
दर्शन • अध्यात्म • विज्ञान • Philosophy • Matrix • Thoughts • Exploring Quantam Reality, Consciousness & Existence. @pradeepanandd
Earth
Joined August 2023
- Tweets10K
- Following4K
- Followers31.9K
- Likes56.5K
इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर से विकलांग श्रद्धा का दौर तक, परसाई जी की कलम ने पाखंड को हँसी में लपेटकर सच दिखाया। उनका लिखा आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
वे जीवन, समाज और संस्कृति के ऐसे पर्यवेक्षक थे जिन्होंने हँसी की धार से पाखंड को चीरा। खोखले आदर्श और दिखावटी नैतिकता आज भी हमारे देश में गहरी जड़ें जमाये हुए हैं, परसाई जी ने इन सभी पर बेबाकी से लिखा, बिना डरे।
परसाई जी को ज़रूर पढ़ें, या सुनें।
मुझे भोलाराम की कहानी बहुत पसंद है। एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी मृत्यु के बाद उसका जीव यमलोक नहीं पहुँचता। यमदूत उसकी तलाश करते हैं और अंततः पता चलता है कि सरकारी कार्यालयों में उसकी पेंशन से संबंधित फाइलों के चक्कर में उसका जीव अटका हुआ है।
आपको आश्चर्यचकित होने के लिए एलियंस की क्या ज़रूरत है?
ज़रा इन्हें एक बार सुनिए और सोचिए, हमारी अपनी पृथ्वी पर ही कितने एलियन मौजूद हैं। दरअसल, इस दुनिया में विस्मय और आश्चर्य की इतनी संभावनाएँ हैं कि प्रकृति को समझने के लिए शायद एक जीवन भी कम पड़ जाए।
प्रकृति का कोई जवाब नहीं!
जिस क्षण तुमने जाना कि जहाँ हूँ, जैसा हूँ, जो हूँ, मस्त हूँ, आनंदित हूँ, न कहीं जाना है, न कुछ होना है, न कुछ पाना है, उसी क्षण जीवन अपने असली रूप में खिल उठता है। जब अंतिम मंज़िल मृत्यु ही है, तो जीवन की हर सफलता और असफलता को यादगार बनाओ, उसका आनंद लो, उसे जी भरकर जियो।
नाचो! गाओ! खाओ! पीओ! ऐश करो!
रीमान परिकल्पना के सिद्ध होने की खबर अविश्वसनीय है। यह गणित की दुनिया में तूतनखामुन के मकबरे की खोज जैसी असाधारण घटना है।
गणितज्ञ इस परिकल्पना को गणित का होली ग्रेल मानते रहे हैं। इसकी प्रतिष्ठा का कारण यह है कि इसने गणित की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। यह प्राइम नंबर्स जैसी बुनियादी, लेकिन रहस्यमय संख्याओं की आंतरिक संरचना से जुड़ी है।
गणितज्ञ वैज्ञानिक बहुत उदास हो गए है क्योंकि जब कोई ऐसा लक्ष्य अचानक पूरा हो जाता है, तो खुशी के साथ एक खालीपन भी पैदा हो जाता है।
सवाल उठता है कि अब अगला बड़ा लक्ष्य क्या होगा?
Levent Alpöge लिखते है:
"Claude और मैंने हाल के महीनों में बहुत व्यापक स्तर पर साथ काम किया। लेकिन इस बार अंतिम चरण में Claude मुझसे बहुत आगे निकल गया। वह उड़ता रहा, नाचता रहा और अपनी प्रतिभा बिखेरता रहा।"
इस घटना से एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक मॉडल उभरता है:
Human Intelligence + Artificial Intelligence = Collaborative Discovery
AI उस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है जहाँ मानव बुद्धि सदियों से अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करती आई है।
यहाँ दो दृष्टिकोण हैं:
- AI को मानव वैज्ञानिक क्षमता का विस्तार मानना।
-AI को मानव की बौद्धिक विशिष्टता के लिए चुनौती मानना।
वास्तविकता में दोनों दृष्टिकोण एक साथ सही हो सकते हैं।
अब प्रश्न आता है क्या यह गणित के एक नए युग की शुरुआत है?
Levent इस पर एक महत्वपूर्ण कथन देते है:
"यह स्वाभाविक है कि मुझे यह किसी अंत जैसा लग रहा है। मेरे जीवन की एक प्रमुख प्रेरणा और मार्गदर्शक चुनौती समाप्त होती दिखाई दे रही है। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान मैंने जो कुछ देखा, उसने मुझे इतना आश्चर्यचकित किया कि मुझे लगता है कि यह पूरे विज्ञान में एक बहुत बड़े नए युग की शुरुआत है।"
रीमान परिकल्पना के प्रमाण की विशालता:
प्रमाण लगभग 17 मिलियन पंक्तियों के Lean कोड में उपलब्ध कराया गया। AI के साथ काम से 2,50,000 से अधिक पन्नों की सामग्री उत्पन्न हुई। उन्होंने इतना विशाल और अपठनीय दस्तावेज जारी करना उचित नहीं समझा। फिलहाल उन्होंने Lean में औपचारिक रूप दिया हुआ प्रमाण प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। उनके अनुसार, इतने विशाल दस्तावेज को बिना समझे प्रकाशित करना उचित नहीं होता।
यहाँ एक महत्वपूर्ण सवाल पैदा होता है: क्या भविष्य में वैज्ञानिक प्रमाण इतने जटिल हो जाएँगे कि कोई एक मनुष्य उन्हें पूरी तरह समझ भी नहीं पाएगा?
यह प्रश्न AI के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। AI के युग में गणित के नए लक्ष्य क्या होंगे?
गणितज्ञ कहते हैं कि पहले रीमान परिकल्पना जैसी समस्याएँ दशकों और सदियों तक वैज्ञानिकों को प्रेरित करती थीं। उनके पीछे कई पीढ़ियों का शोध होता था।
लेकिन अब AI इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि गणितज्ञों को समझ नहीं आ रहा कि अगला बड़ा लक्ष्य क्या होगा।
क्या भविष्य के महान गणितीय प्रश्न मनुष्य खोजेगा या AI स्वयं अपने लिए नए प्रश्न विकसित करेगा?
यह एक असाधारण प्रश्न है।
खुश रहना है तो थोड़ा भ्रम में जीना सीखिए। वरना वास्तविकता तो दुखी करने के लिए पर्याप्त है।
सोचिए, एक दिन हम भी अंबानी बन जाएंगे, सब कुछ हासिल कर लेंगे और फिर खुश रहेंगे और बैटमैन बन जाएंगे।
उम्मीद एक अच्छी चीज़ है। यही मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने, सपने देखने और जीवन से जुड़े रहने की ताकत देती है।
कभी-कभी खुश रहने के लिए भविष्य की एक खूबसूरत कल्पना ही काफी होती है।
मशहूर दार्शनिक अरस्तू अपनी किताब पॉलिटिक्स में कहते हैं कि गरीबी अपराध और क्रांति को जन्म देती है। यह बात बिल्कुल सही है, क्योंकि गरीबी इंसान से कुछ भी करवा सकती है।
इस संदर्भ में अदम गोंडवी के दो शेर याद आते हैं:
बेचता यूँ ही नहीं है आदमी ईमान को,
भूख ले जाती है ऐसे मोड़ पर इंसान को।
चोरी न करें, झूठ न बोलें तो क्या करें,
चूल्हे पे क्या उसूल पकाएँगे शाम को?
मानव सभ्यता के सामने खड़े अलग-अलग विषयों के कुछ सबसे बड़े अनसुलझे प्रश्न: जिनके उत्तर खोजने में वैज्ञानिक, गणितज्ञ और दार्शनिक आज भी जुटे हुए हैं।
1. भौतिक विज्ञान:
- कमरे के तापमान पर अतिचालकता
- डार्क मैटर
- डार्क एनर्जी
- क्वांटम ग्रैविटी
- थ्योरी ऑफ एवरीथिंग
- मैटर–एंटीमैटर असिमेट्री
- ब्लैक होल इन्फॉर्मेशन पैराडॉक्स
- कॉस्मोलॉजिकल कॉन्स्टेंट प्रॉब्लम
2. रसायन विज्ञान:
- सार्वभौमिक कैंसर उपचार
- कोल्ड फ्यूजन
- कृत्रिम प्रकाश संश्लेषण
- सामान्य तापमान पर परमाणु संलयन
- निर्जीव रसायनों से जीवन की उत्पत्ति
- सुपर-स्टेबल मटेरियल
- सटीक आणविक डिजाइन
- हवा से सीधे अमोनिया बनाने की सस्ती प्रक्रिया
3. जीव विज्ञान:
- जैविक अमरता
- बुढ़ापे का अंत
- प्रयोगशाला में कृत्रिम जीवन का निर्माण
- मानव अंगों का पूर्ण पुनर्निर्माण
- पहली जीवित कोशिका की उत्पत्ति
- संपूर्ण कोशिका की डिजिटल प्रतिकृति बनाना
4. चिकित्सा विज्ञान:
- सभी प्रकार के कैंसर का प्रभावी उपचार
- अल्जाइमर का स्थायी इलाज
- रीढ़ की हड्डी की पूर्ण मरम्मत
- लकवे का पूर्ण उपचार
- अंग प्रत्यारोपण का विकल्प
- ऑटोइम्यून बीमारियों का स्थायी इलाज
- सभी विषाणुओं के विरुद्ध व्यापक उपचार
- प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़ी बीमारियों का स्थायी इलाज
- प्रयोगशाला में मानव अंगों का निर्माण
5. गणित:
- रीमान परिकल्पना
- P बनाम NP समस्या
- गोल्डबाख परिकल्पना
- जुड़वाँ अभाज्य संख्या परिकल्पना
- कॉलात्ज़ परिकल्पना
- हॉज परिकल्पना
- बर्च और स्विनर्टन-डायर परिकल्पना
- नैवियर-स्टोक्स समीकरणों का अस्तित्व और सुचारुता
6. इंजीनियरिंग:
- व्यावहारिक परमाणु संलयन
- अधिक क्षमता वाली टिकाऊ बैटरियाँ
- स्वयं की मरम्मत करने वाली मशीनें
- वायरलेस ऊर्जा संचरण
- मानव-जैसी स्वायत्त मशीनें
- अंतरिक्ष में विशाल शहर
- अत्यधिक कुशल ऊर्जा भंडारण
7. कंप्यूटर विज्ञान:
- मानव-स्तरीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AGI)
- मानव से श्रेष्ठ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ASI)
- मशीनों में वास्तविक चेतना
- व्यावहारिक क्वांटम कंप्यूटर
- पूर्ण साइबर सुरक्षा
- स्वयं को विकसित करने वाला सॉफ्टवेयर
8. न्यूरोसाइंस:
- चेतना की वास्तविक प्रकृति
- मेमोरी का पूर्ण रहस्य
- मानव मस्तिष्क का पूर्ण सिमुलेशन
- स्वतंत्र इच्छा का अस्तित्व
- सपनों का वास्तविक उद्देश्य
- चेतना की विकासवादी उत्पत्ति
- विचारों से सीधे मशीनों का संचालन
9. खगोल विज्ञान एवं ब्रह्मांड विज्ञान:
- महाविस्फोट से पहले क्या था?
- क्या एलियन जीवन मौजूद है?
- फर्मी विरोधाभास का समाधान
- क्या ब्रह्मांड अनंत है?
- क्या मल्टीवर्स वास्तविक है?
- ब्लैक होल के केंद्र में क्या है?
- ब्रह्मांड का अंतिम भविष्य
- क्या पृथ्वी जैसा दूसरा ग्रह है?
10. मनोविज्ञान:
- मानव व्यक्तित्व की वास्तविक उत्पत्ति
- अवचेतन मन की कार्यप्रणाली
- मानव व्यवहार की सटीक भविष्यवाणी
- स्मृतियों का पूर्ण और त्रुटिरहित पुनर्निर्माण
- मानव बुद्धिमत्ता की वास्तविक प्रकृति
- मानसिक बीमारियों की मूल वजह
- मानव सुख और संतुष्टि के वास्तविक निर्धारक
11. दर्शनशास्त्र:
- अस्तित्व में कुछ है ही क्यों, कुछ भी न होने के बजाय?
- चेतना और आत्मबोध की वास्तविक प्रकृति
- क्या मनुष्य के पास स्वतंत्र इच्छा है?
- जीवन का कोई वस्तुनिष्ठ अर्थ है या नहीं?
- सही और गलत का वस्तुनिष्ठ आधार क्या है?
- समय वास्तविकता है या केवल अनुभूति?
- व्यक्तिगत पहचान का वास्तविक आधार क्या है?
- क्या वास्तविकता वैसी ही है जैसी हम अनुभव करते हैं?
12. अर्थशास्त्र:
- आर्थिक असमानता का समाधान
- मंदी की सटीक भविष्यवाणी
- सार्वभौमिक समृद्धि का मॉडल
- तकनीकी बेरोजगारी का समाधान
- विकास के साथ महँगाई पर नियंत्रण
- संसाधनों का सर्वोत्तम वितरण
13. पर्यावरण विज्ञान:
- जलवायु परिवर्तन की सटीक भविष्यवाणी
- कार्बन कैप्चर
- प्लास्टिक का पूर्ण और सुरक्षित विघटन
- विलुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण
- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण
- मरुस्थलीकरण का स्थायी समाधान
- जीवाश्म ईंधन का पूर्ण विकल्प
14. कृषि विज्ञान:
- कम पानी में फसल उत्पादन
- वैश्विक खाद्य संकट का समाधान
- बंजर भूमि का पुनर्जीवन
- प्रकाश संश्लेषण की दक्षता बढ़ाना
- सुरक्षित कीटनाशक विकल्प
- कम संसाधनों में पौष्टिक भोजन
15. सूचना सिद्धांत:
- सूचना की मूल प्रकृति
- सूचना संपीड़न की अंतिम सीमा
- क्वांटम सूचना की प्रकृति
- ब्रह्मांड की सूचना सीमा
- सूचना और चेतना का संबंध
16. भाषा विज्ञान:
- भाषा की उत्पत्ति
- भाषा और विचार का संबंध
- पशु भाषा का पूर्ण अर्थबोध
- भाषा के बिना जटिल विचार
- सार्वभौमिक व्याकरण का अस्तित्व
@grok इन सबको सॉल्व होने में कितना और समय लग सकता है AI के युग में?
एक स्वस्थ व्यक्ति के चार प्रमुख आयाम है:
1. शारीरिक स्वास्थ्य
2. मानसिक स्वास्थ्य
3. सामाजिक स्वास्थ्य
4. आध्यात्मिक स्वास्थ्य
मतलब, केवल शरीर का स्वस्थ होना ही पर्याप्त नहीं है। व्यक्ति का मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ होना आवश्यक है।
आपके विकास के 5 संकेत:
- आप कम प्रतिक्रिया देते हैं।
- आपको कम लोगों की स्वीकृति चाहिए।
- आप नाटक से अधिक शांति को महत्व देते हैं।
- आप जल्दी दूर हट जाते हैं।
- आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
@grok क्या सरकारी नौकरी की अंधी दौड़ युवाओं को बेकार बना रही है भारत में ?
मेरी 10 पसंदीदा दार्शनिक किताबें: इस विश्व दर्शन दिवस पर अपनी रीडिंग लिस्ट में ये 10 किताबें जरूर जोड़ें।
जाँ-जाक रूसो - सेकंड डिस्कोर्स
सोरेन कीर्केगार्द - फियर एंड ट्रेम्बलिंग
फ्रेडरिक नीत्शे - द विल टू पावर
प्लेटो - द रिपब्लिक
इमैनुएल कांट - क्रिटीक ऑफ प्योर रीजन
अरस्तू - निकोमैखियन एथिक्स
लुडविग विट्गेन्स्टाइन - फिलॉसॉफिकल इन्वेस्टिगेशन्स
अल्बेयर कामू - द मिथ ऑफ सिसिफस
भगवद्गीता - श्रीमद्भगवद्गीता
लाओत्से - ताओ ते चिंग
भारत में पुलिस सुधार के लिए कुछ अनिवार्य कदम:
- हर पुलिसकर्मी के लिए अनिवार्य बॉडी कैमरा।
-रिकॉर्डिंग सीधे सुरक्षित सरकारी सर्वर पर अपलोड हो।
- हर थाने में 24×7 CCTV।
- रिकॉर्डिंग का सुरक्षित डिजिटल बैकअप।
- कैमरा बंद करने पर कठोर कार्रवाई।
- स्वतंत्र पुलिस शिकायत प्राधिकरण।
- हिरासत में यातना पर सख्त सजा।
- हर पुलिस कार्रवाई का डिजिटल रिकॉर्ड।
- अवैध हिरासत पर पूर्ण रोक।
- प्रत्येक नागरिक को SP, SSP सहित किसी भी पुलिस अधिकारी से बातचीत के दौरान कानूनी सीमाओं के अधीन वीडियो रिकॉर्डिंग का अधिकार हो।
स्तुतिवाद, अस्तित्ववाद, विसंगतिवाद, सुखवाद, शून्यवाद, निंदकवाद, भोगवाद, अतीन्द्रियवाद, ताओवाद, बौद्ध दर्शन, कन्फ्यूशियस दर्शन, बुद्धिवाद, अनुभववाद, व्यवहारवाद, संशयवाद, प्रत्यक्षवाद, अनुभूतिवाद, प्रत्ययवाद, भौतिकवाद, द्वैतवाद, अवैतवाद, एकवाद, नियतिवाद, उपयोगितावाद, कर्तव्यनिष्ठ नैतिकता, सद्गुण नैतिकता, स्वार्थवाद, परोपकारवाद, मानवतावाद, उत्तर-आधुनिकतावाद और संरचनावाद के साथ-साथ तर्कशास्त्र, तत्त्वमीमांसा, ज्ञानमीमांसा और नीतिशास्त्र को शिक्षा के सभी स्तरों पर अनिवार्य किया जाना चाहिए।
मंटो ने कहा था, कीमत कोई भी हो पर आदमी बिक जाए तो टके का नहीं रहता।
जिस दिन हम पैसों के लिए अपनी आत्मा और सिद्धांतों से समझौता कर लेते हैं, उस दिन हम न दोस्ती के लायक रहते हैं, न प्रेम के।
डॉ. हरिओम पवार लिखते हैं:
मेरे दर से खाली लौटे राजनीति के उड़नखटोले,
दुनिया में इतना धन कब है, जो मेरी खुद्दारी तौले।
इसी पर महाभारत के उद्योग पर्व में भी कहा गया है:
वृत्तं यत्नेन संरक्षेद् वित्तमेति च याति च।
अक्षीणो वित्ततः क्षीणो वृत्तस्तु हतो हतः॥
अर्थात् धन तो आता-जाता रहता है, लेकिन अपने चरित्र, जमीर और ईमान की रक्षा हर हाल में करनी चाहिए क्योंकि पैसा चला गया तो कुछ नहीं गया। पर आपका ईमान चला गया तो समझो सब कुछ चला गया।
जीवन की कला के एक पारंगत और निपुण कलाकार।
कृष्ण को समझ पाना अत्यंत कठिन है। यह स्वीकार कर पाना अत्यंत कठिन है कि कोई भरे बाजार में शान्ति पा सकता है जो मन की शुद्धतम अवस्था को उपलब्ध कर सकता है। एकांत में जलता दीपक स्थिर रह सकता है, लेकिन असली परीक्षा तो तब है जब मोमबत्ती तूफ़ानों के बीच भी अपनी लौ बचाए रखे।
स्थिरता का प्रमाण शांति में नहीं, संघर्ष के बीच मिलता है।
बाहरी और आंतरिक स्वच्छता, दोनों आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने शरीर, पर्यावरण और आसपास की चीजों का उचित ध्यान रखे।
- सुबह उठकर करो अपने स्थान को साफ।
- फिर करो अपने तन को साफ।
- ध्यान से करो मन को साफ।
- फिर सारा दिन रखो कर्मों में सफाई।
- और वाणी में रखो मधुरता और ईमानदारी।
- शरीर की स्वच्छता के लिए शुद्ध भोजन करे।
- अकेलेपन को एकांत में बदलें।
- स्वयं को साक्षी, मुक्त और इच्छा रहित बनाओ।
- एक चुप, सौ सुख: सुखी जीवन का मूलमंत्र।
- आत्म स्मृति में रहकर, हर बंधन से मुक्ति पाओ।
- गन्दगी हटाओ: ईर्ष्या द्वेष, वैर भाव, परचिंतन, निन्दा चुगली, आदि आदि।
अवगुण रूपी किचड़ा निकाल, मन को मन्दिर बनायेंगे, पवित्रता को धारण करके, दिव्य गुणों का श्रृंगार करेंगे।









































