
कलमकार ✍ ,राय निजी है, RT मतलब सहमति नही, ब्यूरो चीफ @RJNews_Ncr, @RJMediaGroups #Divyang #Gujju
India
Joined February 2015
- Tweets34.9K
- Following1K
- Followers1.6K
- Likes12.3K
Pinned Tweet
🚨 #BreakingNews: दिल्ली की सड़कें लाशें गिन रही हैं, DUSIB सो रहा है!
बीती रात 10 बजे से सुबह 3:30 बजे 21 रेस्क्यू की शिकायतें, 50+ बेघरों की लोकेशन, सिर्फ 1 को बचाया गया, रैन बसेरा पहुंचाया गया,
बाकी का हिसाब:
- “Call not pick up by rescue team” → 8 बार
- “Person not found” → 4 बार
- “Refuse” → 5 बार
- 11 शिकायतें अभी भी OPEN, कोई गया ही नहीं!
कई संस्था की रेस्क्यू टीम DUSIB कंट्रोल रूम का फोन तक नहीं उठाते!
तिलक नगर रैन बसेरा रात में मुख्य गेट पर ताला, बेघर को id प्रूफ नही होने पर सोने से किया मना !
5 दिन में ,10 बेघर ठंड से मरे,
हर लाश पर लिखी है जिम्मेदारों की लापरवाही की कहानी
कब तक चलेगा ये खेल?
#बेघर_की_लाश_पर_झूठ #DUSIBFail #DelhiHomelessCrisis #शर्म_सरकार
@LtGovDelhi @gupta_rekha @ashishsood_bjp @NULM_MoHUA @dusib_delhi @DelhiPolice
#DelhiFireService: मुबारकपुर डबास की बैग फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू; दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद टाला बड़ा हादसा
➡ मीर विहार (शिव मंदिर के पास, मुबारकपुर डबास) स्थित करीब 65 वर्ग गज की तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर पर चल रही बैग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में दोपहर करीब 2:40 बजे लगी भीषण आग
➡ सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीमें तुरंत रवाना; रास्ते में ट्रैफिक जाम के बावजूद PCR की मदद से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे
➡ आग की गंभीरता को देखते हुए 'MAKE-4' कॉल घोषित कर वाटर टेंडर (WT), वाटर बाउजर (WB), MP व QRV सहित कुल 10 फायर गाड़ियां मौके पर की गईं तैनात
➡ ADO फिरोज खान और STO सीताराम की अगुवाई में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4:05 बजे आग पर नियंत्रण पाया; शाम 5:10 बजे पूरी तरह बुझी आग, कोई हताहत नहीं
#DelhiFireService #FireIncident #MubarakpurDabas #MeerVihar #BagFactoryFire #FireSafety #RescueOperation #DelhiNews #BreakingNews
@DelFireService | @CPDelhi | @LtGovDelhi | @CMODelhi | @RJNews_Ncr |
#ShahdaraDistrict: त्योहारी सीजन में अवैध पटाखों के खिलाफ शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ANTF ने 311.97 किलो पटाखों के साथ तस्कर को दबोचा
➡ बलबीर नगर (शिव मंदिर के पास) स्थित रिहायशी मकान में अवैध रूप से बेचे जा रहे थे पटाखे; शाहदरा जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना पर मारा छापा
➡ मौके से भारी मात्रा में कुल 311.97 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद कर किए गए जब्त; आरोपी हर्षित मित्तल (26 वर्ष, निवासी बलबीर नगर) गिरफ्तार
➡ पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक तंगी के चलते रेस्तरां मजदूरी छोड़कर जल्दी पैसे कमाने के लालच में अवैध पटाखा बिक्री में शामिल होने की बात कबूली
➡ थाना शाहदरा में विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(b) व 288/125 BNSS के तहत केस दर्ज; पटाखों के अवैध सप्लायर नेटवर्क की तलाश जारी
#ShahdaraDistrict #DelhiPolice #ANTF #IllegalFirecrackers #Crackdown #DiwaliCrackers #ExplosivesAct #CrimePrevention #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCP_SHAHDARA | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#NorthEastDistrict: सुंदर नगरी में लूट व स्नैचिंग की साजिश नाकाम; नंद नगरी पुलिस ने अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ 2 बदमाशों को दबोचा
➡ सुंदर नगरी स्थित पीली मिट्टी पार्क में लूट और झपटमारी की फिराक में खड़े दो संदिग्धों को गश्ती दल ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा
➡ तलाशी के दौरान आरोपी अर्जुन के पास से 1 अवैध देशी कट्टा और उसके साथी हरिओम उर्फ सागर की जेब से 1 जिंदा कारतूस बरामद
➡ पकड़े गए दोनों आरोपी नंद नगरी (बी-ब्लॉक) के निवासी; अर्जुन पर चोरी, नकबजनी व आर्म्स एक्ट के 7 केस दर्ज, जबकि हरिओम आबकारी अधिनियम के 3 मामलों में संलिप्त
➡ थाना नंद नगरी में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत केस दर्ज; पुलिस की सतर्कता से टली गंभीर वारदात, हथियार के स्रोत की जांच जारी
#NorthEastDistrict #DelhiPolice #NandNagri #ArmsAct #IllegalWeapons #CrimePrevention #PatrollingTeam #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPNEastDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#NorthEastDistrict: सेवाधाम पिकेट पर अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार; हर्ष विहार पुलिस ने 250 क्वार्टर देशी शराब और बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी की जब्त
➡ सेवाधाम पिकेट (थाना हर्ष विहार) पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से आ रही बिना नंबर प्लेट की टीवीएस जुपिटर स्कूटी को पुलिस टीम ने रोका
➡ बैग की तलाशी लेने पर 'संतरा मसालेदार देशी शराब' (हरियाणा मार्का) के 250 क्वार्टर बरामद; तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को भी किया गया जब्त
➡ पकड़ा गया आरोपी विजय (26 वर्ष, निवासी तुलसी निकेतन, भोपुरा, गाजियाबाद) शराब की अवैध खेप दिल्ली में खपाने की फिराक में था
➡ थाना हर्ष विहार में दिल्ली आबकारी अधिनियम (Delhi Excise Act) की धारा 33/38/58 के तहत केस दर्ज; अवैध शराब के सप्लायर व नेटवर्क की तलाश जारी
#NorthEastDistrict #DelhiPolice #HarshVihar #IllicitLiquor #ExciseAct #LiquorSmuggling #PicketChecking #CrimePrevention #DelhiCrime
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPNEastDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#CentralDistrict: ट्रैफिक रेगुलेटर बनकर ₹45 लाख के सोने की चोरी करने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश; करोल बाग पुलिस ने 3 शातिर दबोचे, शत-प्रतिशत 400 ग्राम सोना बरामद
➡ करोल बाग के बैंक स्ट्रीट चौराहे पर ट्रैफिक मार्शल बनकर बाइक सवार को रोका; ध्यान भटकाकर बैग से 400 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग ₹45 लाख) पार करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
➡ सीसीटीवी कैमरों की गहन पड़ताल, डोजियर जांच और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए करोल बाग थाना पुलिस ने आनंद पर्वत इलाके से तीनों आरोपियों को दबोचा
➡ पकड़े गए आरोपियों की पहचान भरत (27 वर्ष), कपिल उर्फ राहुल (33 वर्ष) और काव्या आर्यन सैनी उर्फ भांजा (22 वर्ष, सभी निवासी आनंद पर्वत) के रूप में हुई
➡ पूरा 400 ग्राम चोरी का सोना बरामद; गिरफ्तार कपिल आनंद पर्वत थाने का घोषित 'बीसी' है और उस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं
#CentralDistrict #DelhiPolice #KarolBagh #GoldTheftSolved #TrafficImpersonator #JewelleryRecovery #CrimeBust #AnandParbat #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPCentralDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#NorthWestDistrict: हडसन लेन के कैफे में टिंडर डेट के नाम पर ठगी व जबरन वसूली; मुखर्जी नगर पुलिस ने कैफे मालिक समेत 2 आरोपियों को दबोचा
➡ टिंडर ऐप पर युवती से दोस्ती के बाद ब्लाइंड डेट पर पहुंचे युवक को हडसन लेन स्थित 'ब्लैक पैंथर कैफे' ले जाकर थमाया ₹26,000 का फर्जी हस्तलिखित बिल
➡ बिल का विरोध करने पर कैफे मालिक व कर्मचारियों ने बंधक बनाकर दी धमकी; पीड़ित ने पिता से ऑनलाइन पेमेंट करवाकर बचाई जान, निकलते ही युवती ने बंद किया फोन
➡ थाना मुखर्जी नगर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए कैफे मालिक जावेद (38 वर्ष) और अनुज कुमार (24 वर्ष, दोनों निवासी गाजियाबाद) को किया गिरफ्तार
➡ धारा 308(2)/3(5) BNS के तहत केस दर्ज; डेट के बहाने युवकों को फंसाकर कैफे लाने वाली फरार युवती (सान्या) की तलाश में जुटी पुलिस
#NorthWestDistrict #DelhiPolice #MukherjeeNagar #HudsonLane #DatingScam #TinderScam #ExtortionBust #BlackPantherCafe #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCP_NorthWest | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#NewDelhi: दिल्ली में देशभर के निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का 'महाकुंभ'; ABVP के मंच से 15 हज़ार छात्रों ने भरी 'अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ' की हुंकार
➡ अभाविप (ABVP) दिल्ली के आह्वान पर राष्ट्रीय राजधानी में जुटा देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का महाजुटान; 15,000 से अधिक छात्र हुए शामिल
➡ डीयू (DUSU), पंजाब यूनिवर्सिटी, लद्दाख, गुवाहाटी, उत्कल यूनिवर्सिटी और देहरादून समेत देशभर के निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
➡ अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने विपक्ष पर साधा निशाना—"राजनीतिक स्वार्थों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना लोकतंत्र विरोधी; भारत में सरकारें मत से बनती हैं, भीड़ के दबाव से नहीं"
➡ छात्र नेताओं ने एक स्वर में दिया संदेश—विश्वविद्यालय परिसरों में अराजकता नहीं, स्वस्थ संवाद और लोकतांत्रिक मर्यादाएं होंगी सर्वोपरि; राष्ट्रीय हितों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ मजबूती से खड़ा है देश का युवा
#Delhi #ABVP #StudentPolitics #DUSU #DemocracyFirst #YouthPower #NationalIntegration #DelhiNews #BreakingNews
@ABVPVoice | @ABVPDelhi | @LtGovDelhi | @CMODelhi | @DelhiPolice | @RJNews_Ncr |
#NorthDistrict: कबीर बस्ती में घर से चोरी का मामला सुलझा; सब्जी मंडी पुलिस ने पड़ोसी परिचित को दबोचा, 68.13 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात बरामद
➡ मलका गंज (कबीर बस्ती) स्थित एक मकान से अलमारी की चाबी चुराकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात उड़ाने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ रिजुल (31 वर्ष) को पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡ आरोपी पीड़िता के परिवार का करीबी परिचित था; नशे और जुए की लत पूरी करने के लिए अलमारी से जेवर चुराकर अपनी ही छत पर छिपाए थे गहने
➡ पुलिस ने आरोपी की छत से 4 अंगूठियां, मंगलसूत्र और टॉप्स किए बरामद; पूछताछ के बाद घंटा घर के पास एक ज्वेलर से पिघला हुआ हार और टूटी अंगूठी भी की जब्त
➡ कुल 68.13 ग्राम चुराए गए जेवरात बरामद; ज्वेलर की भूमिका की जांच जारी व आरोपी से इलाके में हुई अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ जारी
#NorthDistrict #DelhiPolice #SubziMandi #HouseTheftSolved #BurglaryBust #JewelleryRecovered #MalkaGanj #CrimeUpdate #DelhiCrime
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DcpNorthDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#EastDistrict: लवली पब्लिक स्कूल (मयूर विहार) की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; क्लासरूम में अचानक हुई थी बेहोश
➡ सुबह करीब 09:52 बजे थाना पांडव नगर पुलिस को मिली सूचना; बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया
➡ क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में छात्रा अचानक जमीन पर गिरती/कोलैप्स होती हुई आई नजर
➡ पांडव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों और स्कूल प्रशासन के बयान दर्ज करने में जुटी; घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की हो रही विस्तृत जांच
#EastDistrict #DelhiPolice #PandavNagar #MayurVihar #LovelyPublicSchool #TragicIncident #StudentDeath #InvestigationUnderway #DelhiNews
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPEastDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#NorthDistrict: रूप नगर में आंखों में मिर्च झोंककर ₹70 लाख की लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा; दिल्ली, बिहार और राजस्थान से 6 गिरफ्तार, ₹30.23 लाख बरामद
➡ कूचा महाजनी से कैश लेकर लौट रहे कर्मी की स्कूटी रोककर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटे थे ₹70 लाख; थाना रूप नगर और स्पेशल स्टाफ ने 3 राज्यों में छापेमारी कर सुलझाई वारदात
➡ कूचा महाजनी की दुकान में सफाई का काम करने वाले मुख्य साजिशकर्ता मंटू यादव सहित 6 आरोपी दबोचे गए; कैश मूवमेंट की मुखबिरी कर बिहार और दिल्ली के बदमाशों को बुलाकर कराई थी वारदात
➡ दिल्ली, राजस्थान (भिवाड़ी) और बिहार (गया) से ₹30,23,000 नकद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक, 3 डेबिट कार्ड व 1 पैन कार्ड बरामद; लूटी गई रकम से बैंक खातों में जमा ₹3.01 लाख की पड़ताल जारी
➡ गिरफ्तार आरोपियों में से सीतू पूर्व में लूट के 6 मामलों में संलिप्त; फरार चल रहे दो अन्य साथियों (पवन और वकील) की तलाश में जुटी पुलिस
#NorthDistrict #DelhiPolice #RoopNagar #ChilliPowderRobbery #ChandniChowk #KuchaMahajani #LootSolved #InterStateCrackdown #DelhiCrime
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DcpNorthDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
#SpecialCell: रूसी विदेश मंत्री के कथित डॉक्टर्ड वीडियो पर स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; भ्रामक व भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज
➡ साइबर पेट्रोलिंग के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के हैंडल से भारत विरोधी कथित 'Doctored Video' साझा किए जाने का दावा आया सामने
➡ वीडियो के जरिए सार्वजनिक शांति भंग करने, अफवाहें फैलाने, मानहानिकारक व भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का गंभीर आरोप
➡ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की; धारा 336(4)/353(1)(c)/356/340(2) BNS एवं 66C IT एक्ट के तहत मामला दर्ज
➡ सोशल मीडिया पर भ्रामक व राष्ट्रहित विरोधी सामग्री फैलाने वालों और वीडियो के डिजिटल स्रोत की विस्तृत तकनीकी जांच में जुटी स्पेशल सेल
#SpecialCell #DelhiPolice #CyberPatrolling #FakeNews #DoctoredVideo #CyberCrime #ITAct #Misinformation #BreakingNews #DelhiNews
@DelhiPolice | @CPDelhi | @CellDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |@pbhushan1
वजीराबाद के संगम विहार में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य शूटर समेत दो गिरफ्तार
साइबर ठगी के चार बड़े मॉड्यूल पर दिल्ली पुलिस का प्रहारः 6 गिरफ्तार, 70 बैंक खाते व 187 फर्जी सिम का नेटवर्क ध्वस्त
दिल्ली में गश्त के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, पिस्तौल, कट्टा और कारतूस बरामद


















