Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare) header
Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare) profile picture

मध्यप्रदेश श्रमकल्याण मंडल श्रम विभाग | म.प्र. शासन 👷श्रमिक कल्याण | 📚 शिक्षा | 🏥 स्वास्थ्य | 🤝 सामाजिक सुरक्षा

Bhopal Madhya Pradesh
Joined March 2026
Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)Photo by Madhya Pradesh Labour Welfare Board (@mpLabourwelfare)
आज विकास भवन में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग' द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बजट व्यय एवं सतत निगरानी: बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत वार्षिक बजट प्रावधानों के विरुद्ध अब तक हुई वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से आवंटित बजट के अनुरूप कार्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्णता सुनिश्चित करें। आश्रय निधि का सदुपयोग: जिला पंचायतों में उपलब्ध आश्रय निधि के पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। नर्मदा परिक्रमा मार्ग का सुदृढ़ीकरण: मांडू के समीप नर्मदा परिक्रमा मार्ग की दुर्गम स्थिति को संज्ञान में लेते हुए, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग के सुधार एवं मरम्मत के संबंध में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। पंचायतों का परिसीमन: पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया के दौरान ध्यान में रखे जाने वाले प्रमुख बिंदुओं एवं मानकों पर विभागीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। अधिनियम संशोधन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला: 'पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम' में समयानुकूल एवं आवश्यक संशोधनों पर व्यापक विचार-विमर्श के उद्देश्य से आगामी 28 नवंबर 2026 को एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष तथा प्रतिनिधि स्वरूप जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सरपंचगण सहभागिता करेंगे। विधानसभा प्रकरणों का निराकरण: विधानसभा से संबंधित समस्त लंबित प्रकरणों एवं प्रश्नों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर एवं समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। @minprdd @BJP4MP
4
11
24
3,990
विकास भवन में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग' द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक... @minprdd @BJP4MP
12
18
208
8,633
मंदसौर के गांधीसागर में विशेष कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय... #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
2
9
19
8,683
नशे की लत एक गंभीर राष्ट्रीय समस्या है। सरकार, प्रशासन और समाज को समय रहते इस समस्या का समाधान करने तथा इससे मुक्ति पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। समाज में माता-पिता और बुजुर्गों की वर्तमान पीढ़ी को युवा पीढ़ी में यह विवेक विकसित करना चाहिए, वहीं युवा पीढ़ी को भी स्वयं को उन सभी प्रभावों और गतिविधियों से दूर रखना चाहिए, जो ऐसी हानिकारक आदतों के विकास का कारण बन सकती हैं। इसी दृष्टिकोण के साथ, स्वयंसेवक भारत में इस समस्या के समाधान की दिशा में कार्य कर रहे सभी लोगों को एकजुट करने और इसके विरुद्ध देशव्यापी जनआंदोलन खड़ा करने का प्रयास करेंगे। — आदरणीय @DrMohanBhagwat जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागपुर के विजयादशमी उत्सव में @RSSorg
2
10
154
12,994
"नशीली दवाएं एक गंभीर राष्ट्रीय समस्या है और सरकार, प्रशासन तथा समाज को समय रहते इस पर ध्यान देकर इससे निपटने के उपाय शुरू करने चाहिए।" — आरएसएस के श्री विजयादशमी उत्सव [युगाब्द 5128] में आदरणीय सरसंघचालक @DrMohanBhagwat जी @RSSorg @SahyogYuvaSamit @phalitspatel @jalamsing_patel
5
15
146
6,353
बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे॥ जीवन के संग्राम में विजय पाने के लिए सद्गुणों का होना अत्यंत आवश्यक है। असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर सदाचार की विजय के प्रतीक विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। मेरे आराध्य एवं जीवन के प्रेरणास्रोत श्री श्री बाबाश्री जी कहते थे—"पैशाचिक आदतें जब पारंपरिक प्रचलन में आ जाती हैं, तो मानव का विकास, विनाश में परिवर्तित होने लगता है।" विद्वता के प्रतीक दशानन रावण के साथ भी यही हुआ। अहंकार और विकारों ने उसकी मति हर ली। इसलिए विजयादशमी/दशहरा निर्विकार जीवन का संकल्प लेने का पर्व है। भगवान श्री राम का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। जय श्री राम! #विजयादशमी #दशहरा
12
13
146
6,469
निर्माण श्रमिक भाइयों एवं बहनों, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) में पंजीयन के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करना आवश्यक है। ✅ आयु सीमा: 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ✅ कार्य अनुभव: पिछले 12 महीनों में कम-से-कम 90 दिनों तक भवन या अन्य निर्माण कार्य में कार्य किया होना आवश्यक है। 📌 पात्र निर्माण श्रमिक निर्धारित पात्रता के अनुसार अपना पंजीयन कराएँ और शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ पाएँ। 🔗 अधिक जानकारी के लिए: labour.mp.gov.in @labour_mp @mpbocw @BJP4MP #MPBOCW #निर्माणश्रमिक #श्रमिककल्याण #श्रमविभाग #मध्यप्रदेशशासन #श्रमिकसशक्तिकरण #श्रमिकहित #मध्यप्रदेश
9
16
37
7,705
ग्वालियर में ट्रक ड्राइवर की घोर लापरवाही से दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है ।मृतकों एवं घायल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ ।माँ पारम्बा भगवती परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।सरकार ने घटना को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेकर कार्यवाही की है ।@DrMohanYadav51
5
13
32
7,578
"परिक्रमा कोई पर्यटन नहीं बल्कि एक साधना है, जिसमें चलते-चलते योग और ध्यान स्वतः हो जाता है।" (स्वदेश न्यूज चैनल के ‘शख्सियत’ कार्यक्रम में खास बातचीत के प्रमुख अंश) youtu.be/9gFO8tytp_A?si=SnWG… #परिक्रमा #SwadeshNews
7
16
140
6,733
असलियत देश के सामने आ गई, शहरी नक्सली नेहा बोरा ने स्वयं स्वीकार कर लिया कि उनके आदर्श कौन हैं? मै तो हिन्दी भाषा समझता हूँ जिसमें सत्ता परिवर्तन वोट से होता है और तख्तापलट हिंसा से।विपक्ष क्या चाहता है?! @INCIndia के प्रवक्ता और नेता वामपंथी उग्रवाद की ही भाषा बोल रहे हैं । @BJP4India @BJP4MP
30
20
1
173
21,591
RT @prahladspatel: विभाजनकारी राजनीति का अंत, छात्रहित और राष्ट्रहित की जीत! बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ओडिशा के युवाओं ने साबित कर दिया है कि…
This quoted post is unavailable.
📍 शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय, नीलबड़ (मुगालिया छाप, भोपाल) श्रमिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करने का प्रयास। विद्यालय का निरीक्षण कर संवाद... @labour_mp @mpbocw
9
15
109
7,625
श्रमिक भाइयों एवं बहनों, निर्माण कार्य से जुड़े कई ऐसे काम हैं, जिन्हें भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के अधिसूचित 49 प्रवर्गों में शामिल किया गया है। इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, बढ़ई, वेल्डर, मिस्त्री, मजदूर, लोहार, पेंटर, प्लंबर, सड़क कर्मकार, चट्टान तोड़ने वाले, कुएं और नहर से जुड़े श्रमिक, चेक डैम, तालाब, भूमि एवं जल संरक्षण कार्य करने वाले सहित अनेक निर्माण कार्य इस श्रेणी में आते हैं। जानिए आपका कार्य भी इन 49 निर्माण श्रमिक श्रेणियों में शामिल है या नहीं। पात्र होने पर पंजीयन कराएं और श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लें। @labour_mp @mpbocw #MPBOCW #ConstructionWorkers #MadhyaPradesh #mpgovernment #Employment
4
15
110
5,380
आज 'मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (मप्र श्रम विभाग)' द्वारा नीलबड़ (मुगालिया छाप, भोपाल) स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा और श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। 'श्रमोदय विद्यालय' अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं और यह गुणवत्ता निरंतर बनी रहे, यही हमारा प्रयास है। इस अवसर पर श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्रन भी उपस्थित रहे। @labour_mp @mpbocw @JansamparkMP @LabourMinistry #MadhyaPradesh #श्रमोदयविद्यालय #श्रमविभाग #शिक्षा #भोपाल
24
18
188
5,455
पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर फ़ैसला बेहद महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दा है। उच्च न्यायालय जबलपुर ने कमलनाथ सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाज़ी में लिए स्वार्थी फ़ैसले को अवैध घोषित कर दिया। कांग्रेस किसी वर्ग की हितैषी नहीं है, वह अपने स्वार्थ के लिए कार्य करती है। इसलिए अनेक संवैधानिक कमियों के कारण अध्यादेश निरस्त हुआ। मा. मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर जो सामूहिक प्रयास किया, वह जारी रहेगा। @BJP4MP @BJP4India
116
63
10
132
29,555
आज मंत्रालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सहभागिता की। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ हुआ। #CabinetMP
4
13
23
5,384
श्रमिक भाइयों एवं बहनों, विदिशा निवासी श्री सुनील कुमार को मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) की #औजार_उपकरण_खरीदी_अनुदान_योजना के अंतर्गत ₹5,000 तथा साइकिल अनुदान योजना के अंतर्गत ₹4,000 की सहायता प्राप्त हुई। यह सहयोग उनके कार्य को आसान बनाने और रोज़मर्रा की जरूरतों में मददगार साबित हुआ। श्रमिक कल्याण की ऐसी योजनाएँ मेहनतकश परिवारों को आर्थिक सहारा और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। पंजीकृत श्रमिक बनें, पात्र योजनाओं का लाभ लें। @labour_mp @mpbocw @BJP4MP #MPBOCW #ShramikKalyan #LabourWelfare #MadhyaPradesh #Vidisha #श्रमिककल्याण #सफलताकीकहानी
3
11
22
7,737
🎓 श्रमोदय आवासीय विद्यालय — प्रवेश का एक और अवसर! श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और अवसर उपलब्ध है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने पुत्र या पुत्री को उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिला सकते हैं। यहाँ विद्यार्थियों को मिलती है— 🎓 निःशुल्क शिक्षा 🏫 निःशुल्क आवास 📍 भोपाल | इंदौर | ग्वालियर | जबलपुर सीटों की उपलब्धता एवं प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए संबंधित विद्यालय के संपर्क नंबर पर समय पर संपर्क करें: 📞 भोपाल: 6263012515 📞 इंदौर: 797474856 📞 ग्वालियर: 0751-3500995 📞 जबलपुर: 0761-2971377 / 0761-2971378 ⚠️ सीटें सीमित हैं, इसलिए जानकारी लेने में देर न करें। 📞 श्रमिक हेल्पलाइन: 1800-233-8888 🌐 labour.mp.gov.in श्रमोदय आवासीय विद्यालय — शिक्षा का अवसर, बेहतर भविष्य की ओर एक कदम। @labour_mp @minprdd @BJP4MP @JansamparkMP #श्रमोदय #श्रमोदयविद्यालय #श्रमिकपरिवार #निर्माणश्रमिक #निःशुल्कशिक्षा @mpbocw
14
24
155
8,965
Madhya Pradesh Labour Welfare Board retweeted
Payment of wages by 7th of every month 🙏
2
19
1
18
374
आगर-मालवा (नलखेड़ा) में हुए भीषण हादसे में ओडिशा के श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ​राज्य सरकार द्वारा मृतकों के आश्रितों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता व हर संभव मदद दी जा रही है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ​ॐ शांति!
5
10
1
21
7,333