Shailendra Mishra (@ishailendrain) header
Shailendra Mishra (@ishailendrain) profile picture

Journalist , Covers Politics, Parliament, Govt. Affairs and UP. Tweets are Personal. RTs not Endorsement.

New Delhi, India
Joined July 2010
Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)Photo by Shailendra Mishra (@ishailendrain)
Shailendra Mishra retweeted
आपका पुरानी सरकारों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है। यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है। - प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
1
5
17
1,215
Shailendra Mishra retweeted
#समरसता_संकल्प_यात्रा का होशियारपुर में हुआ भव्य स्वागत। बड़ी संख्या में दलित समाज की महिला, युवाओ और गुरूओं ने ने बडचढ कर भाग लिया। @BJP4India @BJP4Punjab
9
12
242
#छत्तीसगढ़ #भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति।राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे समारोह की अध्यक्षता; राष्ट्रीय राजधानी में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय और सांस्कृतिक विरासत की झलक। @vishnudsai @BJP4India @BJP4CGState
1
100
#PM FICCI की सौ वर्ष पर पीएम @narendramodi मोदी का बयान वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट गर्व करने वाली, करीब 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया, 1970 में आबादी 50 करोड़ थी, नीतियों की कमी के साथ नियत की कमी वरना गरीबी तब भी हट सकती थी। @BJP4India @PMOIndia
66
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री @KirenRijiju को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं @BJP4India
4
160
#सत्ता #2029 #विचार #मंच #राजनीति आज मुझे एक प्रबुद्ध व्यक्ति मिले उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 में लोकसभा चुनाव देश में सिर्फ सत्ता हासिल करने भर की लड़ाई नहीं है।ये भारतीय परंपरा मूल्यों आधारित जीवन और पाश्चात्य प्रेरित उधार की संस्कृति के बीच युद्ध है।उनकी बात सुनकर मै विचार मग्न हो गया । फिर जिज्ञासा बस पूंछ लिया की साल 2027 की यूपी की लड़ाई क्या है।प्रबुद्ध जन ने कहा एक दिन में एक ज्ञान । #यूपी #UP
2
13
590
BJP National President Nitin Naveen Visits Dera Sachkand Ball, Punjab. About to flag samarasta yatra. BJP gears up for Punjab 2027. @NitinNabin @BJP4Punjab #nitinnaveen
4
232
#बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला 27 और 28 नवंबर को हरियाणा के सूरज कुंड में होगी। 19 और 20 दिसंबर को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक। @NitinNabin @BJP4India @BJP4UP
14
858
#मथुरा #बीजेपी #यूपी #राजनीति मथुरा में बीजेपी का मंथन, फिर दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संघठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की चर्चा, बाद में फिर गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात।यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी के मंथन का लंबा दौर अब खत्म हो गया।मंथन से निकले निष्कर्ष पर अमल की तैयारी है। 1. उपेक्षित और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को समझाया जाएगा पहले सरकार बनाए पार्टी उनकी पीड़ा को समझती है।पार्टी में दूसरे दलों से आए लोगों को तुरंत प्राथमिकता कम मिलेगी।हर जिले में कोशिश होगी कि कम से कम एक खांटी बीजेपी का नया कार्यकर्ता पहली बार टिकट पाए। 2. योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है।लेकिन बीजेपी के कई मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ काफी नाराजगी है।यानी आधे के करीब टिकट बदल दिए जाए तो आश्चर्य मत करे।हालांकि बाद में अक्सर धीरे धीरे ये प्रतिशत उम्मीदवारों के नाम आते आते अलग अलग वजहों से कम हो जाता है। 3. उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कृष्ण जन्मभूमि को लेकर जो बयान दिया है।उसके निहितार्थ साफ है।यानी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद अब मथुरा बीजेपी के एजेंडे में है। 4.बीजेपी के सहयोगियों को साफ हिदायत दी जाएगी ।कोटे की सीटों को लेकर महत्वाकांक्षा कम रखे उनके विधायकों की रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं।कई जगह उम्मीदवार बीजेपी का होगा सीट भले ही सहयोगी को जाए। 5. बुलडोजर,कानून व्यवस्था की उपलब्धि और राज्य में बुनियादी ढांचे के तेज विकास को कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाए इस पर चर्चा हुई है। 6. जहां तक कल्याणकारी योजनाओं या सीधे खाते में पैसे का सवाल है केंद्र की मौजूदा योजनाओं पर ज्यादा फोकस रहने वाला है।यानी अंतिम पात्र लाभार्थी तक योजनाओं की पहुंच 7. एक महीने तक कोई भी वास्तविक मतदाता मतदाता सूची में रह न जाए उसके लिए हर बूथ स्तर पर कार्य किया जाए। 8. अखिलेश पीडीए का जवाब बहुत ही समझदारी से देना है क्योंकि बीजेपी के एजेंडे में सर्वसमाज है 9. सपा के मुस्लिम तुष्टिकरण और सपा सरकारों के दौरान ध्वस्त कानून व्यवस्था, गुंडाराज का मुद्दा जोर शोर से उठाया जायेगा। 10. यूपी चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बेहद अहम भूमिका रहेगी।बीजेपी के प्रदेश के नेताओं के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जमीनी फीड बैक के आधार पर आगे काम करेंगे। @BJP4India @BJP4UP #BJP4UP
1
4
38
3,373
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बैठक में मौजूद। नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक।बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी हो सकती है मुलाकात। @myogiadityanath @myogioffice #UP
5
17
1,130
केंद्रीय मंत्री @HardeepSPuri ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। @VPIndia
2
223
#विमर्श #राजनीति #चुनाव सत्ता में बैठे राजनैतिक दल चुनाव आते ही अपने कार्यकर्ताओं को याद दिलाने लगते है।शिकायत भूल जाओ पहले सरकार बनाने में जुट जाओ।बात सही भी है ,सरकार गई तो सत्ता में बैठे नेताओं के ठाठ चले जाएंगे।लेकिन एक सवाल जेहन में आता है कि जब बात कार्यकर्ताओं को कुछ देने की बात आती है तो फिर क्यों गहरी नींद आ जाती है।सत्ता में रहने के बावजूद वर्षों से कई राजनीतिक पद खाली पड़े रहते है।आम कार्यकर्ता तो छोड़िए अहम पदों पर बैठे पदाधिकारियों की बेईज्जती तक प्रशासन के लोग करते है ,काम तो छोड़िए। चुनाव के समय सुध आई है,क्योंकि अब गांव गांव बूथ बूथ पहुंचना है।इसी तरह कभी आपने पत्रकारिता जगत में कभी किसी बड़े संपादक ने किसी कार्यकर्ता के दर्द पर लिखा है।नहीं लिखेंगे, क्योंकि उनकी भी स्थिति भी कुछ कुछ (भले ही जब तक पद पर है) सत्ता में बैठे नेताओं की तरह ही है।सारा ठाठ बाट जमीनी कर्मचारियों के दम पर लेकिन क्रेडिट सारा खुद लेना है।कुछ गड़बड़ हुई तो दोष किसे देना है डायरी में लिखकर रखते है।सड़क पर आने पर भले ही पुराने दिन याद आ जाए ।जब सारी मलाई खुद के लिए और ज्ञान समर्पण पार्टी प्रेम, सेवा ,जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए। खैर चुनाव है सभी दलों के कार्यकर्ता फिर जुट जाए ।अपनी अपनी पार्टी के नाक का सवाल है।लाभ, इज्जत ,सत्ता ये सब नेताओं के लिए छोड़ दे आपको तो अपनी पार्टी के जरिए समाज की सेवा करनी है।अगर निराश हो तो भगवान कृष्ण ने गीता में जो कहा उससे प्रेरणा ले कर्म करते जाए फल की चिन्ता न करे।आगे जोड़ देता हूँ,फल तो है ही नेताओं के लिए उसका कार्यकर्ताओं से क्या लेना देना।तो चुनाव की बेला आ गई है ।पूरे मनोयोग से जुट जाए। जय कार्यकर्ता जय राजनीति ।। (नोट- इस लेख का किसी राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं है।ये बस एक समाज विज्ञानी का ज्ञान है जो मुझे सुनाया गया था।) #BJP #Sp #Congress #Elections2026
2
2
6
2,626
#Chath छठ महापर्व पर गोमती तट पूजा स्थल पर CM योगी आदित्यनाथ और DCM ब्रजेश पाठक ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। #YogiAdityanath
127
#बिरसा_मुंडा आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है।देश भर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि का कार्यक्रम हुआ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी , उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।लेकिन कांग्रेस का कोई भी नेता या सांसद मौजूद नहीं था।अब बीजेपी का कहना है कि आदिवासी समाज के सबसे बड़े नायक भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर भी कांग्रेस के नेताओं को उन्हें याद करने की फुर्सत नहीं है।बीजेपी के तमाम नेता अब कांग्रेस पर इस बात को लेकर निशाना साध रहे है।राहुल गांधी और कांग्रेस की आदिवासियों लेकर क्या सोच है इस बात को उठाया जा रहा है। @BJP4India #BirsaMundaJayanti
96
Shailendra Mishra retweeted
Rahul Gandhi often claims to be the voice of Adivasis, but actions speak louder than words. Bhagwan Birsa Munda was not just a freedom fighter; he was an enduring symbol of tribal pride, identity, dignity and resistance. Yet, on his birth anniversary, Congress was conspicuously absent from the Parliament tribute programme. Instead, its leaders were in Hyderabad attending the Bharat Summit alongside controversial foreign guests.
2
16
781
#अच्छीखबर #स्वास्थ्य पर सरकार का खर्च तीन गुना बढ़ा है, जबकि इलाज पर लोगों की जेब से होने वाला खर्च घटा है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा यानी नेशनल हेल्थ अकाउंट्स 2023-24 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स्वास्थ्य पर कुल सरकारी खर्च पिछले एक दशक में तीन गुना से अधिक बढ़कर एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 4 लाख 14 हजार करोड़ रुपये हो गया है।इलाज के लिए लोगों को अपनी जेब से खर्च होने वाली रकम के अनुपात में बड़ी कमी आई है। वर्ष 2013-14 में कुल स्वास्थ्य खर्च में लोगों की जेब से होने वाले खर्च की हिस्सेदारी 64.2 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में घटकर 42.7 प्रतिशत रह गई है। यानी एक दशक में इसमें 21.5 प्रतिशत अंकों की कमी दर्ज की गई है।प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह 1,042 रुपये से बढ़कर 2,959 रुपये हो गया है। वहीं, स्वास्थ्य पर सामाजिक सुरक्षा खर्च की हिस्सेदारी 6 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत पहुंच गई है।प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी निवेश बढ़कर 1 लाख 53 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुफ्त दवा और जांच की सुविधा, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी पहल इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं। #इलाज #स्वास्थ्य #खर्च
68
#ज्ञान #राजनीति एक खास बात बताता हूँ सोशल मीडिया पोस्ट में किसी राजनीतिक दल की चुनौतियों या हार जीत के विश्लेषण में जहां फील्ड रिपोर्टर या कुछ संपादक जो अब भी फील्ड में है नेताओं का दोष भी बता देते है ।लेकिन जिन्होंने जीवन में अधिकांश समय ऑफिस में सुविधाजनक माहौल में बिताया है ।चैनल की टीआरपी कम आने का दोष हमेशा बेचारे रिपोर्टर या डेस्क , असाइनमेंट के जूनियर लोगों के माथे चिपकाया हो।किसी हफ्ते अगर अच्छी आई हो तो खुद पूरा क्रेडिट लिया हो।राजनीति के मैदान में भी नेताओं को क्रेडिट और कार्यकर्ताओं को दोष देते अक्सर नजर आते है। #मीडिया #विमर्श
1
1
9
778