Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd) header
Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd) profile picture

Associate Sr. Video Editor @thelallantop

New Delhi, India
Joined January 2017
Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)Photo by Rashid Ali Kazmi (@justrashiddd)
Rashid Ali Kazmi retweeted
अमूमन मैं ऐसे पोस्ट का रिप्लाई नहीं करता, लेकिन @Editor_SanjayS जी, अब जवाब देना ज़रूरी हो गया है. 1. ये आरोप सरासर झूठ है कि लल्लनटॉप ने ख़बर के साथ 4 PM का ज़िक्र नहीं किया. लल्लनटॉप शो की क्लिप नीचे अपलोड की है, सुन लीजिए. 
स्टोरी शाहीन और नफीसा थे, 4 PM नहीं. लेकिन आप अपने पत्रकारों से मारपीट के मामले को 4 PM के मार्केटिंग इवेंट में क्यों तब्दील करना चाहते हैं? क्या इसमें आपका कोई कमर्शियल फायदा है? 2. क्या आप इस घटना की पीड़िता शाहीन से असहमत हैं? क्योंकि शाहीन समझती हैं कि मैं उनके साथ खड़ा रहा. आपसे भी अधिक. 3 सितंबर को 11:45 पर मुझे सूचना मिली. 3 बजे बजे तक शाहीन AIIMS पहुंचीं. 5 मिनट बाद मैं AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में था. MLC बनने में 8 बज गए. इन तमाम घंटों के दौरान मैं AIIMS में ही रहा. बतौर पत्रकार जो मदद बन पड़ी, मैंने की. इस दौरान मैं, एक वकील साहब और शाहीन का परिवार एम्स में मौजूद थे. संजय जी, आप वहां नहीं थे. उसके बाद शाहीन-नफीसा के साथ मैं साकेत थाने गया. वहां भी शाहीन के परिवार और मोहल्ले के लोग थे. संजय जी, आप वहां नहीं थे. मैं रात 3 बजे साकेत थाने में रहा. लगातार रिपोर्ट कर रहा था. इसकी पुष्टि शाहीन की इंस्टाग्राम स्टोरी करती है, जिसमें वो मुझे शुक्रिया कह रही हैं. ये क्या बात हुई कि पीड़िता मुझे शुक्रिया कह रही हैं और पीड़िता का संपादक मुझ पर पक्षपाती रिपोर्टिंग का आरोप लगा रहा है? संपादक इस बहाने कहीं अपने ब्रांड को चमकाना तो नहीं चाहता? 3. इसी बीच संजय जी, आपने भी मेरे एक एक्स पोस्ट को रीशेयर करते हुए धन्यवाद लिखा था. शायद तब आप नहीं जानते थे कि मैं लल्लनटॉप का पत्रकार हूं. मेरे लिए शाहीन और नफीसा की सेहत ज़्यादा ज़रूरी थी. लेकिन आपके लिए नफीसा के नाम की स्पेलिंग ज़्यादा ज़रूरी. आपके लिए ये ज़्यादा ज़रूरी था कि इस घटना के बहाने 4 PM का नाम कितनी बार चमक जाए. इस मामले में अभी तक FIR नहीं लिखी गई है. उसके लिए भी आवाज़ उठाते रहेंगे. आपकी तरह प्रेस कांफ्रेंस के बाद घर जाकर नहीं बैठेंगे. जितने वीडियो आप मेरे लिए बनवा रहे उतने FIR करवाने के लिए बनवाते तो बेहतर होता.
गजब हैं @TheLallantop के कारनामे! Lallantop / India Today ग्रुप, पत्रकारिता के नाम पर कौन सा खेल कर रहा है? @kuldeepmishra @IndiaToday @aroonpurie लल्लनटॉप को 4PM की महिला पत्रकार का इंटरव्यू करना है, व्यूज बटोरना है, लेकिन 4PM का नाम छिपा लेना है। ये कौन सा gold standard of journalism है? ताज्जुब देखिए लल्लनटॉप के जिस पत्रकार ने थाने में मारपीट मामले में 4PM की पत्रकार नफीसा का इंटरव्यू लिया, उसका नाम भी सही से नहीं लिख सकता। नफीसा और “नफीशा” में उसे अंतर नहीं पता।
19
32
3
188
39,944
Rashid Ali Kazmi retweeted
24 अगस्त का SSC प्रोटेस्ट हमेशा याद रहेगा. बीते कुछ वक्त में मेरे संस्थान @TheLallantop ने मुझे बहुत मौके दिए. इस दौरान कई प्रोटेस्ट कवर किए. प्रयागराज में UPPSC का प्रोटेस्ट हुआ तो वहां 4 दिन तक कवरेज की. जब तक आंदोलन खत्म नहीं हो गया. बिहार में हुए BPSC प्रोटेस्ट को भी कवर किया. 25 दिसंबर को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. हमने वो भी कवर किया. हमने वो मंजर पूरे देश को दिखाया. लेकिन इस बीच किसी पुलिस अधिकारी ने हमें अपना काम करने से रोका नहीं. लेकिन 24 अगस्त को राम लीला मैदान में प्रोटेस्ट के दौरान जो हुआ उससे जरूर मुझे धक्का लगा. जब दिल्ली के DCP सेंट्रल निधिन वालसन ने पुलिस को निर्देश देते हुए ये कहा कि इनका माइक, कैमरा छिनालो. तो एक पल को ऐसा लगा मानो किसी ने कपड़े उतार दिए हो. क्योंकि एक पत्रकार के लिए उसका माइक ही उसका अभिमान होता है. ये वो तब कर रहे थे जब उन्होंने मेरे साथी @justrashiddd का ID कार्ड देखा. उन्होंने कहा डाउट है. जांच होगी वाह....हमने पूछा कि आख़िर क्या जांच होगी? बात में यही अधिकारी कहते हैं हम तो छात्रों को डिटेन कर रहे... गलती से पत्रकारों को डिटेन कर लिया... बड़े-बड़े राजनीतिक मंचों से कई बार सुना था कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. लेकिन उस दिन उस स्तंभ को भी तार-तार होते देखा. लेकिन उस दौरान एक एहसास और मिला. अपनेपान का. एकजुटता का. अपनों के होने का. जैसे मेरे संस्थान को इसकी जानकारी मिली. सभी ने पूरी ताकत झोंक दी हमारे लिए. ये मेरे लिए गौरव की बात थी मुझ जैसे अड़ने से पत्रकार के लिए मेरे संपादक से लेकर संस्थान के सीनियर्स सब देर रात तक लगे रहे. पल-पल का अपडेट ले रहे थे. सौरभ सर, कुलदीप सर, रजत सर समेत पूरा दफ़्तर हमारे साथ खड़ा था. और इसी से मिली हिम्मत से हम भी डिटेन होने के बाद भी रिपोर्टिंग करते रहे. संस्थान के लोगों से इतर तमाम लोगों ने मोहब्बत दिखाई. लोगों ने एहसास कराया कि हमारा परिवार काफी बड़ा. तमाम लोगों ने कहा आप अच्छा कर रहे. लल्लनटॉप पर पूरा भरोसा है कि वो छात्रों का साथ देगा. और हम यही वादा फिर दोहरा रहे हैं कि चाहे डिटेन हों, चाहे दबाव पड़े लल्लनटॉप हमेशा छात्रों के हितो के साथ आपको खड़ा मिलेगा. एक बात और पुलिस को ये भी समझना होगा कि वो पत्रकारों को उनका काम करने से नहीं रोक सकती. मोहब्बत जिंदाबाद ❤️ #ssc_protest #SSCProtest #Lallantop
43
678
10
1,926
51,371
Rashid Ali Kazmi retweeted
वाह @DelhiPolice अगर आपके जांच और काम का तरीका ये है तो आपकी सारी जांच संदेह के घेरे में आती है। हमारे साथी 'रजत' और 'राशिद' SSC प्रोटेस्ट कवर करने गए थे। पुलिस आई, पत्रकारों को परेशान करने लगी। साथी रजत का आइकार्ड चेक किया, नंबर पूछा और कुछ नहीं कहा। फिर साथी राशिद का आइकार्ड चेक किया और कहा - "इन पर शक है, पूछताछ करनी है, ले चलो" दोनों साथी हिरासत में चले गए। देर रात रिहा हुए। इस पूछताछ का कारण? रजत और राशिद के उच्चारण से जो शिनाख्त होती है वो? या कुछ और? सीरियसली?
43
1,044
32
1,647
33,964
रजत और राशिद, कल रामलीला मैदान से रिपोर्टिंग कर रहे थे. पुलिस वाले उन्हें परेशान करते हैं. काम करने से रोकते हैं. कार्ड मांगते हैं. राशिद का कार्ड देखते ही IPS कहता है, डाउट है इसको लेकर आ जाओ. एक IPS, आपको रजत और राशिद का अंतर समझा रहा है. और ये कोई बजरंग दल का कार्यकर्ता नहीं कर रहा, ये कोई गली छाप गुंडा नहीं कर रहा, ये एक IPS कर रहा. एक पत्रकार जो अपना काम कर रहा, उसका नाम देखकर कह रहा डाउट है. सोचिए किस घटिया सोच के लोग सिस्टम में घुसे हुए हैं. पत्रकारों से माइक छीन लिया जा रहा, उनकी आईडी छीन ली जा रही. डिटेन कर लिया जा रहा है ताकि पुलिस वालों की ज्यादती कैमरे में कैद ना हो सके. ये किस बात का डर है भाई? @RajatpandeyJF @justrashiddd #ssc_protest
19
645
16
729
14,922
पुलिस हिरासत से छूटने के बाद लल्लनटॉप के रिपोर्टर रजत पांडे [@RajatpandeyJF] ने बताया, "कस्टडी के दौरान हमने दिल्ली पुलिस को लगातार बताया कि हम पत्रकार हैं. पुलिस भी बहुत अच्छी तरह जानती थी कि हम पत्रकार हैं. इसलिए पुलिस ने हमारे प्रेस कार्ड, माइक और कैमरा जब्त कर लिए. क्या कोई प्रदर्शनकारी प्रेस कार्ड, माइक या कैमरा लेकर प्रदर्शन करने जाता है? पुलिस जानती थी कि वो किन्हें हिरासत में ले रही है." कैमरापर्सन राशिद अली काजमी [@justrashiddd] ने बताया, "पुलिस ने हमसे आइडी कार्ड मांगा, हमने दिखाया. आईडी कार्ड देखकर कहा कि डाउट है, इसकी जांच होगी. फिर धक्के मारते हुए बस में बैठा लिया. फिर आधे रास्ते में कनाट प्लेस में छोड़ दिया." @DelhiPolice thelallantop.com/india/post/…
50
728
19
1,680
59,616
Rashid Ali Kazmi retweeted
SSC के प्रोटेस्ट को कवर करने गई दी लल्लनटॉप की टीम को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. दिल्ली के रामलीला मैदान में जारी SSC के खिलाफ प्रदर्शन की कवरेज करने से पुलिस रोक रही थी. इसके बाद पुलिस ने रिपोर्टर रजत पांडे और कैमरापर्सन राशिद अली काजमी को हिरासत में ले लिया था. उस दौरान क्या-क्या हुआ? सब कैमरे में कैद. पूरी रिपोर्ट - youtu.be/37uJmiKYIUU?si=QGBP… @RajatpandeyJF @justrashiddd #SSCProtest #RamLeelaMaidan #Lathicharge
202
3,797
127
8,207
217,803
Rashid Ali Kazmi retweeted
"ये एक-एक कश्मीरी पर हमला था, कश्मीरियत पर हमला था...", पहलगाम हमले पर पाकिस्तान और आतंकियों को लेकर कश्मीर की महिलाओं ने क्या-क्या कहा? Full Video: youtu.be/HGZPxViYn-U @Abhinav_Pan @justrashiddd #Pahalgam #JammuKashmir #Pakistan
396
786
29
2,496
70,348
Rashid Ali Kazmi retweeted
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लल्लनटॉप की टीम से बुजुर्ग कश्मीरी क्या बोले? Full Report - youtu.be/FkgYo2ga1uQ?si=eqT2… @Abhinav_Pan @justrashiddd #PahalgamTerroristAttack #Pahalgam
177
606
30
2,211
64,745
Rashid Ali Kazmi retweeted
मोहब्बत ज़िंदाबाद पटना. किसी रोज़ फिर मिलेंगे. @justrashiddd #BPSC #BPSC70th #BPSCStudentsProtest #BPSCProtest
35
136
4
859
17,510
Rashid Ali Kazmi retweeted
BPSC Protest में लाठीचार्ज, घायल स्टूडेंट की मां बोलीं- "खेत बेचकर पढ़ाया, अब पुलिस मार रही" Full Video: youtube.com/watch?v=zf6Uue_s… @RajatpandeyJF @justrashiddd #BPSCProtest
28
371
44
962
45,865
Rashid Ali Kazmi retweeted
कहानी सिर्फ उनकी नहीं जो अफसर बनने शहर आए थे और उनके हिस्से लाठियां आईं. कहानी उनकी भी दिखाएंगे जिन्होंने बड़े अरमानों से अपने लाल को खुद से दूर शहर भेजा था. उम्मीद थी कि किसी रोज़ फोन की दूसरी ओर से बेटा कहेगा कि माई अफसर बन गए... लेकिन मिली एक वीडियो जिसमे पुलिस बेटे पर लाठीयां भांज रही थी. #BPSC #BPSC_70th @justrashiddd
27
102
536
16,604
Rashid Ali Kazmi retweeted
BPSC की परीक्षा को रद्द करवाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया. उनके साथ प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को हटा दिया है. देखिए रजत और राशिद की ग्राउंड रिपोर्ट. पूरी रिपोर्ट : youtu.be/UFWJvlrRcWQ @RajatpandeyJF @justrashiddd
41
186
12
388
10,445
Rashid Ali Kazmi retweeted
पटना के लिए चल दिए हैं. BPSC प्रोटेस्ट को थोड़ा और करीब से समझने के लिए.@justrashiddd भाई साथ हैं. #BPSC #BPSC70th #BPSCStudentsProtest #BPSCProtest
55
219
5
1,138
34,150
Rashid Ali Kazmi retweeted
BPSC Protest: प्रशांत किशोर और छात्रों ने आयोग और सरकार को क्या अल्टीमेटम दे दिया? पूरी रिपोर्ट : youtu.be/RVhSq2P4TRU @RajatpandeyJF @justrashiddd
11
171
2
408
10,798
Rashid Ali Kazmi retweeted
BPSC के री-एग्जाम के लिए प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर बीते दिन लाठीचार्ज हुआ. प्रोटेस्ट को लीड कर रहे रोहित प्रियदर्शी को रात में पुलिस ने डिटेन कर लिया था. अब रोहित प्रियदर्शी की पेशी में जज ने क्या फैसला सुनाया? Full Report: youtu.be/-rRoOCM4lTU?si=mbfR… @RajatpandeyJF @justrashiddd #BPSC #StudentProtest
7
147
3
392
10,156
Rashid Ali Kazmi retweeted
BPSC प्रदर्शन के बीच आयोग के दफ़्तर पहुंचे छात्र, पुलिस लाठीचार्ज में कई घायल. Full Report: youtube.com/watch?v=Ha_DqNJP… @RajatpandeyJF @justrashiddd #BPSC #StudentProtest #Patna
52
1,087
65
1,561
33,256
Rashid Ali Kazmi retweeted
आज #TheLallantopShow में देखिए- - 'गोली चला दीजिए', BPSC री-एग्जाम की मांग करने वाले स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज. स्टूडेंट्स ने क्या कहा? #StudentProtest - सात करोड़ का घर, लग्ज़री गाड़ियां, सोने की ईंट… करोड़पति कॉन्स्टेबल की असली कहानी क्या? - क्या जेल जाएंगी दिल्ली की सीएम आतिशी? आम आदमी पार्टी पर किसने लगाए आरोप? #Atishi Full Episode: youtube.com/watch?v=aWMoitB7… @Siddhantmt @raksha_s27
149
2,500
80
4,666
139,679
Rashid Ali Kazmi retweeted
BPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने जान दे दी. पिता, भाई ने सरकार से क्या मांग की? Full Episode: youtube.com/watch?v=0B92o0t8… @RajatpandeyJF @justrashiddd #Patna #BPSC
64
1,461
71
2,374
58,734
Rashid Ali Kazmi retweeted
पटना के गर्दनीबाग में #BPSC के Re-Exam के लिए छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. 7 छात्र आमरण अनशन पर बैठे थे, जिनमें से 6 छात्रों को तबियत बिगड़ने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बचे अकेले छात्र ने रोते हुए क्या गुहार लगाई? पूरी रिपोर्ट - youtu.be/-pOBRPNTwbA?si=jrRM… @RajatpandeyJF @justrashiddd
78
1,933
82
3,999
99,132
Rashid Ali Kazmi retweeted
BPSC Protest में Re-Exam की मांग पर बवाल, आमरण अनशन पर बैठें छात्रों ने क्या बताया? पूरी रिपोर्ट: youtu.be/7JaLpbvGPYk @RajatpandeyJF @justrashiddd
10
505
13
875
16,805