Pinned Tweet
आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीररस के कवि #रामधारी_सिंह_दिनकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन💐🙏
२३ सितंबर १९०८- २४ अप्रैल १९७४ हिन्दी के एक प्रमुख लेखक,कवि व निबन्धकार बिहार प्रान्त के बेगूसराय जिले का सिमरिया घाट उनकी जन्मस्थली है!
राम हैं स्वनाम धन्य, राम धन्य नाम
राम को प्रणाम, राम नाम को प्रणाम
राम भजन कर मन, राम भजन कर मन..!!
~ पंडित नरेंद्र शर्मा
स्वर : लता मंगेशकर
#राम_भजन #भक्ति_गीत #लेखनी ✍️
youtu.be/ZdXSBEiTZto?si=knG0…
हिमालय के आँगन में उसे, #प्रथम किरणों का दे उपहार,
उषा ने हँस अभिनंदन किया और पहनाया हीरक-हार ।
जगे हम, लगे जगाने विश्व, लोक में फैला फिर आलोक,
व्योम-तम पुँज हुआ तब नष्ट, अखिल संसृति हो उठी अशोक !
~ जयशंकर प्रसाद
#प्रथम 🥇 #लेखनी ✍️
@pareeknc7 @madhuleka @speakingmico
आओ लम्हों के सर पर एक छप्पर डालें
वो देखो दूर वहाँ
सच और झूट के दरमियान कुछ जगह ख़ाली है..!!
#अमृता_प्रीतम (1919-2005)
'भारतीय ज्ञानपीठ' पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी की लोकप्रिय कवयित्री-लेखिका।
#पुण्यतिथि #लेखनी ✍️
√विभाजन की त्रासदी, स्त्री-जीवन की पीड़ा, प्रेम और मानवीय संवेदनाएँ उनकी रचनाओं के प्रमुख विषय रहे। उनकी कालजयी कविता 'अज्ज आखाँ वारिस शाह नूँ' ने विभाजन के दर्द को मार्मिक अभिव्यक्ति दी। उनका प्रसिद्ध उपन्यास 'पिंजर' स्त्री की पीड़ा और विभाजन की विभीषिका का सशक्त चित्रण करता है।
उनकी प्रमुख कृतियों में 'रसीदी टिकट', 'कागज़ ते कैनवास' और 'सुनेहड़े' शामिल हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार तथा पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।
किसी को गिराया न ख़ुद को उछाला
कटा ज़िंदगी का सफ़र धीरे धीरे
जहाँ आप पहुँचे छलांगें लगा कर
वहाँ मैं भी पहुँचा मगर धीरे धीरे !
#रामदरश_मिश्र (1924-2025)
#पुण्यतिथि #लेखनी ✍️
√हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार एवं आलोचक। उनका साहित्य भारतीय गाँवों की मिट्टी की गंध, लोकजीवन की आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है।
"थोड़ा भाषण देना आ जाने से, और अख़बारों मे लिखना सीख जाने से ही नेता बन जाने की नौजवानों मे कल्पना हो तो वह ग़लत है। सीढ़ी-दर-सीढ़ी चढ़ना चाहिए!"
#सरदार_वल्लभ_भाई_पटेल (1875-1950)
'लौह पुरुष' के रूप में लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता। देश के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख योगदान।
#जन्मजयंती 💐 #लेखनी ✍️
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
🤖 Made with AI
Replying to @ParmarA03 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @DrPujaJha @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
शत बाहु-पद, शत नाम-रूप,
शत मन, इच्छा, वाणी, विचार,
शत राग-द्वेष, शत क्षुधा-काम,--
यह जग-जीवन का अन्धकार!
यह दिशि-पल का तम, इन्द्रजाल,
बहु भेद-जन्य, भव क्लेश-भार,
प्रभु ! बाँध #एकता में अपनी
भर दें इसमें अमरत्व-सार !
~ सुमित्रानंदन पंत
#एकता 🤝 #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
अमित🇮🇳 retweeted
Replying to @AarTee33 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @DrPujaJha @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
कहाँ हूँ...यहाँ हूँ...वहाँ हूँ
रात भी...बात भी
बीत ही जाएगी
फिर कभी आयेगी
जहाँ हूँ !
आदमी...आदमी हैं सभी
क्या कभी #एकता आयेगी
क्या कभी जहाँ हूँ !
~ त्रिलोचन
#एकता 🤝 #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस
Replying to @ParmarA03 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @DrPujaJha @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
अमित🇮🇳 retweeted
Replying to @AarTee33 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @DrPujaJha @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
कि जाति-द्वेष छोड़कर उठो,
कि धर्म-द्वेष छोड़कर उठो,
वतन की #एकता के वास्ते,
वतन की नव-स्वतंत्रता के वास्ते !
महान हिंद की महानता बनी रहे !
उदार हिन्द की उदारता बनी रहे !
~ महेंद्र भटनागर
#एकता 🤝 #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
Replying to @ParmarA03 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @DrPujaJha @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
यह हमारी #एकता ही देश की पहचान है
आपसी सौहार्द ही सचमुच हमारी शान है !
मज़हबी चश्मे पहनकर यूँ न हमको घूरिये
दोस्तो हिंदी हैं हम, इस बात पर अभिमान है !
यह हक़ीक़त है, इसे महसूस करके देखिये
जोड़ना सबसे कठिन है, तोड़ना आसान है !
~ डी. एम. मिश्र
#एकता 🤝 #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
Replying to @AarTee33 @ParmarA03 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @DrPujaJha @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
मेरे प्राण स्वयं राखी-से प्रतिक्षण तुझको रहते घेरे,
पर उनके ही संरक्षक हैं अथक स्नेह के बन्धन तेरे।
भूल गये हम कौन कौन है, कौन किसे भेजे अब राखी-
अपनी अचिर अभिन्न #एकता की बस यही भूल हो साखी !
~ अज्ञेय
#एकता 🤝 #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
Replying to @AarTee33 @ParmarA03 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @DrPujaJha @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
आदिकाल से बह रही, ज्ञान मार्ग की धार।
धन्य-धन्य भू भारती, करती बेड़ा पार॥
मंदिर में घंटी बजे, मुल्ला देत अजान।
गिरिजाघर में पादरी, गुरुग्रंथ का ज्ञान॥
गाते वन्दे मातरम, जन गण मन है गान।
लहराये झंडा गगन, करे #एकता भान॥
~ रचना उनियाल
#एकता 🤝 #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
अमित🇮🇳 retweeted
Replying to @AarTee33 @ParmarA03 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
पुष्प प्रेम संकेत हैं,
प्रेम जगत का मूल।
प्रेम प्रकट करते सभी,
देकर प्यारे फूल।।
पुष्प विविध इक डोर सँग,
बनता सुंदर हार।
बढ़ती है जब एकता,
बढ़ता है शृंगार।।
- गरिमा सक्सेना
#एकता #लेखनी ✍️
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस🇮🇳
अमित🇮🇳 retweeted
Replying to @DrPujaJha @AarTee33 @ParmarA03 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
हम से है ताक़त हमारी,
विभिन्नता में एकता
शत्रु भय खाता है हमसे,
एकजुटता हमारी देखता
सच यही है, जान लो,
यही है वह अनमोल ज्ञान
दुनिया में बनाएगा जो,
हमें महान में भी महान
आओ गाएँ 'वन्देमातरम'।
भारत माँ की वन्दना करें हम।
~सुब्रह्मण्यम भारती
#एकता #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस🇮🇳
अमित🇮🇳 retweeted
Replying to @ParmarA03 @AarTee33 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
एक भारत,श्रेष्ठ भारत
ज्ञान सिंधु,विवेक भारत।
विश्व के मानस-पटल पर
है सुनहरा लेख भारत।
अनेकता में एकता का
विशिष्ट शक्ति संपदा का
स्वर्ण-पक्षी पल रहा
चिर सनातन का से
समृद्धि का अतिरेक भारत।
विश्व के मानस-पटल पर
है सुनहरा लेख भारत।
~विकास पाण्डेय
#एकता #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस🇮🇳
अमित🇮🇳 retweeted
Replying to @DrPujaJha @ParmarA03 @AarTee33 @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_ @ShwetaJha24 @Chandra25316864 @ArchanaVed @alokrsrivastav @arpanvt @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @arorafbd @VineshGaba @SrRuhil @dhirendra0612 @kr0271amit @Tiwariji113079 @vds31175 @MengiKuldip @mkanoujia78 @SatishTangri
एकता के सूत्र में बँधकर,
अग्रसर हों सब प्रगति-पथ पर,
धर्म-भाषा-वर्ण पर कोई न
लांछित हो प्रण हमारा !
दूर हो अज्ञान-निर्धनता
वर्ग-अन्तर-मुक्त मानवता,
अर्थ-अर्जित कुछ जनों तक ही
न सीमित हो प्रण हमारा !
- महेंद्र भटनागर
#एकता #लेखनी
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस🇮🇳
अमित🇮🇳 retweeted
Replying to @AarTee33 @speakingmico @ArchanaVed @Ashu_2712 @ashishb15531661 @jaincp61 @RuchiraTripathi @kr0271amit @KundanS43937985 @arpanvt
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर राष्ट्र के इस महान शिल्पकार को कोटि-कोटि नमन!
500 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराकर एक अखंड राष्ट्र का निर्माण करने वाले 'लौह पुरुष' का योगदान अविस्मरणीय है। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में उन्होंने न केवल देश को भौगोलिक एकता के सूत्र में पिरोया, बल्कि एक सशक्त, आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था की नींव भी रखी।
बारडोली सत्याग्रह से 'सरदार' की उपाधि पाने वाले पटेल साहब का जीवन अनुशासन, राष्ट्र-प्रथम की भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।
आइए, आज के दिन हम सब भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लें।
#सरदार_वल्लभभाई_पटेल #सरदार_वल्लभ_भाई_पटेल #राष्ट्रीयएकतादिवस #लेखनी























