महिला शिक्षा एवं विधवा पुनर्विवाह के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. धोंडो केशव कर्वे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
नारी सम्मान, शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 🙏
डीएनए के जेनेटिक कोड और प्रोटीन संश्लेषण के क्षेत्र में अपने अभूतपूर्व शोध से विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ाने वाले महान वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हरगोबिंद खुराना जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। 🙏
चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासननायक श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जी के पावन निर्वाण महोत्सव (मोक्षकल्याणक) की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान महावीर स्वामी जी ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं अनेकांतवाद के सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को मानवता, करुणा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनके दिव्य उपदेश युगों-युगों तक मानवता का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
जियो और जीने दो🙏
बस्तर की धरती पर शौर्य का सम्मान, वीर जवानों संग दीपावली का उत्सव!
दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वीर जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कभी नक्सली हिंसा से प्रभावित रही बस्तर की धरती आज शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है।
#ModiInBastar #HappyDiwali
Narayan Chandel retweeted
Diwali in Bastar…all thanks to our security forces!
Naxalism is history.
Development is the way ahead.
Today was special and memorable.
Narayan Chandel retweeted
जंगलों से हथियारी नक्सली तो मिट गए, लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है। ये आज भी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं।
हमें इन्हें पहचानना है, इन्हें परास्त करना है और देश को सुरक्षित रखना है।
-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
📍कोबरा ऑपरेशंस बेस, बस्तर
@narendramodi
#ModiInBastar
हर दीपावली पर मोदी जी उन वीर जवानों के बीच पहुँचते हैं जो अपने घरों से दूर रहकर देश को सुरक्षित बनाए रखते हैं।
आज मोदी जी बस्तर के उन्हीं जंगलों में जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं, जहाँ कभी नक्सली आतंक का कहर था। पाँच दशकों में यह पहली दीपावली है, जब देश नक्सलवाद के दंश से मुक्त हो चुका है और यह जीत हमारे जवानों के साहस, शौर्य व समर्पण की है।
यह दीपावली उन वीरों के पराक्रम व बलिदान को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा व शांति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
Narayan Chandel retweeted
साथियों, साल 2026 की यह दिवाली वाकई विशेष है। 40-50 साल के बाद आपके लिए ऐसी दिवाली आई है। ये पहली दिवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।
-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
📍कोबरा ऑपरेशंस बेस, बस्तर
@narendramodi
Narayan Chandel retweeted
मेरे वीर जवानों, इस बार मैं दिवाली मनाने बस्तर के जंगलों में आया हूँ। यह वह भूमि है, जहाँ कभी नक्सली आतंक का कहर था और आप सबकी त्याग-तपस्या के कारण उसी भूमि पर नक्सली आतंक का कहर खत्म हुआ और विकास की बहार शुरू हुई है।
-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
📍कोबरा ऑपरेशंस बेस, बस्तर
@narendramodi
Narayan Chandel retweeted
आज विश्व देखेगा कि जो बस्तर कभी नक्सलवाद के अंधकार में डूबा था, वह आज विकास, विश्वास और शांति के साथ दीपावली के प्रकाश से जगमगा रहा है। यह बदलते बस्तर की नई तस्वीर और नए भारत का संकल्प है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पावन धरा बस्तर पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
#PMModiInBastar
Narayan Chandel retweeted
जंगलों से हथियारी नक्सल तो मिट गए, लेकिन दिमागी नक्सलियों को अभी हमें परास्त करना है।
Narayan Chandel retweeted
A very special Diwali with our brave security forces in Bastar, Chhattisgarh. nitter.gq/i/broadcasts/2AMWbvLWX…
Narayan Chandel retweeted
PM @narendramodi ji celebrates Diwali with our brave security forces in Bastar.
nitter.gq/i/broadcasts/2JQXKOgVR…
Narayan Chandel retweeted
आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रसेवा के पर्याय, भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिवस एवं उनके 100वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में हवन-पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
Narayan Chandel retweeted
दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
#शुभ_दीपावली #HappyDiwali #Diwali2026











