा बनकर मेरी गोद में मुस्काता है, उसकी एक मुस्कान में जाने क्यों, पूरा वृंदावन मेरे भीतर खिल जाता है। #कृष्ण_जन्माष्टमी
1
1
6
92
मैं अभी डेढ़ बरस का हूँ… रिश्तों के नाम तो पहचानने लगा हूँ, पर उनके भीतर छिपे भावों को समझने के लिए शायद अभी बहुत छोटा हूँ। इस बार मैं घर नहीं जा पाया… दीदी से मिलने की वह छोटी-सी खुशी भी मेरी राह देखती रह गई। न मैं उसके पास जा सका, न वह मेरे माथे को चूमकर मेरी नन्ही कलाई पर राखी बाँध सकी। शायद दीदी का मन भी उदास हुआ होगा… इसलिए उसने अपनी राखी मेरे पास भेज दी। डाक से आई उस छोटी-सी राखी में मुझे न जाने क्यों पूरा घर दिखाई देता है दीदी की हँसी, उसका दुलार, उसकी मीठी-सी डाँट और मेरे लिए उसकी ढेरों दुआएँ… दीदी, तुमने राखी भेजकर दूरी को बहुत छोटा कर दिया है। तुम्हारे हाथों का स्पर्श भले आज मेरी कलाई तक नहीं पहुँचा, लेकिन तुम्हारा प्यार इस धागे के साथ मेरे पास आ गया है। मैं अभी इतना छोटा हूँ कि इस रिश्ते की गहराई नहीं समझ सकता, पर शायद मेरी नन्ही कलाई तुम्हारे प्रेम को पहचानती है। आज तुम्हारी राखी बाँधकर मुझे ऐसा लगेगा जैसे तुम दूर होकर भी मेरे बिल्कुल पास हो… दीदी, इस बार तुमने मेरी कलाई पर सिर्फ़ राखी नहीं भेजी, अपने हिस्से का प्यार भेजा है। और मैं इस नन्ही-सी कलाई पर तुम्हारा वह प्यार सँभालकर रखूँगा जब तक मेरे बचपन की सारी स्मृतियाँ मेरे साथ बड़ी होती रहेंगी। दूरी ने हमें मिलन से रोक दिया, पर प्रेम को कौन रोक सकता है राखी का यह धागा बता रहा है कि सच्चे रिश्ते रास्तों के मोहताज नहीं होते। #रक्षाबंधन
1
2
75
आज मेरे बेटे का दूसरा स्वतंत्रता दिवस है। वह अभी इतना छोटा है कि ‘स्वतंत्रता’ शब्द की विराटता नहीं समझ सकता, इतिहास के पन्नों पर लिखे बलिदानों को पढ़ नहीं सकता; लेकिन उसकी मासूम आँखों में लहराता तिरंगा देखकर लगता है, जैसे भारत का आने वाला कल आज अपनी नन्ही-सी हथेली में हमारे सामने खड़ा हो। डेढ़ वर्ष की उसकी छोटी-सी दुनिया में अभी माँ की गोद है, पिता का हाथ है, खिलौनों की खनक है और मुस्कुराहटों का उजाला है। शायद उसे यह भी नहीं मालूम कि जिस आकाश के नीचे वह बेफिक्र होकर खेल रहा है, उसे स्वतंत्र देखने के लिए कितने लोगों ने अपनी आँखों की नींद और अपने जीवन की साँसें देश के नाम कर दी थीं। आज उसके नन्हे हाथों में तिरंगा देखकर मन में एक अनकहा संवाद जन्म लेता है “बेटा, यह केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, यह उन सपनों की ध्वजा है जिन्हें हमारे पूर्वजों ने अपने रक्त से सींचा था।” एक दिन तुम बड़े होगे। तुम्हारे प्रश्न बड़े होंगे, तुम्हारी दुनिया बड़ी होगी। तब शायद तुम मुझसे पूछोगे “माँ, मेरे लिए आज़ादी का अर्थ क्या है?” तब मैं तुम्हें बताऊँगी- आज़ादी केवल बेड़ियों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने भीतर इतना उजाला पैदा करना है कि किसी दूसरे के हिस्से का अँधेरा कम हो सके। देशभक्ति केवल तिरंगे को सलाम करना नहीं, बल्कि अपने कर्मों में उस तिरंगे की गरिमा को जीवित रखना है। आज तुम्हारे जीवन का दूसरा स्वतंत्रता दिवस है, मेरे लाल! तुम्हारे नन्हे कदमों को अभी मंज़िलों का पता नहीं, मगर मेरी प्रार्थना है कि जब तुम्हें अपनी राह चुनने की समझ आए, तो तुम्हारे कदम हमेशा उस राह पर चलें जहाँ इंसानियत, सत्य और देशप्रेम एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हों। तुम्हारे हिस्से में केवल एक स्वतंत्र देश नहीं, एक महान विरासत आई है। इसे संभालकर रखना क्योंकि तुम्हारी पीढ़ी के हाथों में ही इस तिरंगे के कल की कहानी लिखी जानी है।और जब कभी तुम आकाश में लहराते इस तिरंगे को देखना,तो इतना याद रखना तुम्हारी पहली साँसों से पहले भी इस मिट्टी ने तुम्हारे लिए सपने देखे थे; अब तुम्हारी बारी है उन सपनों में अपने जीवन का उजाला भरने की। #स्वतंत्रता_दिवस #मेरा_लाल
1
4
58
#दया वह नहीं जो किसी को झुका दे, दया वह है जो टूटे हुए को उठा दे। जिसे देखकर आँख में नमी उतर आए, मगर हाथ मदद के लिए आगे न बढ़े वह दया नहीं, केवल संवेदना का अभिनय है। दया इतनी भी न हो कि स्वाभिमान मर जाए, और कठोरता इतनी भी न हो कि इंसान मर जाए। इसलिए दया करो तो ऐसी कि सामने वाला एहसान नहीं, अपना होने का अधिकार महसूस करे। --- डॉक्टर ज्योति आलोक
1
46
#साथी साथी वह नहीं, जो केवल धूप में तुम्हारे साथ चले, साथी तो वह है जो तुम्हारी परछाईं बनकर तुम्हारी उदासियों में भी तुम्हारे पास रहे। जब शब्द थक जाएँ, और मन की भाषा किसी से कही न जाए, तब आँखों की नमी पढ़ ले वही तो साथी है। जो तुम्हारी हँसी में अपनी खुशी ढूँढ़ ले, और तुम्हारे आँसुओं को बिना पूछे अपना समझ ले, वही सच्चा साथी है। रास्ते कितने भी कठिन हों, मंज़िल कितनी भी दूर हो, जिसके होने भर से मन कहे- “चलो, अभी सब ठीक हो जाएगा…” वही साथी है। कुछ साथी किस्मत से मिलते हैं, कुछ समय की राह में, और कुछ ऐसे होते हैं जो मिलकर किस्मत का अर्थ ही बदल देते हैं। साथी का होना किसी बड़े वादे का नाम नहीं, यह तो बस इतना है कि भीड़ में भी एक चेहरा अपना लगे, और खामोशी में भी किसी की उपस्थिति गीत-सी सुनाई दे। उम्र गुजरती रहे, रास्ते बदलते रहें, मौसम आते-जाते रहें पर हाथ में हाथ न सही, दिल में एक-दूसरे के लिए वही विश्वास बचा रहे… तो समझना, जिंदगी ने तुम्हें सिर्फ़ #साथी नहीं दिया, बल्कि जीने की एक खूबसूरत वजह दी है। -- डॉक्टर ज्योति आलोक #बज़्म @BazmKavyamanch
#बज़्म_काव्य_मंच में आज 8:8/2026 का दैनिक विषय - #साथी कवितायें, कहानियाँ, शेर, ग़ज़ल, गीत, नज़्म कुछ भी लिखा जा सकता है ।। #बज़्म 👈 लगाना अनिवार्य है ।।
1
2
71
गुरु पूर्णिमा : कृतज्ञता का उत्सव गुरु पूर्णिमा केवल गुरु को प्रणाम करने का पर्व नहीं, अपितु जीवन के प्रति कृतज्ञ होने का उत्सव भी है। यह उन सभी के प्रति अपनी विनम्रता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हमें कुछ सिखाया, हमें थोड़ा और मनुष्य बनाया और हमारे जीवन में प्रकाश का एक दीप प्रज्वलित किया। जीवन स्वयं एक गुरुकुल है और हम सब उसके आजीवन शिष्य हैं। इस यात्रा में हमें कितने ही गुरु मिलते हैं -कुछ नाम के साथ, तो कुछ अनाम; कुछ बड़े होकर सिखाते हैं, तो कुछ छोटे होकर। कभी एक बालक हमें निष्कपट प्रेम का अर्थ समझा देता है, तो कभी किसी वृद्ध के अनुभव हमें धैर्य और संयम का पाठ पढ़ा जाते हैं। कभी किसी की मुस्कान जीना सिखाती है, तो कभी किसी के मौन में जीवन का गहनतम दर्शन छिपा होता है। गुरु केवल सजीव ही नहीं होते। कभी एक पुस्तक हमें स्वयं से मिलाती है, कभी वृक्ष निस्वार्थ भाव से देना सिखाते हैं। नदी निरंतर गतिमान रहने की प्रेरणा देती है, पर्वत अपने स्थान पर अडिग रहकर धैर्य का संदेश देते हैं। समय हमें प्रतीक्षा करना सिखाता है, और परिस्थितियाँ हमें स्वयं को पहचानने का अवसर देती हैं। हमारे सुख और दुःख, हमारी सफलताएँ और असफलताएँ ये सभी किसी-न-किसी रूप में हमारे गुरु ही तो हैं। आज इस पावन अवसर पर मैं उन सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मेरे जीवन को किसी न किसी रूप में समृद्ध किया है चाहे वे मुझसे बड़े हों या छोटे, सजीव हों या निर्जीव। उन गुरुजनों के प्रति भी, जिन्होंने ज्ञान दिया; उन लोगों के प्रति भी, जिन्होंने प्रेम और विश्वास दिया; और उन कठिन अनुभवों के प्रति भी, जिन्होंने मुझे टूटकर भी स्वयं को सँजोना सिखाया। शायद गुरु पूर्णिमा का सबसे सुंदर अर्थ यही है कि हम यह स्वीकार करें कि हम जो कुछ भी हैं, उसमें केवल हमारा ही योगदान नहीं है। हमारी हर उपलब्धि में अनगिनत स्पर्श, अनगिनत प्रार्थनाएँ, अनगिनत शिक्षाएँ और अनगिनत आशीर्वाद सम्मिलित हैं। आज मैं कृतज्ञ हूँ उस हाथ के प्रति जिसने चलना सिखाया, उस ठोकर के प्रति जिसने सँभलना सिखाया; उस शब्द के प्रति जिसने हौसला दिया और उस मौन के प्रति जिसने आत्मा की आवाज़ सुनना सिखाया। मैं नतमस्तक हूँ उन सबके प्रति जो मेरे गुरु बने, चाहे एक क्षण के लिए ही सही। सजीव के प्रति, निर्जीव के प्रति; बड़े के प्रति, छोटे के प्रति; जिन्होंने मुझे ज्ञान दिया, प्रेम दिया, अनुभव दिया, और सबसे बढ़कर, मुझे मुझसे मिलवा दिया। समस्त गुरुजनों को कोटिशः प्रणाम। #गुरु_पूर्णिमा की मंगलमयी शुभकामनाएँ।
1
1
51