Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
कुछ कलाकार पर्दे पर सिर्फ अभिनय नहीं करते, वे अपने किरदारों में जान डाल देते हैं।
नाना पाटेकर की अदाकारी, उनकी आवाज़ और उनका बेबाक अंदाज़ हमेशा दिलों में जिंदा रहेगा।
भारतीय सिनेमा में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
उनके जाने से कला जगत ने एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया।
नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
#NanaPatekar
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
बिहार हो या पश्चिम बंगाल, SIR के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आखिर योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है?
ज्ञानेश कुमार कहते हैं कि वे देश की जनता के लिए काम करते हैं। लेकिन सवाल है - अगर जनता का वोट ही छिन जाए, तो जवाबदेही किसकी होगी?
वोट किसी सरकार या चुनाव आयोग की कृपा नहीं, हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। अगर SIR के नाम पर योग्य मतदाता सूची से बाहर हो रहे हैं, तो यह सिर्फ एक नाम हटना नहीं, बल्कि एक नागरिक की आवाज़ को कमजोर करना है।
चुनाव निष्पक्ष तभी माना जाएगा, जब हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और उसे बिना किसी बाधा के अपना वोट डालने का अधिकार मिले। चुनाव आयोग को इन सवालों पर स्पष्ट जवाब देना होगा।
- डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा
#SIR #CEC #GyaneshKumar #ElectionCommission #Election
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
“लोकतंत्र सिर्फ वोट देने का अधिकार नहीं, सवाल पूछने, जवाब मांगने और सत्ता को जवाबदेह बनाने की ताकत भी है।” - डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा
#Democracy #IndianPolitics #Loktantra #VoteChori
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन आज भी सुशासन और जनसेवा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सिखाया कि नेतृत्व का सार सत्ता में नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही में है।
2 अक्टूबर 1904 को जन्मे शास्त्री जी की सोच आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, राष्ट्रहित सर्वोपरि, किसान और जवान देश की ताकत। उनकी जयंती पर विनम्र नमन। 🇮🇳
#LalBahadur #जयजवानजयकिसान #सुशासन #जनसेवा
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
SIR को लेकर उठे सवाल अब सिर्फ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं रह गए हैं। दो चुनाव आयुक्तों द्वारा बार-बार दर्ज कराई गई आपत्तियों ने चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर
गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
जब मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने जैसी संवेदनशील प्रक्रिया पर ही सवाल उठने लगें, तो चुप्पी नहीं, स्पष्ट जवाब चाहिए।
CEC ज्ञानेश कुमार को देश के सामने बताना चाहिए - इन आपत्तियों पर क्या कार्रवाई हुई और चुनाव आयोग के फैसलों में पारदर्शिता कितनी है?
लोकतंत्र में चुनाव आयोग जनता के विश्वास से चलता है। अगर उस विश्वास पर सवाल उठ रहे हैं, तो जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
— डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा
@NewsGramHindi
#CEC #SIR #IndianPolitics #GyaneshKumar #VoterRights #ElectionCommission #Democracy
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
2022 में पंजाब के किसानों से बड़े-बड़े वादे किए गए। 22 फसलों पर MSP की बात हुई और यहां तक कहा गया कि सरकार बनते ही 5 मिनट में MSP लागू कर देंगे।
लेकिन अब सरकार के करीब साढ़े चार साल पूरे होने को हैं - तो सवाल है, उस वादे का क्या हुआ?
चुनाव के समय किसानों से किए गए वादे सिर्फ भाषणों और नारों तक सीमित क्यों रह गए? अगर सरकार अपने रिपोर्ट कार्ड में हर वादा पूरा करने का दावा कर रही है, तो किसानों को 22 फसलों पर MSP की गारंटी का स्पष्ट जवाब भी देना चाहिए।
पंजाब का किसान अब सवाल पूछ रहा है - 5 मिनट का वादा साढ़े चार साल में भी पूरा क्यों नहीं हुआ?
@NewsGramHindi
#PunjabGovt #PunjabPolitics #FarmerWelfare
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
28 सितंबर - शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती।
भगत सिंह सिर्फ़ एक नाम नहीं, एक विचार हैं।
आज जब लोकतंत्र में सवाल पूछना, जवाबदेही और पारदर्शिता पहले से ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं, भगत सिंह का जीवन हमें याद दिलाता है कि सच्ची देशभक्ति अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठाने और व्यवस्था से सवाल करने का साहस भी है।
उनकी जयंती पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को विनम्र नमन।
#BhagatSingh #ShaheedBhagatSingh #BhagatSinghJayanti
अपने आखिरी वक्त में क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?
क्या आप जानते हैं? 28 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह किताबों के बहुत बड़े प्रेमी थे। 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल के आखिरी पलों में वे लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे। मुस्कुराकर बोले, "एक क्रांतिकारी दूसरे से मिल रहा है।"
#BhagatSinghJayanti #ShaheedBhagatSingh #IndianHistory #InspirationalStories #RevolutionaryLegend
[Bhagat Singh birthday, 23 March 1931, Lahore jail book incident, Vladimir Lenin biography, Indian freedom fighter]
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
"When voter lists lack transparency, democracy loses its most important foundation: public trust.” - Dr. Munish Kumar Raziada
#VoterList #ElectionCommission #Democracy
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
“लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब चुनाव निष्पक्ष और राजनीति पारदर्शी होगी।”
— डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा
#IndianPolitics #Democracy
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
On International Day of Peace, we must ask ourselves: are we doing enough to stop wars, or are we only reacting after conflicts begin?
From the crisis in Yemen to tensions around Venezuela, conflicts and global power struggles continue to affect millions of people.
The world needs more than weapons. We need strong diplomacy, wise leaders and statesmen who choose dialogue over confrontation.
The United Nations was created to promote peace, but it must be given the strength and support it needs to address conflicts more effectively.
Peace cannot come through arms alone. We need peacemakers, dialogue and leaders who put human lives above political and geopolitical interests.
This International Day of Peace, let us invest not only in defence, but also in diplomacy, dialogue and humanity.
#InternationalDayOfPeace #InvestInPeace #Peace #Diplomacy #UnitedNations
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
"Education must create responsible citizens, not just successful degree holders.” - Dr. Munish Kumar Raizada
#EducationSystem #QualityEducation
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
19 सितंबर को 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
यह संधि दिखाती है कि पानी जैसे जीवन के आधार को लेकर सहयोग, संवाद और स्पष्ट नियम कितने महत्वपूर्ण होते हैं।
आज जल संधि दिवस पर संदेश साफ है - नदियाँ सीमाएँ नहीं पहचानतीं। पानी सिर्फ संसाधन नहीं, आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है। जल का न्यायपूर्ण, टिकाऊ और जिम्मेदार उपयोग ही भविष्य की सुरक्षा का आधार बन सकता है।
@NewsGramHindi
#WaterTreatyDay #WaterSecurity #SustainableWater
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
पंजाब की AAP सरकार ने 4.5 साल में पंजाब को बर्बादी की राह पर पहुंचा दिया है। निकम्मी सरकार के पास जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं।
अब संगरूर के स्कूलों में कथित फर्जी छात्रों और फंड गड़बड़ी के आरोपों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यानी अब शिक्षा के नाम पर भी जनता के पैसे में कथित घोटाले के आरोप सामने आ रहे हैं।
#PunjabGovt #Corruption #Education
पंजाब 'AAP' सरकार में बड़ा शिक्षा घोटाला!
पंजाब के संगरूर में सरकारी स्कूलों का बड़ा घोटाला! फर्जी छात्रों के नाम पर SC स्कॉलरशिप और मिड-डे मील के फंड में भारी गबन का आरोप सामने आया है। 'आप' सरकार में शिक्षा क्रांति के दावों के बीच, गरीब बच्चों के हक की यह खुली लूट सामने आई है।
#PunjabEducationScam #SangrurSchoolGhotala #AAPGovtExposed #ScholarshipScam #PunjabNews
[Punjab school scam, Sangrur fake attendance, SC scholarship घोटाला, e-Punjab portal fraud, Bhagwant Mann government]
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वो आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें, ताकि आप ऐसे ही चौकीदार बनकर देश की सेवा करते रहें।
एक आम नागरिक होने के नाते, आज के इस खास दिन पर बधाई देने के साथ-साथ हमारी कुछ उम्मीदें भी हैं, जिसपर आपको ध्यान देना चाहिए।
अब देखिये सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा तो करती है, लेकिन 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल' की करप्शन रिपोर्ट में भारत दुनिया के 182 देशों में 91वें नंबर पर है। हम अपेक्षा करेंगे कि आम जनता को दफ्तरों के चक्करों और रिश्वत से राहत मिले।
वहीं, ADR रिपोर्ट ये कहती है कि चुनावी चंदे में जो बड़ा हिस्सा होता है, उसपर सत्ताधारी पार्टी अकेले अधिकार जमा लेती है। लोकतंत्र है, तो सबको बराबर का मौका मिलना चाहिए। इसलिए चुनावी सुधार पर ध्यान थोड़ा प्रकाश डालिये, जिसमे पारदर्शिता हो और लोकतंत्र मजबूत हो।
हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में आप और आपकी पार्टी सिर्फ बड़े-बड़े वादे नहीं करेगी बल्कि जमीन पर सुधार की कोशिश करेगी। ताकि जनता का विश्वास भारत के लोकतंत्र पर हो।
@NewsGramHindi @NewsGramHQ
#CorruptionFreeIndia #IndianDemocracy
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
क्या UPI पर नया चार्ज सिर्फ आर्थिक फैसला है, या इसके पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय दबाव भी है?
15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। ₹2,000 तक के पेमेंट और Person-to-Person ट्रांसफर पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। अगस्त 2026 में UPI पर करीब 24 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू लगभग $311 अरब थी।
वहीं, 2026 की USTR रिपोर्ट में भारत की UPI और RuPay नीतियों पर सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दो अमेरिकी स्वामित्व वाली पेमेंट ऐप कंपनियां 31 दिसंबर 2025 तक UPI के 80% से ज्यादा ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर रही थीं।
तो सवाल है - क्या यह चार्ज UPI को आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाने के लिए है, या अमेरिकी दबाव का भी कोई असर है? सरकार और NPCI को इसकी वजह और टाइमिंग साफ करनी चाहिए।
#UPI #Charges
क्या अमेरिका के दबाव में बढ़ा UPI चार्ज?
अमेरिकी दबाव में झुकी सरकार!15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ऊपर के UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% चार्ज लगेगा। विपक्ष का आरोप है कि USTR की रिपोर्ट में भारतीय UPI और RuPay की आलोचना के बाद वीज़ा और मास्टरकार्ड जैसी अमेरिकी कंपनियों के फायदे के लिए यह नियम बदला गया है।
#UPICharge #USPressureOnIndia #ModiGovernment #DigitalIndia #UPITax2026
[UPI merchant charge 2026, US trade pressure on UPI, Visa Mastercard lobby India, UPI MDR charges list, National Trade Estimate Report India]
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
Today, September 15, on the International Day of Democracy, we must ask the present government: have we become too accepting of corruption, poor public services, pollution, and broken systems?
Democracy is not just about voting or choosing a government.
It is about questioning those in power, demanding answers for failures, and ensuring that citizens’ voices are heard. A democracy is strongest when people refuse to accept poor governance as “normal.”
@NewsGramHQ @NewsGramHindi
#InternationalDemocracyDay #DriveForDemocracy
RT @MunishRaizada1: "When caste becomes politics, development becomes the forgotten promises”. - Dr. Munish Raizada
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
विधायक निधि भी क्या अब कमीशनखोरी का जरिया बन गई है❗
35 - 40% कमीशन की मांग के आरोप बेहद गंभीर हैं। सवाल यह है कि जनता के विकास के लिए मिले पैसों पर नेताओं की नजर क्यों है❓
एक तरफ जनता अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राजनेताओं पर अपनी जेब भरने में लगे हैं हैं।
सवाल सीधा है - जनता के विकास के पैसे पर आखिर किसका हक है: जनता का या नेताओं की जेब का❓
#UPPolitics #StingOperation
स्टिंग ऑप्रेशन में घूस लेते पकड़े गए बीजेपी-सपा के विधायक!
उत्तर प्रदेश में विधायक निधि के नाम पर 35% से 40% कमीशन मांगने का बड़ा खुलासा हुआ है। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में BJP विधायक जय मंगल कन्नौजिया और SP विधायक पूजा सरोज कैमरे पर रिश्वत और एडवांस की डील करते पकड़े गए हैं।
#UPPolitics #StingOperation #UPMLASting #CorruptionExposed #BJP
[UP MLA sting operation, Jai Mangal Kanojiya corruption case, Puja Saroj MLA controversy, MLALAD fund scam UP, UP political corruption news 2026]
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की होती है।
जरुरत है ऐसी व्यवस्था की, जहाँ चुनाव और व्यवस्था जनता के हिट में काम करे।
अब समय है जरुरी सुधार करने की।
#PoliticalReform #IndianPolitics #JudicialReform
Bharatiya Liberal Party (BLP) retweeted
इस देश में आखिर पेपर लीक कब रुकेगा? ❓
हर बार मेहनत छात्र करता है, तैयारी छात्र करता है, लेकिन पेपर लीक होने का खामियाजा भी वही भुगतता है।
कब तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा?
#PaperLeak #StudentProtest #Education #Students


















