IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad) header
IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad) profile picture

Government Official Handle of #DPRO Dhanbad (Information & Public Relation Department), Dhanbad

Dhanbad, India
Joined June 2018
Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)Photo by IPRD, Dhanbad (@iprddhanbad)
टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति एवं आगामी रणनीति को लेकर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान,गुणवत्तापूर्ण जाँच,निक्षय पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं लंबित पोषण सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
1
1
1
101
सिविल सर्जन ने टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समन्वय और जवाबदेही के साथ समयबद्ध कार्य करने को कहा। @prdjharkhand
12
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिरकुंडा में 3 अवैध इकाइयों से 1200 किलो मेटानिल येलो युक्त मिलावटी लड्डू जब्त कर नष्ट कराया। झरिया में 210 किलो प्रतिबंधित रंगीन मिठाई एवं 150 किलो सेवई जब्त की गई तथा मद्रास कैफे पर अस्वच्छ किचन के कारण 20, 000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
1
3
230
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। @prdjharkhand
12
धैया में 1.03 एकड़ वन भूमि एवं 40 डिसमिल सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, जनहित में पार्क, विद्यालय व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बनेगी योजना। @prdjharkhand
64
धैया में जिला प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 1.03 एकड़ वन भूमि और 40 डिसमिल सरकारी जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग पार्क,विद्यालय,आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा।
1
98
सरकारी एवं वन भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा, अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। @prdjharkhand
18
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बलियापुर में कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए ब्रांडिंग,पैकेजिंग और मार्केटिंग पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एआई, ई-कॉमर्स, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।
1
105
130 से अधिक कारीगरों को आधुनिक विपणन तकनीकों, ऋण सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। @prdjharkhand
12
1. पोर्टल खोलकर वर्तमान या पिछले सीजन का चयन करें। 2. संबंधित खरीफ विपणन सत्र (KMS) चुनें। 3. पीसी लॉगिन या अधिकारी लॉगिन का चयन करें। 4. यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा डालकर लॉगिन करें। 5. डैशबोर्ड पर राज्य एवं जिला स्तर की पंजीकरण स्थिति और परिपक्वता स्तर देखें।
1
154
6. संबंधित जिले के खरीद केंद्र का चयन कर रिपोर्ट खोलें। 7. रिपोर्ट में केंद्र का विवरण, निर्धारित परिपक्वता स्तर और स्व-घोषणा देखें। 8. हरे रंग में स्वीकृत बिंदु और लाल रंग में सुधार की आवश्यकता वाले बिंदु देखें। 9. सत्यापन से पहले लाल रंग में दर्शाई गई सभी कमियों को दूर करें।
12
झारखंड विधानसभा की #अनागत_प्रश्न_क्रियान्वयन_समिति ने धनबाद में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। माननीय सभापति श्री सुरेश पासवान ने विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों एवं उनके अनुपालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
1
106
उन्होंने सभी विभागों को लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
16
उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के अभियान के तहत प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है। मनईटांड़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास को विफल कर दिया गया। सीमेंटेड शीट की बाउंड्री हटाई गई तथा
1
2
3
299
एक स्कूटी जब्त कर FIR की प्रक्रिया शुरू की गई। सदर अंचल अधिकारी एवं धनसार थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सरकारी जमीन की मापी कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त एवं एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा व दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
17
धनबाद में #कृषि_सांख्यिकी पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 270 पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। कार्यशाला में Agri CC Agri ऐप के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग (#CCE), डिजिटल आंकड़ा संकलन एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई।
1
137
साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (#PMFBY) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। @prdjharkhand
15
प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के माध्यम से सरकारी विद्यालयों को स्वच्छ,सुंदर,सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल बनाकर शिक्षा का बेहतर वातावरण विकसित किया जा रहा।इस पहल का उद्देश्य गतिविधि आधारित शिक्षा,विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करनाहै।
1
1
3
236
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में जमीन विवाद, जबरन दुकान खाली करवाने, पेंशन, मुआवजा एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
1
1
3
187
पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #JantaDarbar @prdjharkhand
15