Pinned Tweet
#PadmaAwards
आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में माननीय राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा पद्मश्री का सम्मान पाकर अभिभूत हूँ ।
पद्म सम्मान प्राप्ति के गौरव के यह पल मुझे जीवन भर प्रकृति की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे ।
आज दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमन्त्री आवास भोपाल में मप्र के यशस्वी मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव जी से सौजन्य भेंटकर दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दी ।
दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि और आरोग्य लेकर आएँ ।
@DrMohanYadav51 @MP_JanAbhiyan
#शुभ_दीपावली
#mahalaxmi #Diwali
Mohan Nagar retweeted
Diwali wishes to everyone!
देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।
भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, भाजपा के वरिष्ठ नेता, भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
महाकाल महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
#लालकृष्ण_आडवाणी
#LalKrishnaAdvani
माँ #महालक्ष्मी जी सब पर कृपा बनाए रखें, भगवान श्री गणेश सभी विघ्नों को दूर करें । माँ सरस्वती सबको सदबुद्धि प्रदान करें।
सबकी मङ्गलकामना के साथ यह #दीपोत्सव समाज, धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनें।
🪔 आप सभी को #दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
माँ भारती के प्रति अनुपम देशभक्ति की भावना को प्रज्ज्वलित करने वाले हमारे राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की 151 वीं वर्षगाँठ पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
वन्देमातरम् मात्र एक गीत नहीं, भारत की एकात्मकता और राष्ट्रभाव का शाश्वत मन्त्र है ।
#वन्देमातरम्
#VandeMataram
आज धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के राज्य कार्यालय में परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ जी व अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती, भगवान गणेश व माँ नर्मदा की पूजा अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य व आरोग्य की प्रार्थना की।
आज भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के माननीय उप मुख्यमन्त्री आदरणीय श्री जगदीश देवड़ा जी से सौजन्य भेंटकर धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएँ दी ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ जी साथ रहे ।
@JagdishDevdaBJP @MP_JanAbhiyan
"चायना की मिट्टी के नहीं, माँ माचना की माटी के दीपक खरीदें ।"
आज पाँच दिवसीय दीपोत्सव हेतु शाहपुर के कारीगरों द्वारा बनाये गये मिट्टी के दीपक व अन्य पूजा सामग्री क्रय की ।
@narendramodi @DrMohanYadav51
@MP_JanAbhiyan
#vocalforlocal
#swadeshi #स्वदेशी_सामान
#धनतेरस
धनधान्य का उत्सव धनतेरस , स्वस्थ और दीर्घ आयु के देवता भगवान धन्वन्तरी के प्राकट्य दिवस की सभी मित्रों-शुभचिन्तकों को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएँ ।
#ShubhDhanteras
#गोवत्स_द्वादशी
ॐ सर्वदेवमये देवि लोकानां शुभनन्दिनि।
मातर्ममाभिलषितं सफलं कुरु नन्दिनि ॥
(भविष्य पुराण)
आज गोवत्स द्वादशी (बछ बारस) पर गौधूलि बेला में भारत भारती गौशाला में गोमाता और बछड़े की पूजा की ।
गौकृपा सब पर बनी रहे । गौमाता हमारे सभी कार्य सफल करें ।
#बछ_बारस
आज भोपाल में मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला-2026 के समापन समारोह मे सम्मिलित होकर माननीय राज्यपाल महोदय के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया व उपस्थित स्वजनों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने का आग्रह किया।
Mohan Nagar retweeted
प्रतिबोधविदितं मतममृतत्वं हि विन्दते।
आत्मना विन्दते वीर्यं विद्यया विन्दतेऽमृतम्॥
भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सशस्त्र विद्रोह के जनक, महान क्रान्तिकारी श्रद्धेय वासुदेव बलवन्त फड़के की जयन्ती पर उन्हें शत-शत नमन ।
#वासुदेव_बलवन्त_फड़के
आज जिला अशोकनगर के कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में @MP_JanAbhiyan के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक में सहभागिता कर संस्थाओं के सदस्यों से परिषद के द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में समाज की भागीदारी व विभिन्न अभियानों के कार्यवृत्त पर संवाद किया ।
#गुना_प्रवास
आज गुना में जिला पंचायत सभागार में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित संवाद योजना अन्तर्गत नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में पहुँचकर संस्था प्रतिनिधियों से संवाद किया ।
#नवांकुर #संवाद #मध्यप्रदेश_जन_अभियान_परिषद
#गुना #CMMadhyaPradesh
आज राजगढ़ जिले के हरित विद्यालय शासकीय हाईस्कूल सोनखेड़ा पहुँचकर विद्यालय परिसर में पारस पीपल का पौधा रोपा व विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण पर संवाद किया ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक 2-4 नवंबर 2026 डेली कॉलेज इन्दौर ।
@RSSorg
श्रीरामजन्मभूमि आन्दोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर राम कोठारी जी और शरद कोठारी जी (कोठारी बन्धुओं) के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन ।
उनका बलिदान भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रीरामजन्मभूमि आन्दोलन के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा ।
#कोठारी_बंधु


















































